Blog

  • दर्दनाक घटनाः एंबुलेंस सहित 5 गाड़ियों की टक्कर, 5 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, देखें तस्वीरें

    दर्दनाक घटनाः एंबुलेंस सहित 5 गाड़ियों की टक्कर, 5 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, देखें तस्वीरें

    बांद्राः दशहरा की सुबह मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बांद्रा वर्ली सी लिंक पर चार कार और एंबुलेंस की एक साथ भीषण टक्कर हो गई जिसमें अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं 12 लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

    जानें कैसे हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन इससे पहले की घायलों को एम्बुलेंस लेकर जाती तीन और गाड़ियां एम्बुलेंस और पहले से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से टकरा गईं। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद वहां राहत बचाव की टीम पहुंची। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख 

    मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि  लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों।

    हादसे में तीन की हालत गंभीर

    इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सभी को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है।

  • दर्दनाक हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में गिरी से बारातियों से भरी बस, 25 की मौत, देखें तस्वीरें

    दर्दनाक हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में गिरी से बारातियों से भरी बस, 25 की मौत, देखें तस्वीरें

    उत्तराखंड: पौड़ी जिले में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोगों को बचाया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस 500 मीटर की खाई में गिर गई थी। उत्तराखंड पुलिस ने रात मे ट्वीट कर बताया कि अब तक 9 घायलों को बचाया गया है।

    आपदा नियंत्रण कक्ष ने बताया कि पौड़ी जिले के बीरोंखाल इलाके में मंगलवार शाम को एक शादी समारोह के 45-50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिससे भारी हताहत होने की आशंका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे। बस हादसे पर उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।

    बस लालढांग से बीरोंनखाल के एक गांव की ओर जा रही थी तब सिमरी मोड़ के पास बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान जारी है लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों के प्रयास बाधित हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और ग्रामीण अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ब्योरे का इंतजार है।

  • पंजाबः दहशरे से पहले शरारती अनसरों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों लगाई आग, लोगों में रोष

    पंजाबः दहशरे से पहले शरारती अनसरों ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों लगाई आग, लोगों में रोष

    डेराबस्सी : जिलें के रामलीला दशहरा ग्राउंड में बने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों को समय से पहले ही आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कमेटी के सदस्यों ने पुलिस पर घटना के आरोप लगाए है। कमेटी के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार आज दशहरा मनाने के लिए श्री रामलीला दशहरा मंडल कमेटी द्वारा आज दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले रखे गए थे।

    देर रात शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए पुतलों को आग लगाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर कमेटी के सदस्यों में खासा रोष है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने कई बार एसएचओ से 2 कर्मचारियों की ड्यूटी यहां लगा देने के लिए अपील भी की थी, लेकिन उन्होंने उनकी एक बात नहीं सुनी।

    उन्होंने कहा कि जहां शरारती अनसरों ने पुतले जलाने की कोशिश की, वहीं मंच पर पथराव भी किया गया। कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रशासन भी ऐसे शरारती अनसरों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के इस त्योहार को खराब करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस घटना को लेक हिंदुओं में भारी रोष पाया गया।

  • जालंधरः PPR माल में गुंडागर्दी, बदमाशों ने टैटू शॉप के मालिक पर मारी बोतलें, घायल

    जालंधरः PPR माल में गुंडागर्दी, बदमाशों ने टैटू शॉप के मालिक पर मारी बोतलें, घायल

    जालंधर/वरुणः महानगर के पीपीआर में आए दिन गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे है। देर रात भी गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। पीपीआर मार्किट में कुछ शरारती अनसरों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। पीपीआर मार्किट में गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई है कि लोगों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। देर रात पुलिस के नाके से कुछ ही दूरी पर शरारती अनसरों द्वारा दो गुटों में जमकर खाली बोतलें बरसाईं गई।

    इस घटना दौरान माल में टैटू का काम करने वाला एक युवक घायल हो गया। जिसके सिर पर टांके लगे हैं जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। बता दें कि जिस समय माल में पंगा हुआ उस वक्त ना तो नाके पर पुलिस थी और ना ही माल के आसपाल कोई पुलिस का पहरा था। केवी टैटू नाम से पीपीआर माल में दुकान करने वाले करण जो तिलक नगर का रहने वाला हैं उसने कहा कि कुछ गुंडा तत्व आए और उन्होंने बिना किसी कारण के वहां पर गालियां निकालनी शुरू कर दी। जब उसने उक्त लोगों को दुकानदारी का वास्ता देकर एसा न करने के लिए कहा तो वह गुंदागर्दी पर उतर आए।

