Blog

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान ने की जेल में रेड

    पंजाबः सीएम भगवंत मान ने की जेल में रेड

    नाभाः पटियाला के नाभा जेल में आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अचानक रेड करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों से बातचीत की और सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। इस मौके पर सीएम मान ने जेल में कैदियों और हवालातियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधायक देव मान भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई मुश्किल सामने आ रही हैं तो उन्हें बताया जाए।

    दरअसल, सुरक्षा मामले को लेकर सीएम ने आज नाभा जाले में अचानक रेड की है। क्योंकि बहुत सारी जेलों में मोबाइल व अन्य सामान मिलने से चर्चा का विषय बनी हुई थी। जिसके चलते जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। सीएम मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जेल में बंद युवाओं को सही रास्ते पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि जो कैदी अब जेल से अपनी सजा काट कर समाज में जाएंगे तो उनकी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि लोगों को सही रास्ते पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

    मुख्यमंत्री मान ने निर्देश दिए कि जो कैदी पढ़ाई में रुचि रखते हैं, उनके लिए जेल में शिक्षा के खास प्रबंध किए जाए। उन्होंने जेल में कैदियों के लिए चल रही गतिविधियों को लेकर जेल प्रशासन से बातचीत की। मान ने कहा कि कैदियों को बेहतर इंसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खास मुहिम चलाई जाए, ताकि वह सजा पूरी करने के बाद आत्मनिर्भर बन कारोबार कर सके।

  • रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को किया काबू तो निगल गया पैसे, देखें वीडियो 

    रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को किया काबू तो निगल गया पैसे, देखें वीडियो 

    हरियाणाः फरीदाबाद स्थित सेक्टर-3 पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को स्टेट विजिलेंस की टीम ने चार हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी को लेकर रिश्वतखोर पुलिसकर्मी के परिजनों और विजिलेंस टीम के साथ जमकर कहासुनी भी हुई। बताया जाता है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपए पहले ही ले चुका था। सोमवार को 4 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    जानकारी के अनुसार, सेक्टर 3 निवासी शंभूनाथ यादव ने करीब एक साल पहले किसी को गाय 30 हजार रुपए में बेची थी। लेने वाले ने 10 हजार रुपए ही दिए थे। बाकी 20 हजार रुपए बकाया था। पैसे न देने पर अपनी गाय वापस ले आया। बताया जाता है कि जिससे गाय बेची थी, वो शिकायतकर्ता की भैंस खोल ले गया और उल्टे शिकायतकर्ता के पोते के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर महेन्द्र पाल के पास थी। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर ने केस को मैनेज करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 6 हजार रुपए शिकायतकर्ता दे भी चुका था।

    इसके बाद उसने डीजी विजिलेंस को इसकी शिकायत कर दी। डीजी के आदेश पर स्टेट विजिलेंस की टीम गठित कर सब इंस्पेक्टर को रेड हैंड करने की योजना बनाई गई। सोमवार को आरोपी सब इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता को सेक्टर-3 कम्युनिटी सेंटर में बुलाया था। वहां किसी शादी समारोह में शामिल था। विजिलेंस ने पहले से ही जाल बिछा रखा था। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 4 हजार रुपए की रिश्वत दी, विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के परिजनों ने विजिलेंस टीम के साथ काफी नोकझोंक भी की। इतना ही नहीं, आरोपी सब इंस्पेक्टर रिश्वत की रकम को मुंह में भी डकार गया। विजिलेंस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • कांग्रेस विधायक को हुई 5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    कांग्रेस विधायक को हुई 5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    झारखंड : रामगढ़ के इनलैंड पावर गोलकांड मामले में विधायक ममता देवी समेत 13 लोगों को पांच-पांच साल की सुनायी गयी है। हजारीबाग व्यवहार न्यायालय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मालूम हो कि कोर्ट ने गोलीकांड में विधायक ममता देवी समेत 13 लोगों को दोषी ठहराया था। इसी के तहत मंगलवार को कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। इस फैसले को लेकर सुबह से कोर्ट परिसर में लोगों की उमड़ने लगी थी। सभी फैसले के इंतजार में थे और आखिरकार दोपहर करीब चार बजे काेर्ट ने विधायक ममता देवी को पांच साल की सजा सुनायी।

    मंगलवार को रामगढ विधानसभा की जनता सुबह से पहुंचे लगी थी. सुबह 11 बजे के करीब रामगढ़ जिले के गोला समेत अन्य प्रखंडों से कोर्ट परिसर में लाखेश्वर कुमार, विवेक कुमार, मंगल महतो, रामदेव महतो, कार्तिक महतो, शशिकुमार महतो, लालमोहन महतो, मंटू महतो, रितलाल महतो, लालू महतो, शक्ति मुंडा समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. हुपु के पूर्व मुखिया ऐनुल हक ने कहा कि जिस समय घटना हुई थी. ममता देवी जिला परिषद की सदस्य थी. उसके पास हथियार और बॉडीगार्ड कहां से रहेगा. राजनीतिक साजिश के तहत आरोप लगाया गया है।

