Blog

  • बदमाशों ने Jewellers से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    बदमाशों ने Jewellers से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    हिसार: हरियाणा के हिसार में रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है। ताजा मामला खजांची मेन बाजार से सामने आया है। जहां राघव ज्वैलर्स सदलपुर वाले शॉप में बदमाशों ने 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। हैरानी की बात यह है कि सिटी थाने से महज 400 मीटर दूर बदमाश दुकान में धमकी भरी पर्ची फेंककर चला गया। पर्ची में लिखा था- “सुन लाला, 2 करोड़ रुपए दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठेगा।” दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर केस दर्ज कर लिया है। ज्वेलर ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी पर्ची फेंकते नजर आए।

    दरअसल, चंदन सोनी की ज्वेलरी की दुकान है। दोनों दुकानों के ऊपर ही घर बना है। जांच अधिकारी मोहम्मद रफीक के अनुसार, इस मामले में फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पर्ची फेंकने वाला फुटेज में दिखाई दे रहा है। ज्वेलर के बेटे ने कहा कि इससे पहले रंगदारी मांगने के संबंध में कोई कॉल नहीं आई है। 2 संदिग्धों का चेहरा सीसीटीवी में नजर आ रहा है। पर्ची पर देवेंद्र धोलू बालसमंदिया का नाम लिखा है। सीसीटीवी फुटेज में पर्ची फेंकने वाला युवक लाल टी शर्ट, नीली जींस में आया था। वह दुकान के पास संदिग्ध अवस्था में टहलता दिखाई दे रहा है।

    पीड़ित चंदन सोनी ने बताया कि घर के नीचे राघव ज्वेलर्स और सुंदर ज्वेलर्स के नाम से 2 दुकानें है। वह राघव ज्वेलर्स दुकान चलाता है और सुंदर ज्वेलर पर पिता सुंदर बैठते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर सवा 2 बजे के करीब पिता कमरे के अंदर आराम करने के लिए चले गए। इसी दौरान एक युवक आया और पिता की दुकान पर पर्ची फेंक कर चला गया। जब पिता कमरे के अंदर से आए तो उन्होंने पर्ची देखी। जिसपर लिखा था ‘सुन लाला दो करोड़ रुपये दे देना, नहीं तो जान से हाथ धो बैठेगा।’

  • Punjab News: नहर में नहा रहे 6 युवकों में एक की मौत

    Punjab News: नहर में नहा रहे 6 युवकों में एक की मौत

    होशियारपुरः जिले के तालवाड़ा की कंडी नहर में नहाते समय युवक की डूबने के कारण मौत हो गई है। युवक की पहचान 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह गांव बैंका ब्लॉक तहसीर तरनतारन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 6 युवक दसूहा में फाइनेंस कंपनी में काम करते है। वह बैंक की किश्त एकत्रित करने के लिए कंडी क्षेत्र में आए हुए थे।

    इस दौरान गर्मी भरे मौसम में युवक कंडी नहर में दातारपुर के शिव मंदिर के पास नहाने लगे, जहां एक युवक हरप्रीत सिंह की नहाते समय नहर में डूब जाने से मौत हो गई। नहर से लाश को अगले दिन 20 जून को लोगों की मदद से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची तलवाड़ा पुलिस के मुखी सतपाल सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक हरप्रीत सिंह की लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: बॉर्डर के पास वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: बॉर्डर के पास वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले की हरियाणा सीमा से लगने वाली 8 इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इस दौरान कई संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी हिना गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन सील के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत 2 संगत थाना के अधीन, 4 रामा थाना के अधीन और 2 थाना तलवंडी साबो के अधीन सभी नाकों पर वाहनों की चेकिंग की गई।

    इसका अभियान का उद्देश्य सरकार और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नशा तस्करों को पकड़ना है, क्योंकि बठिंडा के साथ हरियाणा की सीमा लगती है और नशा तस्कर हरियाणा से नशा या शराब की तस्करी करते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए चेकिंग की गई। इस दौरान एसपी ने जनता से अपील की है कि नशा विरोधी युद्ध अभियान के तहत बठिंडा पुलिस को नशा तस्करों की कोई भी जानकारी दे। एसपी ने कहा उन व्यक्तियों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।

  • Punjab News: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला के साथ हुआ हादसा, कटी टांग, देखें CCTV

    Punjab News: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला के साथ हुआ हादसा, कटी टांग, देखें CCTV

    पटियालाः जिले के रेलवे स्टेशन पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां चलती ट्रेन में 28 वर्षीय महिला ने चढ़ने की कोशिश की, तभी उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वह ट्रेन के नीचे आ गई। दर्दनाक हादसे में उसकी एक टांग कट गई। ये पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

    वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिला प्लेटफार्म पर दौड़ते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है, लेकिन बैलेंस बिगड़ने के कारण वो सीधे ट्रेन के नीचे गिर जाती है। मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे पुलिस ने तुरंत उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान महिला की दाहिनी टांग कट गई, साथ ही बाएं पैर और हाथ की उंगलियां भी कट गईं।

    हादसे के तुरंत बाद महिला को पटियाला के रजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। जानकारी है कि उक्त महिला परिवार सहित मध्य प्रदेश के दतिया शहर से दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेकने जा रही थी, लेकिन माथा टेकने से पहले ही परिवार के साथ भयानक हादसा हो गया।

  • Jalandhar News: व्यक्ति के सड़क पर गिरे पैसे, लोगों में मची लूट, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यक्ति के सड़क पर गिरे पैसे, लोगों में मची लूट, देखें वीडियो

    एक व्यक्ति ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में नवांशहर रोड़, मना साहिब में व्यक्ति के पैसे गिर गए थे। इस दौरान व्यक्ति ने फ्रूट विक्रेता से पैसे गिरने के बारे में पूछा। इस दौरान फ्रूट विक्रेता ने बताया कि उसने सड़क पर व्यक्ति के पैसे गिरे हुए देखे थे। लेकिन उस दौरान पीली पगड़ी पहने व्यक्ति आया और पैसे उठाने लग गया। इस दौरान साथ में महिला टैंपू से उतरी और वह भी पैसे उठा लिए। फ्रूट विक्रेता ने कहा कि उसके हिसाब से दोनों सड़क पर गिरे 20 हजार रुपए ले गए।

    विक्रेता ने कहा कि किसी वाहन पर जा रहे अनजान व्यक्ति की जेब से ये पैसे निकल कर सड़क पर गिर गए थे। वहीं उक्त समाजसेवी ने बताया कि नवांशहर रोड़ पर किसी अनजान व्यक्ति के पैसे गिर गए थे। जिसे वहां पर कुछ लोग पैसे इकट्ठे करके ले गए। लेकिन कुछ व्यक्तियों से उन्होंने यह पैसे वापिस ले लिए है। जिसके बाद समाजसेवी ने बताया कि उनके पास इकट्ठे हुए पैसे 4500 रुपए है और जिसके यह पैसे गिर गए है वह उनसे संपर्क करके ले जा सकता है।

  • झोलाछाप Doctor ने महिला को दिया Injection, कुछ ही घंटों में बिगड़ी हालत, मौत

    झोलाछाप Doctor ने महिला को दिया Injection, कुछ ही घंटों में बिगड़ी हालत, मौत

    समस्तीपुरः झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। इंजेक्शन देने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी देते चाचा रामनिवास सिंह ने बताया कि उसकी भतीजी खुशबू कुमारी (25) पत्नी नवीन सिंह 16 जून को अपने ससुराल सुल्तानपुर से मायके आई थी। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद गांव के कंपाउंडर विमलेश कुमार को बुलाया था। उसने आते ही एक इंजेक्शन लगा दिया जिसके बाद खुशबू की हालत खराब हो गई। फिर ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर विमलेश ने अपने भाई को बुला लिया।

    उसने फिर एक सूई लगा दी। इसके बाद भी राहत नहीं मिली जिसके बाद डांटने पर कहा कि पेशेंट को प्राइवेट अस्पताल लेकर चलिए। लेकिन बीच रास्ते से ही वो फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने खुशबू को मृत घोषित कर दिया। रामनिवास सिंह ने आगे कहा कि घटना 18 जून की है। भतीजी का पति नवीन दिल्ली में रहता है। सूचना देने के बाद 19 जून को पहुंचे जिसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

    नवीन ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे का भी ऑफर दिया था। इसके पहले भी उसके इलाज से गांव के कई लोगों की मौत हो चुकी है। विमलेश और उसका भाई क्लिनिक बंद करके फरार है। सेटल करने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ADGP को लिखा पत्र, की ये मांग

    Punjab राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ADGP को लिखा पत्र, की ये मांग

    चंडीगढ़ः राज्य में सोशल मीडिया पर प्रतिदिन अश्लील और गुंडागर्दी का कंटेट बढ़ता ही जा रहा है। इस तरह के कंटेट से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है जिसके चलते आज की युवा पीढ़ी अपराधों की और आकृषित हो रही है और इसी वजह से क्राइम भी बढ़ता जा रहा है। इसी का संज्ञान लेते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम को पत्र लिखा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसे वीडियो को हटाने की मांग की जो किशोरों के दिमाग पर बुरा प्रभाव डालते हैं तथा महिलाओं के प्रति द्वेष फैलाते हैं।

