Blog

  • इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में आग, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला नरेला इंडस्ट्रियल एरिया से सामने आया है, जहां शनिवार को प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों को दूर से भी देखा जा सकता था। आग लगने से आसमान में घने काले धुएं के गुबार उठने लगे और इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय हो गईं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटनास्थल की ड्रामेटिक तस्वीरों में इमारत के कुछ हिस्सों को तेज नारंगी लपटों ने घेर लिया था, जबकि दूर से ही घना काला धुआं साफ दिखाई दे रहा था। घटना को लेकर लोगों द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंच गईं और कई यूनिट्स को आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया। फायर फाइटर्स लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक किसी हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आग के कारण और नुकसान की जानकारी का इंतजार है। प्लास्टिक फैक्टरियों में आग लगने का खतरा बहुत अधिक होता है क्योंकि स्टोर किए गए मटेरियल अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं और इनसे जहरीला धुआं भी निकलता है। स्थानीय निवासियों और कामगारों की भीड़ घटनास्थल के पास जमा हो गई है, जबकि इमरजेंसी सेवाएं स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। अभी तक अधिकारियों की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  
  • सिर्फ 1% बाकी Piyush Goyal के साथ Trade Deal पर आया US राजदूत का बयान

    सिर्फ 1% बाकी Piyush Goyal के साथ Trade Deal पर आया US राजदूत का बयान

    नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसको लेकर अब दोनों देशों के वार्ताकारों के बीच अटके हुए मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत का दौर जारी है। हफ्ते की शुरुआत में बैठकों की शुरुआत होने से पहले जहां केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि डील पर 99% बातचीत पूरी हो गई है। वहीं अब भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कह दिया है कि इंडिया यूएस डील में सिर्फ 1% मुद्दों को हल करने पर बात चल रही है। कुछ हफ्तों में ही ये समझौता पूरा हो सकता है।

    एक छोटा सा मुद्दा ही बचा

    सिटी के 2026 इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सर्जियो गोर से बुधवार को कहा कि भारत अमेरिका दोनों देश अब बाकी बचे 1 फीसदी अड़चन वाले मुद्दे को हल करने के लिए काम कर रहे हैं। दोनों ही अपने प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रुप देने के बेहद करीब हैं। सिर्फ एक छोटा सा मुद्दा ही सुलझना बाकी रह गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि अगले कुछ हफ्तों के भीतर के इस समझौते को पूरा कर लिया जाएगा।

    दिल्ली में जारी है बैठक

    अमेरिकी राजदूत गोर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जबकि दोनों देशों के टॉप वार्ताकार प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के ड्राफ्ट को अंतिम रुप देने के लिए नई दिल्ली में तीन दिवसीय बैठक में चर्चा कर रहे हैं। अमेरिकी टीम का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच कर रहे हैं जबकि भारत के मुख्य वार्ताकार वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन है। सर्जियो गौर ने कहा कि भारत-यूएस समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल वर्तमान में भारत में है। समझौते का व्यापार ढांचा पहले से तैयार था। अब वार्ताकार समझौते पर अधिकारिक रुप से हस्ताक्षर होने से पहले शेष एक फीसदी बचे मुद्दों को हल करने पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि इस काम को पूरा होने में सालों में नहीं लगेंगे बल्कि कुछ हफ्तों में पूरा हो जाएगा।

    पीयूष गोयल ने भी दिए थे संकेत

    गोर से पहले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी कुछ ऐसा ही बयान बारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिया था। उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि भारत और अमेरिका अपने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रुप देने के करीब हैं और 99% बातचीत पूरी हो चुकी है जबकि छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा था कि भारत बहुत जल्द अमेरिका के साथ पहले बीटीए पर साइन करेगा।

