वहीं घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन और दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहां पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे कोई फंसा न हो। बिल्डिंग गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी मुताबिक, महरौली थाना क्षेत्र के सैदुल्लाहजाब इलाके में शाम करीब 7:44 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि यह एक पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग थी, जहां कुछ ऑफिस संचालित हो रहे थे। हालांकि शनिवार होने के कारण कई ऑफिस समय से पहले बंद हो चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टलने की भी बात कही जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया। बचाए गए लोगों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबा हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
Blog
-

भरभराकर गिरी 5 मंजिला Building, 2 की मौत, कई लोग मलबे में दबे, Rescue जारी, देखें वीडियो
नई दिल्लीः राजधानी के साकेत इलाके में शनिवार शाम 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने से हड़कंप मच गया जिसमें 2 की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह तक 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। -

Hormuz संकट के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Petrol-Diesel से घटाई Export Duty
नई दिल्ली: दुनिया भर में तेल संकट के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। केंद्र की मोदी सरकार शनिवार को कहा कि 1 जून से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर निर्यात शुल्क घटाई जाएगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क 1.5 रुपये लीटर तय किया गया है जबकि डीजल पर यह 13.5 रुपये प्रति लीटर होगा तो वहीं एटीएफ पर निर्यात शुल्क 9.5 रुपये लीटर रखा गया है। रेट हर पखवाड़े में बदले जा रहे हैं। ये बदलाव कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की दुनिया भर की औसत कीमतों पर तय किए जाते हैं। आमतौर पर सरकार पर पखवाड़े में अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों की समीक्षा करती है और उसी हिसाब से पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर लगने वाला निर्यात शुल्क तय होता है। हालांकि आम लोगों को मिलने वाले पेट्रोल और डीजल पर वही पुराना टैक्स लगेगा। इसमें न तो कुछ नया जोड़ा गया है और न ही घटाया गया है। बता दें कि निर्यात शुल्क एक तरह का इनडायरेक्ट टैक्स है जो किसी भी देश की सरकार अपने देश से बाहर भेजे जाने वाले सामानों पर लगाती हैं।एक्साइज ड्यूटी
पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के रुप में निर्यात शुल्क पहली बार 27 मार्च 2026 को लागू किया गया था। सरकार ने कहा कि यह उपाय ज्यादा निर्यात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया था। ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की मौजूदा स्थितियों के आधार पर हर पखवाड़े शुल्क की समीक्षा और संशोधन किया जाता है। पिछला संशोधन 16 मई 2026 से लागू हुआ था।नई दरें से 1 जून से प्रभावी
पेट्रोल के निर्यात पर 1.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगेगा। यह पूरी राशि खास अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के तौर पर वसूली जाएगी। रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस नहीं लगाया जाएगा। विमानन टरबाइन ईंधन के लिए मोदी सरकार ने निर्यात शुल्क 95 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया है। यह शुल्क सिर्फ खास तौर पर उत्पाद शुल्क के रुप में वसूला जाएगा। अगली समीक्षा के दौरान और बदलाव की घोषणा होने तक संशोधित दरें अगले पखवाड़े तक लागू रहेंगी। -

Haryana News: इस इलाके में High Alert, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह, देखें वीडियो
पंचकूलाः रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी रेंज में आज (रविवार को) हाई कैलिबर बम का ट्रायल किया। इसके मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी। इस हाई-प्रोफाइल ट्रायल के मुख्य गवाह भारतीय वायुसेना के कई उच्च अधिकारी और वैज्ञानिक होंगे, जिनकी सीधी देखरेख में यह पूरा ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान इलाके में धुएं का गुब्बार उठा। प्रशासन ने मौके पर पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।
