Blog

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने किया तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने किया तेजधार हथियारों से हमला

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। बिना किसी डर से बदमाश सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती दानिशमंदा के दीपक कुमार ने बताया कि वह और उसकी पत्नी घर पर थे। इसी दौरान गली पर पड़े मरे कचरे को लेकर उनके पड़ोसियों ने उनके साथ विवाद करना शुरू कर दिया। दीपक ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहसबाजी के दौरान पड़ोसियों ने तेजधार हथियार लेकर आ गए और उन्होंने उसकी पत्नी और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    हमले के दौरान उसकी पत्नी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। दीपक ने कहा कि उसके पड़ोसी उसके पड़ोसी छोटी-छोटी बात को लेकर उससे झगड़ा करते रहते है और आज जो वाक्य हुआ उस संबंध में उसने थाना 5 की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है,ताकि उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करके उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

  • पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में कपूरथला का एएसआई गिरफ़्तार

    पंजाबः 5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में कपूरथला का एएसआई गिरफ़्तार

    चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने थाना भुलत्थ, ज़िला कपूरथला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( एएसआई) लखविन्दर सिंह (899/कपूरथला) को 5000 रुपए रिश्वत की मांग करने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज आनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी एएसआई को गिरफ़्तार किया गया है।

    जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी गांव आकाला, भुलत्थ ने दोष लगाया है कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उसके लड़के के बारे पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले 5000 रुपए रिश्वत ली है। वह इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए रिश्वत के तौर पर और पैसे मांग रहा था और शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी हुई बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और रिश्वत मांगने और लेने के मामले में दोषी पाए जाने के उपरांत उक्त पुलिस अधिकारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत एएसआई को गिरफ़्तार कर लिया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • जालंधरः लतीफपुरा मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने लिया कड़ा नोटिस 

    जालंधरः लतीफपुरा मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने लिया कड़ा नोटिस 

    जालंधर/वरुण: लतीफपुरा में प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने 1947 से जालंधर के लतीफपुरा में रह रहे सिखों को बेघर करने का सख्त नोटिस लिया है। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक आश्रय दिए इन लोगों को बेदखल कर दिया गया है। लालपुरा के मुताबिक पोह के महीने में इन लोगों को अमानवीय तरीके से विस्थापित किया गया है, साथ ही उन्होंने खबरों में पुलिस द्वारा इलाके के बुजुर्गों के साथ की गई बदसलूकी का भी संज्ञान लिया। चेयरमैन का कहना है कि इस ठंड के महीने में बेदखल करने से पहले उन्हें वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाना चाहिए था।


    जालंधर जिले में प्रशासन द्वारा लतीफपुरा इलाके को अवैध बताकर हटाया गया था। बता दें कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से करीब डेढ़ एकड़ जमीन खाली की जानी है। प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही जगह खाली की जा रही है। जिसके बाद इलाका निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। लतीफपुर में बेघर हुए लोगों की मदद के लिए खालसा एड की टीम आगे आई है। खालसा एड ने विस्थापितों के लिए टेंट लगाया है और लोगों के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम किया जा रहा है। खालसा एड सभी प्रकार की सामान्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

  • पंजाबः PUNBUS-PRTC के कच्चे कर्मचारियों और सरकार में बढ़ी तकरार, किया ये ऐलान 

    पंजाबः PUNBUS-PRTC के कच्चे कर्मचारियों और सरकार में बढ़ी तकरार, किया ये ऐलान 

    मोहाली: पंजाब में एक ओर जहां किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कच्चे कर्मचारी यूनियन भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कच्चे कर्मचारी यूनियन द्वारा कल मोहाली से सीएम भगवंत मान के आवास चंडीगढ़ तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च सभी डिपो अध्यक्ष, सचिव, प्रदेश के नेताओं व सभी कार्यकर्ताओं के साथ किया जाएगा।

    बता दें कि सरकार पंजाब रोडवेज में आउटसोर्स पर भर्ती कर रही है। जबकि कर्मचारी नेता कह रहे हैं कि सरकार अपने वादे पर खरी उतरे और प्रॉपर तरीके से सीधी पक्की भर्ती करे। परिवहन विभाग ने 28 चालकों को आउटसोर्स के माध्यम से पत्र देकर राज्य के विभिन्न डिपुओं में भेजा था, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने प्रबंधकों के दफ्तर के आगे प्रदर्शन किया और चक्का जाम की धमकी दी तो महकमे के उच्चाधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से आदेश दिया कि जिन 28 चालकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से जॉइनिंग लेटर दिए गए हैं उन्हें फिलहाल नियुक्ति न दी जाए।

    पंजाब रोडवेज-पनबस ठेका मुलाजिम यूनियन के नेताओं ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को चेतवनी दी है कि वह आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती करनी बंद करें। प्रधान चानण सिंह ने कहा कि आउटसोर्स पर रखे जा रहे कर्मचारियों के पास ना तो कोई तजुरबा है और ना प्रशिक्षण। बसों में लोगों के जान-माल की जिम्मेदारी चालक परिचालक की होती है। चोर दरवाजे से भर्ती करके सबकी जान को खतरे में डाला जा रहा है।

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने की सलाहकार बोर्ड में 10 और सदस्यों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

    पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने की सलाहकार बोर्ड में 10 और सदस्यों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी के संगठन का विस्तार करते हुए 10 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी अध्यक्ष के सलाहकार बोर्ड का सदस्य और 19 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाने का ऐलान किया है। 

  • ट्रैन Ticket के रेट में हवाई जहाज का Ticket दे रही ये वेबसाइट!