    ट्रंप के टैरिफ प्लान पर भी दिया बयान

    एक ओर जहां भारत-अमेरिकी ट्रेड डील को पूरा करने के लिए बातचीत का दौर जारी है तो वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से चिंता बढ़ी नजर आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने भारत और चीन समेत कई देशों पर 12.5% को अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। इन प्रस्तावित टैरिफ को लेकर पैदा हुआ चिंताओं को दूर करते हुए सर्जियो गोर ने कहा कि ये विशेष रुप से भारत को टारगेट नहीं करते हैं।  
  • ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेला 24 से 26 जून तक

    ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेला 24 से 26 जून तक

    ऊना सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेला इस वर्ष 24 से 26 जून तक श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों, मेला समिति के पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मेले के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, समितियों की जिम्मेदारियों तथा आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि 24 जून को पारंपरिक फेरी एवं झंडा रस्म के साथ पीपलू मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। क्षेत्र की लोक परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की संभावित भागीदारी को देखते हुए प्रशासन को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीपलू मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। इसके सफल आयोजन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    सांस्कृतिक संध्याओं में झलकेगी लोक संस्कृति की रंगत
    विधायक ने बताया कि इस वर्ष मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। तीनों दिनों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली लोक कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया जाएगा। मेले का एक दिन पूरी तरह स्कूली विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं लोकनृत्य, समूहगान, भाषण, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
    खेल प्रतियोगिताएं बनेंगी युवाओं के आकर्षण का केंद्र
    मेले के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, बास्केटबॉल तथा रेसलिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देते हैं।
    डॉग शो और प्रदर्शनियां रहेंगी विशेष आकर्षण
    इस वर्ष पीपलू मेले में डॉग शो मेला स्थल पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा विभागीय गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
    यातायात पर रहेगा विशेष फोकस
    मेले के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्किंग, वाहन संचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
    26 जून की स्टार नाइट बनेगी मुख्य आकर्षण
    विधायक ने कहा कि मेले के अंतिम दिन 26 जून को भव्य स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ पंजाबी गायकों की प्रस्तुतियां भी दर्शकों का मनोरंजन का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
    ये रहे उपस्थित
    बैठक में कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मिंका, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, तहसीलदार एवं मेला अधिकारी अमित कुमार, बीडीओ के.एल. वर्मा, कृषि अधिकारी सतपाल धीमान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जंगा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद, थाना प्रभारी रोहित चौधरी, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हरभजन सिंह,  के.सी. शर्मा, दिनेश खत्री, बीडीसी सदस्य शेर सिंह, उपप्रधान संजय सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
     
  • गुरमुखी एक्सप्रेस अंब अंदौरा पहुँची, हिमाचल रेल कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय

    गुरमुखी एक्सप्रेस अंब अंदौरा पहुँची, हिमाचल रेल कनेक्टिविटी में एक नया अध्याय

    हिमाचल को बड़ी सौगात: सांसद अनुराग ठाकुर ने अंब अंदौरा से ‘गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    ऊना सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के रेल कनेक्टिविटी इतिहास में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार सुबह जिला ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12325/12326) के विस्तारित फेरे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन अब सीधे पश्चिम बंगाल के कोलकाता को हिमाचल के अंब अंदौरा से जोड़ेगी। अनुराग सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है।
    ​इस अवसर पर बोलते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “यह हिमाचल प्रदेश के लिए भारत सरकार की एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात है। जिला ऊना प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जो ब्रॉडगेज रेल लाइन से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। केंद्र सरकार के प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में अंबाला, चंडीगढ़ और नंगल डैम तक चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का विस्तार कर उन्हें ऊना जिले के रेलवे स्टेशनों तक पहुँचाया गया है, जिससे स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व लाभ हो रहा है।
    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “पहले नंगल से चलने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हमारे हिमाचल के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलनी शुरू हो गई है।  ये ट्रेन आनंदपुर साहिब, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पटना, जसीडीह और आसनसोल होते हुए कोलकाता तक जाएगी।  यात्री माँ चिंतपूर्णी के धाम से सीधे काशी विश्वनाथ, श्री बैद्यनाथ धाम देवघर, माँ शाकम्भरी, कलकत्ते वाली काली माँ, आनंदपुर साहिब और पटना साहिब जैसे तीर्थस्थलों के दर्शन करने भी जा सकते हैं।  यह ट्रेन अंब अंदौरा से सुबह 6:10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।  ये ट्रेन केवल यातायात ही नहीं, बल्कि व्यापार, रोजगार, पर्यटन और तीर्थाटन के नए अवसर भी पैदा करेगी। गुरमुखी एक्सप्रेस का यह विस्तार महज एक परिवहन सुधार नहीं है, यह लाखों आम नागरिकों तक पहुँचाई गई एक जीवनरेखा है। लखनऊ, पटना और कोलकाता में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र अब अपने गृहनगर से ही एक ही ट्रेन में बैठकर बिना किसी अतिरिक्त बदलाव के अपने गंतव्य तक पहुँच सकते हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने और सिख धर्म के सर्वाधिक पवित्र तख्तों में से एक, तख्त श्री पटना साहिब, की यात्रा करने वाले श्रद्धालु अब आरामदायक और किफ़ायती तरीके से अपनी आध्यात्मिक यात्राएँ पूरी कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले प्रवासी मजदूर, छोटे व्यापारी और औद्योगिक श्रमिकों को इस ट्रेन में एक भरोसेमंद, सम्मानजनक और किफ़ायती यात्रा का साधन मिलेगा। मोदी जी के आशीर्वाद से हिमाचल रेल के माध्यम से देश के कई बड़े शहरों से जुड़ गया है। रेल के माध्यम से सस्ता और आरामदायक सफ़र हर हिमाचली की पहुँच में है। गुरमुखी एक्सप्रेस विस्तार से हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को कम खर्चे में बड़ी सुविधा का लाभ मिलने जा रहा है। अब एक यात्री अंब अंदौरा से लखनऊ तक स्लीपर क्लास में लगभग ₹475 में, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक लगभग ₹580 में, पटना साहिब तक करीब ₹640 में और 1,800 किलोमीटर से भी अधिक दूर कोलकाता तक केवल लगभग ₹800 में यात्रा कर सकता है। ये किराए हवाई यात्रा की तुलना में हजारों रुपये की बचत दर्शाते हैं और लंबी सड़क यात्राओं की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक और आरामदायक विकल्प प्रस्तुत करते हैं।
    ​धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है यह रूट
    ​यह ट्रेन पंजाब के नांगल बांध से आगे विस्तारित होकर अब अंब अंदौरा (AADR) तक अपनी सेवाएँ देगी। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह देश के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ती है। यह ट्रेन मार्ग में पटना साहिब और वाराणसी जंक्शन जैसे आस्था के बड़े केंद्रों से होकर गुजरती है, जिससे हिमाचल और पंजाब के श्रद्धालुओं को अब पटना साहिब और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी।
    ​एक नज़र में ट्रेन की मुख्य समय-सारिणी (Schedule)
    ​यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन (साप्ताहिक) चलेगी और लगभग 31 घंटे 50 मिनट में अपना सफर पूरा करेगी।
    ​1. कोलकाता से अंब अंदौरा (ट्रेन नंबर: 12325)
    ​प्रस्थान: कोलकाता (KOAA) से हर गुरुवार सुबह 07:40 बजे।
    ​आगमन: अंब अंदौरा (AADR) अगले दिन शाम 04:55 बजे।
    ​2. अंब अंदौरा से कोलकाता (ट्रेन नंबर: 12326)
    ​प्रस्थान: अंब अंदौरा (AADR) से हर शनिवार सुबह 06:10 बजे (जैसा कि आज रवाना किया गया)।
    ​आगमन: कोलकाता (KOAA) अगले दिन दोपहर 02:50 बजे।
    ​इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
    ​अपनी लंबी यात्रा के दौरान यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग 18 से 20 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे कई राज्यों के यात्रियों को सुविधा होगी। इसके मुख्य स्टॉपेज इस प्रकार हैं:
    ​आसनसोल
    ​पटना जंक्शन
    ​पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय)
    ​वाराणसी जंक्शन
    ​लखनऊ
    ​बरेली
    ​मुरादाबाद
    ​सहारनपुर
    ​यात्रा श्रेणियां (Classes Available): यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखते हुए इस ट्रेन में एसी 2-टियर (2A), एसी 3-टियर (3A), इकोनॉमी 3-टियर (3E), और स्लीपर क्लास (SL) के कोच उपलब्ध कराए गए हैं।
  • चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, एल्फी से पीड़िता के चिपकाए होंठ, फाड़े कपड़े, देखें CCTV

    चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, एल्फी से पीड़िता के चिपकाए होंठ, फाड़े कपड़े, देखें CCTV

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में घर में घुसे बदमाश ने डेढ़ साल के बेटे संग सो रही 20 वर्षीय विवाहिता को हवस का शिकार बनाने के लिए दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश दबे पांव महिला के घर में घुसा और चिल्लाने से रोकने के लिए महिला के होंठों पर भारी मात्रा में एल्फी डाल दी। इससे उसके होंठ आपस में चिपक गए। इसके बाद आरोपी ने चाकू दिखाकर रेप का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए। मगर, विवाहिता ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को धक्का दिया और मासूम बच्चे को गोद में उठाकर किसी तरह भागकर गली में पहुंच गई। होठ चिपकने की वजह से शोर तो नहीं मचा पाई, लेकिन इशारों से आरोपी की हरकत पड़ोसियों को बता दी। आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग निकला। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित आरोपी की तालाश में छापेमारी कर रही है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में 20 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह पानीपत की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती है। 4 जून को उसके पति, देवर और सास रोजाना की तरह अपने-अपने काम पर गए हुए थे। वह घर पर अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ अकेली थी। दोपहर करीब 3 बजे वह काम निपटाकर अपने कमरे में बेटे के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान सूना घर देखकर बाहर का मुख्य दरवाजा खोलकर एक अज्ञात युवक भीतर दाखिल हुआ। वह बेहद दबे पैर घर के अंदर और फिर सीधे उसके कमरे में घुस गया। गहरी नींद में होने के कारण उसे बदमाश के आने की भनक तक नहीं लग सकी।

    कमरे में पहुंचते ही बदमाश ने उसके होंठों पर ज्यादा मात्रा में एल्फी (चिपकाने वाला लिक्विड) डाल दी। एल्फी से उसके दोनों होंठ आपस में चिपक गए। इसके तुरंत बाद आरोपी ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश शुरू कर दी। वह हड़बड़ा कर जागी तो अनजान युवक को देखकर बुरी तरह डर गई। उसने आत्मरक्षार्थ शोर मचाना और चिल्लाना चाहा, लेकिन होंठ पूरी तरह चिपके होने के कारण उसके मुंह से आवाज ही नहीं निकल सकी। बेबसी में छटपटाता देख बदमाश ने तुरंत अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और उसकी गर्दन पर अड़ा दिया। इसके बाद वह उसके साथ जबरन रेप करने की कोशिश करने लगा। जब बदमाश जबरदस्ती करने लगा, तो महिला ने अपनी पूरी ताकत समेटकर बदमाश को जोरदार धक्का दिया, जिससे वह पीछे गिर गया।

    इसी बीच पलक झपकते ही महिला ने बेड पर सो रहे अपने डेढ साल के बेटे को गोद में उठाया और भागती हुई घर से बाहर गली की तरफ आ गई। गली में आकर वह बदहवास हालत में खड़ी हो गई। चूंकि वह बोल नहीं पा रही थी, इसलिए उसने रोते हुए पड़ोसियों को इशारों-इशारों में घर के अंदर बदमाश होने की जानकारी दी। जब तक पड़ोसी पूरी बात समझ पाते और घर की तरफ दौड़ते, तब तक पकड़े जाने के डर से बदमाश वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी सुभाष कुमार बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ घर में जबरन घुसने, जान से मारने की धमकी देने और रेप के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने राज्यपाल से की भेंट

    अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने राज्यपाल से की भेंट

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में अखिल भारतीय कलाकार संघ के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ तथा संघ की उपाध्यक्ष रेखा गौड़ ने शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर रोहिताश्व गौड़ ने राज्यपाल को अखिल भारतीय कलाकार संघ की गतिविधियों की जानकारी दी तथा बताया कि 71वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से शिमला में हो गया है, जो 10 जून तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन में देशभर से हजारों कलाकार भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान कुल 27 नाट्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि लगभग 260 नृत्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी, जो भारत की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करेंगी।

    राज्यपाल ने अखिल भारतीय कलाकार संघ द्वारा नाटक, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी में रचनात्मकता को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता जैसे मंच उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के मूल्यवान अवसर प्रदान करते हैं, साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन प्रदर्शन कलाओं के प्रचार-प्रसार तथा देश की सांस्कृतिक धरोहर को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

     

  • Jalandhar News: डॉक्टर ने व्यक्ति पर लगाए किडनैपिंग और मारपीट के आरोप, पुलिस की कार्रगुजारी पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डॉक्टर ने व्यक्ति पर लगाए किडनैपिंग और मारपीट के आरोप, पुलिस की कार्रगुजारी पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जैमल नगर के डॉक्टर रमनदीप सिंह ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में तैनात व्यक्ति जसकरण सिंह धालीवाल पर किडनैपिंग करने और जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए। इस मामले में आज प्रेस वार्ता के दौरान जहां उन्होंने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है वहीं पटियाला पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किए है। डॉक्टर का कहना है कि वह इस समय मोहाल के डीएचएस अस्पताल में तैनात है। डॉक्टर रमनदीप का कहना है कि वह 2025 में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में तैनात थे और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान भी थे। डॉक्टर का आरोप है कि उनकी किडनैपिंग करने वाला मुख्य आरोपी जसकरण सिंह धालीलवाल है जो पटियाला से ही संबंधित है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में उसका अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर से विवाद हो गया था।

    ऐसे में डॉक्टर रमनदीप को प्रधान होने के कारण मौके पर बुलाया गया। जहां उन्होंने घटना स्थल पर पुलिस को बुलाया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जसकरण सिंह धालीलवाल को मौके से गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ले गई। डॉक्टर रमनदीप के अनुसार बाद में दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया, लेकिन इसने मुझसे इस बात की डॉक्टर जसकरण सिंह ने रंजिश रखी और तभी वह उसकी रेकी कर रहा था। अप्रैल 2026 में रजिंदरा अस्पताल से से उनका तबादला मोहली हो गया। 10 मई 2026 को वह अपने काम से रजिंदरा अस्पताल में आए और उस दिन साथी डॉक्टर जिसका जसकरण सिंह से पहले विवाद हुआ था, वह उसकी थार गाड़ी में सवार होकर पटियाला के बस स्टैंड के करीब अर्बन एस्टेट में चले गए।

    आरोप है कि जसकरण सिंह धालीलवाल पहले ही हमारा पीछा कर रहा था और उसने अपनी गाड़ी हमारे थार के पास लगा ली और मुझे थार से बाहर निकाल कर हमला करने लगा। इस घटना के दौरा वह अपनी जान बचाने के लिए भागे औऱ एक शोरूम में घुस गए। जहां शोरूम के कर्मियों ने मुझे बाहर निकाल दिया। वहीं जसकरण सिंह ने अपने साथियों समेत घेर लिया और हमला कर दिया। इस घटना में डॉक्टर रमनदीप के कपड़े फाड़ दिए और डॉक्टर को किडनैप करके अपनी कार में ले गए। डॉक्टर के अनुसार वह जान बचाने के लिए गाड़ी से भागे पटियाला के जानकार पुलिस अधिकारी को हमले के संबंध में फोन करके अपनी लोकेशन भेज दी।

