मोगाः विजिलेंस अधिकारियों ने पूर्व कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता को एक मामले में तलब किया है। सूत्रों के अनुसार मौजूदा भाजपा नेता हरजोत कमल सहित पूर्व कांग्रेस विधायक को विजिलेंस ने 30 अगस्त को तलब किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान आई-ग्रांट के फंड का दुरुपयोग करने के मामले में मोगा के भाजपा नेता हरजोत कमल को 30.8.2023 को विजिलेंस ब्यूरो मोगा के कार्यालय में पेश होने के लिए समन जारी किया है।
Blog
-
जानिए आज के सोने-चांदी के दाम
नई दिल्ली : सोना और चांदी के दामों में आज फिर तेजी है और इन कीमती मेटल्स के खरीदारों को तेजी का सिलसिला ही देखना पड़ रहा है। सोने से ज्यादा आज चांदी के रेट में उछाल है और चमकीली मेटल सिल्वर आज करीब 200 रुपये महंगी होकर मिल रही है। चांदी के रेट में ये तेजी इंडस्ट्रियल और ग्लोबल डिमांड के चलते देखी जा रही है। देश के कुछ शहरों में तो इसके दाम 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चले गए है। एमसीएक्स पर सोना आज एक समय तो 59,000 रुपये के भी पार चला गया था और इसके दाम अधिक उछाल की ओर आगे बढ़ रहे थे।
हालांकि इस समय सोने की तेजी में कुछ कमी आई है और ये 85 रुपये या 0.14 फीसदी की मजबूती के साथ 58972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। ऊपरी स्तर पर सोने के दाम 59009 रुपये पर चले गए थे और इसके अलावा नीच में सोने के दाम 58949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के रेट देखें तो ये 75417 रुयपे प्रति किलो पर हैं और इसके दाम में आज 199 रुपये या 0.26 फीसदी का उछाल हर किलो पर देखा गया है। चांदी के नीचे के दाम देखें तो 75302 रुपये प्रति किलो पर गए थे और ऊपर में चांदी के रेट 75460 रुपये प्रति किलो तक गए थे।
-

सवारियों से भरा छोटा हाथी पलटा, कई घायल, देखेें वीडियो
पिंजौर/रवि: मल्लाह रोड के पास छोटा हाथी वाहन पलटने से 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर पिंजौर की एक फैक्ट्री से घर लौट रहे थे कि रास्ते में उन्होंने एक छोटे हाथी से लिफ्ट मांगी। सभी मजदूर सूरजपुर के रामपुर सिउरी गांव अपने घर जा रहे थे, तभी मल्लाह मोड़ के पास छोटा हाथी पलट गया और उसमें सवार सभी 25 मजदूर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में महिला सोनू के सिर में चोट लगी और हाथ टूट गया। उनकी बेटी रेखा का हाथ टूट गया। शांति देवी का हाथ टूट गया है, सूरज नामक मजदूर के पैर में चोट लगी है। पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने निरीक्षण कर घायलों का हाल जाना। पंचकूला डीसी सुशील सारवान ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मरीजों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए।
-