    ट्रैन Ticket के रेट में हवाई जहाज का Ticket दे रही ये वेबसाइट!

    अगर आप इस क्रिसमस और न्यू इयर के दौरान कहीं घूमने जाने की तैयारी में हैं तो अब आपको एक बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है। दरअसल आप अगर कम खर्च में हवाई यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप ट्रेन टिकट के खर्च में हवाई यात्रा कर सकते हैं और आपको जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल जब आप फेस्टिव सीजन के दौरान हवाई यात्रा करते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा रकम चुकानी पड़ती है हालांकि अब ऐसा नहीं होगा।

    दरअसल Online Shopping के लिए मशहूर Flipkart पर अब आप फ्लाइट के टिकट भी बुक कर सकते हैं। दरअसल फ्लिपकार्ट पर हवाई जहाज के टिकट बुक करने की सुविधा काफी समय से चल रही है और अब फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी हवाई यात्रा पर ग्राहकों को छूट दे रही है और यही वजह है कि ग्राहकों को कम खर्च में फ्लाइट बुकिंग की सुविधा मिल रही है।

    अगर आप ठीक ठाक ट्रेन से अच्छी कैटेगरी में टिकट बुक करते हैं तो इसके लिए आपको 2,000 से 3,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। ये कीमत और भी ज्यादा हो जाती है और ट्रेनों पर भी डिपेंड करती है। अगर आप इस खर्च में एक फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो ये आपके लिए फायदे की डील साबित हो सकती है। 

    Flipkart अपने ग्राहकों को यही सहूलियत दे रहा है। दरअसल ग्राहकों को चुनिंदा रूट्स पर किफायती टिकट बुक करने का मौका मिल रहा है और आज हम आपको उन्हीं रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप 25 दिसम्बर के लिए फ्लिपकार्ट से एयर एशिया की दिल्ली टू लखनऊ की फ्लाइट बुक करते हैं तो आपको सिर्फ 3017 रुपए ही चुकाने पड़ेंगे, वहीं अगर आप इसी दिन लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट बुक करते हैं तो आपको तकरीबन 3400 रुपए ही चुकाने पड़ेंगे। ये कीमत काफी कम है और ग्राहकों के लिए फायदे की साबित हो सकती है। ऐसे ही कुछ अन्य रूट्स पर भी फ्लाइट के टिकट किफायती कीमत में दिए जा रहे हैं।

  • नंदा नर्सिंग कॉलेज की राजदीप ने राज्य भर में टॉप किया

    नंदा नर्सिंग कॉलेज की राजदीप ने राज्य भर में टॉप किया

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीएनआरसी के रिजल्ट में ऊना के नंदा नर्सिंग कॉलेज की राजदीप कौर ने डॉटर ऑफ योगा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। राजदीप ने 400 में से 335 अंक लेकर यह मुकाम हासिल किया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एसके नंदा और प्रिंसिपल मनजीत कौर ने बताया कि पहले की ही तरह इस वर्ष भी हमारा रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है। मौके पर एक कार्यक्रम में पीएल नंदा और अध्यापक गणों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और टॉपर राजदीप कौर को शुभकामनाएं दीं।
  • भाजपा की अहम बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में 10:30 बजे होगी 

    भाजपा की अहम बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में 10:30 बजे होगी 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल भाजपा की अहम बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला भाजपा कार्यालय में 10:30 बजे आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए भाजपा के मंडल महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल करेंगे। जबकि बैठक में ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
    उन्होंने भाजपा मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों सदस्यों पार्टी के प्रमुख मोर्चे और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और भाजपा समर्थित प्रधान,उप प्रधान बीडीसी मेंबर  भी इस बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जबकि इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा होगी।
  • चार साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाला गिरफ्तार

    चार साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करने वाला गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाले सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी 4 साल की बेटी यूकेजी में पढ़ती है। उसके साथ स्कूल वैन में स्कूल के ही सिक्योरिटी गार्ड ने अश्लील हरकतें और बदतमीजी की। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
  •  दुकानदार से मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

     दुकानदार से मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के गांव बदाऊं में मारपीट का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही सुरेन्द्र कुमार पुत्र तिलक राज ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह वदाऊं बाजार में एक दुकान चलाता है। बुधवार को जब वह अपनी दुकान पर मौजूद था तो इसी गांव का एक व्यक्ति शुभम पुत्र जसवंत अंदर आया और उसके साथ गाली गलौच और मारपीट करने लगा। उसे कई चोटें आई हैं।अंब पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।