Blog

  • क्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    क्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने 2 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वहां दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रतन लुबाना और एमडीसी निवासी ललित के रूप में हुई है। एक युवक के पेट में जबकि दूसरे के कंधे में गोली लगने की सूचना है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-5 स्थित क्लब से रतन लुबाना और ललित (निवासी एमडीसी) बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। घायल दोनों युवकों को तत्काल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
  • Prasad Hospital में लगी भीषण आग, 5 मरीज जिंदा जले, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Prasad Hospital में लगी भीषण आग, 5 मरीज जिंदा जले, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मुजफ्फरनगरः दिल्ली के बाद अब बिहार के मुजफ्फरनगर में भीषण आग का मामला सामने आया है। आज सुबह करीब 3.00 बजे मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े अस्पताल प्रसाद के ICU में भयंकर आग लग गई, जिससे वहां भर्ती कई मरीज ICU में ही फंस गए।

    अभी तक की जानकारी के मुताबिक, 5 मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं रेस्क्यू जारी है और मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के आश्रितों को बिहार सरकार 4-4 लाख रुपए सहायता राशि दे रही है। वहीं घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और घायलों को बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करवाया गया। फायरब्रिगेड के कर्मी ने बताया कि उन्होंने करीब 10 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और आगे का रेस्क्यू जारी है। अबतक करीब 6 गाड़ियां आग बुझाने के लिए आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि से आग शार्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आगे की जांच जारी है।

     

     

     

     

  • Punjab News: बच्चे के ईलाज को लेकर परिजनों ने Kalyan Hospital के डॉक्टर पर लगाए आरोप, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख उड़े होश, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चे के ईलाज को लेकर परिजनों ने Kalyan Hospital के डॉक्टर पर लगाए आरोप, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख उड़े होश, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर इलाके से गंभीर मामला सामने आया है। जहां स्थित ‘राधा स्वामी क्लीनिक’ (कल्याण अस्पताल) के बाहर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गईं, जब एक पीड़ित परिवार ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से आज उनके मासूम बच्चे की जान खतरे में पड़ गई है। मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ बातचीत करते हए पीड़ित परिवार ने रोते हुए बताया कि 4 दिन पहले वे अपने बच्चे को पेट में गैस की समस्या के कारण इस क्लीनिक में लाए थे। आरोप है कि डॉक्टर ने बिना कोई टेस्ट किए ही बच्चे को एंटीबायटिक्स और ग्लूकोज़ की बोतलें चढ़ा दीं।

    जब बाद में डॉक्टर के कहने पर बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराया गया, तो रिपोर्ट देखकर परिवार के होश उड़ गए। अल्ट्रासाउंड में बच्चे के पेट में भारी मात्रा में पानी पाया गया। दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, बिना टेस्ट किए ग्लूकोज़ लगाने के कारण ही बच्चे के पेट में पानी भरा है और अब इसका इलाज भी बहुत महंगा बताया जा रहा है। बच्चे की मां बेबस होकर बस यही गुनगुना रही है कि उसके बच्चे को किसी भी तरह ठीक किया जाए। दूसरी ओर, जब इस पूरे मामले पर क्लीनिक के डॉक्टर से सख्त सवाल-जवाब किए गए, तो डॉक्टर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

    डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को तेज बुखार और संक्रमण की समस्या थी, जिसके कारण उसे ‘मोनोसेफ’ इंजेक्शन लगाया गया था और अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई थी। डॉक्टर ने सवाल उठाया कि परिवार 4 दिनों के बाद आज रिपोर्ट लेकर आया है। इन 3-4 दिनों के दौरान परिवार बच्चे को किन-किन अस्पतालों में ले गया, इसकी कोई जानकारी नहीं है। डॉक्टर के मुताबिक बच्चे की हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में भर्ती करवा कर इलाज कराना जरूरी है।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, जमीन पर लिटाकर जमकर मारे लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना Civil Hospital, जमीन पर लिटाकर जमकर मारे लात-घूंसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः एक बार फिर से सिविल अस्पताल जंग का मैदान बनता हुआ दिखा। दरअसल गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पहले घर के बाहर युवक पर हथियारों से हमला किया। इसके बाद जब पीड़ित मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। अस्पताल के भीतर 5-6 लोगों ने युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए।