‘बॉडी बिल्डर’ जेलर से 51 लाख रुपए की ठगी
नई दिल्ली: बॉडी बिल्डिंग फेम तिहाड़ जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट दीपक शर्मा ठगी का शिकार हुए हैं। दावा है कि एक चैनल के रियलिटी शो में भागीदार रही महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उन्हें 51 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। हेल्थ सप्लिमेंट प्रॉडक्ट में इनवेस्ट करने और ब्रैंड एंबैसडर बनने के नाम पर ये रकम ली गई थी। अब दोनों फरार हैं। ईस्ट दिल्ली के मधु विहार थाने में शिकायत दी गई, जिस पर रविवार को ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
दीपक शर्मा वेस्ट विनोद नगर में रहते हैं। वह तिहाड़ जेल में काम करते हैं और बॉडी बिल्डिंग और रियलिटी शो में हिस्सा लेने से सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक टीवी शो में हिस्सा लिया था। रौनक गुलिया भी इसमें पार्टिस्पेंट थी, जिसने अपने पति का हेल्थ प्रॉडक्ट का बड़ा कारोबारी होने की जानकारी दी थी। शो खत्म होने के बाद दोनों में अक्सर बातें होने लगीं। दीपक का दावा है कि मई 2022 में रौनक के पति अंकित गुलिया से मिले।
मौका था उनके सप्लिमेंट ब्रैंड की लॉन्च पार्टी। रौनक इस कंपनी में डायरेक्टर थी। जनवरी 2023 में रौनक ने बताया कि पति का बिजनेस अच्छा चल रहा है और उन्हें काफी प्रॉफिट हो रहा है, लेकिन मल्टिपल ब्रैंड और आउटलेट खोलने के लिए ज्यादा फंड की जरूरत है। दावा है कि रौनक ने 50 लाख रुपये पति के बिजनेस में इनवेस्ट करने का प्रस्ताव रखा। दस से 15 फीसदी मुनाफे और ब्रैंड एंबैसडर की पेशकश की। दीपक का दावा है कि 15 फीसदी प्रॉफिट पर सहमति जताते हुए फरवरी के बाद 51 लाख रुपये इनवेस्ट किए। आठ लाख कैश लेने पति-पत्नी 2 मार्च को यमुना विहार आए थे।
अप्रैल 2023 में अपनी रकम के बारे में छानबीन की तो पता चला कि उनके साथ दोनों ने ठगी की है। पूछताछ करने पर पता चला कि इस तरह से वे कई लोगों का चूना लगा चुके हैं और दोनों फरार हो गए हैं। संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें कोई भी कार्रवाई करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस कंप्लेंट की, जिस पर केस दर्ज हो गया है।
-

बड़ी खबरः 41 साल बाद स्पोर्ट्स पॉलिसी हुई लागू, गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़
चंडीगढ़ः स्पोर्ट्स डे के अवसर पर 41 साल बाद स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू हो गई है। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इसे नोटिफाई किया हैं। 1982 में चंडीगढ़ का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट बनने के बाद से अब तक कोई पॉलिसी नहीं थी।इस स्पोर्ट्स पॉलिसी में खिलाड़ियों को 6 करोड़ रुपए तक का नगद पुरस्कार रखा गया है। जो की हरियाणा के बराबर और पंजाब से दोगुना है।
अब तक चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट को स्कौलरशिप के लिए 2 करोड रुपए का बजट मिलता था। जिसे बढ़ाकर अब 20 करोड़ किया जाएगा। यह बजट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट फाइनेंस डिपार्टमेंट को भेजेगा। इसके बाद इसका प्रावधान यूटी के एनुअल बजट में किया जाएगा। स्पोर्ट्स पॉलिसी में खेल का अधिकार सभी के लिए दिया जाएगा। डिपार्टमेंट के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खिलाड़ियों के साथ आम लोगों का भी अधिकार होगा। इसके लिए एक फीस तय की जाएगी।
वह फीस देकर मेंबरशिप मिलेगी। उसके बाद कोई भी व्यक्ति विभाग के इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल कर सकता है। अच्छे एथलीट्स तैयार करने वाले कोचेज को भी सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल एथलीट के अलावा नेशनल में मेडल दिलाने वाले कोचेज को भी कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। एथलीट को ट्रेनिंग के साथ उनकी फिटनेस पर भी काम किया जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग गवर्नमेंट अस्पतालों के साथ MOU साइन करेगा।
-

ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੋਂ ਨਕਦੀ ਅਤੇ ਕੀਮਤੀ ਸਾਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆਂ ਰੋਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਡਾਲਾ ਫਾਰਮ ਨਜ਼ਦੀਕ ਦੋ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੀ ਪੇਂਟਿੰਗ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਹੈ ਤੇ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋ ਅਸੀ ਦੁਕਾਨ ਖੁੱਲਣ ਲਾਗੇ ਸੀ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ ਤੇ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਦਰਵਾਜ਼ਿਆਂ ਦੇ ਵੀ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗਲੇ ਨੂੰ ਤੋੜ ਕੇ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਚੋਰੀ ਕਰ ਕੇ ਲੈਗੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਵੀ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੂਸਰੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵਿਕਾਸ ਕਨੁਤਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੀ ਦੁਕਾਨ ਸੈਨਟਰੀ ਦੀ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੀ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਗੋਦਾਮ ਹੈ।
ਜਿਸ ਉੱਪਰ ਸਿਮਟਦੀ ਸ਼ੈੱਡ ਪਈ ਹੋਈ ਸੀ ਤੇ ਚੋਰ ਡੇਢ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸ਼ੈਡ ਨੂੰ ਪਾੜ ਕੇ ਤੇ ਪੌੜੀ ਲਗਾ ਕੇ ਚੋਰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਨੇ ਅਤੇ 2:30 ਵਜੇ ਤੱਕ ਅੰਦਰ ਰਹੇ ਨੇ ਤੇ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਪਿੱਤਲ ਦਾ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਸੀ ਉਹ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਚੋਰ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਅਸੀਂ 112 ਤੇ ਕੰਪਲੀਟ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਦੋ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਹੀ ਹੋ ਕੇ ਚਲੇ ਗਏ ਹਨ। ਅੰਦਰ ਆ ਕੇ ਕੁੱਝ ਵੀ ਚੈੱਕ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਓਹਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਨੋ ਮੁਲਾਜਮ ਬਾਹਰੋਂ ਬਾਰ ਹੀ ਖਾਨਾਪੂਰਤੀ ਕਰ ਕੇ ਚਲੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਪੈਟਰੋਲਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

रक्षा पर्व पर बनी असमंज स्थिति, जानें कब बांधे राखी
नई दिल्ली : रक्षाबंधन आस्था और विश्वास का पर्व है। यह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इस दिन भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते है। रक्षाबंधन का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन के दिन और शुभ मुहूर्त को लेकर दुविधा बनी हुई है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
रक्षाबंधन पर भद्रा का साया
इस बार सावन माह की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को है, लेकिन इस दिन भद्रा का साया है। अगर पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। भद्राकाल के समापन के बाद ही राखी बांधनी चाहिए। 30 अगस्त के दिन भद्राकाल रात में 9 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू होगा। 30 अगस्त 2023 को मध्यान्ह 12:20 से 1:54 तक राहुकाल रहेगा और प्रात: 10:19 मिनट से पंचक शुरू होंगे। इस बार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बहुत ही कम समय का है। 30 अगस्त को रात में 9 बजकर 2 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार, शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्राकाल में ही राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का अंत हुआ। रावण के पूरे कुल का विनाश हो गया। इस वजह से ही भद्राकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। वहीं, एक मान्यता यह भी है कि भद्रा के वक्त भगवान शिव तांडव करते हैं और वो काफी क्रोध में होते है। उस समय कुछ भी शुभ कार्य करने पर शिव जी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भद्राकाल में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।
रक्षाबंधन 2023 का राहुकाल
30 अगस्त 2023 को मध्यान्ह 12:20 से 1:54 तक राहुकाल रहेगा और प्रात: 10:19 मिनट से पंचक शुरू होंगे।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
इस बार रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त बहुत ही कम समय का है। 30 अगस्त को रात में 9 बजकर 2 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वहीं पूर्णिमा 31 अगस्त को सुबह 7.05 मिनट पर खत्म होगी। इसलिए रात में भद्रा खत्म होने के बाद और 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांधी जा सकती है।
-