    करण ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान बंद करके जाने के लिए नीचे खड़े थे। इतने में वहां पर कुछ युवक आए। सभी ने शराब पी हुई थी और भी किसी चीज का नशा कर रखा था। उन्होंने आकर उसे गालियां निकालनी शुरु कर दी। करण ने उन्हें कहा कि वह ऐसा ना करें यहां पर लोग परिवारों के साथ आते हैं। इस बात पर गुंडा तत्व कहने लगे कि वह ऐसा ही करेंगे, हिम्मत है तो रोक लो। करण ने बताया कि उन्होंने कोई बहस करने की बजाय बाईक निकाली औऱ घर की तरफ जाने लगे तो उनके कुछ और साथी आ गए और उससे पैसे मांगने लगे।

    करण ने कहा कि क्यों पैसे दूं। इस पर वह हाथापाई पर उतर आए। इतने में माल से उनके जानकार आ गए। उन्होंने उन्हें छुड़ाया। गुंडातत्वों ने उनपर बोतलें मारी। करण ने कहा कि बोतलें उसके सिर पर लगी हैं। जबकि उसके एक साथी को भी चोटें आई हैं। मारपीट करने और बोतलें मारने के बाद गुंडातत्व मौके से फरार हो गए। करण से यह पूछे जाने पर कि क्या उसकी किसी के साथ कोई रंजिश तो नहीं थी, करण ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानता। उन्होंने कहा कि वह किसी के साथ झगड़ा नहीं करते। उनका रिकार्ड मार्किट में भी पूछा जा सकता है। हां इतना जरूर है सामने आ जाएंगे तो उनके चेहरे पहचान सकता हूं। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस थाने में देर रात तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। 

  • जालंधरः एक बार फिर शरारती अनसरों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के तोड़े बोर्ड, समुदाय में रोष

    जालंधरः एक बार फिर शरारती अनसरों ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा के तोड़े बोर्ड, समुदाय में रोष

    जालंधर/वरुणः महानगर में भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा से पहले शहर में लगे फ्लैक्स के तोड़े जाने का एक बार फिर से मामला सामने आया है। हालांकि कुछ दिन पहले श्रीराम चौक में भी फ्लैक्स बोर्ड तोड़े जाने का मामला सामने आया था लेकिन अब फिर देर रात फ्लैक्स तोड़ने का एक और मामला सामने आ गया है। यह घटना वर्कशॉप से सामने आई है।

    जहा शरारती अनसरों द्वारा बोर्ड फाड़े गए हैं। इस घटना को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिर किया और पुलिस प्रशासन से मांग भी की है कि जल्द से जल्द एसा घटिया कृत्य करने वाले लोगों को पकड़ा जाए और उन्हें सजा दी जाए। वाल्मीकि समुदाय के नेताओं ने कहा कि शरारती अनसर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका है कहना है कि यह सब कुछ जानबूझ कर सोची समझे षड्यंत्र के तहत करवाया जा रहा है। ताकि वाल्मीकि समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस, पहुंचा कर माहौल खराब किया जा सके। 

    समुदाय के लोगों का कहना है कि अभी तक श्रीराम चौक पर भी जिन लोगों ने होर्डिंग फाड़े थे और तोड़े थे उनका भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि यह कोई नया मामला नहीं है। हर बार शरारती अनसर ऐसा करते हैं हर बार समुदाय के लोग शिकायतें दर्ज करवाते हैं लेकिन पुलिस सारे मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देती है। बहरहाल, वर्कशॉप चौक पर देर पुलिस पहुंची और फाड़े गए फ्लैक्स और तोड़े गए बोर्डों को अपने कब्जे में लेकर चली गई है। पुलिस जहां पर बोर्ड लगे थे वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी अपने कब्जे में ले रही है ताकि उसे खंगालने के बाद शरारती अनसरों का पता लगाया जा सके।

  • राशिफल (बुधवार  05 अक्तूबर  2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार  05 अक्तूबर  2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।

    वृष: बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।

    मिथुन: मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें।

    कर्क: उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

    सिंह: राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

    कन्या: फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

    तुला: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।

    वृश्चिक: योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।

    धनु: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा।

    मकर: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी।

    कुंभ: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

    मीन: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी।

  • पंजाबः दहशरे के मेले में मामूली विवाद को लेकर हुए एक-दूसरे के खून के प्यासे, जमकर चले लात घूसे 

