Blog

  • पंजाबः मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    पंजाबः मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निदेशक राकेश सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। वह टेंडर आवंटन घोटाले के आरोपियों में से एक है। बताया जा रहा है कि सिंगला फिलहाल कनाडा में हैं। यह घोषणा पंजाब के वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारुचक ने किया है।

    विभाग के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि पंजाब सर्विस रूल्स 1970 का उल्लंघन करने के कारण सिंगला को बर्खास्त किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सर्विस नियमों के अनुसार कोई भी किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं ले सकता, लेकिन सिंगला ने कनाडा की नागरिकता ले रखी थी। विभाग के ध्यान में यह मामला 2017 में आया था। जिसके बाद मामले की जांच एक सेवानिवृत जज से करवाई गई।

    मामले की जांच के बाद 29 जनवरी 2019 दोष साबित हुए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोष साबित होने के बाद भी विभाग के किसी भी अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। दोष साबित होने के बाद भी कनाडा की नागरिकता सिंगला की ओर से नहीं छोड़ी गई। सिंगला को दोषी होने की कापी सौंपी गई और उन्हें निजी सुनवाई के लिए भी बुलाया गया, ताकि वह अपना पक्ष रख सके, लेकिन सिंगला सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हुए, इसलिए विभाग की ओर से सिंगला को बर्खास्त किया गया है।

  • पंजाब: नगर कौंसिल के प्रधान Ranjit Reddy और Bhupendra Sharma अरेस्ट

    पंजाब: नगर कौंसिल के प्रधान Ranjit Reddy और Bhupendra Sharma अरेस्ट

    डेराबस्सी: नगर परिषद के प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी और वार्ड-9 की कांग्रेस पार्षद आशा शर्मा के पति भूपिदर शर्मा को सफाई कर्मचारी सोलन लाल के साथ कथित तौर पर मारपीट और जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डेराबस्सी पुलिस ने इसी मामले में पार्षद के बेटे वरूण और चार अज्ञात को भी नामजद किया है।

    उक्त सभी के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 341, 506 व एससी/एसटी एक्ट की धारा (3) के तहत मामला दर्ज किया है। कमेटी प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी व भूपिदर शर्मा शनिवार शाम करीब चार बजे समझौते की कापी लेकर डेराबस्सी थाने गए थे, जहां एसएचओ जसकंवल सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्षदों ने थाने के बाहर धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। दीपइंदर ढिल्लो अपने पार्षदों सहित थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दवाब के चलते यह मामला दर्ज किया है। पुलिस के खिलाफ जतिसूचक शब्द बोलने का कोई सुबूत नहीं है, पुलिस ने दवाब में आकर झूठा मामला दर्ज किया है।

