Blog

  • पंजाब : अमृतपाल सिंह सहित 25 लोगों पर‌ FIR दर्ज

    पंजाब : अमृतपाल सिंह सहित 25 लोगों पर‌ FIR दर्ज

    अमृतसर: थाना अजनाला की पुलिस ने वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण व मारपीट के आरोप में वीरवार की रात केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एफआईआर में पुलिस ने लूटपाट की धारा को भी शामिल किया है। सब इंस्पेक्टर आज्ञा पाल सिंह ने बताया कि सारे मामले की जांच करवाई की जा रही है। घायल वरिंदर सिंह को सिविल अस्पताल अजनाला में दाखिल करवाया गया है। शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह ने बताया कि वह जिला चमकौर साहिब के गांव सलेमपुर का रहने वाला है।

    वह सिख धर्म का प्रचार कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। कुछ महीने पहले विदेश से आया अमृतपाल सिंह भी सिख धर्म का प्रचार व नशे के खिलाफ करने वाली वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया करता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अक्सर अमृतपाल सिंह की वीडियो को लाइक व शेयर किया करता है।

    वरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह के साथ रहने वाले विक्रमजीत सिंह को वह पिछले 4 साल से जानता है। उसने विक्रम सिंह के हरकतों के बारे में अमृतपाल सिंह को बताने का प्रयास किया तो वह सभी उसके रंजिश रखने लगे। इसी बात को लेकर बुधवार को उसे कुछ लोगों ने फोन किया कि वह विक्रम सिंह के बारे में जो गलत फहमी पाले हुए हैं वह उसे ठीक करना चाहते हैं। मीटिंग का समय अजनाला में तय किया गया। कुछ लोग कारों में सवार होकर आए और उसके साथ मीठी मीठी बातें करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह लोग उसे जबरी उठाकर खेतों में बनी एक मोटर पर ले गए।

    वहां अमृतपाल सिंह अपने 15-20 साथियों के साथ पहले से मौजूद था। आरोपियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। वरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों ने उससे मोबाइल और ₹2000 नकदी भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि वह उसके यहां पंजाब में रहने वाले और विदेश में रहने वाले सभी रिश्तेदारों को जानते हैं। अगर उसने मुंह खोलने का प्रयास किया तो वह सभी रिश्तेदारों को नुकसान पहुंच जाएंगे।

  • पंजाब: AAP विधायक के रिश्वत के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    पंजाब: AAP विधायक के रिश्वत के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता के हिरासत में लेने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आप विधायक ने सोशल मीडिया पर इस रिश्वत के मामले में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया पीए रेशम सिंह का मेरे से कोई लेना देना नहीं है। विधायक ने बताया कि मेरा पियर रणवीर सिंह है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही है यह विपक्ष द्वारा मुझे बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खुद चाहता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो।

    बता दें कि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की टीम ने आज 4 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए बठिंडा के सर्किट हाउस विजिलेंस की टीम ने रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। महिला सरपंच के आरोपों पर रेशम सिंह की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि की वीडियो में देख सकते हैं कि विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के घर पर भी जांच की है। बता दें कि गांव घुद्दा की महिला सरपंच के पति से पंचायत का बिल पास करने के बदले यह रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने दबिश दी थी। विजिलेंस की टीम ने ट्रैप करके गिरफ्तार किया था।

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायत का पैसा और ग्रांट फंसा हुआ था। जिसे ब्लॉक डेवलपमेंट पंचायत अफसर रिलीज करता है, लेकिन विधायक के दबाव के कारण रिलीज नहीं कर रहा था। इसी पैसे को रिलीज करवाने के लिए रेशम सिंह ने सरपंच से 4 लाख रुपए मांगे और लिए।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेशम सिंह ने जिस समय रिश्वत लेकर पैसों को गाड़ी में रखा। उस समय विधायक गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। विजिलेंस ने DSP संदीप सिंह की अगुआई में रेशम सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

  • बिल्डिंग विभाग में पूर्व अधिकारी के साथ सैंटिग कर बनाई जा रही थी 40 दुकानों की मार्किट 

    बिल्डिंग विभाग में पूर्व अधिकारी के साथ सैंटिग कर बनाई जा रही थी 40 दुकानों की मार्किट 

    तीन दिन का नोटिस जारी फिर चलेगी डिच मशीने.. पढ़े कहां..


    अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल: मंडी फैंटनगंज में बिल्डिंग विभाग ने एक सप्ताह में दूसरी बार दबिश दी है यहां सैंट सोल्जर स्कूल के ही बैकसाईड एक पुरानी फैक्टरी के अंदर 40 दुकानों वाली मार्किट बनाने की शिकायत कमिशनर कपिलेश के पास पहुंची थी जिसके बाद तुरंत शिकायत का संज्ञान लेते हुए कमिशनर द्वारा मौके पर एटीपी सुखदेव वशिष्ट को कारवाई करने के लिए भेजा और उन्होने काम बंद करवा दिया और मौके की सारी वीडियोग्राफी की गई। इस वीडियोग्राफी को जब कमिशनर के मोबाईल पर भेजा गया तो उन्होने तीन दिनों के अंदर इस अवैध निर्माण के खिलाफ कारवाई के आदेश जारी कर दिए। फिलहाल एटीपी सुखदेव वशिष्ट की ओर से प्राप्टी मालिक को दस्तावेज पेश करने के लिए तीन दिन का नोटिस जारी किया गया है।

    अगर बिना नक्शा पास करवाए ही निर्माण किया गया तो कारवाई अवश्य होगी। बता दें कि सैंट सोल्जर स्कूल के बैकसाईड ट्रांस्फार्मर वाली गली में बीते एक साल पहले भी निर्माण शुरु करवाया गया था मगर बाद में संबधित एटीपी द्वारा कांग्रेसी नेता को खुश करने तथा खुद की चमड़ी बचाने के लिए इसका रिहायशी नक्शा पास कर दिया था मगर मौके पर सारा निर्माण कमर्शियल किया जा रहा था।

    मिली जानकारी अनुसार यह निर्माण पिछले 6 महीने से लगातार चल रहा है। मगर यह किसी की नजर में नहीं आया। आसपास के दुकानदारों ने कहा कि 8 महीने पहले कई बार बिल्डिंग विभाग में शिकायत भी की मगर कोई भी अधिकारी यहां काम बंद करवाने नहीं आता था ऐसा लग रहा था कि बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही यहां काम चल रहा था।

  • 4 सट्टेबाज गिरफ्तार

    4 सट्टेबाज गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना नकोदर की पुलिस ने दड़ा सट्टे का कारोबार करने वाले 4 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील नेगी पुत्र खुशहाल सिंह वासी नारायणगढ़, प्रेम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी प्रीत गली नकोदर, रंजीत  सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव लोहारा रजिंदर कुमार पुत्र दौलत राम वासी मैहतपुर के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत बाहिया ने बताया कि डीएसपी हरजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पंजाब स्टेट की नकली लाटरी का हवाला देकर लोगों को सट्टा लगवा रहे हैं। जिस पर कारवाई करते हुए एएसआई भजन सिंह और उनकी टीम ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 मोबाईल फोन, लैपटाप, प्रिंटर्स, दड़े सट्टे की पर्चियां और 65 हजार रुपए नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 420 और गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • हरोली में 70 ग्राम चिट्टे खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार

    हरोली में 70 ग्राम चिट्टे खेप पकड़ी, चार गिरफ्तार

    52000 ड्रग मनी भी बरामद

    ऊना/सुशील पंडित :  ऊना में चिट्टा बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरोली पुलिस ने वीरवार को 71 ग्राम चिट्टा/हेरोईन की खेप पकड़ी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की नीति के तहत वीरवार को हरोली के गांव पालकवाह में नाका लगाया गया था।

    पुलिस को गुप्त सूचना पहले से पहुंच चुकी थी। जैसे ही कार संख्या (एचपी 89-3603) वहां पहुंची उसे चेकिंग के लिए रोका गया। गवाहों के सामने चार युवकों और उनकी गाड़ी की तालाशी ली गई। मौके पर गाड़ी के डैशवोर्ड में से 71.01 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा व 52,500/- रूपये की ड्रग मनी बरामद की गई। सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं इनमें बिलासपुर का अंकुश ठाकुर, ऊना का विशाल व लखविन्द्र सिंह तथा जिला मंडी का बीरवल ठाकुर शामिल है।

    सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में मादक द्रव्य अधीनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि यह जिला ऊना में हैरोईन/चिट्टा की पकड़ी गई अबतक की सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले जिला ऊना में 70.082 ग्राम हैरोईन / चिट्टा बरामद किया गया था जबकि थाना हरोली में मादक द्रव्य अधीनियम के तहत पिछले 45 दिनो में 8 मामले पंजीकृत किए गए हैं। हरोली थाना प्रभारी अनिल संख्यान ने आम जनता से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरन्त पुलिस को फोन न. 01975-284026 पर उपलब्ध करवाएं ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