टीबीआरएल की तरफ से पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर को भेजी गई आधिकारिक चिट्ठी के मुताबिक, यह बम ट्रायल बेहद शक्तिशाली क्षमता वाला है। धमाका होने के बाद बम के फटने से निकलने वाले छर्रे आसमान में करीब डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं। वहीं, जमीन पर ब्लास्ट वाले पॉइंट से चारों तरफ 2 किलोमीटर के दायरे में ये टुकड़े फैलने की आशंका है। बम के छर्रों के सीधे खतरे को देखते हुए 2 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दो मुख्य गांवों को ‘स्प्लिंटर डेंजर जोन’ घोषित किया गया है। इनमें गांव भानू और गांव बिल्ला का नाम शामिल है। इसके अलावा, लेटर की कॉपियां असरेवाली, नाग्गल, मोगीचंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी, रामगढ़ और नजदीक के आईटीबीपी कैंप को भी भेजी गई हैं, ताकि वहां के लोग और सुरक्षाकर्मी भी पूरी तरह सतर्क रहे।View this post on Instagram -

Punjabi Singer Mankirt Aulakh की दरियादिली, युवक को घर बनाने के लिए दिए 5 लाख, Fans ने जमकर की तारीफ, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाबी गायक मनकीरत ओलख इन दिनों अपनी दरियादिली के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने लाइव शो के दौरान मशहूर कॉमेडियन और साउंड आर्टिस्ट ‘नरेश खरड़ वाले’ को उनका घर पूरा करने के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है।जानकारी मुताबिक, उनकी लाइव शो के दौरान हाल ही की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने चलते शो में ‘नरेश खरड़ वाले’ को घर बनाने के लिए पैसे देने की बात कही थी। वहीं अपना वादा पूरा करते हुए मनकीरत ओलख नरेश खरड़ वाले के घर खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे और उन्होंने 5 लाख रुपये की सहायता राशि भेंट की। मनकीरत ने बताया कि नरेश पिछले कई सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं और साउंड का काम संभालते हैं। उन्होंने नरेश को एक हीरा और बेहद नेक इंसान बताया। इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मनकीरत, नरेश और उनकी मां की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शक गायक के इस दरियादिले और मानवता भरे कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
-

Punjab News: भरे बाजार खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, मचा हड़कंप, परिवार में शोक की लहर, देखें वीडियो
नवांशहरः कस्बा औड़ के भरे बाजार में बीते दिन खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान निशान सिंह उर्फ मोनी (पुत्र सुरजीत सिंह) निवासी घूमार मोहल्ला, औड़ के रूप में हुई है। निशान सिंह एक स्पोर्ट्समैन था और अक्सर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा आता-जाता रहता था। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। इस वारदात के बाद पूरे कस्बे में दहशत और परिवार में शोक की लहर है।
जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की है। निशान सिंह बाबा धर्मगीर मंदिर के पास अपने कुछ परिचितों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह पास ही एक रेहड़ी पर गोलगप्पे खाने लगा। गोलगप्पे खाने के बाद निशान सिंह जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस स्टैंड की तरफ बढ़ने लगा, तभी अचानक अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए। हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए शरीर और चेहरे को लोई (कंबल) से ढक रखा था। हमलावरों ने आते ही निशान सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। निशान सिंह के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 7 से 8 गोलियां लगीं जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर गया और हमलावर फरार हो गए।