  • नेता प्रतिपक्ष हरोली की जनता की लगा रहे बोली, राम कुमार ने लगाए आरोप

    नेता प्रतिपक्ष हरोली की जनता की लगा रहे बोली, राम कुमार ने लगाए आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मुख्यालय पर स्थित विश्राम गृह में एचपीएस आईडीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है उंन्होने पत्रकारवार्ता में हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी गांव से सम्बंध रखने वाले एक व्यक्ति का मीडिया के सामने एक वीडियो दिखया,जिस मे व्यक्ति बोल रहा है कि मुझे किसी के घर मे बुलाकर पैसों का लिफाफा मुकेश अग्निहोत्री के परिवार के सदस्य ने धक्के से दिया।
    इस वीडियो को लेकर प्रो राम कुमार ने नेता प्रतिपक्ष को घेरते हुए कहा कि अगर इन्होंने अपनी सरकार में ओर विधायक रहते हुए कुछ काम किए होते तो आज ये नौबत नही आनी थी, उंन्होने कहा कि ये जो पैसा बांटा जा रहा है ये भ्रष्टाचार का पैसा है उंन्होने कहा कि हर बार ये ऐसा ही करते है जब चुनाव आते है उस से छह महीने पहले ये पैसा बांटना शुरू कर देते है और जब उस भ्रष्टाचार के पैसे से ये जीत जाते है फिर साढ़े चार साल के लिए छुप कर बैठ जाते है और वही दौर अगले चुनावो मे शुरू कर दिया जाता है उंन्होने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस हरोली मे हुए इन पिछले पौने पांच सालों में बीजेपी सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को पचा नही पा रहे है और बुरी तरह से  बोखला गए है,उंन्होने कहा कि चुनावों मे जीत हासिल करने को लेकर अब लोगों को दो दो हज़ार के नोट अपने नाम से छपे लिफाफों मे डाल कर उनको अपने पक्ष में करने के हथकंडे अपना रहे है उंन्होने कहा कि हरोली की जनता अब इतनी भी मूर्ख नही है जो पैसे से अपना ईमान बेच दे। उंन्होने कहा कि हरोली की जनता को पता चल गया है कि मौजूदा विधायक ने इन पौने पांच सालों में उनके क्षेत्र के लिए कितना विकास किया है 
    प्रोफेसर राम कुमार ने कहा की कांग्रेस द्वारा बीजेपी के विकास को देख कर बोखलाहट साफ देखी जा सकती है और कांग्रेस के किसी व्यक्ति विशेष के परिवार द्वारा पैसे बांटें जा रहे है।
    प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि ये भ्रष्टाचार के पैसे है।उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अब पैसे लेकर लोगो की बोली लगाने पर उतारू हो गए है प्रोफेसर कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष द्वारा मां चिंतपूर्णी की सौगंध खाई गई थी कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया ना करने दूंगा। लेकिन आज जो वीडियो सामने आई है उससे बहुत बातें सामने आईं है।राम कुमार ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ये कह दें कि मैंने चुनावों में भ्रष्टाचार का पैसा नहीं लगाया है तो मै मां चिंतपूर्णी की सौगंध खाता हूं कि मै चुनाव नहीं लड़ूंगा ।उन्होंने कहा कि जब मै राजनीति में आया तो मैंने अपनी नौकरी छोड़ी थी। मै नहीं चाहता था कि जिन छात्रों को पढ़ाने के पैसे एक अध्यापक को सरकार द्वारा दिए जाते हो उनके साथ अन्याय हो लेकिन यहां व्यक्ति विशेष के परिवार द्वारा पिछले छः महीने से जो की अध्यापक के पद पर राजनीति के गलियारों में हलचल की जा रही है। प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि अगर आप भी राजनीति मे आना चाहते है तो मुझे आपत्ति नहीं है लेकिन उन चेहरों को ध्यान में रखे जिनकी बजह से आपको तनख्वाह दी जा रही है उंन्होने कहा कि लोगो को मूर्ख न समझें।
  • सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट…

    सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट…

    नई दिल्लीः अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की साप्ताहिक कीमतों में कमी आई है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 259 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1840 रुपए प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (16 से 19 अगस्त) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 52,061 था, जो शुक्रवार तक घटकर 51,802 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 57,721 से घटकर 55,881 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

    बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

    बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट
    16 अगस्त, 2022-       52,061 रुपये प्रति 10 ग्राम
    17 अगस्त, 2022-       52,034 रुपये प्रति 10 ग्राम
    18 अगस्त, 2022-       52,081 रुपये प्रति 10 ग्राम
    19 अगस्त, 2022-       51,802 रुपये प्रति 10 ग्राम

    बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट
    16 अगस्त, 2022-       57,721 रुपये प्रति किलोग्राम
    17 अगस्त, 2022-       57,821 रुपये प्रति किलोग्राम
    18 अगस्त, 2022-       57,100 रुपये प्रति किलोग्राम
    19 अगस्त, 2022-       55,881  रुपये प्रति किलोग्राम

