Blog

  • Punjab News: High Court का बड़ा फैसला, सिख महिलाओं को हेलमेट पहनना अनिवार्य

    Punjab News: High Court का बड़ा फैसला, सिख महिलाओं को हेलमेट पहनना अनिवार्य

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने महिलाओं को हेलमेट पहनने को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। दरअसल, महिला को हेलमेट से छूट देने की मांग संबंधी मामले में हाई कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह केवल उन सिखों के लिए है, जो पगड़ी पहनते हैं। उनके अतिरिक्त किसी को भी इससे छूट नहीं है। हाईकोर्ट ने अब हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली व पीछे बैठी महिलाओं के मामले में हुए चालानों का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोटर वाहन हादसों व सड़क सुरक्षा को लेकर संज्ञान लेते हुए सुनवाई आरंभ की थी। इस मामले में चंडीगढ़ प्रशासन ने हाई कोर्ट को बताया था कि छह जुलाई 2018 को मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर केवल पगड़ी पहनने वाली सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट का प्रावधान किया था। इसके तहत अन्य सभी महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया था, चाहे वह सिख हो या नहीं। इसके बाद धार्मिक संगठनों द्वारा इसका विरोध आरंभ कर दिया गया।

    इसी बीच प्रशासन ने केंद्र सरकार से एडवाइजरी मांगी, जिसके जवाब में सभी सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट देने की राय दी गई। इसके बाद नियम को बदल दिया गया और फिर से सभी सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट दे दी गई। इस पर हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन और केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि कैसे सरकार इस प्रकार का प्रावधान कर सकती है। हाई कोर्ट ने कहा था कि हेलमेट से कैसे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। मामला तो महिलाओं की सुरक्षा का है, जिसकी हमें चिंता है।

    कोर्ट ने कहा था कि केंद्र का रुख समझ के बाहर है, आखिर सिख महिला की पहचान कैसे होगी। क्या हेलमेट नहीं पहनने वाली हर महिला को रोक कर पूछोगे कि तुम सिख हो या नहीं। अब हाई कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केवल पगड़ी पहनने वाले सिख को ही हेलमेट से छूट है, महिलाओं या सिख महिलाओं को नहीं। हाईकोर्ट ने अब हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से बिना हेलमेट वाहन चलाने या पीछे बैठी महिलाओं के चालान का ब्योरा सौंपने का आदेश दिया है।

  • Jalandhar News : ससुराल घर पर तेजधार हथियार से हमला करने वाला गिरफ्तार

    Jalandhar News : ससुराल घर पर तेजधार हथियार से हमला करने वाला गिरफ्तार

    जालंधर,ens : थाना लांबड़ा की पुलिस ने ससुराल घर पर हमला करने वाले दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी कपूरथला के तौर पर हुई है। एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत ने एक नवंबर को घर में घुसकर तेजधार हथियार से सास कुलविंदर कौर व साली अमनदीप कौर को जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

    इस हमले में दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। जानकारी के अनुसार आरोपी घर से आईफोन चुराकर फरार हो गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद 4 नवंबर को आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी का आईफोन और तेजधार हथियार बरामद कर लिए है।

  • Jalandhar News: CIA Staff की रेड, सट्टा लगाने के मामले एक आरोपी काबू

    Jalandhar News: CIA Staff की रेड, सट्टा लगाने के मामले एक आरोपी काबू

    जालंधरः मकसूदां सब्जी मंडी में सीआईए स्टाफ ने गौरी नाम युवक के दफ्तर में रेड की। बताया जा रहा है कि दफ्तर में क्रिकेट मैचों और शेयर मार्कीट में सट्टा लगवाया जा रहा था। पुलिस ने दफ्तर से एक कारिंदे को काबू किया है। सूत्रों की मानें तो जब रेड हुई तब गोरी वहीं था, लेकिन उसके पकड़ जाने की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    देर रात पुलिस मामले में एफआईआर करने की तैयारी कर रही थी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मौके से कुछ डिवाइस कब्जे में ली हैं जिसमें उसके काले कारनामों का डाटा है। पुलिस ने लैपटॉप, कम्प्यूटर, डीवीआर आदि सब बरामद कर ली हैं। गोरी पिछले कई सालों से क्रिकेट मैचों और शेयर मार्कीट में सट्टा लगाकर करोड़ों रुपए बटौर चुका है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज कंबोज ने कहा कि वह जांच कर रहे हैं। गोरी के कारिंदों को हिरासत में लिया गया है।

  • फटी ड्रेस में इवेंट में पहुंची ये एक्ट्रेस, खुली रह गई फैंस की आंखें, देखें वीडियो

    फटी ड्रेस में इवेंट में पहुंची ये एक्ट्रेस, खुली रह गई फैंस की आंखें, देखें वीडियो

