Blog

  • पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद, 8 पर मामला दर्ज

    पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद, 8 पर मामला दर्ज

    नई दिल्ली : भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि वे अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इस बीच क्रिकेट के अलावा दूसरी बातों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल पिछले दिनों पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला हुआ था, इसमें अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पृथ्वी शॉ के जिस दोस्त की कार पर हमला हुआ था, वो बिजनेसमैन बताया जा रहा है और मामला सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद का है। पता चला है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

    सेल्फी को लेकर हुआ विवाद 

    बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ​ पिछले ​दिनों अपने दोस्त के साथ कही गए हुए थे। इसी दौरान उनके पास कुछ लोग आए और पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। खबर है कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी दे भी दी, इसके बाद भी वे और ज्यादा तस्वीरें लेने के लिए कहने लगे। इसके बाद उनको होटल से बाहर निकाल दिया गया। इससे लोग भड़क गए और पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला कर दिया। ये घटना उस वक्त हुई, जब दोस्त पृथ्वी शॉ को छोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही कार को रोककर उसमें तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। अच्छी बात ये रही कि पृथ्वी शॉ खुद उस दौरान कार में मौजूद नहीं थे। आरोप तो ये भी है कि आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त से कुछ रुपयों की भी मांग की गई, जिसे दोस्त ने नहीं माना। अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ओशिवारा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148,149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला किया दर्ज किया गया है आगे की जांच की जा रही है। 

    क्या है मामला

    दरअसल, सना गिल और शोभित ठाकुर नाम के फैन सहित कुछ अन्य लोगों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त के साथ मारपीट की। घटना 15 फरवरी की रात की है और घटना सहारा स्टार होटल में हुई। पृथ्वी शॉ और उसका दोस्त, एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। इस दौरान पृथ्वी शॉ का फैन, एक लड़की फैन उनके टेबल पर आ गए और फोटो क्लिक करने लगा। कुछ फोटो क्लिक करने के बाद फैन वीडियो और फोटो लेना बंद नहीं किया, जिसके बाद पृथ्वी शॉ ने अपने दोस्त व होटल मालिक को बुलाया और फैंस को हटाने को कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैन को रेस्टोरेंट से निकाल दिया। यह शख्स रेस्टोरेंट के बाहर पृथ्वी शॉ और उसके दोस्त के निकलेने का इंतज़ार करता रहा। इसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त को सिग्नल पर रोक लिया और कार का शीशा तोड़कर मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, पृथ्वी के दोस्त से 50000 हजार भी मांगने लगा। जब शीशा तोड़ दिया तो कोई मामला नहीं बढ़े इसलिए पृथ्वी को दूसरे कार में रवाना किया। 

    पृथ्वी शॉ चल रहे हैं टीम इंडिया से बाहर 

    पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हाल ही में शामिल किया गया था, लेकिन वे सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए। टीम में होने के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने अपना पहला टी20 मैच साल 2021 की जुलाई में खेला था, लेकिन उसमें वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि टेस्ट और वनडे में भी पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इस बीच घटना में वैसे तो पृथ्वी शॉ का कोई खास रोल नहीं है, लेकिन वे चर्चा में तो आ ही गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

  • पंजाबः GNDU College की पहली मंजिल से गिरा BSC छात्र

    पंजाबः GNDU College की पहली मंजिल से गिरा BSC छात्र

    पठानकोटः जीएनडीयू कालेज में पहली मंजिल से गिरने से बीएससी आईटी कर रहा स्टूडेंट जख्मी हो गया। जिसे कालेज प्रबंधन ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल स्टूडेंट कनवर नरोट मेहरा का रहने वाला है। सूचना मिलने पर मौके पर थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप सल्गौत्रा समेत पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र से घटना संबंधी पूछा और कालेज में जाकर भी जांच की।

    नरोट मेहरा का रहने वाला कनवर जीएनडीयू कालेज लमीनी में बीएससी आईटी की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को रोजाना कनवर कालेज गया था। कालेज की पहली मंजिल से कनवर नीचे गिरा तो आवाज सुन कालेज स्टाफ व स्टूडेंटस इक्ट्ठे हो गए। जिन्होंने घायल छात्र कनवर को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। छात्र कनवर के कालेज की पहली मंजिल से गिरने की सूचना मिलने पर परिवार सिविल अस्पताल में पहुंचा।