    पंजाबः दहशरे के मेले में मामूली विवाद को लेकर हुए एक-दूसरे के खून के प्यासे, जमकर चले लात घूसे 

    लुधियानाः जिलें में करीब 6 से 8 जगह दशहरा के मेले आयोजित हुए है। पुलिस बेशक अपनी तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता देवा कर रही है लेकिन मेले में किन्नरों द्वारा हाथापाई, मारपीट आदि की घटनाएं जारी है। वर्धमान चौक में लगे दशहरा मेले में इलाका बांटने को लेकर किन्नरों में आपसी झड़प हो गई। झड़प भी इस तरह हुई के देखते ही देखते किन्नर एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

    मेला देखने आए लोगों में भी सहम बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मेले में लोगों से दशहरा के नाम पर वसूली करने को लेकर ये माहौल गर्माया है। किन्नर आपस में इलाका बांटने को लेकर दोनों गुटों में  जमकर लात घूसे चले। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना जैसे ही पुलिस की दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच किन्नरों को खदेड़ा और मामला शांत करवाया।

    इस तरह मेलों में मारपीट की घटनाएं कही न कही मेले का माहौल खराब कर रही है। वहीं पुलिस इस मामले में सख्ती बरतने से गुरेज कर रही है। अभी बीते दिन ही एडीजीपी आर.के सिन्हा शहर की कई मेला स्थलों की सुरक्षा का जायजा लेकर गए है लेकिन मेलों के हालात अभी भी लापरवाही से भरे है।

  • जालंधरः युवती की सरेआम फायरिंग मामले में MLA शीतल अंगुराल का बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    जालंधरः युवती की सरेआम फायरिंग मामले में MLA शीतल अंगुराल का बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में गन कल्चर को लेकर कई वीडियो सामने आ चुकी हैं यहां तक की जिस युवा पीढ़ी को गन कल्चर से दूर रखा जाना चाहिए, उसी युवा पीढ़ी को गन कल्चर के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं बीते दिन एक लड़की की वीडियो गोली हवा में चलाने की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में नाबालिक के हाथों में पिस्तौल पकड़ी हुई है और हवा में फायर करती दिखाई दे रही है।

    इस पूरे मामले पर जालंधर वेस्ट के आप विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि इस बात की भनक उन्हें रात को ही लग गई थी और इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात भी की है। उन्होंने कहा कि लड़की के हाथों में जिस व्यक्ति की पिस्तौल है उसका लाइसेंस रद्द करवा कर उस पर मामला दर्ज करवाया जा रहा है। विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि उक्त लड़की विदेश में पली-बढ़ी है और वह कुछ दिन पहले जालंधर आई थी। विधायक ने बताया कि आज सुबह जब उसकी फ्लाइट टेक ऑफ होनी थी इसी खुशी में लड़की ने बीती रात पिस्तौल के साथ जालंधर की सड़कों पर हवाई फायर कर दिए। 

    इस पूरे मामले को लेकर मीडिया ने विधायक शीतल अंगुराल से बात की तो उन्होंने माना कि नाबालिक लड़की गन चलाना चाहती थी इसलिए उसने हवाई फायर किए लेकिन यह भी कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से फायर करवाए थे उसे यह गलती नहीं करनी चाहिए थी। विधायक शीतल ने कहा कि जिस व्यक्ति को अपनी रिवाल्वर रखने का नहीं पता उसका लाइसेंस रद्द ही होना चाहिए और उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। 

    बता दें कि जब यह मामला मीडिया के सामने तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप सा मच गया और कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले के बारे में बोलने को तैयार नहीं हो रहा और ना ही मीडिया के सामने आकर खुलकर बात कर रहे थे। सूत्र बताते है कि जिस समय नाबालिक युवती ने शहर के बीच हवाई फायर किए तो वहां पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे लेकिन उन्होंने कार्रवाई ना करते हुए युवती को विदेश भेजने की तैयारी करवा दी थी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की पिस्तौल से हवाई फायर किए गए उसके साथ इस मामले को लेकर सौदा भी किया गया। आज जब यह वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जिसकी पिस्तौल से नाबालिग युवती ने हवाई फायर किए थे।

