Blog

  • केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह – एसडीएम

    केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह – एसडीएम

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के तहत गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने इस संबंध में आयोजित हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के कैडिटस द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी स्कूल अपने प्रतिभागियों की सूची 20 जनवरी तक प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • पंजाबः रेत खनन मामले में मंत्री मीत हेयर की सख्ती, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः रेत खनन मामले में मंत्री मीत हेयर की सख्ती, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को वाजिब कीमतों पर रेत-बजरी मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और खनन विभाग के अधिकारी इस वचनबद्धता को पूरा करना यकीनी बनाएं। यह बात खनन और भू विज्ञान मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज पंजाब भवन चंडीगढ़ में नये मिले विभाग के कामकाज का जायज़ा लेने के लिए रखी मीटिंग के दौरान कही।

    मीत हेयर ने कहा कि वह विभाग की समीक्षा मीटिंग निरंतर करते रहेंगे और पूरे कामकाज का लगातार जायज़ा लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग यह यकीनी बनाएं कि लोगों को अपेक्षित रेत बजरी वाजिब कीमतों पर मिलती रहे। उन्होंने कहा कि गैर-कानूनी खनन को सहन नहीं किया जायेगा और इस मामले में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मीत हेयर ने मीटिंग के दौरान बंद पड़े करशरों की असली स्थिति का जायज़ा लेने के लिए विभाग को सभी करशरों सम्बन्धी पावरकॉम के अधिकारियों के साथ मिलकर बिजली कुनैकशनों के बारे सांझा रिपोर्ट देने को कहा। इसी तरह करशरों के क्यू फार्म सम्बन्धी रोज़मर्रा की आधारित रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

    खनन मंत्री ने रेत की गड्ढों सम्बन्धी वातावरण क्लीयरेंस के लिए की जाती ज़रूरी औपचारिक कार्यवाहियों को समय पर मुकम्मल करने के लिए भी कहा। इस काम में तेज़ी लाने के लिए कहा। डीएस आरज़ को समय पर तैयार करने के आदेश दिए। रेत और बजरी को ऑनलाइन बेचने के लिए ज़रुरी कदम उठाए जाएं। मीटिंग में सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर डी पी एस खरबन्दा, चीफ़ इंजीनियर, सुपरडैंट इंजीनियर और फील्ड के ऐक्सियन उपस्थित थे।

  • जालंधरः डीसी की सरकारी स्कूलों को सौगात

    जालंधरः डीसी की सरकारी स्कूलों को सौगात

    जालंधर/वरुण: महानगर में प्रशासन ने सरकारी स्कूलों को लेकर विशेष पहल की शुरुआत की है। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने बताया कि विशेष पहल के तहत एक प्रोजैक्ट गैर-सरकारी संस्था आईसीआईसीआई फाऊंडेशन के सहयोग से शुरू किया गया है। जिसके तहत सरकारी स्कूलों की ईमारतों को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने के लिए पहले चरण अधीन 40 स्कूलों का चयन किया गया है। इस प्रोजेक्ट के द्वारा 60 लाख रुपए की लागत से 40 किलोवाट की क्षमता वाले 11 रूफ टॉप सौलर पैनल पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पैनल गांव जमशेर, बिनपालके, बल्ल, पचरंगा, वरियाना, चूहडवाली, कल्याणपुर, ढींडसा, नथेवाल और गोपालपुर के सरकारी स्कूलों में लगाए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि शेष 29 स्कूलों में सौर पैनल जल्द लगाए जा रहे हैं और अगले पड़ाव में इन 40 स्कूलों में भूमिगत वर्षा जल संचयन प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। आईसीआईसीआई फाऊंडेशन के कार्यकारी ट्रेनी बानी सिंह और कम्युनिटी फेसिलिटेटर साधु राम ने इस प्रोजैक्ट को शुरू करने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए डिप्टी कमिश्नर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रूफ टॉप सोलर सिस्टम को पावर बैकअप सुविधा से लैस किया गया है, जिससे ये स्कूल बिजली के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगने के तुरंत बाद इन स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएगे। 

    उन्होंने यह भी बताया कि फाऊंडेशन की तरफ से सिविल अस्पताल को ब्लड ट्रांसपोर्ट व्हीकल उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे जिले में रक्त को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में काफी आसानी होगी। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने फाउंडेशन की तरफ से सीएसआर अधीन सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संस्था पहले ही जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विकास एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों से पहले से ही जुड़ा हुआ है और यह योजना सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

  • 10 साल से ऊना में वैठे अधिकारीयों-कर्मचारीयों की जल्द होगी ट्रांसफर: सतपाल रायजादा