    परिवार ने बताया कि कनवर 2 दिनों से बीमार चल रहा था। हो सकता है उसे चक्कर आने पर गिर गया होगा। परिवार का कहना है कि वह इंदौरा में शादी समारोह में जा रहे थे। उन्हें रास्ते में सूचना मिली तो वह अस्पताल में पहुंचे। फिलहाल डाक्टरों द्वारा घायल छात्र का एक्सरे व अन्य टेस्ट करवाकर ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया। थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः चेयरमैन पद संभालने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः चेयरमैन पद संभालने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ / प्रवेश : पंजाब राज महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पंजाब सरकार की तरफ से उनको ओहदे से हटा दिया गया था लेकिन कल कोर्ट में फैसला आने के बाद आज उन्होंने फिर से पंजाब राज महिला कमीशन के चैयरपर्सन के तौर पर अपने दफ्तर में ज्वाइन किया ।

    1998 का कमीशन बना हुआ है । पहिली बार मुझे एक्सटेंशन नही दी गई । मैंने 2018 में जॉइन किया था । लेकिन लेटर में भेज गया के मुझे रिमूव कर दिया गया है वह मुझे बहुत बुरा लगा फिर मैंने अपने मान व सम्मान की लड़ाई लड़ी ओर जीत कर उसे बहाल रखा । जब से कमीशन बना है तब से लेकर सभी चेयरपर्सन को यह एक्सटेंशन दी गई है । मैं हाईकोर्ट का और चेतन मितल  वकील और पंजाब सरकार का सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरा मान सम्मान कायम रखा ।

    मेरे लिए रेजिग्नेशन देना तो बहुत बड़ी बात नहीं है मैं इस चेयर पर रहूं या ना रहूं लेकिन मैं ऐसे ही लोगों के लिए काम करती रहूंगी मैंने चार पांच बार पहले भी मुख्यमंत्री से टाइम मांगा है लेकिन मुझे नहीं मिला मुझे लगता है कि बिजी होने के बावजूद जाम हो जाए और सेवा करने के लिए जरूर टाइम देंगे ।

    कोई भी मंत्री हो मुख्यमंत्री हो मैं सभी का सम्मान करती हूं और अपने दायरे में रहकर ही बात करते हैं पहले कुछ राजनीति और जरूर हुई है जिसके तहत मुझे भी शिकार होना पड़ा । मनीषा गुलाटी ने यह भी कहा कि मैं किसी पद नहीं थी तब भी मुझे लोगों के एसएमएस फोन कॉल और व्हाट्सएप ऐसे रहे हैं और पन 40 हजार के करीब मेरे पास अभी मैसेज आ चुके ऐसे ही उन्होंने कहा कि 32 के करीब लोग अपनी कंप्लेंट वापसी ले चुके हैं वह कहते हैं कि मनीषा गुलाटी आएगी तभी ही कम कंप्लीट को हल करवाना चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के साथ कोई मतभेद नहीं है मैं सब के साथ मिलकर और सरकार के सहयोग के साथ ही आगे का काम करना शुरू कर दें

  • पंजाबः दिन दिहाड़े PNB बैंक में लूट, बदूंक के बल पर लुटेरों ने लूटे 20 लाख रुपए

    पंजाबः दिन दिहाड़े PNB बैंक में लूट, बदूंक के बल पर लुटेरों ने लूटे 20 लाख रुपए

    अमृतसरः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब अमृतसर के पॉश एरिया में लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चंद मिनटों में लुटेरे 20 लाख रुपए लूट कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।

    घटना अमृतसर के रानी का बाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। इसी बैंक के ऊपर पंजाब नेशनल बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय भी है। इतना ही नहीं, इस बैंक से 100 मीटर की दूरी पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर और 500 मीटर की दूरी पुलिस डीसी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय है।

  • पंजाबः बड़ा खुलासा, प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के सरकारी स्कूल में नाम दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः बड़ा खुलासा, प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के सरकारी स्कूल में नाम दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में हलका अटारी के अंतर्गत आते गांव रामूवालिया के सरकारी स्कूल का बड़ा घोटाला सामनेे आया है। जहां गांव के बच्चों के नाम सरकारी स्कूल के रजिस्टर में दर्ज है, लेकिन वे सभी पढ़ प्राइवेट स्कूलों में रहे हैं। गांव रामूवालिया के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल की शिकायत विधायक जसविंदर सिंह के पास पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने आप वलंटीयर्स की अपनी एक टीम बनाकर स्कूल में जांच के लिए भेजी।