    मुंबईः बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस आए दिन अपनी आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा ही मामला मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का सामने आया है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने फोटोज और वीडियोज के साथ फैंस को अपना दीवाना बनाती नजर आती हैं। कई बार एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियोज में पहनी आउटफिट के चलते Oops मूमेंट का शिकार भी हो जाती हैं।
    उर्वशी का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां, वह Oops मूमेंट का शिकार हुई हैं। बताते चलें, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल ही में अपने नए गाने ‘रब्बा करे’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस वार्डरोब मैलफंक्शन का शिकार हो गईं। उर्वशी रौतेला ने इस इवेंट में ब्लैक कलर का शीर पेंट सूट आउटफिट पहना हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी की यह ड्रेस पीछे से फटी हुई है, जिसे देखकर लोग एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं। लोग एक्ट्रेस उर्वशी को अपना स्टाइलिश बदलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने उनकी तस्वीरों की तारीफ भी की और उन्हें लुक्स ब्यूडीफुल का टैक भी दिया। लोग इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज को लाइक्स और कमेंट्स के साथ खूब प्यार भी दे रहे हैं और वहीं कई लोग कमेंट्स के जरिए उन्हें ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।
  • Jalandhar News: मेन रोड़ पर लगातार दूसरे दिन बाइक लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: मेन रोड़ पर लगातार दूसरे दिन बाइक लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महागनर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ना शुरू हो गया। दो दिन पहले भगवान वाल्मीकि चौक पर बने पुलिस नाके से 100 मीटर दूरी पर चश्मा खरीदने आए युवक की बाइक लेकर व्यक्ति फरार हो गया। वहीं इस घटना के अगले दिन देर रात घई टिंबर स्टोर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रंशात ने बताया कि वह घई टिंबर स्टोर के ऊपर बनी मंजिल पर नौकरी करता है।

    इस दौरान रोजाना की तरह उसने घई टिंबर स्टोर के बाहर बाइक नंबर पीबी 08 डीआर 5476 खड़ी की थी। जिसके बाद देर रात घर जाने लगा तो घई टिंबर स्टोर के बाहर से बाइक गायब थी। पीड़ित ने आरोप लगाए कि जब वह मौके पर जांच करने पीसीआर की टीम पहुंची तो वह उसे चोरों के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की बजाए कहने लगी कि उसकी बाइक मिले या ना मिले उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 4 की पुलिस को दे दी।

    थाना 4 की पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली है। लेकिन पीड़ित का कहना है कि पीसीआर की टीम अगर ऐसा रवैय्या अपनाएंगी तो वह चोरों को कहां पकड़ पाएंगी। बता दें कि बीते दिन ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने क्राइम की वारदातों और लोगों को आने वाली समस्याओं को लेकर थाना 5 में लोगों की शिकायते सुनी थी और उन्हें जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस कमिश्नर लोगों को क्राइम की वारदातों को लेकर जागरूक कर रहे है, वहीं देर शाम पीसीआर की टीम का पीड़ित के साथ ऐसा व्यवहार करना कई सवाल खड़े कर रहा है।

  • Track पर आ रही Vande Bharat Express के सामने बाइक छोड़कर भागा युवक

    Track पर आ रही Vande Bharat Express के सामने बाइक छोड़कर भागा युवक

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। यहां एक वंदे भारत ट्रेन झूंसी स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक युवक अपनी बाइक पटरी पर छोड़कर भाग गया। बाइक को देखते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन फिर भी बाइक वंदे भारत ट्रेन से टकरा गई. बाइक के ट्रेन से टकराते ही एक जोरदार आवाज हुई। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद सभी लोग डर गए गए थे।

    फिलहाल इस पूरी घटना में किसी के भी घायल होने की जानकारी नहीं है। ये घटना कल शाम 4.20 बजे की है। वंदे भारत वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन की ओर बढ़ रही थी। झांसी स्टेशन के निकट बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर कुछ युवक बाइक लेकर रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वंदे भारत सामने आती दिखी तो एक युवक बाइक को रेल ट्रैक पर छोड़कर भाग गया। बाइक से जोरदार टक्कर के बाद वंदे भारत मैं बैठे यात्रियों ने झटका महसूस हुआ।

    बाइक घिसटने की तेज आवाज आने लगी। इसी बीच लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। सूचना वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के कंट्रोल रूम को दी गई तो अलर्ट जारी हुआ और रेल ट्रैक पर आवागमन रोक दिया गया। RPF और जीआरपी घटना की जांच कर रही है और बाइक मालिक की तलाश की जा रही है। बाइक मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
  • Punjab News: कई पलटियां खाने के बाद दुकान में घुसी Car, देखें वीडियो