पंजाबः स्कूलों और दफ्तरों के समय में हुआ बदलाव
चंडीगढ़ः रक्षा बंधन के पर्व को लेकर सरकार ने स्कूलों और दफ्तरों के कर्मियों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने राखी के त्योहार के मद्देनजर राज्यभर के स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा अधिसूचना अनुसार राखी का त्योहार 30 अगस्त दिन बुधवार को पंजाब सरकार के समूह दफ्तर, स्कूल आदि 2 घंटे देरी से खुलेंगे। सरकारी दफ्तरों का समय 9 बजे का है, इसलिए राखी के त्योहार पर 30 अगस्त को दफ्तरों के खुलने का समय 11 बजे होगा।
वहीं पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार समूह स्कूलों का समय सुबह 8 बजे का है, जो 30 अगस्त को 10 बजे खुलेंगे। हालांकि दूसरी ओर रक्षा बंधन के पर्व को लेकर लोगों में असंमज की स्थिति बनी हुई है। रक्षा पर्व 30 को मनाया जाएगा या 31 अगस्त को, इसको लेकर सभी के मन में कंफ्यूजन है। दरअसल भद्रा के समय के कारण ऐसा हो रहा है।
-

पंजाबः 20 लाख की रिश्वत के मामले में तत्कालीन IG की बढ़ सकती मुश्किलें
फिरोजपुर: फरीदकोट के 20 लाख रिश्वत मामले में तत्कालीन आईजी प्रदीप कुमार यादव की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि इस संबंध में नामजद गौशाला के प्रधान महंत मलकीत दास ने कोर्ट में इकबालिया बयान दर्ज करवाया है। जिसमें मलकीत दास ने दावा किया है कि रिश्वत सिर्फ नाम पर नहीं बल्कि आईजी की सहमति से वसूली गई थी।
सूत्रों के अनुसार मलकीत दास कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता को 20 लाख की जगह 40 लाख लौटाकर मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया गया था। रिश्वत की रकम का लेन-देन मलकीत दास के गौशाला में हुआ था। बताया जा रहा है कि मलकीत दास का दावा है कि आईजी ने 35 लाख के सौदे में 20 लाख वसूलने के बाद बाकी 15 लाख लेने का दबाव बनाया गया था।
सूत्रों के अनुसार मलकीत दास का कहना है कि साढ़े तीन साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में शिकायतकर्ता को डरा-धमका कर रिश्वत वसूली गयी थी। इस मामले में फरीदकोट के तत्कालीन एसपी, डीएसपी, एसआई समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
-

ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਖੜੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖ ਕੇ ਕਾਰ ਮਾਲਕ ਦੇ ਉੱਡੇ ਹੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਚੋਰ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਕਨੂੰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਹ ਕੀਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਚੋਰੀਂ ਦਾ ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਸੰਗਤਪੁਰਾ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਜਿਸਦੇ ਵਿੱਚ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜ੍ਹੀ ਸਵੀਫਟ ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਰੇ ਟਾਇਰ ਉਤਾਰ ਕੇ ਚੋਰ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ਜਦਕਿ ਚੌਵੀ ਘੰਟੇ ਉੱਥੇ ਆਵਾਜਾਈ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਜਿੱਥੋਂ ਇਹ ਸਾਬਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਾਫ ਜਾਹਿਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਜਾਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰਵਾਹ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦਾ ਕਾਫ਼ੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆਂ ਹੈ।
ਜਿਸ ਨੇ ਸਿਟੀ ਥਾਣਾ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚ ਰਿਪੋਰਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਹੋਇਆ ਕਾਰ ਮਾਲਕ ਰਾਜੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਨੰਗਲ ਕੋਟਲੀ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੇ ਸੰਕਲਪ ਰੋਡ ਦੇ ਉਪਰ ਮੰਦਰ ਦੇ ਲਾਗੇ ਆਪਣੀ ਸਿਫਤ ਕਰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੜਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੀ ਪਾਰਕ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਸ਼ਿਫਟ ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਰੇ ਟਾਇਰ ਉਤਾਰ ਕੇ ਚੋਰ ਲੈ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਟਾਂ ਉੱਪਰ ਖੜ੍ਹਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਦ ਮੈਂ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਮੇਰਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।