Blog

  • पंजाबः शुरू हुई Shri Kartarpur Sahib Yatra, दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना, देखें वीडियो

    पंजाबः शुरू हुई Shri Kartarpur Sahib Yatra, दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना, देखें वीडियो

    करतारपुरः श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए 20 जुलाई से बारिश के कारण पैदा परिस्थितियों को देखते हुए रोकी गई यात्रा फिर से शुरू हो गई है। 25 जुलाई यानि मंगलवार को डेरा बाबा नानक की सरहद पर बनाए गए करतारपुर कॉरिडोर से श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जी के दर्शन करने के लिए रवाना हुए।

    बता दें कि सीमा के पास से गुजरने वाली रावी नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर गुरुवार से बंद कर दिया गया था। जल स्तर कम होने के बाद लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बीएसएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा श्री करतारपुर कॉरिडोर की सफाई और सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद मंगलवार को करतारपुर साहिब का लंगा खोल दिया गया।

    मंगलवार को महाराष्ट्र के अलावा विभिन्न स्थानों से आए तीर्थयात्रियों ने पैसेंजर टर्मिनल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीमों से पोलियो की खुराक ली। इसके बाद बीएसएफ जांच, आव्रजन आदि को पूरा करने के बाद तीर्थयात्री ई-रिक्शा द्वारा भारत जीरो लाइन पर पहुंचे। जहां से तीर्थयात्री पाकिस्तान के रास्ते गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जी के लिए रवाना हुए।

  • भाजपा दफ्तर घेरने गए आप वर्कर और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    भाजपा दफ्तर घेरने गए आप वर्कर और पुलिस हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मणिपुर हिंसा के खिलाफ आज देश भर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के नेता चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।  आप पार्टी के वर्करों द्वारा चंडीगढ़ में द्वारा भाजपा दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की गई। इस दौरान आप वर्कर और पुलिस आमने-सामने हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। यहां तक कि पानी की बौछारे भी की गई। पुलिस कार्यकर्त्ताओं को जबकर उठा कर हिरासत में ले रही है। इस दौरान धरने में कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ धरने प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एक बार भी मणिपुर मामले पर कुछ नहीं बोलीं, मणिपुर में जो हो रहा है वह बिल्कुल गलत है। बलजीत कौर ने कहा कि मणिपुर मामले में सबको एकजुट होने की जरुरत है। वहीं, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क देश के संविधान को असुरक्षित बताया। साथ ही कहा कि पूरे देश में आप की ओर से मणिपुर मामले को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस मामले पर सभी पार्टियों को एकजुट होना चाहिए, महिलाओं के लिए आवाज उठानी चाहिए।

  • पंजाबः अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    पंजाबः अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    मोगाः जिले में प्राइवेट अस्पताल में भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और अस्पताल प्रशासन के बीच हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि फरीदकोट का एक परिवार जिनकी 6 साल की बच्ची का इलाज फरीदकोट में चल रहा था। उसे एंबुलेंस द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन जब वह मोगा पहुंचे तो उन्होंने बच्ची को मोगा के जीटी रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया। जहां बच्ची की 10 मिनट के अंदर ही मौत हो गई। इसके  बाद परिवार वालों ने अस्पताल पर आरोप लगाए कि डॉक्टर की लापरवाही और टीका लगाने से बच्ची की मौत हुई है। जिसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में बवाल मचा दिया। वहीं बच्ची का पिता अस्पताल के बाहर सड़क पर लेट गया और हंगामा करने लगा। बच्ची के परिवार वालो ने बताया कि हम बच्ची को फरीदकोट से पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे और रास्ते में हमारी बच्ची बिल्कुल ठीक थी और बाते करती आ रही थी। हमने यहां पर चेकअप के लिए इनको दिखाया। जिस दौरान बच्ची को इन्होंने टीका लगाया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई।

    वहीं एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि बच्ची रास्ते में बाते करती आ रही थी। लेकिन अब यह घटना हो गई। दूसरी ओर डॉक्टर ने लगाए सभी इल्जामों को सिरे से नकारा है। डॉक्टर ने कहा बच्ची की किडनी पहले से ही फेल थी और डायलिसिस पर थी। वहीं यह लोग फ्रीदकोट मेडिकल कालेज से पीजीआई  चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में बच्ची की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिवार बच्ची को हमारे पास लेकर आए। हमारे पास बच्ची की हालत ठीक नहीं थी। हमने बहुत कोशिश की लेकिन हम बच्ची को नहीं बचा पाए।

