Blog

  • Punjab News: ट्रेन हादसे की सूचना मिलने पर लोगों में मची अफरा-तफरी

    Punjab News: ट्रेन हादसे की सूचना मिलने पर लोगों में मची अफरा-तफरी

    लुधियाना: जिले में रेल हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार आज हादसे को लेकर रेलवे विभाग को जब सूचना मिली तो NDRF, स्थानीय पुलिस, GRP, RPF, एंबुलेंस, सिविल डिफेंस और अन्य विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मॉक ड्रिल चल रही है और उसी के तहत आज यह अभ्यास किया जा रहा है। दरअसल, इससे पहले सूचना मिली थी कि यार्ड में शटिंग के दौरान पैसेजर ट्रेन की बोलेरो के साथ टक्कर हो गई है। इस हादसे में कोच डिरेल हो गया और कोच के पिछले चक्के पटरी से उतर गए है, जिससे आग लग गई है। कोच में दर्जन के करीब यात्री फंसे हुए है ।

    लेकिन बाद में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई हादसा नहीं हुआ है। यहां पर मॉक ड्रिल चल रही है। इसका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों की आपातकालीन स्थिति में तैयारियों को परखना था। यह अभ्यास स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान यह जांचा गया कि किसी बड़े रेल हादसे की स्थिति में बचाव टीमें कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देती हैं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने में कितना समय लगता है। अभ्यास के दौरान कोच में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कोच को काटने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने के मात्र 15 मिनट के भीतर राहत कार्य शुरू कर दिया गया था।

  • Jalandhar News: New Model Town में कोठी से सामान चोरी करता चोर काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: New Model Town में कोठी से सामान चोरी करता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटना सामने आई है, जहां पॉश इलाके के न्यू मॉडल टाउन में बंद पड़ी कोठी में चोरी की घटना को चोर द्वारा अंजाम दिया गया। इस दौरान लोगों ने काबू करके चोर की जमकर छित्तर परेड की। चोर द्वारा ग्रिल के 7 से 10 पीस उतारकर चोर लेकर जा रहा था और लोगों ने जाते समय उसे काबू कर लिया। काबू किए गए अरुण नामक चोर ने बताया कि वह अलीपुर का रहने वाला है और आज उसने पहली बार चोरी की है। चोर नशे का आदी है और 7 महीने से वह नशा कर रहा है। चोर ने कहा कि नशे पीने के लिए पैसे ना होने के कारण उसने घटना को अंजाम दिया।

    लोगों ने कहा कि काबू किया गया चोर पिछले 3 से 4 दिनों से गली में रेकी कर रहा था। जिसके बाद आज उसने कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान लोगों ने जब चोरी किया लोहा बरामद किया तो कहने लगा कि उससे गलती हो गई। चोर ने कबूला कि उसने कबाड़िये को लोहा बेचकर नशे की आपूर्ति के लिए पैसे इकट्ठे करने थे।

    अरुण ने कहा कि वह पिता के साथ पेंट का काम करता था और काम खत्म होने के बाद अब नशे के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं इलाका निवासी प्रमदेव ने कहाकि 5 नंबर कोठी में चोर ग्रिल तोड़ रहा था। पीड़ित के अनुसार 2 से 3 दिन से कोठी में आ रहा था औऱ रेकी कर रहा था। इस मामले को लेकर चीकू करियाना व्यापारी ने बताया कि 2 से 3 दिन से रेकी कर रहा था। इस दौरान आज कोठी की सीढ़ियों की ग्रिल तोड़कर जब ले जाने लगा तो करियाना व्यापारी ने उसे काबू कर लिया। कोठी 4 साल से बंद पड़ी है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • चिट्ठा अफीम चरस विदेशी करेंसी पांच लाख की नकदी बड़ी स्तर के लेनदेन पर अब बिक्की खुल्लर उगलेगा राज

    चिट्ठा अफीम चरस विदेशी करेंसी पांच लाख की नकदी बड़ी स्तर के लेनदेन पर अब बिक्की खुल्लर उगलेगा राज

