Blog

  • फगवाड़ाः तेजधार हथियारों से युवकों ने महिला को लूटा, देखें CCTV

    फगवाड़ाः तेजधार हथियारों से युवकों ने महिला को लूटा, देखें CCTV

    फगवाड़ा/राजेश कुमार: शहर में लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं देर रात तेजधार हथियारों के साथ बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क में एक्टिवा सवार महिला को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें आप देख सकते है कि कैसे सड़क पर बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को रोका। इस दौरान सड़क पर देर रात महिला हमलावारों द्वारा लूट की वारदात को लेकर शोर मचा रही थी, लेकिन लुटेरे महिला को धक्के मारकर उससे सामान लूटकर भाग गए।

    उक्त महिला बीजेपी की सदस्य नीतू बांसल है। मामले की जानकारी देते हुए नीतू बांसल ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर अपनी सहेली के घर से आ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसकी एक्टिवा के आगे मोटरसाइकिल लगा कर तेजधार हथियार निकाल लिया व उसका पर्स लूटकर फरार हो गए पर्स में मोबाइल, 5 हजार की नगदी, डायमंड के टॉप्स,एटीएम व अन्य दस्तावेज थे।

    इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस के आरोपियों को काबू कर लिया। जिनके खिलाफ फगवाड़ा के थाना सिटी में मामला दर्ज किया है। आरोपियों में दो गोराया व एक गोराया के गांव रुड़का खुर्द का रहने वाला है। जिनकी पहचान चंद्र शेखर मट्टू पुत्र विजय कुमार वासी गुरु नानक पूरा मोहल्ला गोराया, अमित कुमार पुत्र महिंदरपाल वासी दाना मंडी गोराया,विशाल पुत्र लड्डू वासी रुड़का खुर्द के तौर पर हुई है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

  • पंजाबः बढ़ रहे कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    पंजाबः बढ़ रहे कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सहित हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला और पंजाब के कई शहरों में न्यूनतम तापमान लगभग बराबर दर्ज किया जा रहा है। शिमला का न्यूनतम तापमान जहां 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं पंजाब के गुरदासपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। मौसम विभाग ने वीरवार को प्रदेश भर में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन भर शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन के समय भी दृश्यता बहुत कम रहेगी।

    हालांकि शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान सर्दी का कहर जारी रहेगा। उधर, हरियाणा में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में सर्दी जारी रहेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

    इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। वीरवार को ठंडी हवाओं के साथ कोहरा और घनी धुंध पड़ने की आशंका है। पंजाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। सुबह घने कोहरे की परत छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा ने कहा कि अभी कुछ दिन और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 

  • पंजाबः पुलिस और किसान हुए आमने-सामने, छावनी बना इलाका, माहौल तनावपूर्ण 

    पंजाबः पुलिस और किसान हुए आमने-सामने, छावनी बना इलाका, माहौल तनावपूर्ण 

    बठिंडा : सब डिवीजन तलवंडी साबो के कोरोआना गांव में पुलिस और किसान आमने-सामने  हो गए है। जिस कारण वहां पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस ने 7 किसानों को गिरफ्तार कर लिया है और पाइप बिछाने का काम फिलहाल रोक दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक किसान रिफाइनरी के पाइप लगाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। पूरा मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसान पाइप लाइन नहीं डालने दे रहे हैं। 

    किसानों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, वे प्रति एकड़ 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि वे कहीं और जमीन खरीद सकें। मुआवजे के रूप में केवल 24 लाख रुपये प्रति एकड़ दिया जा रहा है। उन्हें अनुमति नहीं है, और दूसरी तरफ, गैस पाइप लाइन के पार है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को पहले ही मुआवजा दे दिया है। यह एक राष्ट्रीय परियोजना है और इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए। अगर किसी को मुआवजा कम लगता है, तो वह जा सकता है।

    इसी के साथ ही किसानों ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर धक्काशाही करने के आरोप लगाए है। बता दें कि सुबह 4 बजे पुलिस और पाइप लाइन के कर्मचारी कोरोआना गांव पहुंचे थे, लेकिन किसानों के विरोध के बाद पुलिस ने गांव को पुलिस छावनी में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले किसानों ने इसी मुद्दे को लेकर 24 दिसंबर को प्रदर्शन किया था।

  • पंजाबः जीमींदार के कत्ल की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, कहा- बदला पूरा हुआ

    पंजाबः जीमींदार के कत्ल की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, कहा- बदला पूरा हुआ

    लुधियानाः जगराओं में स्थित गांव बारदेके में घर में घुसकर जीमींदार परमजीत सिंह की बीते दिन दो लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। परमजीत के कत्ल की जिम्मेवारी गैंगस्टर अर्श डाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ली है। अर्श डल्ला ने फेसबुक पर लिखा है कि गांव बारदेके में जो कत्ल हुआ है, वह उसी ने करवाया है। अर्श ने लिखा कि मेरे छोटे भाई दिलप्रीत धालीवाल गांव मिन्नीयां को इन लोगों ने बहुत तंग परेशान किया था। दिलप्रीत ने इनसे दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी। अपने छोटे भाई की मौत का बदला ले लिया है। अभी तो बस शुरुआत है, जिस किसी को कोई वहम है वह बता दे।

