Blog

  • घालुवाल में हुआ बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत 

    घालुवाल में हुआ बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत 

    स्वां नदी में डूबे दो युवकों की मौत को लेकर माइनिंग माफिया पर किए सवाल खड़े 

    ऊना/सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन करवाया गया। इस सम्मेलन में भारी तादात में बेटियों और महिलाओं ने भाग लिया इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने इस सम्मेलन की अगुवाई की जबकि नेता प्रतिपक्ष मुख्य अतिथि के रूप में इस सम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की कांग्रेस द्वारा अनेकों रैलीयां की जाती है

    लेकिन इस बार नया विजन लेकर बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन शुरू किया गया है बेटियों को किस प्रकार आगे बढ़ना चाहिए उनको किस प्रकार रोजगार देना चाहिए भविष्य में उनके लिए क्या-क्या हम कर सकते हैं उनको आगे कैसे लेकर जाना है  इसको लेकर एक नई पहल बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन शुरू किया गया है जिसमें आज भारी तादाद में बेटियों ने भाग लिया है उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा जो वायदे किए जा रहे हैं कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी वायदे पूरे किए जाएंगे 18 साल से ऊपर बेटी और महिलाओं को 1500  रुपए महीना 300 यूनिट बिजली मुफ्त और युवाओं को नौकरियों देना  अन्य जो भी वायदे किए जा रहे हैं बह सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।

    उन्होंने ऊना के स्वां नदी में डूबे दो युवकों की मौत को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि उनके द्वारा माइनिंग माफिया पर नकेल कसने को लेकर आवाज उठाई जा रही थी लेकिन माइनिंग माफिया द्वारा स्वां नदी में 25 से 30 फीट तक गहरे खड्डे कर दिए गए हैं जिस कारण यह दोनों युवा लड़के नदी में नहाते समय उस गहरे खड्डे में जाने से उनकी मौत हो गई है उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए से स्वां चैनलाइजेशन परियोजना को माइनिंग माफिया द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सरकार द्वारा इस पर कोई भी शिकंजा नहीं कसा जा रहे हैं इसलिए प्रदेश से अब बीजेपी सरकार का जाना तय है ।

  • एक दौड़ वीरों के नाम गगरेट के एपीएस ग्राउंड में मैराथन का हुआ आयोजन

    एक दौड़ वीरों के नाम गगरेट के एपीएस ग्राउंड में मैराथन का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित। गगरेट के एपीएस ग्राउंड में गगरेट मैराथन 2022 एक दौड़ वीरों के नाम” मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक और जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने किया। इस मैराथन में गगरेट निवासियों ने भारी संख्या में जमकर हिस्सा लिया और अपने क्षेत्र के पूर्व भारतीय सैनिकों और देश की सीमा पर तैनात जवानों के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया। इस मैराथन की थीम देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना था।
    इससे पहले भी चैतन्य शर्मा और उनकी संस्था युवा शक्ति पराक्रम गगरेट में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। जिससे गगरेट ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को राष्ट्र सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया है। “गगरेट शिक्षा सम्मेलन” इसका जीता जागता प्रमाण है, जिसमें युवाओं को मुफ्त शिक्षा के अवसर और नौकरियों के बारे में बताया गया था। 

    गगरेट मैराथन 2022 में दो मैराथन हुई, जिसमें महिलाओं के लिए 3 किमी और पुरुषों के लिए 12 किमी दूरी की रेस रखी गई। दोनों मैराथन के शीर्ष पंद्रह विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। पुरुषों में राहुल, प्रीत कुमार, रविंद्र सिंह और महिलाओं में ज्योति, साक्षी, अदिति को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार से नवाज़ा गया। महिलाओं की रेस केवल 3  किलोमीटर की थी लेकि असंख्य महिलाओं ने अपने वीरों के नाम आयोजित इस दौड़ में पुरे 12 किलोमीटर की रेस पूरी की। मैराथन में हज़ार से अधिक लोगों ने शिरकत की जिसमे 12  साल से छोटे बच्चे और 50 साल से अधिक उम्र के लोग भी शामिल थे। 

    इस मौके पर गगरेट के पार्षद चैतन्य शर्मा ने भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान और निष्ठा को व्यक्त किया और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सैन्य कर्मियों को सम्मानित किया। साथी ही उन्होंने मैराथन में हिस्सा लेने वाले महिलाओं और पुरुषों को भी धन्यवाद कहा।

  • जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    ऊना/सुशील पंडित। जिला ऊना में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने नदी, नालों व खड्डों के किनारे न जाने की सलाह दी है। आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मानसून के दिनों में सभी नदियों व नालों का जल स्तर बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने अपील की कि लोग नदियों व घाटों के किनारे पर न जाएं और इनमें तैरने, नहाने-धोने व अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए न जाएं।

    राघव शर्मा ने कहा कि हाल ही में कुछ अप्रिय घटनाएं हुईं तथा जिला प्रशासन पुरज़ोर प्रयास कर रहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी करने के बावजूद कुछ लोग नदी, नालों के किनारे चले जाते हैं, जिससे वह अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। इसलिए सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान प्रबंधकों से अनुरोध है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इस बारे जागरूक करें और सतर्कता बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा न जा सके। 

  • जालंधरः कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा, फिर मिले मरीज

    जालंधरः कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा, फिर मिले मरीज

    जालंधर (वरुण)। जिला जालंधर में कोरोना संक्रमितों की गिनती में बढ़ौतरी होती नजर आ रही है। प्रशासन ने बढ़ती गिनती को देखते हुए मास्क लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आज महानगर में 34 कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। 

  • जालंधरः कुक ने चुराए रेस्टोरेंट मालिक के लाखों रुपए और पिस्टल, गिरफ्तार

    जालंधरः कुक ने चुराए रेस्टोरेंट मालिक के लाखों रुपए और पिस्टल, गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना करतारपुर की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तनु शर्मा पुत्र भूषण शर्मा वासी गंजन शू जे एंड के के रूप में हुई है।

     डीएसपी सुरेंद्र पाल सिंह धोकड़ी ने बताया कि सुरजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी जगजीत नगर हमीरा ने थाना करतारपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह आर एस फूड किंग रेस्टोरेंट जीटी रोड का मालिक है। गत दिवस 3:00 बजे के करीब वह अपनी क्रेटा गाड़ी नंबर pb09 y 0022 अपने रेस्टोरेंट के कुक तनु के साथ श्री गंगसर साहिब गुरुद्वारा के नजदीक किसी से मिलने गया था।

    वह अपनी गाड़ी में अपना लाइसेंसी पिस्टल और चार लाख नगदी कुक के भरोसे पर छोड़कर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गया था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि गाड़ी में से पिस्टल कैश और कुक तीनों ही गायब थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना करतारपुर के प्रभारी रमनदीप सिंह और उनकी टीम ने 3 घंटों में आरोपी को तनु को पिस्टल और 2 लाख की नगदी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    काहिरा. मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक चर्च में रविवार को आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य के घायल होने की खबर है. समाचार एजेंसी एएफपी ने चर्च के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. चर्च ने हताहतों की संख्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी.

    चंर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शार्ट-सर्किट को जिम्मेदार ठहराया गया है. आग की लपटों को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है, जबकि एम्बुलेंस ने हताहतों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया.

  • 15 अगस्त से पहले आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 7 उग्रवादी गिरफ्तार

    15 अगस्त से पहले आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 7 उग्रवादी गिरफ्तार

    इंफाल. 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सात सशस्त्र उग्रवादियों को मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. थोउबल जिले के पुलिस अधीक्षक एच जोगेशचंद्र ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असम राइफल्स को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को विस्फोटकों से निशाना बनाने की साजिश के बारे में शनिवार की सुबह सूचना मिली.

    उन्होंने कहा कि थोउबल जिला पुलिस और 16 असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम याइरीपोक बाजार पहुंची और इलाके की घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा, ‘इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थोउबल जिलों में कई स्थानों पर इसी तरह के अभियान चलाए गए.’ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और हथियारों एवं विस्फोटकों के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है.

    उन्होंने कहा, ‘जांच के बाद, यह पता चला कि वे घाटी के जिलों में गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बना रहे थे, और जून और जुलाई में क्रमशः काकचिंग और एंड्रो हुइकाप में दो गैर-स्थानीय लोगों की हत्या में शामिल थे.’ जोगेशचंद्र ने कहा कि नौ एमएम पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, 35 कारतूस एवं हथगोले जब्त किए गए. पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान जारी है और सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है.