    29 अगस्त, 2016 को आइपीएल फैक्टरी गेट के पास वार्ता स्थल को लेकर विवाद शुरू हुआ था. साथ ही गोलीबारी भी हुई थी. इस गोलीबारी में दो आंदोलनकारी की मौत और आठ लोग घायल हुए थे. गोला बीडीओ दिनेश कुमार सुरीन ने रजरप्पा थाना में मामला दर्ज कराया था. वहीं, 50 नामजद और 400 से 500 अज्ञात आरोपी बनाये गये थे।

    वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, 20 सूत्री जिला कमेटी के सदस्य साजिद हुसैन, मिथलेश दुबे, अवधेश सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता व ममता देवी के समर्थक सुबह से पहुंच गये थे। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि चार माह के बच्चे को मां से दूर किया जा रहा है। रामगढ विधानसभा की जनता भाजपा-आजसू के इस राजनीतिक साजिश का जवाब देगी। जनता काफी दु:खी और आक्रोशित है। न्यायालय पर पूरा भरोसा है. वहीं, सजा सुनाये जाने को लेकर हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में सुबह से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मी पहले से लगे हुए थे।

  • राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने मनाया 52वां स्थापना दिवस

    राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने मनाया 52वां स्थापना दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा आज बचत भवन ऊना में 52वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त राकेश भारती ने की। स्थापना दिवस के अवसर पर राकेश भारती ने बताया कि राज्य के विकास में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों से राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आहवान किया। 
    इस अवसर पर सयंुक्त आयुक्त राकेश भारती ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी एवं कत्र्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई। 
    जिला के टाॅप करदाता किए सम्मानित.
    इस मौके पर जिला के टाॅप कर दाताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया जिसमें सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री, वर्धमान इस्पात उद्योग, मनिका प्लासटैक, प्रीतिका आॅटो इंडस्ट्री, गेल इंडिया, निप्सो पोलिफैब्रिक, शिवम इंटर प्राईजिज, लीवगार्ड एनर्जी, शिवा टेªडिंग, लिबरा आॅटोमोबाईल, नैस्ले इंडिया लिमिटेड, एडवांस वोल्व सल्यूशन, बिंदल पाॅलिटैक्नो पोलिमर, दीपक फास्टनर्ज, निखिल अडहैसिव, एलिजा पाॅवर, अवनी कास्टैक, टोरैंट रूफिंग, डीसीसी बिल्डकाॅन, मोडूल्स कोसमैटिक्स, रोक वैल, इंडिया आॅयल, एचपीजीआईसी, टीआर इंटरप्राईजिज तथा एवी टेªडर्ज शामिल रहे।
    52वें स्थापना दिवस पर रिटायरी एसोसिएशन, मैहतपुर-अंब-गगरेट-बेहड़ी व हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, प्रैस कल्ब ऊना, ऊना टैक्सेशन बार एसोसिएशन, चार्टड एकाउंटैंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    इस मौके पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के सहायक आयुक्त अमन सोफत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत तथा डिप्टी कमीशनर, विनोद सिंह डोगरा ने धन्यावाद व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त सहायत आयुक्त डाॅ वीरेंद्र दत्त शर्मा ने विभागीय गतिविधियों के साथ-साथ विभाग की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर सहायक आयुक्त जोध सिंह ठाकुर, रजनीश डोगरा, रिटायरी एसोसिशन के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, विजय आंगरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

    जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते दशमेश नगर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते व्यक्ति ने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जीवन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी दशमेश नगर के रूप में हुई होती है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंदर ने बताया ने मृतक का कुछ महीने पहले एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद उक्त जीवन कुमार काफी समय से बीमार चल रहा था। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह छत पर बच्चों के साथ धूप में बैठी हुई थी।