    गैंगस्टर अर्श डाला ने ये पोस्ट गैंगस्टर जैपाल जस्सी और दविंदर बंबीहा गैंग को टैग की है। गैंगस्टरों द्वारा इस तरह सरेआम कत्लकांड करवाए जाने के बाद जिम्मेवारी लेना पुलिस की बड़ी कमजोरी है। मरने वाले परमजीत के परिवार ने बताया कि पहले कई बार धमकी मिली थी, लेकिन कभी उसे इतना गंभीर नहीं लिया। अब तो सीधा ही घर में घुस कर हमलावरों ने गोलियां बरसा दी। इस वारदात के बाद पूरे जगराओं में दहशत है। लोग पुलिस की ढीली कार्यशैली को कोसते नजर आ रहे हैं। लोगों के मुताबिक पुलिस का डर गैंगस्टरों के मन से निकलता जा रहा है।

    घटनास्थल पर देहात पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पहुंचे थे। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस कई थ्योरियों पर काम कर रही है। जिस फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई है, उसे भी वेरिफाई किया जा रहा है। ताकि असल में सच्चाई सामने आ सके। बताया जा रहा है कि आरोपी सफेद रंग की आई-10 कार में सवार होकर आए थे। गाड़ी का नंबर दिल्ली का था। पुलिस गाड़ी को लोकेट करने में जुट गई है।

    गैंगस्टर अर्श पंजाब पुलिस का मोस्टवांटेड है। मोगा का रहने वाला अर्श पंजाब और विदेशों में भी कई क्रिमिनल वारदातों में शामिल है। पुलिस का दावा है कि पंजाब में कई किलिंग में अर्श शामिल है। वह पाकिस्तान से RDX, IED और AK-47 मंगवाकर उन्हें पंजाब में सप्लाई कर रहा है। उसके खिलाफ मई 2022 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। करीब 5 महीने पहले ही डीजीपी गौरव यादव ने कहा था कि गैंगस्टर अर्श डाला को कनाडा से भारत लाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

  • पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, 345 ASI और 8 SI को प्रोमोट करने के निर्देश जारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, 345 ASI और 8 SI को प्रोमोट करने के निर्देश जारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कई पुलिस अधिकारियों को प्रमोट करने के निर्देश जारी किए है। दरअसल, सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत 30 साल की सेवा सहित 6 साल की बतौर एएसआई, एसआई सर्विस पूरे कर चुके 345 एएसआई और 8 एसआई को प्रमोट करने के निर्देश जारी किए गए। देखें लिस्ट

  • कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर WHO  ने दी चेतावनी

    कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर WHO ने दी चेतावनी

    नई दिल्‍ली: WHO ने पूरी दुनिया में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर आने की अशंका जताई है। राहत की बात यह है कि कोविड-19 की नई लहर में मौत का आंकड़ा काफी कम रह सकता है। WHO ने ओमिक्रॉन के नए सबवेरिएंट XBB.1.5 को अभी तक का सबसे ज्‍यादा संक्रामक रूप माना है। हर दूसरे सप्‍ताह इससे संक्रमित लोगों की तादाद दोगुनी हो जा रही है। WHO ने XBB.1.5 सबवेरिएंट से उत्‍तर-पूर्वी अमेरिका को सबसे ज्‍यादा प्रभावित माना है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने उत्‍तर-पूर्वी अमेरिका में XBB.1.5 सबवेरिएंट के काफी तेजी से हो रहे फैलाव पर चिंता भी जाहिर की है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से चीन भी पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है।

    WHO की मारिया वान ने बताया कि XBB.1.5 सबवेरिएंट जितना फैला रहा है, उतना ही इसमें बदलाव आने की आशंका बढ़ रही है। मारिया ने दुनिया में कोरोना संक्रमण की नई लहर आ सकती है, लेकिन इस बार बड़़ी तादाद में लोगों की मौत नहीं होगी। उन्‍होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि इस बार कोरोना से निपटने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिससे लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सकता है। बता दें कि इस वक्‍त चीन पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है।

  • पंजाबः फैक्ट्री में भट्‌ठी पर काम कर रहे कई वर्कर झुलसे

    पंजाबः फैक्ट्री में भट्‌ठी पर काम कर रहे कई वर्कर झुलसे

    लुधियानाः शहर के साहनेवाल नजदीक लोहा बनाने वाली फैक्ट्री बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात भट्‌ठी पर काम कर रहे मजदूरों पर अचानक से गर्म लोहा गिर गया। इस दौरान कई मजदूर गर्म लोहे में झुलस गए। झुलसे हुए वर्करों की चीख पुकार सुन फैक्ट्री के आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने झुलसे वर्करों को किसी तरह भट्‌ठी वाले कमरे (प्लांट) से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस को फोन पर सूचना दी।