  • साथ रहने का वादा कर पत्नी का काट दिया गला

    साथ रहने का वादा कर पत्नी का काट दिया गला

    नई दिल्ली। कर्नाटक के फैमिली कोर्ट में एक शख्स ने छुरी से अपनी पत्नी का गला काट दिया। यहां दोनों तलाक के लिए अर्जी देने के बाद काउंसलिंग सेशन में शामिल होने के लिए आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। 

    आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, हमले के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि काउंसलिंग सेशन के दौरान दोनों इस बात पर सहमत हुए थे कि वे अपने बीच के मतभेदों को भूला देंगे और अपने सात साल के वैवाहिक जीवन को टूटने से बचाएंगे। 

    आरोपी पति की पहचान शिवकुमार के तौर पर हुई है, जिसकी पत्नी का नाम चैत्रा था। यह मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा फैमिली कोर्ट का है। एक घंटे की काउंसलिंग के बाद जैसे ही महिला बाहर निकली। शिवकुमार उसके पीछे-पीछे वाशरूम तक गया। यहां अकेले पाकर उसने छुरी से उसका गला काट दिया और लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर भागने की नाकाम कोशिश की। 

    शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैसे वह कोर्ट में छुरी लेकर दाखिल हुआ। आरोपी ने जिस हथियार से वारदात को अंजाम दिया, उसे बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य खुलासे हो पाएंगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। 

  • पंजाब पुलिस के 16 अफसरों और मुलाजिमों को प्रेजिडेंट मेडल से किया जाएगा सम्मानित, पढ़े सूची

    पंजाब पुलिस के 16 अफसरों और मुलाजिमों को प्रेजिडेंट मेडल से किया जाएगा सम्मानित, पढ़े सूची

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के 16 अफसरों और मुलाजिमों को प्रेजिडेंट मेडल देने का ऐलान किया है। नीचे दी गई सूची मददगार होगी।

  • पत्नी का खुलासा, कहा- नफरत से भरा था मन, नहीं आया तरस, पानी में बहा दिया पति

    पत्नी का खुलासा, कहा- नफरत से भरा था मन, नहीं आया तरस, पानी में बहा दिया पति

    मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से सनसनी फैलाने वाली खबर है। यहां एक महिला ने प्रमी के साथ मिलकर पति को जिंदा नहर में बहा दिया। इस हत्याकांड के बाद महिला को पछतावा तो है, लेकिन उसका कहना है कि पति के खिलाफ उसके मन में नफरत भर गई थी। इस वजह से जब उसे जिंदा नगर में बहा रही थी तब न मन में अफसोस था न पति पर तरस आ रहा था। महिला और उसके प्रेमी ने पकड़े जाने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पत्नी ने पति की हत्या 23 नवंबर 2020 को की थी। इसका खुलासा अभी हुआ है।

    आरोपी पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि मृतक विश्वनाथ से उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं। पति रोज मारपीट करता था। कई बार मन करता था कि जान दे दे। उसने पुलिस से कहा – इस मारपीट में मैं कई बार घायल हो जाती थी और भूखी रहती थी। इस नर्क की जिंदगी से उबरना था। इसिलए पति को मारने की प्लानिंग की। कई दिन तक मन किसी काम में नहीं लगा, कई बार मन ने कहा कि पति की हत्या करना ठीक नहीं, लेकिन जो जिंदगी उसने दी थी, वह जी नहीं जा रही थी।

    महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बटाईदार अरविंद सखवार उसकी हालत पर तरस खाने लगा. वह उससे अपने मन की बातें शेयर करने लगी। दोनों के बीच बातचीत का यह सिलसिला प्यार में बदल गया. महिला ने बताया कि दोनों का अफेयर 5 साल पुराना है। अरविंद के भी दो बच्चे हैं। एक दिन दोनों ने जिंदगी संवारने पर बात की और विश्वनाथ को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली। साल 2020 की 23 नवंबर को राजकुमारी ने पति को लड्डू में नींद की गोलियां दीं और सामान खरीदने के बहाने बाजार ले गई।

    बीच रास्ते जब पति बेहोश हुआ तो दोनों आरोपियों ने उसके कपड़े उतारे और जिंदा नहर में बहा दिया. पुलिस को उसकी लाश 24 नवंबर 24 को मिली। लेकिन, लाश की पहचान न हो सकी और केस रफा-दफा हो गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब इस साल 7 जून को मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत की कि उसका बेटा दो साल से घर नहीं आया। क्योंकि, मां को बताया गया था कि वह मजदूरी करने गुजरात गया है। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि जिस शख्स से वह भाई समझकर बात करती है, वह उसकी आवाज नहीं, किसी और की आवाज है. इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और पूरे मामले का खुलासा हो गया।