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश कुमार उर्फ विक्की खुल्लर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस मामले का मुख्य सरगना माना जा रहा है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि कुछ समय पूर्व बंगाणा पुलिस ने धुंदला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुनीश कुमार उर्फ मनी (27)पुत्र जुगल किशोर निवासी गांव व डाकघर धुंदला, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के घर में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने वहां से 48.52 ग्राम अफीम, 17.78 ग्राम चरस, 7 बोतल VRV संतरा देसी शराब, 4 बोतल रॉयल स्टैग जरनल की कुल 22 बोतलें, 12 बोतल मैक डवल चंडीगढ़, 4 लाख 69 हजार 120 रुपये की नकदी तथा अमेरिका की मुद्रा के दो नोट बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 18, 20 एनडीपीएस एक्ट तथा 39(1) हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उसी नशे के जखीरा के साथ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20, 61, 85 तथा हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट की धारा 39(1)(a) के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण बैंक ट्रांजैक्शन डिटेल्स हाथ लगीं। जांच में सामने आया कि दिनेश कुमार उर्फ विक्की खुल्लर पुत्र राम कुमार निवासी गांव व डाकघर धुन्दला, तहसील बंगाणा जिला ऊना, नशा तस्करी से जुड़े पैसों के लेन-देन में संलिप्त था। और  बड़ी संख्या में पैसों की ट्रांजेक्शन हुई है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया।
    पुलिस थाना बंगाणा के प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से गहनता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी दिनेश कुमार उर्फ विक्की खुल्लर इस पूरे नेटवर्क का मुख्य किंगपिन माना जा रहा है और उससे पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि आरोपी के तार नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। बैंक खातों के माध्यम से हुए लेन-देन की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। पुलिस अब आरोपी के संपर्क में रहने वाले लोगों और आर्थिक लेन-देन की पूरी कड़ी खंगाल रही है। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले में अभी और भी कई मुख्य सरगना पुलिस के रडार पर हैं और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी स्तर पर नशा माफिया को बख्शने के मूड में नहीं है और जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी!
    पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी दिनेश कुमार उर्फ विक्की खुल्लर पहले भी चरस और चिट्टे जैसे नशीले पदार्थों के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी का नाम पहले भी कई संदिग्ध गतिविधियों में सामने आ चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़े लोगों के संपर्क में था। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले ऐसे तत्व समाज के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए मांग की है कि नशा कारोबार से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।
    थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की सख्ती के चलते कई बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। बंगाणा क्षेत्र में भी पुलिस लगातार गश्त, छापेमारी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ समाज के सहयोग की भी आवश्यकता है। यदि लोगों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फिलहाल आरोपी विक्की खुल्लर पुलिस रिमांड पर है और आने वाले दिनों में पूछताछ के दौरान इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
  • खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिरी 4 वर्षीय बच्ची, मौत

    खेलते-खेलते गहरे कुएं में गिरी 4 वर्षीय बच्ची, मौत

    आगराः नाना के घर आई 4 साल की बच्ची के खेलते-खेलते 70 फीट गहरे कुएं में गिरने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुएं में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल हो गया। करीब 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर ब्रिगेड का जवान ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कुएं में उतरा। घंटों की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया और सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    जानकारी मुताबिक, फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सरिया गांव में सौरभ रहते हैं। उनकी 4 साल की बेटी बिट्टू आगरा के जैतपुर क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में अपने नाना के घर आई थी। करीब 4 बजे वह घर के पास खेल रही थी। तभी पैर फिसलने से पास में बने गहरे कुएं में गिर गई। इसका पता चलते ही गांववालों की भारी भीड़ मौके पर इकट्‌ठा हो गई। लोगों ने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। इस पर डीसीपी अभिषेक अग्रवाल समेत कई थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी होने से शुरुआती रेस्क्यू में दिक्कत आई। इसके बाद फायर ब्रिगेड का एक जवान ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा उपकरणों के साथ कुएं में उतरा। काफी मशक्कत के बाद वह बच्ची तक पहुंच सका। करीब 4 घंटे बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

    बच्ची की मौत के बाद पिता सौरभ का गुस्सा मौके पर फूट पड़ा। उन्होंने एसडीएम विनोद कुमार का हाथ पकड़ते हुए नाराजगी जताई। कहा- जो काम एक घंटे में होना चाहिए था, उसमें तीन से चार घंटे लगा दिए गए। अगर उनकी बेटी को समय पर बाहर निकाल लिया जाता, तो वह आज हमारे साथ होती। सौरभ ने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बच्ची को बिना बताए पोस्टमॉर्टम के लिए आगरा भेजा जा रहा था। एम्बुलेंस में न तो कोई नर्स मौजूद थी और न ही बेटी को ऑक्सीजन दी गई। उन्होंने पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि परिवार जल्द ही लिखित शिकायत देगा।

     

  • Jalandhar News: 5 पिस्तौल, 9 मैगज़ीन और 22 कारतूस सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: 5 पिस्तौल, 9 मैगज़ीन और 22 कारतूस सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। दरअसल, पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्तौल (.32 बोर), 9 मैगज़ीन और 22 कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव ढेंसीया, गुरदासपुर, संदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी जागोवाल, जिला गुरदासपुर और अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र निशान सिंह निवासी भैणी पासवाल, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