    राजीव स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर काम करता है। उसकी मां बलबीर कौर ने रोते हुए बताया कि बुधवार शाम के वक्त वे अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गिल चौक के पास स्थित उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोस के एक फैक्ट्री मालिक के साथ बहस शुरू हो गई। मां बलबीर कौर के मुताबिक, उन्होंने फैक्ट्री वालों से कहा भी था कि लड़का अभी घर पर नहीं है। जैसे ही वह आएगा कार साइड कर दी जाएगी। इस पर फैक्ट्री वाले गाली-गलौज करने लगे। जैसे ही राजीव घर पहुंचा फैक्ट्री वालों ने तैश में आकर आव देखा न ताव और उस पर हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया।

    घर के पास हुई मारपीट में घायल राजीव को जब उसका परिवार मेडिकल जांच और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, तो आरोपी पक्ष भी वहां धमक गया। अस्पताल के भीतर ही दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते सिविल अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोपी खुलेआम मां-बहन की गालियां देते रहे।

    इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ इस गुंडागर्दी को देखकर सहम गए। अस्पताल के भीतर मचे इस बवाल के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल के भीतर इस तरह सरेआम हुई गुंडागर्दी ने सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है और मामले की आगामी तफ्तीश में जुट गई है।

  • लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। पश्चिम एशिया में संकट गहराने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसका असर भारतीय मार्केट पर भी दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से अधिक गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,300 अंक से नीचे फिसल गया।

    सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 284.51 अंक यानी 0.38% गिरावट के साथ 74,061.66 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 67.25 अंक यानी 0.29% की गिरावट के साथ 23,338.35 अंक पर आ गया। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की तेजी के साथ 95.69 पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ खुले। ट्रेंट में सबसे ज्यादा 1.39 फीसदी गिरावट रही। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, सन फार्मा, कोटक बैंक और एचसीएल टेक में भी गिरावट आई।

    दूसरी ओर अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, इटरनल, टेक महिंद्रा, टाइटन, बीईएल, टीसीएस, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप में 0.22 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.15 फीसदी गिरावट आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। दूसरी ओर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी केमिकल में तेजी आई है। निवेशकों को आरबीआई की एमपीसी के नतीजों का इंतजार है। शुक्रवार को इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

     

  • Punjab News: इस इलाके में मिली युवक की गर्दन कटी लाश

    Punjab News: इस इलाके में मिली युवक की गर्दन कटी लाश

    अमृतसरः अजनाला शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित लखुवाल गांव के पास एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, आज सुबह राहगीरों ने लखूवाल मोड़ के नजदीक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि युवक की गर्दन कटी हुई थी और चेहरे पर चोटों के निशान थे। शव की हालत देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल थाना अजनाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक या घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • आज का राशिफल, 4 जून 2026

    आज का राशिफल, 4 जून 2026

    4 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्चों और विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में भी कई लोगों को खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबी यात्राओं, नए कार्यों की शुरुआत और रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

    मेष – आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए ठीक है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट रहेगी। आज आर्थिक तौर पर दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति में गिरावट महसूस होगी।

    वृषभ – आज आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। आज आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन – आज के दिन आप अपने कार्यों को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में संभलकर रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज बड़ी मदद किसी से लेनी पड़ सकती है।

    कर्क – आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज परिवार में किसी को बड़ा पद या सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज कार्य की अधिकता के कारण किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

    सिंह – आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए अच्छा नहीं है। आज आपके सहयोगी आपके विरोधी बन सकते हैं। ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से आज अत्यधिक दबाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति के कारण काम बिगड़ सकता है। आज आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

    कन्या – आज आप अपने किसी खास कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। आज आप सामाजिक तौर पर सम्मान की प्राप्ति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई कार्य योजनाओं का विस्तार होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। परिवार के लोगों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

    तुला – आज के दिन आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक दृष्टि से कुछ विसंगतियां आज परिवार में देखने को मिलेंगी।

    वृश्चिक – आज आप अपने किसी खास मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप चिंता मुक्त होकर कार्य करेंगे। आज लाभ के योग बन रहे हैं। किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

    धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि आज आप न्यायालय से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। ऐसे में समझदारी से कार्य करना आपको मुश्किलों से बचा सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक स्थिति आज ज्यादा अच्छी नहीं कही जा सकती। आज किसी से व्यक्तिगत सहयोग लेना पड़ सकता है।

    मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने खास लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। नए कार्य की शुरुआत आपको लाभ देने वाली रहेगी। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज विशेष लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

    कुंभ – आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। साथ ही आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों से दूरी रखें। आज आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है।

    मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। यात्रा के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं।