खून से लथपथ निशान सिंह को स्थानीय लोगों और जान-पहचान वालों ने तुरंत नवांशहर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पारिवारिक सदस्यों बिजली बोर्ड से रिटायर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निशान पर पहले भी जनवरी 2025 को जिम में कातिलाना हमला हुआ था, लेकिन तब वह बच गया था। उस हमले में भी उसकी बाजू में फ्रेक्चर आया है। उस घटना के बाद से ही उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पुलिस अब इस पुराने विवाद को भी जांच के केंद्र में रख रही है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह की मौत ने पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। उसके एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वही परिवार का इकलौता सहारा था। वह अभी अविवाहित था और इन दिनों परिवार उसकी शादी की बात चला रहा था।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस की सीनियर टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से गोलियों के खोल व अन्य सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए बाजार और बस स्टैंड के आस-पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: खाना खाने के बाद टहलने निकली गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत
अज्ञात वाहन ने 3 महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल
जालंधरः नकोदर (नूरमहल) में एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां, पैदल जा रही 3 महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक महिला की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है।
उनके पति जसपाल जस्सी ने बताया कि मनप्रीत कौर 6 महीने की गर्भवती थीं और उनका एक 6 साल का बेटा भी है। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने बताया खाना खाने के बाद नकोदर-नूरमहल रोड पर टहलने जा रहे थे, जैसा कि वे हर दिन करते थे। मिशर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय उन्हें एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई 2 अन्य महिलाओं में किरण के सीने पर चोट लगी है।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को जालंधर जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जस्सी ने घटना की सूचना थाना नूरमहल पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गाड़ी का जल्द से जल्द पता लगाकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।
-

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब के बाहर व्यक्ति ने महिला को पीटा, पीड़िता ने की इंसाफ की मांग, देखें CCTV
अमृतसरः शहर के राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कोहाली गांव से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। गांव की 35 वर्षीय महिला दलबीर कौर को कथित तौर पर गुरुद्वारा साहिब के बाहर एक युवक द्वारा बुरी तरह पीटने के आरोप लगे हैं। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति महिला को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी देते पीड़ित दलबीर कौर ने बताया कि यह घटना रविवार, 17 तारीख को हुई थी। उनके मुताबिक, आरोपी के परिवार ने उन्हें गुरुद्वारा साहिब बुलाया था। जब वह गुरुद्वारा साहिब पहुंचीं और मत्था टेकने के लिए अंदर जाने लगीं, तो अचानक एक व्यक्ति ने उन्हें गालियां देते हुए उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। दलबीर कौर ने आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक यह नहीं बताया कि उस पर हमला क्यों किया गया। आरोपी ने पहले भी उसके साथ बदतमीजी की थी और उसे पीटा था, लेकिन हर बार उन्होंने माफी मांग ली और मामले को रफा-दफा कर दिया। लेकिन इस बार न सिर्फ उन्हें पीटा गया, बल्कि उनकी बेटी और परिवार को भी धमकियां दी गईं।
पीड़ित महिला ने बताया कि हमले के दौरान उनके सिर, नाक और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उन्होंने दावा किया कि उनके पैर की हड्डी पर भी चोट आई है। उनके परिवार की सुरक्षा खतरे में है और अगर भविष्य में उनके बच्चों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो उसकी जिम्मेदारी आरोपी की होगी। दलबीर कौर ने बताया कि उन्होंने और उनके परिवार ने करीब 2 हफ्ते पहले पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी, लेकिन आरोपी की पहचान होने और CCTV सबूत सामने आने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति महिला को पीट रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में विरोध का माहौल बन गया है।
दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने कैमरे पर कोई बयान नहीं दिया। हालांकि, क्लोज्ड-सर्किट पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले की जांच की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पीड़ित महिला का परिवार इस मामले में न्याय की मांग कर रहा है, जबकि जनता भी आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
-

Punjab News: जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प, 7 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले के सीमावर्ती ब्लॉक ममदोट के गांव चंगा खुर्द में 10 मरले की जमीन को लेकर 2 पक्षों के बीच खूनी झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के आधे दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर रूप से घायलों का फिलहाल ममदोट सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी देते घायल मुख्तियार सिंह ने बताया कि पड़ोसी परिवार के घर से लगभग 10 मरले जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। जब वे ईंटें मंगवाकर अपनी दीवार बनाने वाले थे, तो दूसरे पक्ष ने उन्हें जबरदस्ती रोक दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहर से लगभग ढाई दर्जन लोगों को बुलाया और उन पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए। मुख्तियार सिंह के बेटे गोशा सिंह, जो गंभीर रूप से घायल हैं, ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले लोग घर की जमीन की पैमाइश करवाना चाहते थे और सुबह से ही विवाद खड़ा कर रहे थे। उन्होंने ईंटें मंगवाने को लेकर जबरदस्त लड़ाई शुरू कर दी, बाहर से लोगों को बुलाया और उनके परिवार को बंधक बनाकर रखा और शाम को जबरदस्ती घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि घटना में सिंदर कौर (पत्नी), गोशा सिंह और किरणजीत कौर घायल हुए हैं।
दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के घायलों ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनका कहना है कि पहले पक्ष ने उनके एक बुजुर्ग पर पुआल उठाने वाले चिमटे से हमला किया था, और उन्हें छुड़ाने की कोशिश में यह विवाद खड़ा हुआ। उनके परिवार के संदीप सिंह, गुरमेज सिंह, मंगल सिंह घायल हुए हैं। वहीं सूचना पर पहुंची ममदोट पुलिस ने मामले को शांत करवाया और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: नौजवान को पिस्टल के बट मारकर किया घायल, GYM संचालक पर लगे आरोप, देखें वीडियो
जालंधर (ENS): शहर के सिल्वर प्लाजा मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते पिता और पुत्र पर हमला करने का मामला सामने आया है। हल्क जिम के संचालक पर पिस्तौल के बट से मारने के आरोप लगे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते घायल युवक के पिता सोनू ने बताया कि हल्क जिम के संचालक करण ने उनके बेटे निखिल के साथ मारपीट की है। बीती रात वह अपने परिवार के साथ बाहर खाना खाने गए थे कि उन्हें करण का फोन आया कि वह उसे मिलना चाहता है। वह परिवार के साथ ही उसे मिलने के लिए पहले जिम के बाहर गए और बाद में उसने सिल्वर प्लाजा बुलाया गया। वहां जाकर करण ने कहा कि निखिल ने उसे गालियां निकाली है। इतने में जब वह करण से बात ही कर रहा था कि पीछे से 2 कारों में सवार युवक आए और उन्होंने उनके बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके बेटे के सिर पर पिस्तौल के बट मारे गए और उसका सिर फोड़ दिया गया। वहीं एक युवक ने उसे चप्पलों से भी मारा। इस दौरान हमलावरों ने उस पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया। हादसे में वह और उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। उन्होंने मांग की कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और ऐसे लोगों के पिस्तौल के लाइसेंस भी जब्त होने चाहिए।
सोनू ने इस संबंध में थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी है। थाना 8 के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

आज का राशिफल, 31 मई 2026
आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन की रफ्तार को थोड़ा धीमा करके अंदरूनी शांति, रिश्तों की गहराई और कामकाज की जिम्मेदारियों पर फोकस करने का इशारा कर रहा है। आज ग्रहों का गोचर आपकी सोच को प्रैक्टिकल बनाने और भविष्य के गोल्स को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तरफ मोड़ेगा। दिन की शुरुआत जहां कुछ राशियों के लिए मानसिक उलझन और गंभीर बातचीत से भरी होगी, वहीं शाम होते-होते आप थोड़ा अकेलापन या भावनात्मक सुकून तलाशते नजर आएंगे। मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए आज अपने डेली रूटीन, पर्सनल लाइफ और फाइनेंशियल बजट को बेहतर बनाने के लिए अच्छे संकेत हैं। सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी गहरी भावनाओं, करियर की स्थिति और लॉन्ग-टर्म आर्थिक सुरक्षा की बारीकी से जांच करने का है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल। मेष राशिः आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन मन के भीतर भावनाओं का एक गहरा प्रवाह भी महसूस होगा। आपके लग्न भाव के स्वामी मंगलदेव इस समय आपकी ही राशि में मौजूद हैं, जो आपके भीतर एक गज़ब का उत्साह भरेंगे। इसके साथ ही, वृश्चिक राशि में बैठे चंद्रदेव आपको थोड़ा रुकने और आत्म-मंथन करने का संकेत दे रहे हैं। आज अपने तीखे स्वभाव और गहरे इंट्यूशन के बीच एक सही संतुलन बनाना बहुत ज़रूरी है। करियर के मोर्चे पर आज आपका जोश और काम करने का जज्बा साफ दिखाई देगा, जिससे पेंडिंग काम तेजी से निपटेंगे। टीम वर्क सफल रहेगा, बस सहकर्मियों से बात करते समय थोड़ा लचीला रुख अपनाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से, हाई ऊर्जा के कारण आप क्षमता से अधिक काम करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे सिरदर्द या थकान हो सकती है। शरीर को पूरा आराम दें। वृषभ राशि: सूर्यदेव आपकी ही राशि में गोचर करके आपके आत्मविश्वास को बहुत मजबूत बना रहे हैं। हालांकि, सातवें भाव के चंद्रदेव की वजह से करीबी रिश्तों और पार्टनरशिप की जरूरतों के बीच तालमेल बिठाना आज आवश्यक होगा। जिद पर अड़ने की आदत से पूरी तरह बचें, क्योंकि इससे आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। करियर में आपके प्रैक्टिकल विचारों की सीनियर्स द्वारा जमकर तारीफ होगी। टीम के साथ मिलकर किए गए कामों से उम्मीद से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, इसलिए हर काम अकेले करने की जिद छोड़ दें। आर्थिक मामलों में सितारे पक्ष में हैं। लव लाइफ में पुराने गिले-शिकवे दूर करने और आपसी मतभेदों को सुलझाने के लिए यह बहुत सुंदर समय है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। मिथुन राशिः आज आपके भीतर बौद्धिक और मानसिक ऊर्जा का गज़ब का संचार देखने को मिलेगा। आपकी ही राशि में कई प्रमुख ग्रहों की मौजूदगी आपके दिमाग को नए और शानदार विचारों से भर देगी। हालांकि, छठे भाव का चंद्रमा आपको अपनी डेली रूटीन और सेहत को बेहतर बनाने का संकेत दे रहा है। दिमाग में चल रही फालतू की उलझनों को बाहर निकालें और सूझबूझ से काम लें।करियर के मोर्चे पर आपके इनोवेटिव आइडियाज और कम्युनिकेशन स्किल्स आज आपको मीटिंग्स में सबसे आगे रखेंगे। अति-उत्साह में आकर बॉस से कोई ऐसा वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो। आर्थिक रूप से स्थितियां सामान्य रहेंगी। आज बिना सोचे-समझे शॉपिंग करने या पैसे उड़ाने की आदत से बचें। लॉन्ग-टर्म सेविंग्स स्कीम्स को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा समय है। लव लाइफ सुखद और जीवंत रहेगी। पार्टनर के साथ हंसना-मुस्कुराना और भविष्य के सपने शेयर करना आपके रिश्ते को गहरा करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से अत्यधिक विचारों के कारण मानसिक ऊर्जा हाई रहेगी, लेकिन शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। कर्क राशिः पांचवें भाव के चंद्रमा के कारण आपके मन की आंतरिक दुनिया आज काफी गहरी और संवेदनशील रहने वाली है। कला या संगीत के जरिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। दूसरों की छोटी-मोटी आलोचनाओं को दिल पर न लें, अन्यथा ओवरथिंकिंग से काम बिगड़ सकते हैं। करियर के मामले में नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी क्रिएटिव रहेगा। आपके नए आइडियाज बॉस को पसंद आएंगे, लेकिन ऑफिस की गॉसिप या अंदरूनी राजनीति से खुद को पूरी तरह दूर रखें। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन सुरक्षित है। ग्रहों का शुभ गोचर आपको भविष्य के लिए कोई सुरक्षित सेविंग्स प्लान बनाने की प्रेरणा देगा। सेहत के मोर्चे पर मानसिक स्थिति का सीधा असर शरीर पर पड़ेगा, इसलिए मन को शांत रखें। दूसरों की समस्याओं का बोझ सिर पर न उठाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। सिंह राशिः चौथे भाव के चंद्रमा के कारण घर के माहौल में थोड़ी वैचारिक अशांति या तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए अपनी बात दूसरों पर थोपने की आदत का त्याग करें। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन रखने से कई बड़ी बातें आसानी से टल जाएंगी। करियर के मामले में दिन बहुत शानदार है। आपकी कड़ी मेहनत और लगन कार्यक्षेत्र के बड़े अधिकारियों की नजरों में आएगी। बिजनेस की नई स्ट्रेटेजी बनाने में सफलता मिलेगी, बस जूनियर कर्मचारियों से अपनी टोन सपोर्टिव रखें। आर्थिक नजरिये से पुराने निवेशों या कमर्शियल नेटवर्क की वजह से अच्छा धन लाभ हो सकता है। पैसों को दिखावे में उड़ाने के बजाय प्रैक्टिकल जरूरतों पर ही खर्च करें। स्वास्थ्य के लिहाज से शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन मानसिक चिंताओं के कारण पेट में गड़बड़ी या सिरदर्द हो सकता है। खाना खाते समय जल्दबाजी न करें। कन्या राशिः आज आपके दिमाग में विचारों की एक तेज लहर दौड़ सकती है। तीसरे भाव के चंद्रमा के कारण आपकी बातों में थोड़ा तीखापन आ सकता है, इसलिए किसी भी बात पर बिना सोचे-समझे नतीजे पर पहुंचने से बचें। आज आपको अपनी जांच-परख की क्षमता और दूसरों के प्रति एक नरम नज़रिये के बीच तालमेल बिठाना होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कई ग्रह मिलकर आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। काम को बारीकी से करने की कला के कारण कार्यक्षेत्र पर प्रशंसा मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बैठकर की गई अच्छी बातचीत मन के सारे पुराने तनाव को खूबसूरती से दूर कर देगी। पार्टनर की भावनाओं का बहुत ज्यादा एनालिसिस न करें। सेहत के लिहाज से लगातार चलते विचारों के कारण मानसिक थकान या नींद में कमी हो सकती है। तुला राशिः दूसरे भाव के चंद्रमा के कारण मन में पैसों या आत्मसम्मान को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। दूसरों की लाइफस्टाइल देखकर उनके जैसा बनने की होड़ से बचें और बातचीत में अपनी वाणी को कोमल बनाए रखें। कार्यक्षेत्र पर आपके बड़े नज़रिये और नए विचारों की जमकर तारीफ होगी। लॉन्ग-टर्म प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग के लिए दिन उत्तम है, लेकिन जल्दबाजी में आकर दैनिक कामों को निपटाने की कोशिश न करें। आर्थिक मामलों में आपका धन भाव सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। पार्टनर को स्पेस देना और कंट्रोलिंग व्यवहार से बचना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी शारीरिक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी, फिर भी गले में खराश या दांतों से जुड़ी छोटी तकलीफ हो सकती है। बहुत ज्यादा ठंडी या मसालेदार चीजों से परहेज करें। वृश्चिक राशिः आपकी अपनी ही राशि यानी लग्न भाव में चंद्रदेव का गोचर होने से आज आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन इसके कारण मूड स्विंग्स होने या बातों को छिपाने की प्रवृत्ति भी देखी जा सकती है। दूसरों की बातों को बहुत ज्यादा दिल पर लेने या आलोचना होने पर तुरंत डिफेंसिव होने से बचें।प्रोफेशनल लाइफ में दबाव वाले हालातों में भी बेहतरीन काम करने की आपकी कला खुलकर सामने आएगी। सहकर्मियों के साथ छोटी-मोटी बहसबाजी से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें, केवल मुख्य जिम्मेदारियों पर फोकस रखें। आर्थिक नज़रिये से पैतृक संपत्ति या परिवार के सहयोग से लॉन्ग-टर्म लाभ होने की अच्छी संभावना है। जल्दबाजी में आकर कहीं भी निवेश करने की गलती न करें। लव लाइफ में आज गहरे प्रेम और भावनात्मक संवेदनशीलता का मिश्रण रहेगा। बिना संकोच पार्टनर के सामने दिल की सच्ची भावनाएं व्यक्त करें, बस पजेसिव होने से बचें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर शारीरिक ऊर्जा शानदार रहेगी। पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए भारी भोजन के बजाय सात्विक और सुपाच्य भोजन को ही प्राथमिकता दें। धनु राशिः आज आपको अपनी भागदौड़ भरी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लेने की ज़रूरत