    टीम ने पाया कि सरकारी स्कूल के रजिस्टर में कुल 45 बच्चों के नाम दर्ज हैं। लेकिन स्कूल में सिर्फ 15 बच्चे ही हाजिर हैं। अन्य 30 को एब्सेंट दिखाया गया है। बता दें कि यह बच्चे एब्सेंट नहीं हैं। बल्कि उक्त 22 बच्चे पास के ही प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा मल्होत्रा का कहना है कि यह कई सालों से हो रहा है। वह कई बार बच्चों का ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने की बात कर चुके हैं, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान ही नहीं दिया गया। जबकि स्कूल स्टाफ ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

    सरकारी स्कूल के रजिस्टर में 6 ऐसे बच्चों के नाम भी दर्ज हैं, जो कभी वहां गए ही नहीं। प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि कई बार बच्चों को सरकारी स्कूल में आने का दबाव भी बनाया गया, लेकिन बच्चे वहां जाकर पढ़ने को तैयार नहीं हैं। आम आदमी पार्टी के वलंटीयर्स का कहना है कि वह पूरी स्थिति के बारे में विधायक से बातचीत करेंगे। इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील, फ्री बुक्स, वर्दी के अलावा कई तरह की ग्रांट जारी की जाती है। लेकिन इन बच्चों की ग्रांट कहां गई, इसकी जांच की भी आवश्यकता है।

  • 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

    32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव सलोह में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अंतिम संस्कार करने ले जा रहे शव को पुलिस ने रोक लिया। हरोली पुलिस शव कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गई और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा।जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार उर्फ शिंदु पुत्र स्वर्गीय मदल लाल निवासी सलोह की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस को जानकारी दिए विना परिवार वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इसी बीच हरोली पुलिस को युवक की संदिग्ध मौत होने की सूचना मिली। हरोली पुलिस ने शमशान घाट ले जा रहे शव को बीच में ही रोक लिया व अपने कब्जे में ले लिया।

    हरोली थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने मृतक के शव का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान शव पर एक छोटा-सा कट पाया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते सुरेंद्र कुमार की अपने भाई नरेन्द्र कुमार के साथ धक्का-मुक्की हुई थी। मृतक की मां व भाई नरेन्द्र के अनुसार मंगलवार को सुरेंद्र कुमार पेट में दर्द बता रहा था। ब्लड प्रेशर डाउन होने की वजह से घर पर गिर गया। जिसे पहले भदसाली अस्पताल लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरोली सुनील  सांख्यान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा उन्होंने कहा कि पुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

  • इन 3 राज्यों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द होंगी लान्च

    इन 3 राज्यों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द होंगी लान्च

    गैजेट: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब एक नया ब्रांड अपनी अलेकट्रिक बसों को लान्च करन जा रहा है ये इलेक्ट्रिक बसें जल्द तीन राज्यों में चलेंगी। Pinnacle Industries की यूनिट EKA Mobility ने तीन राज्यों में 310 EKA9 इलेक्ट्रिक बस की सप्लाई का टेंडर हासिल किया है। इन बसों का इस्तेमाल इंटरसिटी ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाएगा। 

    अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में EKA Mobility की ये इलेक्ट्रिक बसें 12 वर्षों के लिए इस्तेमाल होंगी। इससे लगभग 1.40 लाख टन कार्बन इमिशन में कमी होने का अनुमान है। इस इलेक्ट्रिक बस में 32 यात्री बैठ सकते हैं। इसमें ऑटो ड्राइव, पावर स्टीयरिंग, बैक्टीरियल फिल्टरेशन सिस्टम और एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स हैं। सेफ्टी के लिए इसमें कैमरा और इमरजेंसी स्टॉप बटन होंगे। इस इलेक्ट्रिक बस में 200 KW के आउटपुट के साथ परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है, जिसका अधिकतम टॉक्र 2,500 Nm का है। 

    जानकारी के अनुसार मार्च के अंत तक ऐसी लगभग 20 बसें आनी हैं। इस वर्ष के अंत तक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 200 हो जाएगी। इन बसों की सप्लाई ऑटोमोबाइल कंपनी Ashok Leyland की सब्सिडियरी Switch Mobility कर रही है। Chandra ने कहा कि ये बसें दक्षिण मुंबई और उप नगरों में डबल डेकर बस रूट्स पर चलाई जाएंगी। इन बसों में डिजिटल टिकटिंग, CCTV कैमरा और इमरजेंसी की स्थिति के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं हैं। इन बसों का किराया सामान्य एयर कंडीशंड बसों के समान होगा। Switch Mobility ने बताया है कि केंद्र सरकार के सर्टिफिकेशन प्रोसेस में बदलाव करने की वजह से इन बसों के सर्टिफिकेशन में कुछ देरी हुई है। 

  • जालंधरः Neetu Shatran Wala का पड़ोसियों से हुआ झगड़ा, मां घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः Neetu Shatran Wala का पड़ोसियों से हुआ झगड़ा, मां घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः हर बार किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहने वाला नीटू शटरा वाला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नीटू का अपने पड़ोसियों के साथ गंदे पानी को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद उन पड़ोसियों ने देर रात नीटू की मां पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नीटू शटरा वाले ने बताया कि वह उस समय घर पर नही था। जब यह झगड़ा हुआ।

    जानें क्या है झगड़े का कारण 

    नीटू ने बताया कि कुछ दिन पहले हम अपने घर के बाहर मिस्त्री लगवा कुछ काम करवा रहे थे। क्योंकि पड़ोसियों के घर का गंदा पानी हमारे घर के बाहर आता है। जिस वजह से उस पानी को रोकने के लिए काम करवाया जा रहा था। लेकिन तब भी पड़ोसियों ने उनके साथ झगड़ा किया।जिसको लेकर थाना डिवीजन नंबर आठ में उसकी शिकायत भी दर्ज करवाई गई। लेकिन उसके बावजूद भी वह झगड़ा करने से नहीं हटे और मेरी मां पर कल रात हमला कर दिया। वहीं नीटू शटरा वाले कहा कि अगर प्रशासन द्वारा बनती कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन  भी करेंगे।

  • पंजाबः इस घोटाले के मामले में विजीलेंस दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम के OSD कैप्टन संधू, देखें वीडियों

    पंजाबः इस घोटाले के मामले में विजीलेंस दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम के OSD कैप्टन संधू, देखें वीडियों

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में 65 लाख के सोलर लाइट्स घोटाला और स्पोर्ट्स किट घोटाला में पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के पूर्व ओएसडी कैप्टन संदीप संधू नामजद है। फिलहाल कैप्टन संधू ने इस मामले में जमानत ले ली है। आज वह विजिलेंस दफ्तर पहुंच जांच में शामिल हुए है। बताया जा रहा है कि वह जांच में सहयोग देंगे। अधिकारियों मुताबिक उन्हें आज लाइट्स घोटाला मामले में कुछ सवाल जवाब करने थे जिसके चलते उन्हें आज बुलाया गया है।

    कैप्टन संदीप संधू करीब 10 बजे विजिलेंस दफ्तर पहुंच गए थे। 2 घंटे से अधिक कैप्टन संदीप संधू से विजिलेंस ने पूछताछ की है। बता दें पिछले लंबे कैप्टन संदीप संधू इस घोटाले में नामजद होने पर फरार चल रहे थे। विजिलेंस ने उनी कई ठिकानों पर दबिश भी दी थी। काफी जद्दोजहद के बाद कैप्टन संधू ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगा जमात हासिल की। विजिलेंस ने कैप्टन संदीप संधू के रिश्तेदारों के भी रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए हुए हैं। बताया जा रहा है कि अलग-अलग रेड के दौरान विजिलेंस को कागजात आदि हाथ लगे थे जिस कारण ही करीब 8 से 10 लोगों से पूछताछ भी की गई थी।

    विजिलेंस कैप्टन संदीप संधू की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। गौरतलब है कि विजिलेंस द्वारा मामले की जांच के दौरान पकड़े गए सतविंदर सिंह कंग बीडीपीओ सिधवां बेट ब्लॉक, लुधियाना, लखविंदर सिंह चेयरमैन ब्लॉक समिति सिधवां बेट और वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) तेजा सिंह सिधवां बेट तेजा सिंह सिधवां बेट से पूछताछ में हरप्रीत सिंह का नाम सामने आया था।

  • जालंधरः रैणक बाजार में तहबाजारी टीम की बड़ी कार्रवाई, देखें Live

    जालंधरः रैणक बाजार में तहबाजारी टीम की बड़ी कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष: नगर निगम की तहबाजारी टीम ने दुकानों के बाहर सामान लगाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत आज निगम की तहबाजारी टीम ने भगवान वाल्मीकि चौक से रैणक बाजार, फूलांवाला चौक में टीम कार्रवाई करने पहुंच गई।

    इसी दौरान निगम की तहबाजारी टीम ने कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है, वहीं कई दुकानदारों का सामान जब्त भी किया है। बता दें कि इस बाजार में निगम की तहबाजारी टीम के द्वारा पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान लगा लेते है।

    जिससे ट्रैफिक की समस्या आ सामना करना पड़ता है। वहीं मामले की जानकारी देते  हुए तहबाजारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि रूटीन की तरह यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसी के तहत कुछ दुकानदारों ने निगम की टीम को देखते ही अपना सामान पहले ही अंदर करना शुरू कर दिया।