  • पंजाबः बरसात के पानी से खड़ी फसलें हुई प्रभावित, किसान हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः बरसात के पानी से खड़ी फसलें हुई प्रभावित, किसान हुए परेशान, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गांव खारा के कई किसानों की करीब 250-300 किल्ले जमीन बारिश के पानी से प्रभावित हुई है। जिसमें विभिन्न प्रकार के धान की फसल लगी हुई है। बरसात के पानी से हुए नुकसान से किसान परेशान हो गए है। परेशान किसानों ने सरकार से मांग की है कि हमारी मदद करें और जल निकासी की व्यवस्था करें। किसान जगजीत सिंह ने बताया कि बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था नहीं होने से करीब 250-300 किले धान के खेत खराब हो गये हैं।

    सरकार से मांग है कि हमारी मदद करें। किसान बोहर सिंह ने बताया कि करीब 250-300 किल्ले जमीन पानी में डूबी हुई है और उसमें धान लगाया गया है। सरकार को मदद कर जल निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। तहसीलदार परमजीत बराड़ ने बताया कि मैं पटवारी को भेजकर जांच करवाऊंगा और जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था करवाऊंगा।

  • नगर निगम में AAP के 8 पार्षदों को मार्शल बुलाकर निकाला बाहर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    नगर निगम में AAP के 8 पार्षदों को मार्शल बुलाकर निकाला बाहर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मेयर-कमिश्नर की तरफ फेंकी कांच की चूड़ियां

    चंडीगढ़ः नगर निगम की 325वीं बैठक शुरू हो चुकी है। गोवा टूर को लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद दमन प्रीत के बयान को लेकर भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। वह उनके बयान के पोस्टर को लेकर वेल तक पहुंच गए। इसके बाद आप के सभी पार्षदों ने भी वेल में पहुंचकर इसका विरोध किया। इस दौरान उन्होंने मेयर और कमिश्नर की तरफ कांच की चूड़ियां भी फेंकी।

    हंगामा बढ़ते देखकर आप के आठ पार्षदों को सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया और उन्हें मार्शल बुलाकर सदन से बाहर निकाल दिया गया। इससे पहले बैठक में शामिल होने के लिए वार्ड 23 की पार्षद प्रेमलता खुद को जंजीरों में कैद होकर पहुंची। मीटिंग में मणिपुर हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के लापता होने का मुद्दा उठाया। हाउस की मीटिंग में BJP नेता रविंद्र टिम्मा को सेक्टर-22 में वेंडिंग साइट अलॉट होने का जमकर विरोध हुआ। आप, कांग्रेस के साथ शिअद के पार्षदों ने सदन में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। इसको लेकर सदन में कुछ देर तक हंगामा होता रहा।

    हाउस मीटिंग में गोवा टूर को लेकर AAP पार्षद दमन प्रीत का BJP पार्षदों ने जमकर विरोध किया। दरअसल आप पार्षद दमन प्रीत ने गोवा टूर का विरोध करते हुए सभी पार्षदों को चोर कहा था। जबकि इस टूर में कांग्रेस और भाजपा के पार्षद साथ गए थे।  अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों के पार्षद मिलकर आप पार्षद दमन प्रीत सिंह का विरोध कर रहे हैं उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। उनके बयान के पोस्टर लेकर दोनों पार्टियों के पार्षद वेल तक पहुंच गए।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    चंडीगढ: कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरविंदर सिंह अटवाल के निधन होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह श्रीनगर में अपने रिश्तेदारों के गए हुए थे, जहां पर उन्हें गत दिन सोमवार को अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया। इलाज दौरान उनका निधन हो गया। 

  • 25 वर्षीय युवक ने किया दादा-दादी का कत्ल

    25 वर्षीय युवक ने किया दादा-दादी का कत्ल

    त्रिशूरः केरल के त्रिशूर जिले में 25 वर्षीय युवक ने अपने दादा-दादी की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला कुट्टी (65) और उनकी पत्नी जमीला (60) के रूप में हुई है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब पास में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति का बेटा सुबह नाश्ते के लिए आया। आरोपी की पहचान अगमल के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी अगमल कॉलेज छोड़ चुका था और अपने माता-पिता के अलग होने के बाद वह नशे की ओर मुड़ गया था। पुलिस को तुरंत इस मामले की सूचना दी गई। 

    वहीं मौके पर पहुंची वडक्केकड़ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब दंपत्ति के रिश्तेदार उन्हें खाना देने गए तब घटना का पता चला। अधिकारी ने कहा, ‘हमें सुबह करीब 9 बजे बुजुर्ग दंपति की हत्या की सूचना मिली। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।’ अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उनका पोता घर पर नहीं था, जिससे उस पर संदेह गहराया। बाद में उसे मंगलापुरम पुलिस ने पकड़ लिया और फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है।

