Blog

  • बस और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर

    बस और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर

    अमृतसरः यात्रियों की जान जोखिम में डालकर यात्रियों को अनफिट बसों में बिठाकर सड़कों पर उतारा जा रहा है और इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीआरटीएस स्टेशन सदर चौक के पास से सामने आया है। जहां बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हालांकि टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक बुलेट सवार चालक भी आया है।

    गनीमत यह रही कि उसका इस हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। ट्रैक्टर और बस की हालत देखकर लग रहा था कि ये 15 साल से ज्यादा पुराने हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई सुखदेव सिंह व पुलिस चौकी बी ब्लॉक के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • राधा कृष्ण मंदिर कोटलाकलां में 1 फरवरी से 13 फरवरी तक वार्षिक महोत्सव शुरू

    राधा कृष्ण मंदिर कोटलाकलां में 1 फरवरी से 13 फरवरी तक वार्षिक महोत्सव शुरू

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल (बाबा बाल जी मंदिर कोटला कलां में) स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर  में 1 फरवरी से वार्षिक महोत्सव शुरू हो रहा है ।यह महोत्सव 13 फरवरी तक चलेगा। जिससे अगले 13 दिन तक यहां वृंदावन की झलक देखने को मिलेगी। इस महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वार्षिक महोत्सव के लिए परिसर को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है ऊना शहर में सड़कों के किनारे ध्वज और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इस महोत्सव में श्रीमद् भागवत कथा, रासलीला ,गीता प्रवचन और संकीर्तन के कार्यक्रमों से माहौल भक्तिमय रहेगा। 

    इस धार्मिक अनुष्ठान में 1 से 3 फरवरी तक ज्ञानानंद जी महाराज सुबह 11:00 बजे से गीता पर उपदेश देंगे। 4 फरवरी को राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके वार्षिक आयोजन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और शहर के गणमान्य व्यक्तियों को भी निमंत्रण दिया गया है। इस धार्मिक आयोजन पर शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी निकाली जाएगी। 5 और 6 फरवरी को वृंदावन से चित्र- विचित्र की जोड़ी कृष्ण भजनों से रंग जमाएगी। महोत्सव के दौरान 7 से 13 फरवरी तक विश्व विख्यात कथावाचक श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुर जी श्रीमद् भागवत कथा से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डूबाएंगे। श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। इस दौरान बाबा बाल जी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इस दौरान रासलीला का  मंचन भी होगा।

  • जालंधर सहित 34 और शहरों में Jio ने शुरू की 5G सेवाएं

    जालंधर सहित 34 और शहरों में Jio ने शुरू की 5G सेवाएं

    जालंधर, वरुणः रिलायंस जियो ने मंगलवार को 13 राज्यों के 34 शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। जिसमें जालंधर और फगवाड़ा भी शामिल है। इसके साथ ही जियो ट्रू 5G नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 225 तक पहुंच गई है। हाल ही में रिलायंस ने उत्तर पूर्व के छह राज्यों शिलांग, इंफाल, आइजोल, अगरतला, ईटानगर, कोहिमा और दीमापुर में अपनी 5G नेटवर्क सेवाएं शुरू की हैं।

    13 राज्यों के 34 शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत

    इन शहरों में जियो यूजर्स को आज से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का अनुभव लेने के लिए जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश में छह शहर (अनंतपुरम, भीमावरम, चिराला, गुंतकल, नंदयाल, तेनाली), असम में तीन (डिब्रूगढ़, जोरहाट, तेजपुर), बिहार में एक (गया) , छत्तीसगढ़ में दो (अंबिकापुर, धमतरी), हरियाणा में दो ( थानेसर, यमुनानगर), कर्नाटक में एक (चित्रदुर्ग), महाराष्ट्र में दो (जलगाँव, लातूर), ओडिशा में दो (बलांगीर, नाल्को), पंजाब में दो (जालंधर, फगवाड़ा), राजस्थान में एक (अजमेर) को 5जी सेवाएं मिलेंगी।