    जब वह छत से बच्चों के साथ निचे आई तो बच्चों ने देखा कि उसके पिता पंखे के साथ फंदा लगाकर लटके हुए थे। जब तक उन्होंने जीवन को नीचे उतारा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी ने कहा कि सड़क हादसे के बाद उनके पति जीवन की कमर में काफी दिक्कत रहने लगी। जिसके कारण वह काफी परेशान चल रहे थे। वहीं इस घटना को लेकर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः गुरुद्वारा में कुर्सियों की तोड़फोड़ व आग लगाने को लेकर प्रबंधक कमेटी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः गुरुद्वारा में कुर्सियों की तोड़फोड़ व आग लगाने को लेकर प्रबंधक कमेटी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में देर वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह देर रात खालसा वहिर लेकर पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगी कुर्सियों को देखकर अमृतपाल सिंह ने उन्हें हटाने के लिए वहां पर मौजूद ग्रंथी को कहा। इस मामले को लेकर गुरुद्वारा में मौजूद हेड ग्रंथि परमजीत सिंह ने बताया कि कुर्सियां हटाने को लेकर हमने उन्हें कहा कि अपनी कमेटी से बात करके इसको जल्द ही यहां से हटा देंगे। लेकिन अमृतपाल सिंह इस बात से सहमत नहीं हुए और उन्होंने अपने साथ आए सिंह समर्थकों को गुरुद्वारा साहिब के अंदर से कुर्सियां हटाने के आदेश दे दिए। खालसा वहीर में शामिल सिंह समर्थकों ने जब कुर्सियां हटाने शुरू की तो उस दौरान कुछ ऐसे भी शरारती तत्व घुस आए।

    जिन्होंने कुर्सियों की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और साथ ही बाहर ले जाकर उन कुर्सियों को आग लगा दी। हेड ग्रंथि ने कहा कि हमने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक भी बात नहीं मानी। हमें तो यह भी मालूम नहीं था कि वह इतनी जल्दी तेल और माचिस का प्रबंध कैसे करके ले आए। इस घटना के बाद हेड ग्रंथि ने बताया कि आज शाम गुरु घर की संगत और प्रबंधक कमेटी के बीच मीटिंग रखी गई है। क्योंकि गुरुद्वारा कि जितनी भी संगत है वह भी इस मानती है कि बीती रात जो कुछ भी गुरुद्वारा साहिब मे हुआ था, बहुत ही निंदनीय था। गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी और गुरु घर की संगत मीटिंग में जो भी फैसला आएगा। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी के प्रधान अजीत सिंह सेठी ने बताया कि बीते 7 बजे के करीब अमृतपाल सिंह समर्थकों सहित गुरुद्वारा साहिब में आए। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के बारबर लगी कुर्सियों को लेकर विरोध करने लगे। इस दौरान उन्होंने वहां से कुर्सियां हटाने के लिए कहा। जिनमें कुछ शरारती अनसरों ने कुर्सियां तोड़ी और उनको सामने मोबाइल की दुकान के बाहर आग लगा दी। उन्होंने कहा इस घटना को लेकर देर रात 12 बजे तक संगत गुरुद्वारा साहिब में आती रही। इस दौरान उन्होंने कहा अमृतपाल का गुरुद्वारा साहिब में आने का कोई प्रोग्राम नहीं था और ना ही कुर्सियां हटाने को लेकर कोई सूचना मिली। कुर्सियां जलाने के साथ वहां पर डाक्टर बजाज सहित और कुछ लोगों के मोबाइल भी चोरी हुए है। 

  • कपूरथलाः बेई में डूबा 22 वर्षीय युवक, तालाश में जुटी NDRF की टीम, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बेई में डूबा 22 वर्षीय युवक, तालाश में जुटी NDRF की टीम, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बेई में 22 वर्षीय युवक के डूबने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवक अपने चाचे के साथ वहां जंगलपानी के लिए गया था। इस दौरान उसके चाचा ने उसे बेई में जाने से मना भी किया था। लेकिन युवक ने छलांग लगा दी और बेई में पानी ज्यादा होने के कारण युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

    युवक की पहचान विक्की पुत्र रमेश निवासी दौलत पुर के रूप में हुई है। विक्की पेंटर का काम करता है। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ और एसबीआरएफ की टीमें युवक की तालाश में जुटी हुई है। दोनों टीमों ने दौलत पुर से सुल्तानपुर तक युवक की तालाश की लेकिन युवक अभी तक नहीं मिला। 

  • पंजाबः व्यापारी पर फायरिंग का मामला में आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः व्यापारी पर फायरिंग का मामला में आरोपी गिरफ्तार

    मामले में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः जिले में जमालपुर के गुरुहरसहाय नगर के दुकान में घुसकर दो दिन पहले व्यापारी पर जानलेवा हमला मामले सामने आया था। पुलिस ने गोली चलाने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी ने खुद पर ही फायरिंग करवाई थी। व्यापारी ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए था कि उसकी पत्नी के रिश्तेदार से अवैध संबंध है। उसने ही उस पर हमला कराया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय अजय कुमार, उसका दोस्त 25 वर्षीय जतिंदर सिंह उर्फ ​​जज निवासी अमृतसर के पुतलीघर के रामतीर्थ रोड, 24 वर्षीय दीपक कश्यप, 23 वर्षीय सोनू कुमार निवासी न्यू पुनीत नगर और ताजपुर रोड के रूप में हुई है।