  • बड़ी लापरवाहीः सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स ने महिला के पेट में छोड़ दिया चिमटा

    बड़ी लापरवाहीः सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स ने महिला के पेट में छोड़ दिया चिमटा

    केरलः पुलिस ने कोझिकोड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में महिला की सर्जरी में बरती गई लापरवाही की जांच पूरी कर ली है। इसमें यह पाया गया कि डॉक्टर्स ने गलती से उसके पेट में एक चिमटा (फोरसेप) छोड़ दिया था। महिला ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में कहा कि 2017 में उसने सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में (प्रसूति के दौरान) ‘सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन’ कराया था। इसके बाद से उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की।
    पुलिस के सीनियर अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि ऑपरेशन के दौरान गलती से महिला के पेट में चिमटा छूट गया था, जो डॉक्टर्स की कथित लापरवाही है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) को सौंप दी गई है, जो आगे की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन करेंगे।’ कोझिकोड की रहने वाली 30 वर्षीय हरशिनिया ने पिछले साल अक्टूबर में पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर इसकी जांच कराने की मांग की थी।

    महिला का नवंबर 2017 में सरकारी अस्पताल में तीसरा ‘सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन’ किया गया था। इससे पहले, उसका 2 बार इसी तरह का ऑपरेशन अलग-अलग निजी अस्पतालों में किया गया था। कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के डॉक्टर्स ने गंभीर पीड़ा से ग्रसित हरशिनिया की 17 सितंबर 2022 को एक बड़ी सर्जरी की और उसके पेट में गत 5 साल से पड़े चिमटे को बाहर निकाला। यह चिमटा, कैंची जैसा चिकित्सीय उपकरण होता है, जिसका उपयोग शल्य चिकित्सक सर्जरी के दौरान करते हैं।

  • पंजाबः मॉ़डल टाउन में पान भंडार मेंं पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार

    पंजाबः मॉ़डल टाउन में पान भंडार मेंं पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार

    लुधियाना : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाना मॉडल टाऊन के इलाके पुराना कृष्णा मंदिर के पास स्थित पान भंडार की दुकान पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 3 इलेक्ट्रॉनिक हूक्के बरामद कर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सीता राम के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान न्यू आजाद नगर के रहने वाले दीपक कुमार के रुप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अपनी दुकान पर हूक्के के फ्लेवर स्टाक कर रखे हुए है जो नाबालिग लड़के लड़कियां को बेच रहा था। इस पर पुलिस ने रेड कर उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा इसी तरह अन्य जगहों पर नाबालिग लड़के-लड़कियों को हुक्के पिलाने के मामले में दबिश देकर कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः बरसात से खुली प्रशासन की पोल, निगम दफ्तर के सामने धंसी सड़क 

    जालंधरः बरसात से खुली प्रशासन की पोल, निगम दफ्तर के सामने धंसी सड़क 

    जालंधर, ENS: शहर में कुछ दिनों से हो रही बरसात के चलते सड़कों पर पानी जमा होने से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दावों की पोल तो पहले ही खुलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं अब निगम दफ्तर के पास सड़क का हिस्सा धंसने से प्रशासन के विकास कार्यों की पोल खुल गई है। दरअसल, निगम की मेन बिल्डिंग की ओर जाने वाले गेट पर कंपनी बाग चौक में भी सड़क का काफी हिस्सा बरसात के कारण धंस गया। जिसके कारण आने वाले समय में हादसा तक हो सकता है । निगम अधिकारियों ने अभी तक इस गड्ढे को भरा नहीं है बल्कि वहां अवरोधक लगा दिए गए हैं।

    दरअसल, नगर निगम अधिकारी शहर में कई ऐसी सड़कें बनवा रहे हैं जिनकी कोई जरूरत ही नहीं है पर कई जगह इसके उल्ट काम किया जा रहा है और जहां जरूरत है वहां पूरा काम नहीं हो रहा। वहीं बताया जा रहा है कि गुरु नानकपुरा ईस्ट की गली नंबर 1 के निवासियों ने इंटरलॉकिंग टाइलों को लगाने का काम रुकवा दिया गया है। कहा जा रहा कि ठेकेदार को आधी गली बनाने के आदेश दिए गए हैं। गली का निर्माण तब शुरू होने दिया जाएगा जब पूरी गली में इंटरलॉकिंग टाइल लगाई जाएगी।