    प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह गिरोह पंजाब के भीतर अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था। बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के पास हुई पहली गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए। पुलिस टीमों ने गुरदासपुर जिले के भैनी पसवाल गांव के पास छिपाई गई 4 और पिस्तौल, 8 मैगज़ीन और 18 कारतूस बरामद किए। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस पूरे अवैध हथियार नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

     

  • NEET Paper में एयरफोर्स करेगा मदद, Priyanka Chaturvedi ने दिया जवाब

    NEET Paper में एयरफोर्स करेगा मदद, Priyanka Chaturvedi ने दिया जवाब

    नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार 21 जून को फिर से होने वाली नीट यूजी की परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और बिना गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद लेने पर विचार कर रही है। पेपर्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए IAF की मदद लेने की संभावना पर विचार विमर्श जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल बैठक में इस ऑप्शन पर बात की गई है। मोदी सरकार के इस प्रस्ताव पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए कहा कि आसंर शीट को परीक्षा केंद्रों से उठाने और उसे OSM सर्वर पर अपलोड करने के लिए नेवी सबमरीन का इस्तेमाल करें।

    प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

    शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर नीट संबंधी खबरों को शेयर करते हुए लिखा कि – भारतीय वायु सेना अब एग्जाम के पेपर्स पहुंचाएंगी। ठीक है एक अन्य पोस्ट में लिखा कि – क्रोनोलॉजी समझिए आर्मी प्रिंटिंग सेंटर से नीट एग्जाम पेपर उठाएगी। सेना की बुलेट प्रूफ गाड़ियां उन्हें नजदीकी एयरबेस तक लेकर जाएंगी। भारतीय वायुसेना इन प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर तक पहुंचाएगी। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की कि क्या प्रश्नपत्रों को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए आईएफ के विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस ऑप्शन पर अंतिम फैसला लेने के लिए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा जाएगा।

    खुद पीएम कर रहे एग्जाम की तैयारियां

    रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री 21 जून को दोबारा से होने वाली परीक्षा की तैयारियों की व्यक्तिगत रुप से निगरानी कर रहे हैं और उन्हें परीक्षा प्रक्रिया से संबंधित हर जानकारी दी जा रही है। गुरुवार को हुई बैठक में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर ध्यान दिया गया है जिसमें शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए और प्रश्नपत्र छापने से लेकर परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी मुद्दे शामिल थे।
  • Punjab News: आप पार्टी का दावा, 20 वर्षों बाद मजीठा होगा आजाद, देखें वीडियो

    Punjab News: आप पार्टी का दावा, 20 वर्षों बाद मजीठा होगा आजाद, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा नगर परिषद चुनावों के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के समर्थकों और उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए वार्ड नंबर 6 से उम्मीदवार उदय सिंह ने कहा कि वह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि इस बार मजीठा में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से मजीठा अकाली दल और बिक्रम मजीठीया के प्रभाव में रहा है, लेकिन अब लोग बदलाव चाहते हैं और मजीठा आजाद होने जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सरदार तलबीर सिंह गिल्ल ने हलके में भाईचारे और विकास की राजनीति की है, जिसकी वजह से लोगों में उनके लिए भारी समर्थन है। उदे सिंह ने दावा किया कि 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में पड़ेंगी। उन्होंने बताया कि आंतरिक रिपोर्टों के मुताबिक कई वार्डों में पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिल रही है।

    उन्होंने मजीठा की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने तलबीर सिंह गिल्ल के विकास कार्यों और प्रेम को बड़ा समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 2027 की चुनावों में भी तलबीर सिंह गिल्ल बड़ी जीत दर्ज करेंगे।

  • Punjab News: शहीद भगत सिंह नगर में युवक पर दर्जन भर नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: शहीद भगत सिंह नगर में युवक पर दर्जन भर नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के धांधरा रोड शहीद भगत सिंह नगर में देर रात 10 से 15 युवकों ने सनी नामक युवक के घर पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बसंत चौकी में जाकर शिकायत दी। आरोप है कि इस मामले को लेकर पुलिस चौकी के बार चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने कोई करवाई नहीं की। सनी ने बताया कि वह बीती अपने दोस्त के साथ जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहा था।

    रास्ते में एक बुर्जुग मोटर साइकिल में सवार उन्होंने सीधा उनकी मोटर साइकिल पर टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद गलियां निकालने लगे। इस दौरान जब सनी ने उनका विरोध किया तो उस समय चले गए। जिसके बाद फिर अज्ञात युवकों ने रात 11 बजे के करीब हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने ईंट-पत्थर और हथियारों के साथ हमला किया। सभी हमलावर सीसीटीवी में कैद हो गए।