महसूस हो सकती है। बारहवें भाव में चंद्रदेव की मौजूदगी आपको थोड़ी शारीरिक थकान या भावनात्मक अकेलेपन का अहसास करा सकती है। पुरानी बीती बातों को सोचकर समय बर्बाद न करें। काम का बोझ उतना ही उठाएं जितना आसानी से संभाल सकें। करियर के क्षेत्र में आज टीम वर्क और सहयोगात्मक प्रोजेक्ट्स आपको बहुत शानदार परिणाम देंगे। आपके नए विचार सहकर्मियों के बीच आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएंगे, बस कागजातों पर साइन करते समय जल्दबाजी न करें। आर्थिक नज़रिये से स्थिति स्थिर है, फिर भी बदलते मूड या भावुकता में आकर कोई बड़ी और फिजूल खरीदारी न करें। बजट की ऑडिटिंग करना आज फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ आज सबसे खास और केंद्र स्थान पर रहने वाली है। रिश्तों में गहरा आपसी लगाव और गज़ब का तालमेल देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ भविष्य के सुखद लक्ष्यों पर चर्चा करें। स्वास्थ्य के लिहाज से स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों में खिंचाव या पैरों में दर्द हो सकता है। काम के बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करें और समय पर सोएं। मकर राशिः आज का दिन आपकी सामाजिक गतिविधियों और दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ाने वाला है। ग्यारहवें भाव के चंद्रमा के कारण मित्र मंडली या सोशल सर्कल में अचानक कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जब लोग आपके विचारों से अलग राय रखें, तो जिद पर अड़ने की आदत से बचें। दूसरों के साथ मिलकर काम करना ही आपको सफलता दिलाएगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आज आपकी कड़ी लगन और एनालिटिकल स्किल्स पेंडिंग कामों को समय पर पूरा कराएंगी। सहकर्मियों के साथ विचारों के मतभेदों को काम पर हावी न होने दें। आर्थिक क्षेत्र में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखने की आवश्यकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों पर आक्रामक होकर पैसे खर्च करने या किसी को लोन देने से बचें, रिस्की निवेश से दूर रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से काम के चक्कर में खुद को बहुत ज्यादा थकाने से बचें, अन्यथा पीठ दर्द या गर्दन में अकड़न हो सकती है। छोटे-छोटे वॉक ब्रेक लेते रहें। कुंभ राशिः दसवें भाव में चंद्रदेव की स्थिति कार्यक्षेत्र पर थोड़ा मानसिक तनाव या काम का एक्स्ट्रा बोझ दे सकती है। ऑफिस के इस प्रेशर को अपने स्वभाव पर हावी न होने दें, अन्यथा घर पर परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र पर आपके समर्पण और लीडरशिप क्वालिटीज की उच्च अधिकारी खुलकर तारीफ करेंगे। पब्लिक स्पीकिंग या क्लाइंट्स के सामने विचार पेश करने के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक नज़रिये से स्थिति मजबूत है। मनोरंजन या लग्जरी लाइफस्टाइल पर बेवजह पैसा लगाने से बचें। पार्टनर के साथ किसी मजेदार हॉबी को शेयर करना रिश्ते को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से मन में गज़ब की ऊर्जा रहेगी, लेकिन आराम में कोताही बरतने से शारीरिक थकान हावी हो सकती है। सिरदर्द से बचने के लिए दिन में कुछ मिनट मौन रहकर ध्यान लगाएं। मीन राशिः भाग्य भाव का चंद्रमा आपको जीवन की बड़ी तस्वीर समझने की प्रेरणा देगा। हालांकि, भविष्य की योजनाओं को लेकर मन में थोड़ा संशय भी आ सकता है। पड़ोसियों या रिश्तेदारों के साथ अलग विचारों के कारण तीखी बहस में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र पर आपकी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रयास पेंडिंग कामों को निपटा देंगे। ऑफिस में होने वाले कॉम्पिटिशन को अपने काम के फोकस के बीच में न आने दें। आर्थिक नज़रिये से परिस्थितियां आगे बढ़ाने वाली हैं, लेकिन घर की सजावट या लग्जरी चीज़ों पर भावुक होकर फिजूल का पैसा खर्च करने से बचें। बिना रिसर्च के कोई बड़ा निवेश न करें।घरेलू जीवन बहुत शानदार रहेगा और परिवार के सदस्यों के बीच मधुर बातचीत बनी रहेगी। लव लाइफ में शाम का समय पार्टनर के साथ शांति से बिताएं, इससे आपसी बॉन्ड मजबूत होगा। सेहत के लिहाज से जिम्मेदारियों का बोझ थकान दे सकता है, जिससे पैरों में दर्द या सुस्ती महसूस होगी। पाचन तंत्र दुरुस्त रखने के लिए सादा व पौष्टिक भोजन ही लें।