Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਹੋਏ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ ਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਹੋਏ ਅਦਾਲਤ ਚ ਪੇਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਰੀਦਕੋਟ: ਬਰਗਾੜੀ ਬੇਅਦਬੀ ਮਾਮਲੇ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਮਾਮਲੇ ਚ ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਚ ਸੁਣਵਾਈ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਮੋੱਕੇ ਤਤਕਾਲੀ ਐਸਐਸਪੀ ਮੋਗਾ ਚਰਨਜੀਤ ਸ਼ਰਮਾ,ਤਤਕਾਲੀ ਆਈਜੀ ਅਮਰ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਪੇਸ਼ ਹੋਏ। ਬਾਕੀ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਮਾਫ਼ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਚਲੱਦੇ ਪੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਹੋਏ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੀ ਸੁਣਵਾਈ ਹੁਣ 19 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੋੱਕੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜਿੱਥੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸੁਬਾ ਸਰਾਕਰ ਤੇ ਵਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ, ਉਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਮਿਲੀ ਭੁਗਤ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਹੀ। ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਰਾਕਰ ਤੇ ਵੀ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਗਾਏ। 

    ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ PAC ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟਿਊਬਲਾ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀ ਫ੍ਰੀ ਬਿਜਲੀ ਸਕੀਮ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੀ ਸਿਫਾਰਿਸ਼ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਖੇਤਰੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸਮਝਦੀ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਖੇਤੀ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਬਿਜਲੀ ਦਿੱਤੀ। ਪਰ ਆਪ ਸਰਾਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕਰਨ ਜ਼ਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਹ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੇ ਹਨ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕੇ ਹੜਾ ਕਾਰਨ ਕਿੰਨਾ ਨੁਕਸਾਨ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ। ਪਰ ਹਲੇ ਤੱਕ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਨਹੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਦਕਿ ਮੁਖਮੰਤਰੀ ਦਾਅਵਾ ਕਰਦੇ ਨੇ ਕਿ ਓਹ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਪੈਸੇ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਭਰਨਗੇ। ਪਰ ਓਹ ਹੁਨ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇਣ ਤੋਂ ਟਾਲਾ ਵੱਟਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਲ ਬਾਡੀਜ਼ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਉਹ ਪੂਰੀ ਤਾਕਤ ਨਾਲ ਲੜਨਗੇ । ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਚ ਚੱਲੀ ਟਵੀਟ ਵਾਰ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਕੁੱਜ ਨਹੀਂ ਕਹਾਂਗਾ। ਪਰ ਮੁਖਮੰਤਰੀ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਚ ਖਰਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਚ ਪੰਜਾਬ ਚ ਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਪਰ ਉਲਟਾ ਪੰਜਾਬ ਚ ਨਸ਼ਾ ਵਧਿਆ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਪ ਸਰਾਕਰ ਪੁਰੀ ਤਰਾ ਫੇਲ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: 80% ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ  ਨੂੰ ਹੋਈ Eye Flu ਬੀਮਾਰੀ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 80% ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੂੰ ਹੋਈ Eye Flu ਬੀਮਾਰੀ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ:  ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਆਈ ਫਲੂ ਦਾ ਪ੍ਰਕੋਪ ਮਹਾਮਾਰੀ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿਚ ਹੁਣ ਤੱਕ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਘਾਤਕ ਰੂਪ ਲੈ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਹੋਣ ਤਕ 80 %ਗਿਣਤੀ ‘ਚ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਇਸ ਦੀ ਲਪੇਟ ‘ਚ ਆ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਇਸ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਦਿਨੋ-ਦਿਨ ਵਾਧਾ ਹੁੰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਬੀਮਾਰੀ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅੱਖਾਂ ‘ਚ ਪਾਣੀ ਆਉਣਾ, ਦਰਦ, ਸੋਜ, ਅੱਖਾਂ ਲਾਲ ਹੋਣਾ ਅਤੇ ਨਜ਼ਰ ਧੁੰਦਲੀ ਹੋਣ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਵਿਗਿਆਨੀ ਡਾ. ਬੀ. ਐੱਸ. ਔਲਖ ਦਾ ਮੰਨਣਾ ਹੈ ਕਿ ਆਈ ਫਲੂ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਮਹਾਮਾਰੀ ਦਾ ਸੰਕੇਤ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਈ ਫਲੂ ਦੀਆਂ 3 ਕਿਸਮਾਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ’ਚੋਂ ਇਕ ਬੈਕਟੀਰੀਅਲ, ਦੂਜਾ ਐਲਰਜੀ ਕਾਰਨ ਅਤੇ ਤੀਜਾ ਵਾਇਰਸ ਕਾਰਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਵਾਇਰਲ ਆਈ ਫਲੂ ’ਚ ਸਾਹ ਦੀ ਨਾਲੀ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦੀ ਵੇਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਦਾ ਇਕ ਕਾਰਨ ਹਾਲ ਹੀ ’ਚ ਹੋਈ ਬਾਰਸ਼ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਨੂੰ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਹੜ੍ਹਾਂ ’ਚ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਾਨਵਰ ਮਾਰੇ ਗਏ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਵੱਧ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਮੁੱਚੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਜਲਵਾਯੂ ਪਰਿਵਰਤਨ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਖ਼ੁਦ ਮਨੁੱਖਾਂ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਵੀ ਹੋਰ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਦੇ ਵੱਧਣ ਦਾ ਕਾਰਨ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਜੈਨੇਟਿਕ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਸੋਧੇ ਹੋਏ ਭੋਜਨ ਅਤੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀਆਂ ਬਦਲੀਆਂ ਨਸਲਾਂ ਕਾਰਨ ਮਨੁੱਖੀ ਡੀਐੱਨਏ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਆਈ ਫਲੂ ਦਾ ਰੂਪ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਵੀ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਮਹਾਮਾਰੀ ਦੀ ਨਿਸ਼ਾਨੀ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕੋਈ ਅਜਿਹੀ ਮਹਾਮਾਰੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਜਾਵੇ, ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੁਣਿਆ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਾਇਰਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਲੱਭਣਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ ਹੈ।