  • Economic Crisis के बाद पूरे देश में ब्लैकआउट, नेशनल पॉवर ग्रिड फेल

    Economic Crisis के बाद पूरे देश में ब्लैकआउट, नेशनल पॉवर ग्रिड फेल

    बांग्लादेशः मंगलवार को पूरे देश में ब्लैकआउट हो गया। नेशनल पावर ग्रिड के फेल होने के कारण ऐसा हुआ। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में कहीं न कहीं बिजली ट्रांसमिशन विफल रहा। बिजली विभाग के प्रवक्ता शमीम हसन ने कहा कि राजधानी ढाका और अन्य बड़े शहरों में सभी पावर प्लांट ठप हो गए और बिजली काट दी गई।

    उन्होंने कहा कि इंजीनियर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि खराबी कहां और क्यों हुई और सिस्टम को बहाल करने में घंटों लग सकते हैं। आर्थक संकट का सामना कर रहे पूरे देश में बिजली के ठप हो जाने से हाहाकार मच गया। सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया।

    डीजल से चलने वाले पावर प्लांट बंद

    बांग्लादेश की सरकार ने डीजल से चलने वाले सभी पावर प्लांटों को बंद कर दिया है। डीजल से चलने वाले पावर प्लांट बांग्लादेश की बिजली उत्पादन का लगभग 6 फीसदी उत्पादन करते हैं, इसलिए उनके बंद होने से उत्पादन में 1500 मेगावाट तक की कटौती होती है। इसको लेकर हाल ही में गारमेंट सेक्टर के लोग इससे खासा परेशान हैं। हाल ही में बांग्लादेश गारमेंट मैन्यूफैक्चरर्स और एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट फारुक हसनका ने कहा था स्थिति काफी गंभीर है। कपड़ा फैक्ट्रियां अब दिन में करीब 4 से 10 घंटे बिजली के बिना रहती हैं।

    दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक

    बांग्लादेश, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा निर्यातक है और यह हर साल गारमेंट प्रोडक्ट के निर्यात से अपनी कुल विदेशी मुद्रा का 80 फीसदी से अधिक कमाता है। एशियाई विकास बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि 7.1 फीसदी के अपने पिछले पूर्वानुमान से 6.6 फीसदी तक धीमी हो जाएगी। रिपोर्ट में मंदी के पीछे का कारण एक्सपोर्ट डिमांड, डोमेस्टिंग मैन्युफैक्चरिंग का कमजोर होना बताया गया है।

    देश में ऐसे बिगड़े हालात

    बांग्लादेश की हालत बिगड़ने के लिए सबसे बड़ी वजह आयात का बढ़ना और निर्यात का घटना है। यहां के सेंट्रल बैंक की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2021 से लेकर मई 2022 के बीच 81.5 अरब डॉलर का आयात किया गया है। इसकी तुलना पिछले साल से की जाए तो आयात में 39 फीसदी की बढ़त देखी गई है। वहीं, बांग्लादेश ने दूसरे देश से सामान मंगाने में ज्यादा पैसा खर्च किया और अपने सामान का निर्यात कम किया। इस तरह भी उसे घाटा हुआ।

  • जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर 

    जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में एक अक्तूबर 2022 से 61,312 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 
    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिला ऊना में 58,108 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा था तथा आज समिति ने 2870 वृद्धावस्था पेंशन, 185 विधवा पेंशन तथा 149 दिव्यांग पेंशन के नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की है, जिसके बाद लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 61,312 हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्तमान कार्यकाल में बुढ़ापा पेंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष किया, ताकि अधिक से अधिक व्यक्ति पेंशन का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला ऊना में ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 30 सितंबर 2022 तक 26.82 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय किए गए हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 128 बेटियों को शादी के लिए 65.28 लाख रुपए की मदद दी है, जबकि शगुन योजना के तहत 152 परिवारों को बेटी के विवाह के लिए 47.12 लाख ही आर्थिक सहायता प्रदान की है।
    उन्होंने कहा कि शगुन योजना के तहत सरकार 31 हजार रुपए की मदद देती हैं। वहीं बेटी है अनमोल योजना के तहत 106 बेटियों को 9.38 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है तथा इस योजना के तहत 21 हजार रुपए की मदद दी जाती है।  वहीं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 12.24 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है। जबकि वर्ष 2021-22 में 78.56 करोड़ रुपए व्यय किए गए। उन्होंने कहा कि इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और सभी अधिकारी इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें। 
    बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सतनाम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।