    10 साल से ऊना में वैठे अधिकारीयों-कर्मचारीयों की जल्द होगी ट्रांसफर: सतपाल रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना मुख्यालय के कई कार्यालयों में कुछ अधिकारी व  कर्मचारी पिछले 10 सालों से यहां बैठे हैं। अव ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द उनके यहां से तबादले भी किए जाएंगे। यह बात मंगलवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा ने जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात व पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी, जबकि अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर खाका तैयार किया।
    पूर्व विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के पंजाब की सीमा से सटे 5 गांवों सनोली, मजारा, मलूकपुर, पूना और बीनेवाल में पानी की निकासी का एक व्यापक प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जा सके।

    उन्होंने जिला मुख्यालय पर पेश आने वाली ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रिंग रोड़ का निर्माण करवाये जाने को लेकर प्रस्ताव बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेशक वह विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं, बावजूद इसके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समय-समय पर निराकरण किया जाएगा। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को जोर शोर से करवाया जाएगा।

    पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हमला करने में जल्दबाजी कर रही है, जबकि बीजेपी को इस वक्त यह देखना चाहिए कि उनकी हार आखिर क्यों हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान रिवाज बदलने का नारा दिया था, लेकिन हिमाचल प्रदेश का रिवाज वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बदलने वाली है। आने वाले दिनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलकर दिखाएगी।

  • पंजाबः भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

    पंजाबः भयानक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

    नाभाः पंजाब में सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है और आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत होने के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला नाभा-मलेरकोटला चुंगी के पास से सामने आया है, जहां एक स्कॉर्पियो ने एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

    इस दौरान एक्टिवा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ये दोनों प्रवासी मजदूर थे। इस हादसे की सूचना मिलने पर परिवार रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राहगीरों ने मृतक व गंभीर रूप से घायल दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    मृतकों की पहचान रामपाल और संतराम के रूप में हुई है। इसमें एक मूंगफली और दूसरा सब्जी बेचने का काम करता था। हादसे के बाद गाड़ी चालक स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वर्गीय सिद्धार्थ भारद्वाज के घर जाकर परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की

    खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वर्गीय सिद्धार्थ भारद्वाज के घर जाकर परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की

    ऊना/सुशील पंडित :  लोक निर्माण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को ऊना पहुंचे। इसके उपरांत मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्वर्गीय सिद्धार्थ भारद्वाज के घर जाकर परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिद्धार्थ प्रदेश के उभरते हुए क्रिकेटर खिलाड़ी थे जिनका हाल ही निधन हुआ है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ का निधन प्रदेश क्रिकेट जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी मंे प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री ने स्थानीयवासियों की मांग पर कहा कि बसदेहड़ा में नव निर्मित खेल स्टेडियम का नामकरण सिद्धार्थ भारद्वाज के नाम से करने का प्रयास किया जाएगा ताकि भविष्य में युवा पीढ़ी क्रिकेट जगत में योगदान के लिए स्वर्गीय सिद्धार्थ भारद्वाज को याद रखें।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिकता के साथ खेलों का बढ़ावा दिया जाएगा तथा ग्रामीण स्तर तक खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उचित मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवा में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए खेलें कारगर सिद्ध होगी। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों एवं भवन निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी तथा गुणवत्ता में किसी तरह का समझौत्ता नहीं किया जाएगा और इस संबंध में विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण विंग को दिशा निर्देश जारी किए गए है। इस मौके पर गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, प्रदेश इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह, युवा इंटक प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चैहान व जिला महासचिव जिला सोलन शिव चैधरी, पार्षद राजेन्द्र कौर व रितु बाला पार्षद नगर परिषद मैहतपुर, विवेक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

  • स्कूटर सवार ने व्यक्ति को किमी तक सड़क पर घसीटा, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    स्कूटर सवार ने व्यक्ति को किमी तक सड़क पर घसीटा, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    होसाहल्लीः बेंगलुरु में दोपहिया वाहन से एक शख्स को रोड पर घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे स्कूटी सवार ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद जब कार के ड्राइवर ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। जानकारी के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड के पास होसाहल्ली मेट्रो स्टेशन के करीब हुई है। कार ड्राइवर ने पकड़ने की कोशिश की तो बाइक सवार उसे घसीटता ले गया।