  • पंजाबः देह व्यापार मामले में Hotel Evershine में पुलिस की रेड, मैनेजर गिरफ्तार

    पंजाबः देह व्यापार मामले में Hotel Evershine में पुलिस की रेड, मैनेजर गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने बाहर से महिलाओं और लड़कियों को बुलाकर होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और होटल मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री के दो पैकेट भी बरामद किये हैं। इस मामले में पुलिस ने होटल एवर शाइन के मैनेजर जावेद अहमद उर्फ ​​इमरान और होटल मालिक राज कुमार के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर अवनीत कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि होटल एवर शाइन का मालिक और मैनेजर कुछ लोगों की मदद से अपने होटल के कमरों में किराये पर लड़कियों को बुलाते हैं और उनसे जिस्म फिरोशी का धंधा कराते हैं। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अधिकारियों का कहना है कि जिस्म फरोशी के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई जारी रहेगी।

  • जाने-माने अभिनेता की सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

    जाने-माने अभिनेता की सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

    चेन्नई:  जाने-माने तमिल अभिनेता मोहन (60) तमिलनाडु के मदुरै शहर के थिरुपरनकुंद्रम इलाके में एक सड़क पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मोहन को 1989 में जबरदस्त हिट अप्पोर्वा सगोधरंगल में सुपरस्टार कमल हासन के बेस्‍ट फ्रेंड की भूमिका के बाद प्रसिद्धि मिली।फिल्म को सभी प्रमुख भाषाओं में डब किया गया और खूब सराहना मिली। मोहन को अवसर मिले। एक हास्य अभिनेता के रूप में उन्होंने अच्छा नाम कमाया और फिल्मों में सहायक भूमिकाएँ भी निभाईं।

    लेकिन बाद के दिनों में काम के अवसर पाने में असमर्थ मोहन को गहरी गरीबी में जीने के लिए मजबूर हो गए और आजीविका के लिए भीख मांगने लगे। गत 31 जुलाई को स्थानीय लोगों ने उन्‍हें सड़क पर मृत पड़ा पाया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उनका शव पहचानने के लायक नहीं था।मोहन ने नान कडुवुल में आर्य की मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्‍मों में काम नहीं मिलने के कारण वह मदुरै के थिरुपरनकुंड्रम में बस गए थे। सूत्रों ने बताया कि उनकी पत्नी का 10 साल पहले निधन हो गया था और तब से उन्होंने आजीविका के लिए सड़कों पर भीख मांगनी शुरू कर दी थी।

  • पंजाबः सरकारी स्कूलों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश!

    पंजाबः सरकारी स्कूलों में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का आदेश!

    चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूलों में प्री-पेड मीटर लगाने का आदेश जारी किए है। ये आदेश पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि इन मीटरों का लीडर 45KVA तक का होगा। यह भी कहा गया है कि प्रत्येक मीटर पर 1000 रुपये की रिचार्ज राशि रहेगी, जिसे पीएसपीसीएल की वेबसाइट से विभिन्न भुगतान गेटवे के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकता है। इस संबंध में निदेशक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

    बता दें कि पीएसपीसीएल ने स्कूलों के लाखों रुपये के बकाया बिल को लेकर कई बार स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र जारी किए गए थे। यह भी पता चला है कि कई स्कूलों ने अभी तक अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते अब बिजली निगम ने बिल भरने और बकाया रहने का झंझट खत्म कर दिया है।

  • कोरोना वायरस के बाद Mpox संक्रमण का कहर

    कोरोना वायरस के बाद Mpox संक्रमण का कहर

    नई दिल्लीः कोरोना महामारी के बाद अब चीन में और एक बीमारी कहर बरपा रही है। हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक चीन में अब एमपॉक्स तेजी से फैल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, 5 मई को खत्म हुए हफ्ते से लेकर 21 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते के बीच यहां एमपॉक्स के 315 मामले सामने आए। एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है, जो जीनस ऑर्थोपॉक्सवायरस की एक प्रजाति है। 

    डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से पता चलता है कि पूरे 2022 में केवल छह मामलों की पुष्टि हुई थी, जबकि इस बार दो महीनों में ही 300 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि इसके अतिरिक्त हालिया सप्ताह के दौरान चीन में साप्ताहिक मामलों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, यहां पिछले तीन हफ्तों में संक्रमण के मामलों में 50% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. पीटर-चिन होंग कहते हैं, हम वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण को लेकर चर्चा कर रहे हैं, पर साथ ही एमपॉक्स भी गंभीर खतरे के तौर पर उभरा है। एमपॉक्स अभी खत्म नहीं हुआ है और हमने इसे चीन में बढ़ते देखा है। हमें उन जोखिमों को लेकर भी सावधान रहने की आवश्यकता है, जो संकेत करते हैं कि मंकीपॉक्स कई अन्य देशों में भी बढ़ सकता है। 

    गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर एमपॉक्स का प्रकोप पूरे यूरोप में फैलने से पहले साल 2022 में यह यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था, अमेरिका में इसके कारण हालात काफी बिगड़े थे। एमपॉक्स (मंकीपॉक्स), मंकीपॉक्स वायरस से होने वाला एक संक्रामक रोग है। इससे दर्दनाक दाने, बढ़े हुए लिम्फ नोड्स के साथ तेज बुखार हो सकता है। इसका प्रकोप मुख्यरूप से समलैंगिक, बाइसेक्सुअल लोगों में अधिक देखा जाता रहा है। हालांकि रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने एक रिपोर्ट में अलर्ट किया था कि यौन संबंधों के अलावा भी इस संक्रमण को जोखिम कई और तरीके से हो सकता है, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

  • पंजाबः घर से Cobra सांप के 17 बच्चे निकलने से परिवार में दहशत का माहौल

    पंजाबः घर से Cobra सांप के 17 बच्चे निकलने से परिवार में दहशत का माहौल

    गुरदासपुरः जिले में स्थित दुर्गा कॉलोनी में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब स्नेक कैचरों द्वारा कोबरा सांप के 17 बच्चे बरामद किए गए। हालांकि, नर और मादा दोनों ही अभी बरामद नहीं हुए हैं। जिसके चलते परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। उधर, आगामी कुछ दिनों में सबंधित परिवार के घर में समारोह होने के चलते परिवार अपना नाम भी सार्वजनिक नहीं करना चाहता है। क्योंकि उन्हें लग रहा है ऐसा होने पर रिश्तेदार डर के मारे उनके घर नहीं आएंगे। स्नेक कैचरों ने इन सांपों को दोरांगला के पास पड़ती धुसी के किनारे छोड़ दिया है। 

    जानकारी देते हुए स्नेक कैचर बिट्टू शर्मा ने बताया कि वीरवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दुर्गा कॉलोनी से फोन आया कि एक घर में कोबरा सांप निकला है। जिसका रेस्क्यू करने के लिए वह उनके घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उक्त घर में पहुंचने के कुछ देर बाद ही सांप को पकड़ लिया गया और वापस अपने घर पहुंच गए। अभी वह घर पहुंचे ही थे कि उन्हें फिर से फोन आया कि एक ओर सांप निकला है। जब वह दोबारा उक्त घर में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वहां पर सांपों की संख्या एक दो नहीं बल्कि काफी अधिक है।

    इसके बाद उन्होंने जंगल विभाग के रेंज अधिकारी दीपक कुमार से संपर्क किया। जिन्होंने विभाग में सांप पकड़ने का काम करने वाले कर्मचारी रोहित को मौके पर भेजा। जोकि बिट्टू शर्मा का ही बेटा है। बिट्टू ने बताया कि इसके बाद जब उन्होंने अपने बेटे के साथ मिल कर सांपों को रेस्क्यू करना शुरू किया तो उक्त घर के एक दरवाजे की चौगाठ के नीचे से एक-एक करके कोबरा के 17 बच्चे निकाले गए। 

    जबकि बच्चे के माता पिता नर और मादा दोनों ही उन्हें नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि उक्त घर के पीछे काफी बड़ा बाग है और घर की बाहरी दीवार में बने छेद के जरिए सांप उक्त चौगाठ के नीचे पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अंदर की ओर बने छेद से बच्चे ही बाहर निकल सकते थे। जबकि बड़े सांपों के निकलने की जगह नहीं है। लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों बड़े सांप बाहर घूमने के लिए गए होंगे। जोकि वापिस जरूर आएंगे। जैसे ही परिवार की ओर से उन्हें सूचित किया जाएगा, वह उक्त दोनों बड़े सांपों को भी रेस्क्यू कर लेंगे।

  • टमाटर ले जा रहे किसान पर बोतलों से हमला कर लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार

    टमाटर ले जा रहे किसान पर बोतलों से हमला कर लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार

    चित्तूरः आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाजार में टमाटर ले जा रहे एक किसान को बदमाशों ने रास्ते में लूट लिया। बदमाश पांच लोगों के ग्रुप में आए थे। उन्होंने किसान पर बियर की बोतलों से हमला किया। घायल हो जाने के बाद जेब में रखे 4.5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

    यह घटना पुंगनुरु के नक्काबंदा इलाके की है। किसान की पहचान लोका राज के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज पलामेनारू बाजार में टमाटर ले जा रहा था।

    तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता अपराधियों ने उस पर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उससे 4.5 लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों ने जब इस हमले को अंजाम दिया तो वे नशे में थे।

    घायल किसान को स्थानीय लोगों ने पुंगनूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है। इस बीच, पुंगनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अस्पताल लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

    पंजाबः  गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अस्पताल लेकर आई पुलिस, देखें वीडियो

    फरीदकोट: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पिछले दिनों से लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत काफी खराब चल रही थी जिसके चलते उसे फरीदकोट अस्पताल में लाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा उसका चैकअप किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तबीयत ठीक होने पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली ले लाया जा सकता है। जहां मामा और भांजा सचिन बिश्नोई से एक साथ आमने-सामने सवाल-जवाब होंगे। जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी थी। जिस कारण उसे फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लॉरेस बिश्नोई को तेज बुखार और पेट खराब होने की शिकायत थी। यह भी जानकारी सामने आई थी कि गैंगस्टर लॉरेंस को डेंगू हुआ था। 

  • मनीपुर हिंसा को लेकर ईसाई समुदाय ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मनीपुर हिंसा को लेकर ईसाई समुदाय ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मनीपुर: संपूर्ण ईसाई समुदाय इस बात पर अपना विरोध प्रकट किया गया कि मणिपुर में 3 महीने से अधिक समय से यह चल रहा है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जो पूरी मानव जाति के लिए शर्म की बात है। भारत एक सर्वधर्म देश है.  जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के साथ प्रेम भाव से रहते हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व शरारती चालों के शिकार होकर समय-समय पर आपसी भाईचारे को खत्म कर देश को बांटने में लगे रहते हैं। सबसे ज्यादा जुल्मों का शिकार ईसाई कौम पर चर्चों पर होता रहा है जिसके कारण चल रही सभाओं को भी बंद कर दिया जाता है। पादरी सहिबानों को सरेआम से पीटा जाता है और उनकी हत्या कर दी जाती है और यह शर्म की बात है कि इन घटनाओं के अधिकांश अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है।