    120 दिनों के भीतर यह हासिल की उपलब्धि : जियो प्रवक्ता

    जिन अन्य शहरों में 5G लॉन्च किया गया उनमें तमिलनाडु के कुड्डालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, करूर, कुंभकोणम, नागरकोइल, तंजावुर, तिरुवन्नमलाई शामिल हैं। तेलंगाना के आदिलाबाद, महबूबनगर, रामागुंडम को भी 5जी सेवाएं मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी सेवाएं शुरू की गईं हैं। जियो के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने बीटा ट्रायल लॉन्च के बाद से 120 दिनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है।

    5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बना जियो

    रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा। इनवाइट यूजर्स को बिना किसी एडिशनल लागत के 1GBPS+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू 5G सर्विस से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 225 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सर्विस के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है।

    5G सेवाओं को लॉन्च करने की बढ़ी रफ्तार 

    कंपनी ने इस मौके पर जारी एक बयान में कहा, “यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में 5G सेवाओं की अब तक की सबसे बड़ी लॉन्चिंग में से एक है। हमने पूरे देश में 5G सेवाओं को लॉन्च करने की रफ्तार बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक Jio यूजर्स नए साल 2023 में Jio True 5G की इस परिवर्तनकारी तकनीक का आनंद ले सके। जियो वेलकम ऑफर के लिए यूजर्स को अपने ‘My Jio’ में जाना होगा। वहां उन्हें ‘जियो वेलकम ऑफर’ का एक बैनर दिखेगा, जिस पर क्लिक कर वह खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

  • कल से इस नंबर के वाहनों को जब्त करेंगी पुलिस

    कल से इस नंबर के वाहनों को जब्त करेंगी पुलिस

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार देश में बढ़ते प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाहन कबाड़ नीति यानि व्हीकल स्क्रैपेज पालिसी को लेकर दिशा निर्देश जारी कर चुकी है। ताकि सड़कों से पुराने वाहनों को हटाया जा सके, जोकि तय मानक से ज्यादा प्रदूषण फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    यहां शुरू होगी कार्रवाही

    नॉएडा ट्रैफिक पुलिस कल से ऐसे वाहनों को जब्त करने के लिए कार्रवाही शुरू करेगी जिनका रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका है। जिसमें 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियां और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां शामिल है। इस कार्रवाही के लिए पुलिस की कई टीमें बनायीं गयीं हैं। जिन्हे अलग-अलग जगह पर तैनात किया जायेगा।

    भेजा जा चुका है नोटिस

    नॉएडा आरटीओ ऑफिस की तरफ से दो महीने पहले ही 1,19,000 ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस भेज चुका है। जिनका रजिस्ट्रेशन पिछले साल ही रद्द किया जा चुका है। इन कारों में ऐसी कारें भी शामिल हैं जिन्हें डीएम कार्यालय, पुलिस आयुक्तालय, जिला अदालत, व्यापार कर आयुक्त, परिवार कल्याण विभाग और निगरानी चिकित्सा अधिकारी आदि को विभाग की तरफ से प्रदान की गयी हैं।

    इस नंबर प्लेट पर की कारें भी हैं शामिल

    इस कारवाही के दौरान पुलिस की नजर खास नजर ऐसे नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी होगी, जिनका नंबर UP16 Z होगा। क्योंकि इस नंबर की कारें 15 साल से ज्यादा पुरानी हैं। जिनका रजिस्ट्रेशन काफी समय पहले ही खत्म हो चुका है।

    ये है पूरा मामला

    देश में बार-बार गंभीर होती प्रदूषण की वजह से केंद्र सरकार ने व्हीकल स्क्रैपेज पालिसी तैयार कर लागू किया था जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया। वाहन मालिक लगातार ऐसे वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं, जो तय मानक से ज्यादा प्रदूषण फैलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसमें 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन और 10 साल पुराने डीजल वाहन शामिल हैं। लेकिन अब प्रशासन इस पर कल यानि 1 फरवरी से सख्ती करने जा रहा है।

  • डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

    डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा में डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में मंगलवार को पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित करवाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में डी ए वी की चेयरपर्सन मैडम पी सोफत ने शिरकत की।बहीं पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहसीलदार डॉ राहुल शर्मा ने व अतिथि के रूप में ए आर ओ जोन बी जीके भटनागर ने शिरकत की।

    इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद सरस्वती बंदना स्वागत गीत व दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें पहाड़ी नाटी सिरमौरां बालिए पंजाबी भांगड़ा देश भक्ति गीत हरियाणवी डांस पंजाबी गिद्दे सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नसीब सिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा स्कूल में होने वाली हर एक एक्टीविटीज का व्योरा प्रस्तुत किया तथा ब्लाक जिला स्तरीय राज्यस्तरीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों द्वारा अपनी प्रतिभा को निखारने बाले स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।

    इस मौके पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य सहित अन्य प्रबंधक कमेटी सदस्यों द्वारा होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वाले छात्र छात्राओं में अनमोल, गुरुवाणी अराध्या, अनुष्का,वैशनणी, अंशिका,प्रियांशी, शालिनी,भानवी,जया,सोनाली,सनय,रिधि,शुभम,पानिश, वेदांश,पाठक,विजय, कार्तिक, निश्चित, हार्षित, निताशीं, पशमिता, आरूही, शिवानी, विदित, आयांश, अवनी, इंशानी, शिंवाश, रिधिमा, सुंगधा, शौर्य, पियूष, खुशी, राधिका, हर्षिता, क्रिष, दिब्यांश,सुहानिका सहित अन्य होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर चेयरपर्सन मैडम पी सोफत, तहसीलदार डॉ राहुल शर्मा,ए आर ओ जोन बी के प्रबंधक जी के भटनागर, स्कूल के प्रधानाचार्य नसीब सिंह ठाकुर,बाइस चेयरमैन कुलदीप चंद, मैनेजर अतुल महाजन सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

  • साउथ की फिल्मों में संजय दत्त की एंट्री, निभाएंगे यह खतरनाक किरदार

    साउथ की फिल्मों में संजय दत्त की एंट्री, निभाएंगे यह खतरनाक किरदार

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए फेवरेट विलेन बनते जा रहे हैं। फिल्म केजीएफ 2 में खतरनाक विलेन का रोल निभाने के बाद संजय दत्त को एक और फिल्म में बड़ा रोल मिल गया है। संजय दत्त ने अब आधिकारिक तौर पर तमिल फिल्मों में भी एंट्री कर ली है। संजय दत्त सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘थलापति 67’ में मेन विलेन का किरदार निभाएंगे। मंगलवार को थलापति 67 के निर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियोज़ ने ट्वीट कर संजय दत्त के फिल्म में शामिल होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया, “संजय दत्त का तमिल सिनेमा में स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमें इस बात का एलान करते हुए खुशी हो रही है कि वो थलापति 67का हिस्सा होंगे।”

    केजीएफ में संजय दत्त ने किया धमाल

    बॉलीवुड में कई शानदार फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले संजय दत्त इन दिनों अपने खतरनाक विलेन अवतार को लेकर चर्चा में हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त ने अधीरा का रोल निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया। उनके खूंखार अंदाज़ ने फैंस को हैरान कर दिया था। केजीएफ 2 एक कन्नड़ फिल्म थी। इसने कमाई के मामले में देश और दुनिया में झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म में यश के साथ उनकी टक्कर को काफी पसंद किया गया था।

    लोकेश कनागराज करेंगे निर्देशन

    थलापति 67 का निर्देशन लोकेश कनागराज करेंगे। फिल्म की शूटिंग 2 जनवरी से शुरू हो गई है। इससे पहले कनागराज और विजय फिल्म मास्टर में साथ काम कर चुके हैं। ये ब्लॉकबस्टर रही थी। मंगलवार को इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर विजय, अभिनेत्री तृषा कृष्णन और निर्देशक लोकेश कनागराज कश्मीर के लिए रवाना हुए। विजय का एयरपोर्ट का वीडियो और फ्लाइट की पैसेंजर लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि तृषा कृष्णन फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं इसको लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है।

  • 5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    5 किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार

    पठानकोट: पंजाब से नशीले पदार्थों की तस्करी को पूरी तरह से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत पठानकोट पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से मध्य प्रदेश से लाई गई 05 किलो अफीम जब्त की है। तीनों आरोपियों की पहचान कपूरथला के सैचान, सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले गुरदत्त सिंह उर्फ गीतू, नरवेल सिंह और कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर पठानकोट पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन तस्कर मध्य प्रदेश से अफीम को पठानकोट ले जाने की कोशिश कर रहे हैं और पठानकोट के सुंदर चक मोहर के पास अपने ग्राहकों को बेचने जा रहे हैं। सीआईए पठानकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रविंदर कुमार रूबी की देखरेख में सघन तलाशी ली और तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पांच किलो अफीम बरामद की गई है।

  • गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे 

    गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे 

    ब्रैम्पटनः ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अब कनाडा में हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इस बार कनाडा के ब्रैम्पटन प्रांत में एक हिंदू मंदिर को में तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। यहां के गौरी शंकर मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। इतना ही नहीं, मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए हैं। घटना के बाद से भारतीय समुदाय के लोगों ने रोष प्रकट किया है। बता दें कि हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया में ऐसी घटना सामने आयी थीं। 

    घटना को लेकर भारत की तरफ से कड़ी निंदा की गई है। कनाडा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि इस घृणित कार्य से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। हमने कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मामले पर अपनी चिंताओं को उठाया है। फिलहाल मामले की कनाडा के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

    मेयर ने की घटना की निंदा 

    इस घटना को लेकर ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि ऐसे घृणित कृत्य का हमारे शहर या देश में कोई स्थान नहीं है। हर कोई अपने पूजा स्थल में सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के पीछे तथाकथित सिख अलगाववादियों का समूह बताया जा रहा है। जो ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका में सक्रिय रहा है और इसे सिख्स फॉर जस्टिस की मदद मिल रही है। कनाडा से पहले आस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों को जनवरी में ही खालिस्तानी समूहों ने 3 हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया था और उसमें तोड़फोड़ की थी। खालिस्तानियों ने मंदिरों में भारत विरोधी भित्तिचित्र भी लगाए थे।

    पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

    बता दें कि पिछले साल जुलाई 2022 में कनाडा के एक विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की एक मूर्ति को तोड़ा गया था। जिसके बाद भारी बवाल देखने को मिला था। इसके बाद सितंबर 2022 में कनाडा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को कथित खालिस्तानी तत्वों ने भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ विकृत कर दिया था। तब भारत ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कनाडा के अधिकारियों से जांच करने की अपील की थी। लेकिन एक बार फिर इस तरह की घटना शर्मनाक है।

  • विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप 

    विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप 

    ऊना/ सुशील पंडित : महिला थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव बसोली की एक विवाहिता ने अपने पति व चार अन्य परिवारिक सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप लगाए है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, जेठ व जेठानी चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में शीतल मिन्हास निवासी गांव बसोली ने बताया है कि अगस्त 2020 को मेरी शादी दिवेश ठाकुर, निवासी बसोली के साथ हुई थी। मेरी शादी में मेरी माता ने हैसियत से बढ़कर खर्चा किया था।
    शादी के 8 माह बाद पति विदेश चला गया। पति के जाने के बाद सास, जेठ व जेठानी ने दहेज को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि विदेश से लौटने के बाद पति ने भी तंग करना शुरू कर दिया और कोई खर्चा नहीं दिया।  पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को जेठानी व जेठ मारपीट करने के साथ-साथ गालियां भी देते थे। ऐसे में महिला ने चारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीन धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • न्यू मॉडल टाउन में कोठी से कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    न्यू मॉडल टाउन में कोठी से कीमती सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में चोरों के हौंसले दिनों-दिन बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते आए दिन चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो रहे हैं। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा के न्यू मॉडल टाउन से सामने आया है जहां चोर बंद कोठी नंबर 205 से कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना कोठी मालिक ने थाना सिटी की पुलिस को दी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि कोठी मालिक की ओर से सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है। पुलिस अधिकारी का कहना है आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।