    एंबुलेंस की मदद से चार झुलसे हुए वर्करों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बाकी के अन्य झुलसे लोगों को प्राइवेट अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है। झुलसे लोगों की पहचान विशाल, अशोक, संजय शाह, नसरूला अंसारी के रूप में हुई है। उनकी हालत अभी गंभीर हैं। फैक्ट्री में काम कर रहे संजय शाह ने बताया कि गर्म लोहा जब भट्‌ठी से उछल कर पड़ा तो आस-पास एकदम अंधेरा छा गया। कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

    अंधेरा होने की वजह से उन लोगों ने चीख पुकार शुरू की। काफी देर बाद उनका रेस्क्यू किया गया। संजय ने बताया कि झुलसे अशोक और विशाल की हालत ज्यादा गंभीर है। अशोक से तो बोला तक नहीं जा रहा। झुलसे लोगों के पारिवारिक सदस्यों को भी सूचित कर दिया है। इलाका पुलिस को भी सूचना दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।

  • होशियारपुर के व्यक्ति का गोलियां मारकर किया कत्ल, 21 वर्षीय बेटी घायल

    होशियारपुर के व्यक्ति का गोलियां मारकर किया कत्ल, 21 वर्षीय बेटी घायल

    माहिलपुरः विदेश में लगातार पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है। मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू की फिलीपींस की राजधानी मनीला में हत्या के बाद अब होशियारपुर जिले के गांव कम्मोवाल के वरिंदर सिंह की भी हत्या का मामला सामने आया है। वरिंदर सिंह की हत्या कनाडा में की गई है। इससे पहले होशियारपुर जिले के माहिलपुर ब्लॉक के चंदेली गांव के 28 वर्षीय मोहित शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कनाडा में मिला था। घटनास्थल पर मौजूद वरिंदर सिंह की 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई।

    गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने बताया कि वरिंदर सिंह 2019 में अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ कनाडा गया था। इससे पहले वह दिल्ली के होटल में नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि वरिंदर सिंह अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था। वरिंदर सिंह की मां सुरिंदर कौर ने बताया कि उसे फोन पर पता चला कि वरिंदर सिंह अपने घर पर था। तभी एक जनवरी को उस पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। इस कारण उसकी मौत हो गई जबकि इस गोलाबारी में उसकी 21 वर्षीय बेटी घायल हो गई।

    पीड़ित परिवार ने मांग की है कि उसके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि उसका रीति रिवाजों से अंतिम संस्कार किया जा सके। इस घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि हाल ही में फिलीपींस की राजधानी मनीला में मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव पाखरवाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत करीब चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने फिलीपींस गया था। कारोबार चलाने के अलावा वह मनीला में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग भी देता था।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में भारी हंगामा, हुई तोड़फोड़

    पंजाबः सिविल अस्पताल में भारी हंगामा, हुई तोड़फोड़

    लुधियानाः शहर के सिविल अस्पताल में वीरवार सुबह भारी हंगामा हो गया। दरअसल, अस्पताल में परिवारिक सदस्य शव लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि अस्पताल प्रबंधकों ने शव किसी और को उठवा दिया है, जिसके बाद परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी समय तक कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार वालों ने तोड़फोड़ कर वहां कई शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए।

    सूचना मिलते ही एडीसीपी वन रुपिंदर, एसीपी सेंट्रल रमनदीप सिंह भुल्लर और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मुलाजिमों ने किसी तरह से परिवार वालों को शांत किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

  • जालंधरः दो पक्षों में खूनी टकराव, ताबड़तोड़ चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधरः दो पक्षों में खूनी टकराव, ताबड़तोड़ चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): मलसियां में स्थित नई मॉडल टाऊन कालोनी में राजा और गिंदा गुट का बीच खूनी टकराव होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चली है। गोलीबारी में चार युवक घायल हुए हैं। तीन को टांगों में गोलियां लगी हैं। जबकि एक को पेट में गोली लगी है। इन्हें हालत गंभीर होने के कारण शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आज दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इसी बीच चिट्टी वेईं के पास एक धार्मिक कुटिया के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।

    मारपीट शुरू होने से पहले ही मौके पर पुलिस के पहुंचने से दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 25 से 30 गोलियां चलाई गईं। इसी बीच दोनों पक्षों के 4 युवक हरजिंदर सिंह (29) पुत्र रेशम सिंह निवासी शाला नगर (मलसियां), अर्शदीप सिंह (25) पुत्र राज कुमार निवासी गांव फखरूवाल (शाहकोट), राजविंदर सिंह (22) पुत्र बलकार सिंह वासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट, विनोद कुमार (23) पुत्र पप्पू वासी जैन कॉलोनी शाहकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल और थानाध्यक्ष गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि विनोद कुमार के पेट में, अर्शदीप सिंह के पैर में और राजविंदर सिंह के टांग में गोली लगी है।

    हरजिंदर सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। थानाध्यक्ष नागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन चलीं हुई गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि घायल युवकों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी घायलों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। उक्त घटना से इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल बना हुआ है।