    Punjab News: कई पलटियां खाने के बाद दुकान में घुसी Car, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डाकखाना चौक में बीती रात एक तेज रफ्तार आल्टो कार अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी और कार कई पल्टियां खाते पलट गई। जिससे पूरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदार का कहना है कि उनका घर दुकान के ऊपर है, वह रात को सो रहे थे कि अचानक एक धमाका हुआ। जब बाहर जाकर देखा तो एक गाड़ी उसकी दुकान में घुसी हुई थी। जानकारी मुताबिक एक पंडित रात को विवाह कार्य संपन्न कर घर लौट रहा था। अचानक डाकखाना चौक पर गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। गाड़ी का मालिक धालीवाल शहर का रहने वाला है। फिलहाल दुकानदार के मुताबिक उसकी दुकान का काफी नुक्सान हुआ है।

    कई , देखें वीडियो

  • Jalandhar News: तंग बाजार में घर में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तंग बाजार में घर में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजपीर चौक के पास बनी मार्किट में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शिव शक्ति ट्रैवल की दुकान की तीसरी मंजिल पर बने घर में आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहींं आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है।

    वहीं पुलिस टीम द्वारा लोगों को हटाकर दमकल विभाग को रास्ता दिया गया। आग लगने के घर में सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि तंग बाजार में आग लगने से दमकल विभाग की टीम को मशक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं दुकान की महिला ने कहा कि सुबह आग लगने की बदबू आ रही थी। इस दौरान उन्हें लगा कि पीछे कहीं आग लगी है। लेकिन बाद में पता चला कि दुकान की ऊपरी मंजिल में आग लगी हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी राहुल ने बताया कि ट्रांसफर्म के पास आग लगने की सूचना मिली थी। राहुल ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की आग पर काबू पाने में 2 गाड़िया लगाई गई। राहुल ने कहा कि जब वह मौके पर आए तो देखा कि ऊपर भी शटर लगा हुआ था। शटर खोलने के दौरान वहां पर लक्कड़ का फर्नीचर और जराब के जोड़े पड़े हुए थे। दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि ज्यादा सामान ना होने के कारण बड़ा नुकसान होने से बचाव रहा।

    वहीं मनियारी के दुकानदार वरूण ने बताया कि उसकी पंजपीर चौक पर दुकान है। इस दौरान गुड़ियां ने आज सुबह जब शटर उठाया तो दुकान की छत से धुआं निकल रहा था। इस दौरान उन्होंने गुड़ियां को छत पर जाकर पानी की बाल्टी डालने के लिए कहा। पीड़ित ने कहा कि बाद में पता चला कि आग थोड़ी ज्यादा है, जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। पीड़ित ने कहा फर्नीचर सहित कुछ सामान पड़ा हुआ था, जोकि जलकर राख हो गया। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

  • Jalandhar News: PPR Market में टैक्स डिफाल्टरों पर निगम का एक्शन, 4 इमारतें सील

    Jalandhar News: PPR Market में टैक्स डिफाल्टरों पर निगम का एक्शन, 4 इमारतें सील

    जालंधर : महानगर में नगर निगम की प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने पीपीआर मारकीट में कार्रवाई करते हुए चार इमारतों को सील कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को नगर निगम की प्रापर्टी टैक्स ब्रांच ने मारकीट में टैक्स डिफाल्टरों पर कार्रवाई करते हुए चार इमारतों को सील किया है। यह कार्रवाई पीपीआर माल में कमर्शियल इमारतों पर की गई है।

    माडल टाउन के पीपीआर मारकीट में हुई यह कार्रवाई सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन, भूपिंदर सिंह, राजीव रिषी के नेतृत्व में हुई। इस कार्रवाई के दोरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। महीप सरीन ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रापर्टी टैक्स जमा ना करवाने वाली बिल्डिंग्स की पहचान कर उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं।

  • Punjab News: मामूली बहस ने लिया बड़े विवाद का रूप, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली बहस ने लिया बड़े विवाद का रूप, देखें वीडियो

    खरड़ः जिले के अंतर्गत सेक्टर 116 में रात करीब साढ़े 8 बजे बदमाशों ने एक परिवार के कुछ सदस्यों पर हमला कर 2 लड़कों को घायल कर दिया, जिनमें से एक का इलाज सिविल अस्पताल खरड़ में करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


    जानकारी मुताबिक, खरड़ की सेक्टर 116 एसवीपी सिटी ऑफ ड्रीम की सोसायटी में रहने वाले रमनप्रीत ने बताया कि उनका और उनकी पत्नी परमिंदर कौर का सोसायटी के पास एक मकान था। वह बुटीक चलाती है। रोज की तरह शाम करीब 7 बजे उन्होंने बुटीक बंद की। इसके कुछ देर बाद मेरी पत्नी का भाई बिक्रमजीत सिंह उसके साथ एक्टिवा से घर जा ही रहा था कि तभी सोसायटी के चौराहे पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार निकली, जिससे टक्कर होते स्कूटी बाल-बाल बच गई।

    इतने में कार मालिक गाड़ी से बाहर आकर पीड़ितों से बहस करने लगा। बाद में कार मालिक अपने दोस्तों के साथ आया और परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सारी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। वारदात के बाद से सोसायटी में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ितों के ब्यानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।