    इस घटना में जसकरण सिंह ने पिस्तौल के बट से हमला करके भांगड़ा डाला और घटना स्थल पर फेंककर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोषी जसकरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है। इस मामले को लेकर डॉक्टर ने कहाकि दोषी अभी भी उसका पीछा कर रहे है और उसकी जान को खतरा है। डॉक्टर का आरोप हैकि अगर उसे कोई जानी नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार डॉक्टर जसकरण सिंह और पुलिस होगी। उन्होंने डीजीपी से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है।

     

  • कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार द्वारा शिमला से 06 जून, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

    कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार द्वारा शिमला से 06 जून, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

    शिमला: पूर्व विधायक नीरज भारती द्वारा पार्टी की कार्यप्रणाली पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी देती है लेकिन पार्टी के संबंध में नीरज भारती द्वारा की गई टिप्पणी का वह खंडन करते हैं।

    प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी और सरकार अनुशासन से चलती है। यदि नीरज भारती को पार्टी की कार्यप्रणाली से संबंधित कोई नाराजगी थी तो वे इसे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के समक्ष रख सकते थे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जन प्रतिनिधि रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ कार्य किया है। उन्हें उपाध्यक्ष के पद पर आसीन रहते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता थी। इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने से पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है और उनका राजनैतिक कद कम हुआ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तरह की बातें रखना पूर्णत अनुचित है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारों और मूल्यों के लिए जानी जाती है और वर्तमान प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में समरूपता है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार किसानों को मजबूत कर रही है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने अनेक किसान हितैषी निर्णय लिए हैं जिनका लाभ सीधा किसानों को मिल रहा है। राज्य सरकार ने किसान आयोग बनाने का भी निर्णय लिया है जिससे किसान लाभान्वित होंगे। प्रदेश सरकार ओपीएस बहाली, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना जैसी अनेक जनहितैषी योजनाओं से समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम शुरू किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। इसके अलावा 156 सीबीएसई स्कूल भी खोले गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। प्रदेश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की सुविधा के साथ-साथ पैट स्कैन, थ्री टेस्ला एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं, ताकि प्रदेश में ही मरीज़ों को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘अपना परिवार-सुखी परिवार’ योजना के तहत अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रति माह देने का निर्णय लिया है। इस योजना से एक लाख परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने राज्य मेें परिवर्तनकारी पहल की हैं। इनके सकारात्मक परिणाम धरातल पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों पर विश्वास व्यक्त कर रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, 19 वर्षीय घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, 19 वर्षीय घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के जीरा क्षेत्र अंतर्गत गांव चूचक विंड में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी हुई। घटना में नौजवान घायल हो गया। घायल नौजवान की पहचान 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए मोगा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में किसी पुराने विवाद या आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मामला इतना गंभीर हो गया कि गोली चला दी गई।

    इस दौरान चली गोली लवप्रीत सिंह को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत जीरा के अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मोगा के अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल देखा गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। वहीं पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह ने घटना को लेकर पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार गोलीबारी और हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

     

     

  • यूक्रेन सेना का तेल टर्मिनल पर हमला, देखें वीडियो

    यूक्रेन सेना का तेल टर्मिनल पर हमला, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः यूक्रेन की सेना ने रूस के ट्यूपस शहर में तेल टर्मिनल पर हमला किया। यह हमला क्षेत्र के बुनियादी तेल ढांचे को निशाना बनाते हुए चौथा हमला है। रूस के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ। यूक्रेन पर रूसी हमले जारी हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पश्चिमी यूक्रेन के शहर टर्नोपिल के मेयर सेरही नडाल ने कहा कि रूस ने आज 50 से अधिक ड्रोन से शहर पर हमला किया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना द्वारा दक्षिणी क्षेत्र पर रात भर किए गए ड्रोन हमले के बाद ओडेसा में दो बहुमंजिला आवासीय इमारत और बंदरगाह सहित कई बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए। एक टेलीग्राम पोस्ट में राष्ट्रपति वोलोदमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि क्षेत्र में कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं।