Blog

  • हुक्का पीने के दौरान हुए विवाद में 33 वर्षीय व्यक्ति का किया कत्ल, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हुक्का पीने के दौरान हुए विवाद में 33 वर्षीय व्यक्ति का किया कत्ल, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः पटौदी विधानसभा के गांव गुढाणा सिथित सूअर फार्म हाउस पर हुक्का पीने के दौरान हुई मामूली सी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इस झगड़े में 33 वर्षीय एक युवक का कत्ल कर दिया गया। वहीं घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने हत्या के जुर्म में 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया दी है। पुलिस चौकी हेलीमंडी में CHC पटौदी से एक युवक की लड़ाई-झगड़े में लगी चोंटों के कारण मौत हो गई। इस पर पुलिस CHC पटौदी पहुंची, जहां पर एक युवक मृतक अवस्था में मिला।

    मृतक की पहचान 33 वर्षीय रितेश निवासी गांव गुढाणा के रूप में हुई। पुलिस टीम को झगड़े में घायल हुए अन्य मंजीत व राजकुमार की MLR प्राप्त हुई। मंजीत को 3 जगह चोट व राजकुमार को 2 जगह चोंट लगी होने का पता चला। जबकि मृतक रितेश के सिर, नाक सहित शरीर पर काफी चोंटों के निशान पाए गए। पुलिस ने घटनास्थल से 2 मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस टीम को CHC पटौदी में घायल मंजीत ने शिकायत दी कि वह देर रात गांव गुढाणा के सूअर फार्म की तरफ घूमने गया था। सूअर फार्म में रितेश, क्रिश, दीपांशु, काकू व 2 अन्य लड़के हुक्का पी रहे थे। थोड़ी देर बाद उनकी रितेश के साथ गाली-गलौच हो गई और आपस में लड़ाई-झगड़ा करने लगे।

    उसने बीच-बचाव करते हुए उनको समझाया तभी 2 अन्य लड़के जो रेवाड़ी से आए थे उन्होंने सूअर फार्म में रखे डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ-पैरों में चोंटें लगी। जिसके बाद उसने झगड़े की सूचना घर पर दी, तभी उसके घर से चाचा राजकुमार सूअर फार्म पर आ गया और उसे व रितेश को समझाकर घर ले गया। रात 11 बजे उसके घर के बाहर शोर सुनाई दिया तो उसने देखा कि उसके चाचा बलवान की परचून की दुकान के सामने काकू व दीपांशु और 10-12 लड़के रितेश को लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से पीट रहे है। जब उसका चाचा राजकुमार बीच-बचाव करने गया तो उन्होंने चाचा राजकुमार के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

    जब उसने जोर-जोर से शोर मचाया तो दीपांशु व काकू ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए और अपनी 2 बाईक्स वही पर खड़ी छोड़ गए। रितेश के साथ बुरी तरह से मारपीट करने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदात में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारम्भिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आपस में हुक्का पीते समय हुई गाली-गलौच को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम गिरफ्त में लिए गए आरोपियों से वारदात व अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुट गई है।

  • Punjab News: अड्डे के पास कॉलेज के युवकों में चली गोलियां, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: अड्डे के पास कॉलेज के युवकों में चली गोलियां, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। आज ही पुलिस ने बटाला में 2 मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलने की गुत्थी सुलझाते हुए 2 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। वहीं अब थाना सदर गुरदासपुर के अंतर्गत आते गांव सिंहोवाल के अड्डे के पास गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां वरना कार पर सवार कुछ युवाओं द्वारा अड्डे में खड़े युवाओं पर गोली चलाई गई। जानकारी के अनुसार बीते कल एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था।

    जिसमें से एक गुट के कुछ युवा आज गांव सिंहोवाल के अड्डे के पास खड़े थे, उसी दौरान वरना कार पर सवार दूसरे गुट के कुछ युवाओं ने इन युवाओं पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना में गुरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, हरणूर सिंह और एक अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक युवा को गोली लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवाओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया है।

  • Haryana News: हरियाणा से Kashmir तक तिरंगा यात्रा का Mayor और DCP ने किया शुभारंभ, देखें वीडियो

    Haryana News: हरियाणा से Kashmir तक तिरंगा यात्रा का Mayor और DCP ने किया शुभारंभ, देखें वीडियो

    पंचकूला: सोमवार शाम को सेक्टर-22 से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा का शुभारंभ पारस हेल्थ पंचकूला मीडिया एसोसिएशन हरियाणा और इंडियन मीडिया सेंटर की मदद से हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में खत्म होने वाली यह हफ्ते भर की यात्रा सांस्कृतिक आदान-प्रदान, देशभक्ति आयोजनों और सामुदायिक सहभागिता के जरिए नागरिकों को जोड़ने का एक प्रयास है। इस यात्रा में युवाओं की भागीदारी में खास जोर दिया गया।

    इस पहल में करीबन 200 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें 100 महिला मीडिया छात्राएं, हरियाणा के 18 शहरों से स्वंयसेवक और पत्रकार, लेखक और पूर्व सैनिक जैसे विशिष्ट अतिथि भी शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता भी उपस्थित रही।

    इस मौके पर मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत के मूल्यों की नई मिसाल है। जब भी मैं युवाओं खासतौर पर इतनी संख्या में महिलाओं को राज्यों की सीमाएं पार करके तिरंगा लेकर चलते हुए देखता हूं तो मुझे यह लगता है कि वे हमारी एकता को जीवित रखने की जिम्मेदारी उठा रही हैं। यह सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का ही उत्सव नहीं है बल्कि साहस, सम्मान और समावेशिता जैसे मूल्यों को भविष्य तक ले जाने का संकल्प हैं।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता का इस यात्रा पर कहना है कि यह रैली हर तरह की जरुरी दीवारें तोड़ रही है। लोगों को उनके सहज दायरे में से बाहर लाकर ऐसे समुदायों के साथ जोड़ रही है जिनसे वो शायद कभी भी नहीं मिल पाते। इस यात्रा के हर पड़ाव पर संस्कृति, भाषा और कहानियों का आदान-प्रदान भी हो रहा है। इससे यह साबित होता है कि एकता भाषणों से नहीं बल्कि उस समय बनती है जब लोग कंधे से कंधा मिलाकर एक साझा लक्ष्य की ओर बढ़ जाते हैं।

    पारस हेल्थ पंचकूला के फैसिलिटी डॉयरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा में हम अक्सर शारीरिक सेहत की बात करते हैं परंतु देश के स्वास्थ्य का इस बात से भी पता लगाया जा सकता है कि लोग एक-दूसरे से कितने जुड़े हुए हैं। तिरंगा यात्रा इस जुड़ाव को और भी मजबूत बनाएगी और हमें याद दिलवाती है कि सम्मान, सहानुभूति और साझा उद्देश्य किसी भी दावे के जितने जरुरी होते हैं। इस पहल का समर्थन हमारे लिए एक स्वस्थ और जरुरी एकजुट भारत के निर्माण में योगदान देने का एक तरीका है।

    स्वास्थ्य सेवाओं से आगे बढ़कर हम ऐसे आयोजनों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का हिस्सा मानते हैं। तिरंगा यात्रा 2025 के जरिए अस्पताल नागरिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के नेतृत्व को प्रेरित करने और राष्ट्रीय एकता के बंधन को मजबूत बनाने के लिए एक नए मिशन की ओर बढ़ना है।

     

  • “समृद्ध हिमाचल-2045” के लिए आम जनता से सुझाव आमंत्रित

    ऑनलाइन भागीदारी के माध्यम से बनाएं हिमाचल का उज्ज्वल भविष्य

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना, जतिन लाल ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश के सुनहरे भविष्य के निर्माण में आम नागरिक भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार द्वारा शुरू की गई “समृद्ध हिमाचल-2045” पहल के तहत राज्य के आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता और समग्र प्रगति के लिए 20 वर्षीय सुनियोजित रोडमैप तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

    इस पहल के अंतर्गत एक नागरिक सहभागिता प्रश्नावली शुरू की गई है, जो 26 अगस्त 2025 तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। नागरिक इस प्रश्नावली को हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में भर सकते हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि कोई भी व्यक्ति https://himachal.nic.in/samridhhimachal  लिंक के माध्यम से सीधे प्रश्नावली में भाग ले सकता है और अपने सुझाव दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि आम जनता के विचार और सुझाव राज्य की नीतियों को अधिक प्रभावशाली और जनोपयोगी बनाने में मददगार सिद्ध होंगे। इसीलिए, सरकार ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।

    जनित लाल ने बताया कि जनहित में चलाए जा रहे विस्तृत जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रह जाए। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नावली भरकर अपनी राय अवश्य साझा करें और हिमाचल के समृद्ध भविष्य की नींव रखने में अपना अमूल्य योगदान दें।

  • Punjab News: अचानक केंद्रिय जेल पहुंचे मंत्री लालजीत भुल्लर, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: अचानक केंद्रिय जेल पहुंचे मंत्री लालजीत भुल्लर, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज स्थानीय केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की। वहीं उन्होंने जेल में भोजन सेवाओं, खेल और चिकित्सा सुविधाएं, जिमनैजियम, बेकरी यूनिट, फर्नीचर कार्यशाला और अन्य विभागीय इकाइयों समेत मुख्य सुविधाओं का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन किया। दौरे के दौरान मंत्री भुल्लर ने कैदियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कैदियों की शिकायतें सुनीं।

    उन्होंने उन्हें तुरंत समस्याओं को हल करने का भरोसा दिलाया और राज्य की जेलों के भीतर एक पुनर्वास माहौल बनाने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। जेल मंत्री ने कहा, हमारा उद्देश्य जेलों को सुधार गृहों में बदलना है, जहां कैदी सुधार कर सकें, कौशल सीख सकें और अपनी रिहाई के बाद जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज की मुख्यधारा में फिर से शामिल हो सकें। पुनर्वास माहौल को और बेहतर बनाने के लिए मंत्री भुल्लर ने जेलों के भीतर बुनियादी ढांचे और अवसरों को सुधारने की घोषणा की।

    उन्होंने यहां बेकरी और फर्नीचर कार्यशालाओं जैसी विभागीय इकाइयों को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त फंड आवंटित करने की योजनाओं का खुलासा किया। ये इकाइयां कैदियों को मूल्यवान कौशल सीखने के अवसर प्रदान करती हैं, उनके उद्देश्य की भावना को प्रोत्साहित करती हैं और उनका ध्यान उत्पादक गतिविधियों की ओर केंद्रित करती हैं। भुल्लर ने कहा, इन इकाइयों का विस्तार करके, हम कैदियों को ऐसे कौशल से सशक्त बनाएंगे जो उनकी रिहाई के बाद रोज़ी-रोटी सुरक्षित करने में मदद करेंगे। मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए शारीरिक गतिविधि के महत्व को पहचानते हुए, मंत्री ने जेल के भीतर नए खेल मैदान के विकास की घोषणा की। यह सुविधा कैदियों को खेल और मनोरंजन गतिविधियों तक पहुंच प्रदान करेगी, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देगी।

    मंत्री भुल्लर ने जेलों को केवल कैद के स्थानों के बजाय सुधार केंद्रों में बदलने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहां कैदी अपने जीवन पर प्रतिबिंब कर सकें, सुधार कर सकें और पुनर्निर्माण कर सकें। मंत्री ने जेल अधिकारियों, वार्डरों और अन्य कर्मचारियों के साथ उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए एक बैठक भी बुलाई। उन्होंने मुख्य मुद्दों पर तुड़ंत कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसमें कर्मचारियों के आवास के पास जेलों में ट्रांसफर की सुविधा देना और संचालन कुशलता तथा कर्मचारी कल्याण बढ़ाने के लिए अन्य प्रशासनिक मुद्दों का समाधान शामिल है।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग दिवस

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मनाया गया राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग दिवस

    ऊना सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशानिर्देशों के अनुरूप राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग दिवस बड़े ही जागरूकता पूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत “रैगिंग: एक मज़ाक या गंभीर अपराध?” विषय पर भाषण प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रैगिंग जैसी कुरीति के खिलाफ अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा किरण कनेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएससी फाइनल ईयर की कल्पना ने द्वितीय तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

    प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रोफेसर किरण कुमारी, डॉ. विनोद कुमार, तथा प्रोफेसर मुकेश कुमारी द्वारा किया गया, जिन्होंने निष्पक्ष रूप से विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आंकलन किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए रैगिंग के दुष्परिणामों और इसके खिलाफ बनाए गए सख्त कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्रों को रैगिंग मुक्त परिसर बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा, एंटी रैगिंग समिति के संयोजक प्रोफ़ेसर अनु लखनपाल, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, निकिता गुप्ता सहित कई संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    एंटी-रैगिंग दिवस का यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता फैलाने का माध्यम बना, बल्कि एक सकारात्मक, सुरक्षित और सहयोगी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

  • Punjab News: 2 मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के बांगर के मेडिकल स्टोर और अड्डा दालम में मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाने की घटना को लेकर पुलिस ने 18 घंटों में गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले पूर्व सरपंच योगा सिंह को आरोपियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ साबी निवासी डेरा बाबा नानक और लवजीत सिंह उर्फ लव निवासी किला लाल सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्टल और 8 राउंड बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि गांव दालम के रहने वाले अमृत दालम के कहने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी अमृत दालम इस समय अमेरिका में रह रहा है। अमृत दालम के खिलाफ 3 किलो हेरोइन बरामदगी का मामला दर्ज है।

    दोनों मेडिकल स्टोर पर गोलियां चलाने की साजिश अमेरिका से अमृत दालम ने रची थी। वडाला बांगर के मेडिकल स्टोर पर गोली चलाने का मामला इन लोगों द्वारा फिरौती देख-रेख में अंजाम दिया गया था, जबकि जालम के पूर्व सरपंच योगा सिंह से अमृत दालम की क्या दुश्मनी है, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि गांव दालम के पूर्व सरपंच योगा सिंह को 2 गोलियां लगी थीं। घटना में घायल पूर्व सरपंच को उपचार के लिए अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि वडाला बांगर के मेडिकल स्टोर के शीशे पर गोली लगी थी, जिसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।

  • स्पाइनल सर्जन डॉ. राज बहादुर ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में अध्यक्ष पद पर नियुक्त

    स्पाइनल सर्जन डॉ. राज बहादुर ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में अध्यक्ष पद पर नियुक्त

    ऊना /सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष परिषद के संरक्षक,शाने-ए-ऊना,हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंधित और एशिया के टॉप ऑर्थोपेडिक एवं स्पाइनल सर्जन डॉ. राज बहादुर को उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।इससे पहले वह पंजाब की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंस के वाइस चांसलर के पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे और पीजीआई चंडीगढ़ में ऑर्थो विभाग के प्रमुख भी रह चुके हैं। उनकी इस नई नियुक्ति पर हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ने हर्ष व्यक्त किया है।

    हिमोत्कर्ष संस्था के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा, राज्य अध्यक्ष जतिंद्र कंवर, ठाकुर यशपाल सिंह महासचिव, नरेश सैणी व डा. रविंद्र सूद, अंतर्राष्ट्रीय परामर्शक डा. राजिंद्र शर्मा, परामर्शक वित्त राजेंद्र तिवारी, परामर्शक सोशल मीडिया मनोज कंवर, जिला अध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,हिमोत्कर्ष महिला मंच व अन्य सदस्यों ने इस मनोनयन पर हर्ष जताते हुए बधाई दी है। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि ये ऊना ही नही बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

    स्पाईन सर्जरी में विशेष महारत रखने वाले डा. राज बहादुर आज किसी परिचय के मोहताज नही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका नाम बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी इस नियुक्ति से प्रदेश का नाम भी ऊंचा हुआ है। संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