    गौरतलब है कि देश में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच अच्छी मांग के बूते सोने का आयात 6.4 फीसदी बढ़कर 12.9 अरब डॉलर रहा है जिससे देश के चालू खाते के घाटे पर असर पड़ने की आशंका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में 12 अरब डॉलर का सोने का आयात किया गया था। वाणिज्य मंत्रालय के हाल के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2022 में पीली धातु का आयात 43.6 फीसदी गिरकर 2.4 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात करीब 7 फीसदी बढ़कर 13.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

  • Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शादी के चार साल बाद अब मां बन गई हैं। शनिवार को ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रणवीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता के बयान का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोनम के मां बनने की जानकारी दी है। इसके अलावा सोनम के पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    अनिल कपूर ने भी जानकारी को शेयर करते हुए एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कई रिपोर्ट्स में ये खबरें भी सामने आ रही थीं कि सोनम कपूर अगस्त में ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। और ये बात सच साबित हुई है। अब सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है। लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस भी बच्चे के जन्म को लेकर काफी खुश हैं। वो भी सोशल मीडिया पर अपनी चहेती स्टार को मां बनने पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

    सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

  • Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    Good News: शादी के चार साल बाद सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां….

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर शादी के चार साल बाद अब मां बन गई हैं। शनिवार को ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। रणवीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता के बयान का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोनम के मां बनने की जानकारी दी है। इसके अलावा सोनम के पिता और अभिनेता अनिल कपूर ने भी एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

    अनिल कपूर ने भी जानकारी को शेयर करते हुए एक मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कई रिपोर्ट्स में ये खबरें भी सामने आ रही थीं कि सोनम कपूर अगस्त में ही बच्चे को जन्म दे सकती हैं। और ये बात सच साबित हुई है। अब सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद उनके घर में खुशियों का माहौल है। लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। उनके अलावा फैंस भी बच्चे के जन्म को लेकर काफी खुश हैं। वो भी सोशल मीडिया पर अपनी चहेती स्टार को मां बनने पर ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

    सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।

  • पंजाब: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जजों के रास्ते से हुई कोर्ट में पेशी

    पंजाब: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जजों के रास्ते से हुई कोर्ट में पेशी

    मोहाली: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस अब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के शिकंजे में आ गया है। शनिवार को लॉरेंस को बटाला कोर्ट में पेश किया गया। लॉरेंस को उसी रास्ते से कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जज कोर्ट में आते-जाते हैं। पुलिस का तर्क है कि सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद लॉरेंस को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने के ऑर्डर हुए। हालांकि वहां मौजूद एजीटीएफ ने उसका ट्रांजिट रिमांड ले लिया। जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है। यहां गैंगस्टर्स से जुड़े कई केसों में उससे पूछताछ होगी।

    सत्तू मर्डर केस में हुई पूछताछ

    लॉरेंस को 12 अगस्त को बटाला पुलिस ने रिमांड पर लिया था। उससे फतेहगढ़ चूड़ियां में हुए सतनाम सत्तू कत्ल केस में पूछताछ हुई। इसी मामले में पहले गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से भी पूछताछ हो चुकी है। पूछताछ खत्म होने के बाद आज रिमांड खत्म होते ही बटाला कोर्ट में लाया गया था।

    लॉरेंस पर पंजाब में 17 केस

    गैंगस्टर लॉरेंस को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस तिहाड़ जेल से लाई थी। लॉरेंस ही मूसेवाला के कत्ल का मास्टरमाइंड है। मानसा पुलिस के बाद अमृतसर, होशियारपुर, मोगा और फरीदकोट पुलिस ने उसकी कस्टडी ली। जिसके बाद बटाला पुलिस उसे ले गई। लॉरेंस पर पंजाब में 17 संगीन केस दर्ज हैं। सभी केसों में उसकी गिरफ्तारी डालकर पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब: AG ऑफिस में 65 Assistant AGs की हुई नियुक्ति, देखें List