    इस दौरान रोड पर चल रहे अन्य कुछ राहगीरों ने घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और तुरंत स्कूटी सवार युवक को रोकने की कोशिश की। इस घटना दौरान ड्राइवर गंभीर रूप से चोटिल हो गया है। उसे इलाज के लिए गोविंदराज नगर के गायत्री अस्पताल में भेजा गया है। आरोपी स्कूटी सवार की पहचान कर ली गई है। इस मामले को लेकर गोविंदराज नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक मेडिकल सेल्समैन है। उसने कार चालक 55 वर्षीय मुथप्पा को घसीटा था।

  • जालंधरः FAST TRACK Consultant का एजेंट ठगी मार हुआ फरार, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः FAST TRACK Consultant का एजेंट ठगी मार हुआ फरार, लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में भोले-भाले लोगों से ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंटों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इस माह 7 जनवरी को डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने नियमों का पालन न करने पर 239 इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और 129 आईईएलटीएस केंद्रों के बिजनेस लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। इसी के तहत डीसी ने निलबिंत किए इमिग्रेशन कंसल्टेंट और 129 आईलेटस केंद्रों की लिस्ट भी जारी की थी। इससे पहले डीसी ने 536 ट्रैवल एजेंटो के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इन सबके बावजूद अभी भी कुछ ट्रैवल एजेंट लोगों से ठगी मार रहे है। वहीं आज बस स्टैंड के नजदीक FAST track Consultant ट्रैवल एजेंट द्वारा 2 लोगों से ठगी मारने का मामला सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि ट्रैवल एजेंट ने 5 लाख रुपए लेकर कनाडा का वर्कपरमिट दिलवाने का झांसा देकर ठगी मारी है। जिसके बाद अब उक्त ट्रैवल एजेंट दफ्तर बंद करके फरार हो गया है। वहीं ठगी का शिकार हुए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और इस मामले संबंधी बस स्टैंड चौंकी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि उन्हें पता चला कि उक्त ट्रैवल एजेंट बिना लाईसेंस के दफ्तर खोलकर लोगों से ठगी कर रहा था।

    पीड़ितों ने बताया कि वीजा लगवाने के दौरान ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में मनीष घई, रमन और अमित नाम के युवक मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ पूजा नाम की महिला भी थी, जिन्होंने उन्हें झांसे में लेकर ठगी की। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। अभी दो लोगों के मामले ही उक्त ट्रैवल द्वारा ठगी के सामने आए है। अब जांच के दौरान और भी ठगी के मामले सामने आ सकते है।

  • पंजाबः सुखबीर बादल ने 31 सदस्यीय कमेटी का किया ऐलान, पढ़े सूची

    पंजाबः सुखबीर बादल ने 31 सदस्यीय कमेटी का किया ऐलान, पढ़े सूची

    चंडीगढ़ : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल ने राज्य में 31 सदस्यीय व्यापार और उद्योग सलाहकार बोर्ड का ऐलान किया है। सुखबीर बादल ने उद्योगों और व्यापारियों  की समस्याओं को समझने और उन्हें बेहतर ढंग से विकसित करने में मदद हेतु यह घोषणा की है। मामले की जानकारी अकाली दल के सीनियर नेता दलजीत चीमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि इस कमेटी को बनाने का मुख्य उद्देश्य राज्य में इंडस्ट्री को बेहतर ढंग से विकसित करना और व्यापारियों को आ रही मुश्किलों बारे जानना होगा और राज्य में उद्योगों को विकसित करने में पूर्ण रूप से मदद करेगी। 

  • पंजाबः नशे की ओवरडोज से 15 वर्षीय लड़के की मौत

    पंजाबः नशे की ओवरडोज से 15 वर्षीय लड़के की मौत

    अमृतसरः जिला तरनतारन के थाना वैरोवाल क्षेत्र के गांव अलोवाल में 15 वर्षीय अर्शप्रीत सिंह पुत्र पलविंदर सिंह की नशे की ओवरडोज से मौत होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अर्शप्रीत सिंह कुछ समय से नशे का आदी था बीते दिन वह घर के किसी काम से सिलसिल में बाहर गया था, इस दौरान पता चला कि उसने अपने दोस्त से साथ मिलकर नशा खरीद कर नशे का इंजेक्शन लगा लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।

    घटना को लेकर उसके दोस्त ने परिवारिक मैंबरों को फोन कर सूचित किया। दोस्त ने अर्शदीप के परिजनों को बताया कि उसकी तबीयत खराब हो गई है और वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गया है। लेकिन अर्शदीप की हालात ज्यादा बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने अमृतसर के अस्पताल में रैफर कर दिया। लेकिन वहां पर अर्शदीप की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए तरनतारन के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। अर्शदीप की मौत के बाद परिजनों ने इलाके में सरेआम नशे की बिक्री को लेकर सरकार व प्रशासन पर सवाल उठाए है।