Blog

  • वरमाला पर दूल्हे को देख दुल्हन को आया भयंकर गुस्सा और  बोली…

    वरमाला पर दूल्हे को देख दुल्हन को आया भयंकर गुस्सा और बोली…

    नई दिल्ली : शादी एक बहुत बड़ा फैसला होता है. शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसे ताउम्र निभाना होता है। इसलिए कहते हैं कि शादी के फैसले को बहुत सोच समझकर लेना चाहिए, क्योंकि ये एक जन्म नहीं बल्कि सात जन्मों का रिश्ता होता है. शादी के कई मजेदार वायरल वीडियोज अभी तक आपने देखे होंगे, लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए सबसे अलग वीडियो लेकर आए हैं. इस वीडियो में शादी वाले दिन एक दुल्हन अपने होने वाले पति को देख भड़क जाती है. इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसकी कल्पना भी नहीं आप कर सकते।

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन अपने होने वाले पति को देख कर नाराज हो गई है और शादी करने से इनकार कर रही है. दूल्हे की उम्र ज्यादा होने की वजह से दुल्हन को गुस्सा आ गया है. जब दुल्हन से पूछा जाता है कि क्या हुआ तो वह कहती है, ‘क्या नहीं हुआ वो पूछो’. फिर एक लड़के की आवाज आती है कि लड़का कितना अच्छा नौकरी वाला है। जिस पर दुल्हन कहती है, ‘नौकरी लेकर हम चाटेंगे क्या. इस बुड्ढा के मुंह में न दांत है, न पेट में आंत होगा, बताओ न इसके दीया में तेल होगा. हमको क्या सुख मिलेगा. कुछ नहीं मिलेगा. हम नहीं करेंगे इससे शादी’।

    बेज्जती करवाने के बात पर दुल्हन कहती है, ‘बुड्ढा से शादी कर लेंगे आप लोगों का नाक जुड़ जाएगा. जब बाबा से ही शादी करवाना था तो परदादा को क्यों मरने दिया. उन्हीं से शादी कर लेते. धूमधाम से शादी कर दो लेकिन ये नहीं पता अभी पूरी जिंदगी बची है. दो चार साल बाद मर जाएगा तो क्या दूसरा पति ढूंढते फिरेंगे’. इसके बाद लड़की शादी करने से साफ इनकार कर देती है।

    इस वीडियो पर लोगों के भी ढेरों रिएक्शन आए हैं. जहां कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड और फेक बता रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि लड़की ने बिलकुल सही किया. एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की सही कह रही है, आखिर इतना भी पैसा क्या जरूरी है’. तो एक अन्य ने लिखा, ‘ये जो नौटंकी कर रही है इसको पहले नहीं पता था कि लड़का बुड्ढा है. हद है’।

  • आज का राशिफल, 10  दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 10 दिसंबर 2022

    मेष: शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।

    वृष: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

    मिथुन: नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    कर्क: धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    सिंह: सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    कन्या: ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।

    तुला: पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

    वृश्चिक: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

    धनु: कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मकर: घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

    कुंभ: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीन: वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।

  • पंजाब से बड़ी खबर: थाने पर रॉकेट लांचर से हमला, टूटे शीशे

    पंजाब से बड़ी खबर: थाने पर रॉकेट लांचर से हमला, टूटे शीशे

    तरनतारन: जिले के अमृतसर-बठिंडा हाईवे पर सरहाली थाने पर रात 1 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिला तरनतारन जिले अधीन आते थाना सरहाली को रॉकेट लांचर के साथ निशाना बनाते हुए हमला किया गया।

    हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हमले में थाने के एक हिस्से में बने सांझ केंद्र के शीशे टूट गए।

    क्या फेंका गया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जहां से शीशा टूटा है उस जगह को फोरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है। यह आतंकी हमला होने की संभावना जताई जा रही है पर इस बाबत कोई भी अधिकारी जानकारी देने को लेकर फिलहाल तैयार नहीं है। 

  • गढशंकरः तेज रफ्तार सेलेरियो ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, एक की मौत

    गढशंकरः तेज रफ्तार सेलेरियो ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, एक की मौत

    गढ़शंकर: नूरपुरबेदी-गढ़शंकर मुख्य मार्ग पर स्थित बस स्टैंड कलवां के पास रांग साइड से क्रॉस कर रही तेज रफ्तार सेलेरियो कार चालक ने स्विफ्ट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानकर थी कि स्वीफट कार पेड़ के साथ टकराने पर कार चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक नौजवान की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ लाडी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव सैदपुर, थाना नूरपुरबेदी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चालक ने लोगों के इकट्ठा देख सेलेरियो लेकर मौके से फरार हो गया।

    वहीं इस हादसे के दौरान स्विफ्ट कार कार में फंस गया। लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को बाहर निकाला गया परंतु गंभीर जख्मी होने से उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज कलवां एएसआई हरमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उक्त सेलेरियो कार चालक मौके से फरार हो गया। जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • CM की बदमाशों को चेतावनी, बहन-बेटी से छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर होगें ढेर

    CM की बदमाशों को चेतावनी, बहन-बेटी से छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर होगें ढेर

    कानपुरः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के मनचलों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने साफ-साफ कहा, ‘कोई भी अपराधी जो बहन-बेटी को छेड़कर दूसरे चौराहे पर डकैती डालता था, अब नहीं कर पाएगा। सीसीटीवी कैमरा हर गतिविधि रिकॉर्ड कर रहे हैं। अगले चौराहे पर पहुंचने से पहले ही उसे पुलिस ढेर कर देगी।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इसी मौके पर सीएम योगी ने कहा, ‘पहले ऐसे शरारती तत्व रहते थे जो एक चौराहे पर किसी बहन-बेटी को छेड़ता थे और दूसरे चौराहे पर डकैती डालते थे। वो आज ऐसा नहीं कर पाएंगे। अगर करेंगे तो अगले चौराहे पर पुलिस ढेर कर देगी। आज चौराहे कैमरे से लैस हैं। उन्हें दूसरे चौराहे तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया जाएगा।’

    400 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

    यूपी सीएम ने आज ‘कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड’ की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। यहां उन्होंने 388 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास भी किया। योगी आदित्यनाथ ने यहां पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपा। सीएम योगी ने यहां अपने संबोधन में कहा, ‘कानपुर की धरती को नमन करते हुए आज करीब 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। सभी नागरिकों को बधाई और अभिनंदन।’

    ‘सीवर प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट बनाया’

    सीएम योगी ने आगे कहा, कानपुर को ‘मैनचेस्टर’ माना जाता था। समय के साथ ये शहर अव्यवस्था और दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को हमारी सरकार ने कानपुर में आगे बढ़ाया। गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम किया। सीसामऊ नाले को भी टैप किया। सीवर प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट बनाने की दिशा में काम किया। आज नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा, कानपुर ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट का क्रिटिकल प्वाइंट माना जाता था। यहां गंगाजल स्नान और आचमन के लायक भी नहीं थी। मगर, आज स्थितियां बदली हैं। जाजमऊ के पास जलीय जीव नहीं दिखते थे, आज दिख रहे हैं।’

  • बददी के सुमित शर्मा ने किया जीवन का 60वां रक्तदान

    बददी के सुमित शर्मा ने किया जीवन का 60वां रक्तदान

    अधिवक्ता सुमित हर साल देते हैं चार बार खून

    बददी/सचिन बैंसल: सुमित शर्मा जो बददी में एक अधिवक्ता है हर साल चार बार रक्तदान करते हैं वहीं अपने बेटे के जन्म दिन पर रक्तदान करने शिरडी पहुंचते हैं। अपना समस्त जीवन मानवता को समर्पित करने के लिए सुमित वर्तमान युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वह हर साल की तरह 8 दिसंबर को अपने पुत्र समर्थ के जन्मदिन पर श्री साईं बाबा संस्थान शिरडी पहुंचते है और इस बार भी अपने जीवन का 60वाँ रक्तदान करने का अवसर मिला। उन्होने एक साल में 4 बार रक्तदान करने का लक्ष्य भी प्राप्त किया। उनका कहना है कि रक्तदान करना उनके लिए हमेशा एक सुखद अनुभव देता है, एवं मन व चित प्रफुल्लित हो जाता है।। क्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।
    इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। आज के इस वैश्विक महामारी में रक्त की ज़रूरत कही ना कही किसी ना किसी को पड़ती ही रह सकती है। अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें। आज कल आपका दिया एक यूनिट रक्त एक साथ कई लोगों को अलग अलग रूप में दिया जा सकता है।
     
  • फगवाड़ाः दिन दहाड़े मॉडल टाउन में चली गोली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    फगवाड़ाः दिन दहाड़े मॉडल टाउन में चली गोली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    फगवाड़ा/ राजेशः पाशटा के मोहल्ला माडल टाउन में बीते दिन व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में आज पुलिस ने दो आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी देते हुए आई.पी.एस. नवनीत सिंह ने बताया कि बिते दिन सतपाल पर गोली चलाने के मामले में गोपार पुत्र हंस राज, साहिल पुत्र मंदीप कुमार निवासी पाशटा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 315 बोर देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतुस और बाईक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।

  • पंजाबः स्पेशल ऑपरेशन दौरान 40 आरोपी गिरफ्तार, 110 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    पंजाबः स्पेशल ऑपरेशन दौरान 40 आरोपी गिरफ्तार, 110 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में झपटमारी की घटनाओं में शामिल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 110 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन वरिंदर बराड़ ने बताया कि पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

    वरिंदर बराड़ ने कहा कि काबू किए गए आरोपियों में पूछताछ के दौरान पता चला कि उक्त आरोपी अलग-अलग तरीकों से वारदातों को अंजाम देते थे। इसके तहत विभिन्न मामलों में 40 आरोपियों को किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से 110 मोबाइल फोन, सोने की बालियां, वाहन व अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके अलावा पूर्व में रंगदारी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों का भी पुलिस डाटा जुटा रही है। जबकि नए आरोपियों की सूची भी तैयार की जा रही है।

  • शादी समारोह में 6 सिलेंडर ब्लास्ट, 5 की मौत, 60 झुलसे

    शादी समारोह में 6 सिलेंडर ब्लास्ट, 5 की मौत, 60 झुलसे

    जोधपुर: जोधपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट का एक और हादसा सामने आया है इस हादसे से जिला सहम गया है। दरअसल जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में भुंगरा गांव में गुरुवार दोपहर शादी एक समारोह स्थल पर बारात रवानगी से पहले बड़ा हादसा हुआ, जहां लीकेज के बाद बारी-बारी से 6 गैस सिलेंडर फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गयी। वहीं इस हादसे में 61 लोग झुलस गए। इस हादसे में झुलसने वालो में जहां दुल्हे का पिता भी शामिल हैं, वहीं महिलाओं और मासूम बच्चों के भी घायल होने की खबर है।

    जानकारी के अनुसार 35 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद शादी समारोह और गांव में शोक छा गया। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान खाना बन रहा था और अनेक ग्रामीण खाना खा रहे थे। आग लगते ही खाना बनाने वाले गैस चालू छोड़ भाग गए। भट्टियों की पाइप तक झुलस गईं, जिससे और गैस लीकेज होती रहीं और यह बड़ा हादसा घटित हो गया।

    सूचना के बाद जोधपुर से एक दमकल भी मौके पर आई। 60 घायलों को शेरगढ़, बालेसर व सेतरावा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को घर भेजा गया। जबकि 51 घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया गया। 35 घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत आज जोधपुर दौरा तय था। वे जयपुर से रेल मार्ग से अपने तय कार्यक्रमों में शिरकत करने जोधपुर पहुंच रहे थे इस दौरान उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली और उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर तुरंत अस्पताल पहुंचे और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने घायलों को आर्थिक मदद देने के लिए सरकार से अपील की है और जल्द से जल्द उन्हें आर्थिक मदद मिल जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को उचित इलाज मिले इसके पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश उन्होंने जिला प्रशासन तथा अस्पताल प्रशासन को दी है।

    मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दिलीप कच्छवाह ने बताया कि कुल 63 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 12 लोग मामूली घायल थे जिनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं  51 लोग गंभीर घायल थे जिन्हें जोधपुर में रेफर किया गया उनमें से 33 लोग 60 फीसद से ज्यादा जले हुए हैं उनकी स्थिति गंभीर है उनके जीवन को खतरा है उनमें से 11 लोग 90 से 100 फ़ीसदी तक जल गए हैं वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं जिनका इलाज जारी है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    मुल्लांपुर दाखा: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। विजीलेंस विभाग ने मुल्लांपुर दाखा के पटवार भवन से एक ठेके पर रखे पटवारी को गिरफ्तार कर उससे 5 हजार नकदी मौके पर बरामद की है। विजिलेंस विभाग के एसएसपीआरपी सिंह संधू दफ्तर में पेश करने के उक्त दोषी को साथ ले गए। गौरतलब है कि यह पटवारी मोहन सिंह पहले कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिन्हें सरकार ने पटवारी के रूप में रखा था।

    आज सुबह गांव दाखा के पूर्व सरपंच वरिंद्र सिंह जौ, जो आम आदमी पार्टी के नेता हैं, पटवार भवन पहुंचे तो उन्होंने  अपनी खरीद की गई एक जमीन का इंतकाल दर्ज करवाना था जिसके लिए उक्त पटवारी मोहन सिंह ने उससे 10 हजार रुपए मांगे थे जिसमें उसने उन्होंने आज 5 हजार रुपए देने का वादा किया था।

    बाद में सरपंच वरिंदर सिंह सेखों ने हलका इंचार्ज के एनएस कंग को इस बारे बताया तो उन्होंने कहा कि वरिंदर सिंह ने जब पटवारी मोहन सिंह को पांच हजार रुपए की रिश्वत दी तो हलका इंचार्ज ने रिश्वत के नोट बरामद किए और और उन्होंने मीडिया को बुलाकर ये सारे नोट दिखाए और मौके पर पकड़े गए पटवारी मोहन सिंह को विजिलेंस विभाग केअधिकारियों को सौंपने के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस मौके पर आप नेता मोहन सिंह माजरी, करम सिंह, कमल दाखा समेत आप के अन्य नेता मौजूद थे।