  • Punjab News: नशा तस्कर ‘लकी’ का पुलिस ने किया Encounter, 3.154 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर ‘लकी’ का पुलिस ने किया Encounter, 3.154 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के छेहरटा के पास पुलिस ने नशा तस्कर ‘लकी’ का एनकाउंटर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से से 3 किलो 154 ग्राम हेरोइन, 3 फोन और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई है।

    उन्होंने कहाकि आरोपी लकी के खिलाफ पहले भी 307 समेत कई गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी निर्मल पर भी चोरी और स्नेचिंग के दो केस दर्ज हैं। इस गिरोह का तीसरा साथी मानिक फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, एसएचओ विनोद कुमार की टीम ने पहले 150 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसके बाद सघन पूछताछ में और 3 किलो हेरोइन मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लकी 2024 में दुबई गया था और वापसी पर उसका संपर्क पाकिस्तान-आधारित एवं यूरोप-आधारित नशा तस्करों से हुआ।

    उसके जरिए बड़ी खेपें भारत में मंगवाकर आगे बेची जाती थीं। निर्मल इस खेप का वितरण संभालता था। आज सुबह लकी ने पुलिस को हेरोइन की रिकवरी करवाने की बात कही। जिसके बाद गुरु की वडाली क्षेत्र में मौके पर लाए जाने पर उसने एएसआई जयवीर का 38 बोर रिवाल्वर छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। एएसआई लखविंदर पाल ने पहले हवा में वार्निंग शॉट फायर किया, लेकिन आरोपी की ओर से फिर गोली चलाई गई।

    जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मानिक की गिरफ्तारी बाकी है और अन्य तकनीकी जांच जारी है। इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि लकी बड़े पैमाने पर नशा तस्करी का ऑपरेटर था, जिसके नेटवर्क में देश-विदेश के स्मगलर शामिल हैं।

  • चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ छेद, 3 नेशनल हाईवे सहित 398 सड़कें बंद, देखें वीडियो

    चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ छेद, 3 नेशनल हाईवे सहित 398 सड़कें बंद, देखें वीडियो

    दूसरी ओर गाड़ी पर गिरी भारी भरकम चट्टान

    चंबाः हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 3 नेशनल हाईवे सहित 398 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 669 बिजली ट्रांसफार्मर व 529 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 213 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 84 सड़कें व 367 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। कई इलाकों में बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप है। चंबा में चलती बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा छेद हो गया। वहीं घटना में 2 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। दूसरी ओर मंडी जिले के दुर्गापुर रिवालसर रोड़ पर ठनकर के पास गाड़ी के पिछले हिस्से पर भारी भरकम चट्टान गिर गई। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चंबा में बस पर पत्थर गिरने की घटना के दौरान 40 के करीब सवारियां लेकर मौजूद थी। इस दौरान निजी बस चांजू से भंजराड़ू के लिए निकली थी। चांजू से तीन किमी सफर तय करने के बाद बस चूरसेऊ के समीप पहुंची। इस दौरान अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर बस की छत को तोड़कर अंदर आ गिरे। इससे दो यात्री घायल हो गए। बस में पत्थर गिरने सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक-परिचालक ने बस को सड़क के किनारे रोक कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को निजी वाहन के जरिये पीएचसी बघेईगढ़ ले जाया गया। जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देखकर छुट्टी कर दे दी गई। राजधानी शिमला में देर रात से जारी भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। शहर के विकास नगर में पेड़ गिरने से एक भवन की छत टूट गई और सड़क भी बंद हो गई है। इसके अलावा टुटीकंडी में भी एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरने से कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। यहां सड़क भी बंद है। खालीनी में ढारा ढहने से 6 मजदूर बाल-बाल बच गए। तड़के सुबह करीब 4:00 बजे यह घटना हुई। शहर के विकासनगर की हिमुडा काॅलोनी में भी कार पर भूस्खलन हुआ है। साथ ही पेड़ भी ढह गया।