    सन्नी ने बताया कि एक कार और 4 मोटर साइकिल में सभी आरोपी आए थे। मगर अभी तक पुलिस ने उन आरोपियों के खिलाफ कोई नहीं की है और ना ही मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया की वो सुबह से रात तक 10 बार पुलिस चौकी के चक्कर काट चुके है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में जब बसंत चौकी इंचार्ज को फ़ोन किया गया तो उन्होंने अपना मोबाइल ही बंद किया हुआ था। जब मुंशी अमन से बात हुई तो उन्होंने बताया की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

  • Jalandhar News: 3 वर्षीय बच्ची को नशेड़ी ने किया किडनैप, मां ने बहादुरी दिखा बचाई जान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 वर्षीय बच्ची को नशेड़ी ने किया किडनैप, मां ने बहादुरी दिखा बचाई जान, देखें वीडियो

    गुस्साए लोगों ने जमकर की छित्तर परेड

    जालंधरः शहर के लांबड़ा थाना के अधीन पड़ते नाला पुल के पास उस समय हंगामा हो गया जब एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा बच्ची को कपड़ा डालकर अगवा करने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान बच्ची की मां ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को यह हरकत करते हुए देख लिया और उसे पकड़ लिया जिसके बाद कई लोग इकट्ठा हो गए। जब लोगों को प्रवासी की इस हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने उसकी जमकर छित्तर परेड की। इस दौरान लोगों ने प्रवासी के नशे में होने की बात भी कही गई। लोगों ने बाद में थाना लांबड़ा की पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को काबू कर थाने ले गई। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते पीड़ित की मां ने बताया कि वह अपनी 3 साल की बच्ची के साथ सिविल अस्पताल में दवा लेने जा रही थी। इस दौरान एक प्रवासी व्यक्ति उनका पीछा करने लगा। जब वह लांबड़ा के नाला पुल के पास आटो रिक्शा का इंतजार कर रही थी, तभी उस प्रवासी व्यक्ति ने उसकी बेटी को कपड़ा डालकर अगवा करने की कोशिश की। इस दौरान उसकी नजर प्रवासी पर पड़ गई और उसने उसे पकड़ लिया और मौके पर कई लोग भी इकट्ठा हो गए। पीड़ित ने जब लोगों को इस घटना की जानकारी दी, तो गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर खूब हंगामा हो गया। लोगों ने बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना लांबड़ा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने प्रवासी व्यक्ति को काबू कर लिया है और थाने लेजाकर उससे पूछताछ की जाएगी और जांच की जाएगी कि यह किसी अन्य अपराधों में तो शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।    
  • Jalandhar News: इस इलाके में 15 सीटों में 8 पर AAP की जीत

    Jalandhar News: इस इलाके में 15 सीटों में 8 पर AAP की जीत

    जालंधर, ENS: पंजाब में निकाय चुनावों 250 सीटों पर आप पार्टी आगे चल रही है, वहीं 90 सीटों पर कांग्रेस, 70 पर शिरोमणि अकाली दल, 18 सीटों पर भाजपा और 130 सीटों पर आजाद आगे चल रही है। नगर परिषद फिलौर की चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़े पैमाने पर अपनी जीत दर्ज कराकर नगर परिषद फिल्लौर का मेयर बनाने की स्थिति हासिल कर ली है। शुक्रवार को घोषित परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 8 वार्डों में जीत हासिल कर बहुमत प्राप्त किया है। कांग्रेस पार्टी को 3, बसपा को 2 और 2 आजाद उम्मीदवार विजयी रहे हैं। सुबह से ही नगर परिषद के बाहर शहरवासियों की भीड़ लगी हुई थी। जहाँ लोग अपने-अपने विजयी रहे पार्षदों के समर्थन में नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। आम आदमी पार्टी हलका फिलौर के इंचार्ज प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आम आदमी पार्टी के 8 विजेताओं के साथ-साथ अन्य 7 विजयी उम्मीदवारों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के कामों को महत्व देकर आज नगर परिषद फिलौर की अध्यक्षता के काबिज़ किया है; यह जीत आपकी पार्टी और जनता की जीत है। इस मौके पर बसपा के इंचार्ज खुशी राम नंगल ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें से 2 वार्डों से उन्हें जीत मिली है। वह इसकी सराहना जनता को देते हैं।

    नकोदर नगर परिषद चुनावों में 17 सीटों के नतीजे जारी

    आप पार्टी के उम्मीदवार 7 सीटों से जीते कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार 4 सीटों से जीते आजाद पार्टी के उम्मीदवार 5 सीटों से जीते भाजपा पार्टी के उम्मीदवार 1 सीट से जीते