  • Jalandhar News: महंत के घर पर हुआ हमला, कपडे फाड़ने के लगे आरोप , देखें वीडियो

    Jalandhar News: महंत के घर पर हुआ हमला, कपडे फाड़ने के लगे आरोप , देखें वीडियो

    गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

    जालंधर: रामामंडी में कुछ लोगों ने एक महंत के घर पर हमला कर दिया। इस घटना लो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महंतों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी वृद्ध मां के कपड़े फाडे और गालियां दीं। मां के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि सोने के गहने भी छीन लिए गए।

    सीसीटी फुटेज में महंत सिमी की मां से कुछ लोग गली में झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही महंत सिमी की मां बाहर आती हैं तो दोनों पक्षों में पहले बहस होकर नौबत हाथापाई पर आ जाती है। जिसे देख लोग घरों के बाहर आ गए और झगड़े को छुड़वाया। महंत ने कहा कि इस मामले की पुलिस थाना रामामंडी में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    अकेले रह रही महिला के साथ मारपीट, बदसलूकी और कपड़े फाड़ने के मामले में गली के लोगों ने कहा कि ये बेहद गंभीर और निंदनीय है। पीड़ित पक्ष की ओर से महंत सिमी ने आक्रोश जताते हुए बताया कि उनकी मां घर पर अकेली थीं, जिसका फायदा उठाकर तीन-चार अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

    महंत सिमी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद रात में ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने मामले को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह अपने समर्थको के साथ धरना प्रदर्शन करेगी।

     

     

     

  • Jalandhar News: 9 घंटे ED ने की पूछताछ, पूर्व MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 9 घंटे ED ने की पूछताछ, पूर्व MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर : पंजाब में चुनावो का बिगुल अभी बजा नहीं है, लेकिन ED ने पंजाब की राजनीति मे उथल-पुथल मचा कर रख दी है। आए दिन ईडी विभाग के अधिकारी किसी न किसी पार्टी के MLA या नामी कारोबारी को सम्मन भेज कर अपने कार्यलाय बुला रही है। गत दिवस MLA Raman Arora की पेशी के बाद आज फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों ईडी के समक्ष पेश हुए। जानकारी के अनुसार किक्की को 9 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर भेजा गया। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट मे होने की वजह से वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते। ईडी के अधिकारियो ने उनकी आय से संबंधित डॉक्यूमेंट मांगे थे, जिसे वह सौंप कर आए है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा किक्की ढिल्लों के खिलाफ मई 2023 में केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया था। जिसमे किक्की पर आय से 245 गुना ज्यादा खर्च करने का आरोप लगा था। साल 2017 से 2022 तक किक्की ढिल्लों ने 10.72 करोड़ खर्च किया था, जबकि आय 3.18 करोड़ थी। विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों के साथ-साथ फरीदकोट जिला निवासी गुरसेवक सिंह और गांव नानकसर शहीद निवासी राजविंदर सिंह पर भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। विजिलेंस केस की चार्जशीट कोर्ट फाइल कर चुकी है। यह मामला अब अदालत में लंबित है।      
  • Jalandhar News :  इस इलाके में Bomb squad टीम लेकर पहुंची पुलिस फोर्स

    Jalandhar News : इस इलाके में Bomb squad टीम लेकर पहुंची पुलिस फोर्स

    जालंधर: पुलिस ने थाना रामामंडी सहित क्षेत्र में मॉक ड्रिल की। इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने नाकाबंदी सहित आग बुझाने की ड्रिल की। इसके साथ ही पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने भी ड्रिल के दौरान बम डिफ्यूज का अभ्यास किया।

    पुलिस की इस सारी ड्रिल को कंट्रोल रूम से कंट्रोल किया गया और नजर रखकर जरूरी निर्देश दिए गए। अलग-अलग काम के माहिर अधिकारी कंट्रोल रूम से पूरी ड्रिल पर नजर बनाए हुए थे।
    ड्रिल के दौरान घटनास्थल पर टेपिंग और वेरिकेडिंग करने जैसे अभ्यास के साथ-साथ रामामंडी एरिया में सर्च अभियान भी चलाया गया। पुलिस के अचानक सर्च अभियान से दुकानदार हैरान रह गए लेकिन कुछ ही देर में पता चल गया कि ये ड्रिल थी।

    बताया जा रहा है कि गर्मी के दिनों में हो रही आगजनी की घटनाओं के दौरान बरती जाने वाली एहतियात के तरह भी ये मॉक ड्रिल करवाई गई है ताकि किसी भी अपातलकालीन स्थिति में पुलिस अन्य बचाव दलों के साथ अच्छा तालमेल स्थापित कर सके।