    पुलिस ने इनके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है। आरोपियों के साथी आशीष यादव को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी दो दिन बाद शिकायतकर्ता सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पत्नी और चचेरे भाइयों को झूठे मामले में फंसाने की नीयत से फायरिंग करवाई है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अमृतसर के पुतलीघर के रामतीर्थ रोड निवासी 42 वर्षीय व्यवसायी अजय कुमार को अपनी पत्नी बलविंदर कौर उर्फ ​​पूजा पर अपनी मौसेरी बहन रवीन महमी से अवैध संबंध होने का शक था।

    उसने अपनी रवीन और उसके भाई मनवीर पर हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप लगाया था। पुलिस कमिश्नर सिद्धू ने कहा कि जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो उन्हें मामला गड़बड़ लगा, हालांकि पुलिस ने अजय कुमार की शिकायत के बाद उनकी पत्नी और चचेरे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस को तब संदेह हुआ जब आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी अजय कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अजय कुमार द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस ने उसके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

    अजय ने खुद पर हमले की साजिश रची और उसमें जतिंदर सिंह को शामिल किया। जतिंदर ने टास्क पूरा करने के लिए दीपक कश्यप, सोनू कुमार और आशीष यादव को हायर किया। उन्होंने अमृतसर के एक सप्लायर से पिस्टल खरीदी थी। साजिश के तहत दीपक कश्यप, सोनू और आशीष यादव बाइक से उसकी दुकान पर आए और दीवारों पर गोलियां चला दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तीनों के फरार होने के बाद अजय कुमार ने पुलिस को सूचित किया। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आरोपी को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

  • भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान 

    भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान 

    नई दिल्ली : भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं यह साफ-साफ कहना चाहूंगा कि जब तक  मोदी सरकार सत्ता में है, तब तक हमारी एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। शाह ने कहा कि भारतीय जवानों बहादुरी से चीनी सैनिकों को खदेड़ा। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवानों ने 8-9 की दरमियानी रात को जो वीरता दिखाई है, मैं इसकी प्रशंसा करता हूं। हमारे जवानों ने घुसे हुए सभी लोगों को भगा दिया।

    शाह ने लोकसभा में आज विपक्ष के प्रश्नकाल नहीं चलने देने की निंदा भी की। शाह ने कहा कि जब मैंने प्रश्नकाल की सूची देखी और प्रश्न संख्या 5 देखने के बाद मुझे कांग्रेस की चिंता समझ में आई। शाह ने कहा कि दरअसल राजीव गांधी फाउंडेशन के एफसीआरए रद्द करने के सवाल से बचने के लिए कांग्रेस ने सीमा का मुद्दा संसद में उठाया।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास से 1.35 करोड़ रुपए मिले। पंजीकरण इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वह एफसीआरए नियमों के तहत नहीं था। साथ ही शाह ने कहा कि नेहरू के चीन प्रेम की वजह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की बलि दे दी गई।

  • पंजाबः घर पर जाकर ASI ने मांगी 35 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल

    पंजाबः घर पर जाकर ASI ने मांगी 35 हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल

    अमृतसरः जिले में एएसआई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एएसआई एक घर में पहुंच कर रिश्वत की मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। यह एएसआई एक घर में पहुंच कर परिवार वालों पर नशा बेचने के आरोप लगाकर 35 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मामला पंजाब के अमृतसर जिले का है। आरोपी एएसआई बच्चीविंड पुलिस चौकी में तैनात है। 

    वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला एसएसपी (ग्रामीण) स्वप्न शर्मा के पास पहुंचा और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। अब बच्चीविंड चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मुताबिक लोपोके थानाक्षेत्र की बच्चीविंड पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह बच्चीविंड गांव के एक घर पहुंचता है। परिवार पर नशा बेचने का आरोप लगा 35 हजार रुपये की मांग करता है। परिवार के लोग कहते हैं कि वे किराना की दुकान पर 2-2 रुपये का सामान बेचते हैं। वीडियो में परिवार की एक महिला कहती है कि उनके पास तो सिर्फ 100 रुपये हैं। इतनी बड़ी राशि वे कहां से लाएंगे।

    वायरल वीडियो में एएसआई कहता है कि वह चाहे घर के गहने बेच कर लाएं या फिर पड़ोसियों से मांग कर लाएं, वह दो घंटे तक इंतजार कर सकता है। इस दौरान परिवार के लोग एक कमरे में दिखाई देते हैं तो एएसआई घर के दूसरे कमरे में बैठकर परिवार को पैसों की व्यवस्था करने को कहता है। पैसों की व्यवस्था न होने पर आरोपी परिवार को पर्चा दर्ज करने की बात करता है। वायरल वीडियो दो मिनट छह सेकेंड की है। इस संबंध में जब एसएसपी स्वप्न शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।