  • 36 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    36 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर के अंतर्गत आती पंचायत अजौली में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जो कि अपने ससुराल अजौली में रहता था। मृतक व्यक्ति की पहचान रोहित बंगा(36) पुत्र मोहिंद्र लाल निवासी गांव दयापुर पंजाब के रूप में हुई है। पता चला है कि रोहित लंबे समय से बीमार था। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित बंगा की  बीती रात तबीयत बिगड़ गई। तो उस के ससुराल वाले रोहित को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

  • पंजाबः रिश्वत लेते आप विधायक और PA गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते आप विधायक और PA गिरफ्तार

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस को 4 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कोटफत्ता बठिंडा के सर्किट हाउस पहुंचे थे। गांव घुद्दा के सरपंच का बिल पास करने के बदले विधायक के पीए रेशम सिंह ने यह रिश्वत ली थी। जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर उसे पकड़ लिया। रिश्वत की रकम विधायक की गाड़ी से बरामद हुई। जिसके बाद विजिलेंस ने विधायक को भी हिरासत में ले लिया।

    शुरूआती जानकारी के मुताबिक गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पंचायतों के पैसे और ग्रांटें फंसी हुई थी। जिसको लेकर विधायक के पीए रेशम सिंह ने उससे 4 लाख की रिश्वत मांगी थी। नियम के मुताबिक ब्लाक डेवलपमेंट पंचायत अफसर यह राशि रिलीज करता था लेकिन विधायक के कथित दबाव की वजह से वह पैसे नहीं दे रहा था।

    जानकारी के मुताबिक पीए रेशम सिंह ने रिश्वत की रकम लेकर गाड़ी में रख ली। उस वक्त विधायक कोटफत्ता गाड़ी से उतरकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। विजिलेंस ने डीएसपी संदीप सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के दौरान पीए रेशम सिंह ने भागने की भी कोशिश की। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद विधायक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया।

  • फगवाड़ाः महिला का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने ठगे 6 लाख रुपए, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः महिला का ATM Card बदलकर नौसरबाज ने ठगे 6 लाख रुपए, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक औरत के साथ नौसरबाज द्वारा उसका एटीएम कार्ड बदलकर 6 लाख रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृता देवी वासी शिवपुरी ने बताया कि उसका अकाउंट एसबीआई बैंक में है। अमृता का बेटा दीपू एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। दीपू को एटीएम कार्ड चलाना नहीं आता था।

    जिसके चलते वहीं पर खड़े एक व्यक्ति की मदद से उन्होंने कुछ पैसे निकाले। लेकिन नौसरबाज ने बड़ी ही चालाकी से अमृता का एटीएम बदल लिया। जिसके बाद उस नौसरबाज ने अकाउंट में से छह लाख रुपए निकाल लिए। इस संबंध में शिकायत थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। घटना को लेकर एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि उस व्यक्ति की ओर से जहां-जहां पर कार्ड का इस्तेमाल कर पैसे निकाले गए। वहां-वहां पर सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय एन एस एस का विशेष शिविर संपन्न

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय एन एस एस का विशेष शिविर संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित :  अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस विशेष शिविर का समापन मुख्य अतिथि महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. अनु अत्तरी खनपाल ने किया। मुख्य अतिथि ने समारोह का आगाज दीप प्रज्वलित करके किया। मंच का संचालन विशाल सोनी और सबिता ने किया।

    महाविद्यालय के एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत संबोधन किया। इसके बाद एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने सात दिनों में हुए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इन सात दिनों में पर्यावरण संरक्षण , स्वास्थय, स्वच्छता , शिक्षा , मतदाता जागरूकता , डिजिटल इंडिया, साइबर सुरक्षा और अपराध, यातायात के नियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, कोरोना वायरस से बचाव  विविध गतिविधियों पर कार्यक्रम संपन्न किया । इसके बाद रंगारंग रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए जिसमें फाइनल ईयर की छात्रा हर्षा संदल ने पहाड़ी नृत्य और पलक मान ने पंजाबी डांस किया और कृष्ण गोपाल , सुमित और शुभम ने गाना गया। इस अवसर पर बेस्ट परेड का पुरस्कार विशाल सोनी और इशिता धीमान को दिया गया ।