    पंजाब: AG ऑफिस में 65 Assistant AGs की हुई नियुक्ति, देखें List

    चंडीगढ़: पंजाब में लंबे इंतजार के बाद हाईकोर्ट के लिए पंजाब सरकार के लॉ अफसरों की लिस्ट हुई जारी है। जारी लिस्ट के मुताबिक 27  वकीलों को additional advocate general नियुक्ति किया गया है। जबकि 40 वकीलों को डेप्युटी ऐडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है और 13 वकीलों को senior डेप्युटी ऐडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है।

  • सत्ती ने जनकौर में किया 18 लाख की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण

    सत्ती ने जनकौर में किया 18 लाख की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना निर्वाचन क्षेत्र के गांव जनकौर में 10 लाख रूपये से नवनिर्मित पटवार भवन, साढ़े छह लाख रूपये की लागत से प्राथमिक पाठशाला के भवन के नवीनीकरण तथा डेढ़ लाख रूपये की लागत से स्थापित जिम का लोकार्पण किया। उन्होंने जिम के भवन के विस्तारीकरण का भी आश्वासन दिया।

    उपस्थिति जन समूह को सम्बोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा ऊना विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए करोड़ों रूपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में तीन माह के भीतर 35 लाख रूपये से इस गांव के मोक्षधाम तक जाने वाली सड़क का निर्माण किया गया है। जबकि मुख्य सड़क जो हाइवे से होते हुए सुनेहरा पुल तक से गुजरेगी, के लिए पौने तीन करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है तथा शीघ्र ही इसका कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नंगड़ा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है, जिससे आस-पास के लगभग 6 गांवों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनकौर पंचायत में किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 165 किसानों तथा 175 के करीब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन का लाभ दिया जा रहा है। जबकि गांव में लगभग 90 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इसके अलावा 150 परिवारों को निःशुल्क घरेलू गैस कुनैक्शन की सुविधा दी गई है।  

    सत्ती ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर इस शक्ति का सार्थक उपयोग करने के लिए गांव-गांव जिम खोले जा रहे हैं, ताकि युवा शारीरिक बल के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपना व अपने देश-प्रदेश का नाम रौशन कर सकें।

    इस अवसर पर भाजपा मण्डलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पूर्व पंचायत प्रधान जगदेव सिंह व प्रकाश चन्द, किसान मोर्चा महामंत्री नवदीप ठाकुर, वार्ड पंच मंजू, सुनीता, सुशील, सूरम सिंह व राजकुमार, समाज सेवी विजय कुमार, भाग सिंह, लम्बरदार संजय कुमार तथा हरमेश प्रभाकर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • जालंधर पहुंचा लंपी स्किन वायरस,  गौशाला में 7 गायों की मौत

    जालंधर पहुंचा लंपी स्किन वायरस,  गौशाला में 7 गायों की मौत

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पशुओं में फैले चर्म रोग लंपी स्किन ने जालंधर शहर में भी दस्तक दे दी है। जालंधर शहर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तलाब मंदिर के पास टांडा रोड पर स्थित पिंजरा गौशाला में भी पशु लंपी स्किन नामक जानलेवा बीमारी से ग्रस्त हो गए हैं। गौशाला के प्रबंधकों ने बताया इस बीमारी के कारण गौशाला में पिछले तीन दिनों के भीतर सात गायों की मौत हो गई है।
    गौशाला के प्रबंधकों ने पशुओं में लंपी स्किन बीमारी फैलने के बाद आमजन के गौशाला में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब के किसानों और डेयरी मालिकों के मवेशियों के बाद अब मवेशियों में फैली लैकी चर्म रोग शहरों में बने गौशालाओं तक पहुंच गया है।

    गौशाला के डॉक्टर ने बताया कि इस बीमारी से गायों की मौत के बाद गौशाला में तमाम सावधानियां बरती जा रही हैं। गौशाला में दान पुन्न करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। सभी गायों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। जिस गाय में भी लंपी स्किन के थोड़े बहुत लक्षण नजर आ रहे हैं उन्हें अन्य गायों से अलग रखा जा रहा है। उनका इलाज किया जा रहा है।