    बेस्ट कैंप वोलंटर्स संजीव और खुशी को मिला। बेस्ट फील्ड वर्क का पुरस्कार कृष्ण गोपाल को मिला। इसके बाद बेस्ट आउटस्टैंडिंग वर्क के लिए कामना,कुमारी धरा,सबिता और पलक  को दिया गया। बेस्ट मीडिया वोलंटियर्स में प्रिंस और अनुराग को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने इस सफल आयोजन के लिए एनएसएस के प्रोग्राम ऑफीसर और एनएसएस वालंटियर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार, युवा मामलों और खेल मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे औपचारिक रूप से 24 सितंबर, 1969 को शुरू किया गया। यह ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों और स्कूलों के छात्र युवाओं को अवसर प्रदान करता है।

    भारत के कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्तर पर तकनीकी संस्थान, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर विभिन्न सरकारी नेतृत्व वाली सामुदायिक सेवा गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए एक सक्रिय सदस्य होने के नाते इन छात्र स्वयंसेवकों के पास एक कुशल सामाजिक नेता, कुशल प्रशासक और मानव स्वभाव को समझने वाले व्यक्ति होने का प्रदर्शन और अनुभव होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अनु अत्तरी लखनपाल, एनएसएस के प्रोग्राम ऑफीसर, प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर प्रोफेसर रमेश ठाकुर ,प्रोफेसर अजय रामदेव, प्रोफेसर किरण कुमारी, प्रोफेसर शकुंतला देवी राणा, प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद्र ,प्रोफेसर किरण ठाकुर, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, कालेज के सुप्रिडेंट राकेश पाठक, संजय शर्मा, प्रोफेसर मुकेश, एनएसएस यूनिट कैप्टन अक्षय शर्मा और ऋषभ चौधरी आदि मौजूद थे।

  • महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 300 पुलिसकर्मी होंगे तैनात 

    महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 300 पुलिसकर्मी होंगे तैनात 

    पचंकूला ( अजीत झा ) : महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस अलर्ट मोड पर है। 7 पुलिस नाकें 300 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।हर वर्ष की तरह 18 फरवरी को शिव महादेवपुरा सेकेट्री मन्दिर में महाशिव रात्रि के उपलक्ष पर मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस मेले में अलग-अलग राज्यो से श्रद्वालु दर्शन करनें के लिए आते है। जो मेले को लेकर डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन की ओर कानून व्यवस्था बनाएं रखनें के लिए कडे सुरक्षा के प्रबंध किये गये है। जिस मेले में कानून व्यवस्था को बनाएं रखनें एसपी सुरेन्द्र कुमार यादव को नियुक्त किया गया। जिसके नेतृत्व में मेले में कड़ी सुरक्षा व उचित व्यवस्था को लेकर 7 पुलिस नाकें लगाए गये है। जिन नाकों द्वारा चैकिंग व निगरानी की जायेगी और इसके साथ ही कानून व्यवस्था को बनाएं रखनें के लिए करीब 300 पुलिस कर्मचारियो को तैनात किया गया है। इसके अलावा मेले के दौरान ट्रैफिक स्थिति से निपटनें के लिए पार्किगं को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई है। 

    इसके अलावा पुलिस उपायुक्त के निर्देशानुसार मेले के दौरान सदिंग्ध व्यक्तियों /जेबकतरो/दुश्चरित्र व्यक्तियों पर कडी निगरानी हेतु क्राईम ब्रांच की अलग टीमों को साधे कपडो मे तैनात किया गया है । इसके साथ ही मेले में सचांर व्यव्स्था को सूचना को आदान प्रदान को लेकर अस्थाई तौर पर नियंत्रण कक्ष की व्यस्था की गई है औऱ मेले के दौरान असमाजिक गतिविधियो पर निगरानी हेतु व भीड को नियंत्रण हेतु 5 पेट्रोलिंग पार्टी को भी तैनात किया गया है ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार से असमाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हों । इसके साथ मेले के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस रिजर्व औऱ खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है ।

    पुलिस उपायुक्त पचंकूला श्री सुमेर प्रताप सिह नें आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की कोई सदिंग्ध वस्तु या कोई सदिंग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उस बारे पुलिस को सूचित करें और मेंले के दौरान किसी भी प्रकार का नशीले पदार्थो का सेवन ना करें और मेले के दौरान बगैर जान पहचान के किसी भी अन्जान व्यकित से प्रशाद के रुप में कोई भी खानें पीनें वस्तु का सेवन ना करें औऱ महिलाए पहनें हुए जेवरात इत्यादि को सभांलकर कर रखे है औऱ मेले के दौरान जेब कतरों या पर्स स्नैंचिग इत्यादि को घटना बारें खुद को सावधान रखे और किसी प्रकार से सदिग्ध व्यकित नजर आता है तो उस बारे पुलिस को सुचित करें ।