    पत्र में लिखा कि पिछले कई दिनों से फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर कुछ व्यक्तियों द्वारा पोस्ट किए गए ऐसे वीडियो की खूब चर्चा हो रही है, जो समाज में बुरा प्रभाव डाल रहे हैं और किशोरों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। ऐसी चर्चाओं के कारण किशोरों का ध्यान उन वीडियो को देखने की ओर आकर्षित हो रहा है, जिन्होंने पहले शायद उन वीडियो को कभी नहीं देखा होगा, लेकिन अब उनके चर्चा में आने के कारण वे ऐसी सामग्री को देखने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।

    यह देखा गया है कि पिछले 8-10 दिनों में सोशल मीडिया पर तथाकथित प्रभावशाली लोगों के फॉलोअर्स में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आयोग को चिंता है कि इन बढ़े हुए फॉलोअर्स में एक बड़ा हिस्सा बच्चों का होगा। इस संबंध में पंजाबी विचारक डॉ. पंडित राव धारनवार, सहायक प्रोफेसर, चंडीगढ़ ने आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसलिए आयोग की मांग है कि सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर अभद्र भाषा, दोहरे अर्थ वाले वीडियो, ड्रग्स और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले वीडियो को तत्काल प्रभाव से हटाने और प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

    वहीं पुलिस को ऐसे कंटेट पर नजर रखने के लिए मुख्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना चाहिए, जो इस पर कार्रवाई कर सके। अगर ऐसी सामग्री विदेश से अपलोड की जाती है तो उनकी साइट पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। इसको लेकर बीएनएस 2023, आईटी अधिनियम, 2000 और आयकर अधिनियम, 2012 के तहत मामले दर्ज किए जाने चाहिए।

  • Punjab News: 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः सरकार नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी के तहत घरिंडा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को खुफिया सूत्रों के जरिए सूचना मिली थी कि गांव माहवा के नजदीक अटारी साइड ड्रेन के पास 2 संदिग्ध व्यक्ति नशे की बड़ी डिलीवरी की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर घरिंडा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त जगह पर जाकर आरोपी गुरसेवक सिंह राय और कुलजीत सिंह हराड़ को काबू किया।

    डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनसे 1 किलो हेरोइन बरामद हुई है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वे नशे की डिलीवरी के लिए कर रहे थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों तस्कर पाकिस्तान में बैठे तस्करों के सीधे संपर्क में थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये व्यक्ति अपनी लोकेशन पाकिस्तान भेजते थे और ड्रोन के जरिए नशे की खेप मंगवाते थे।

    इस मामले में ड्रोन का इस्तेमाल ड्रग तस्करी के नए और खतरनाक ट्रेंड को दर्शाता है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ घरिंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनके अन्य साथियों और पाकिस्तानी संपर्कों की जांच कर रही है।

  • Punjab News: महिला ने पति सहित ससुराल परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला ने पति सहित ससुराल परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव बठियां ब्राह्मणों की विवाहिता सपना ने ससुराल परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए है। सपना ने बताया कि 6 साल पहले उसने गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसका पति नशेड़ी निकला। इसके बाद उसके ससुराल वालों ने पति और उसे घर से निकाल दिया।

    सपना ने बताया कि अब वह किसी प्लॉट पर झोपड़ी बना कर रहती है और उसका एक छोटा बच्चा भी है। वह लोगों के घरों में काम कर के गुजारा चला रहा ही। लेकिन उसका पति उसके कमाए हुए पैसे चोरी करके फरार हो जाता है। पति नशेड़ी होने के चलते उसने पति को नशा छुड़वाने केंद्र में भर्ती भी कराया था, लेकिन कुछ दिन पहले ही वह वहां से वापस आ गया है और अब अपने परिवार के साथ मिलकर उसे तंग-परेशान कर रहा है। महिला ने बताया कि उसने थाना मेहटीआणा में भी शिकायत की, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं निकला।

  • Punjab News: Skull Club में Firing करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Skull Club में Firing करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के फेज 11 स्थित बेस्ट टेक मॉल में स्थित Skull Club में बीती रात फायरिंग का मामला सामने आया था। घटना को लेकर मोहाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पिस्तौल से गोली चलाई गई, वह भी अवैध बताई जा रही है।

    जानकारी देते डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि बेस्ट टेक मॉल स्थित Skull Club में देर रात मामूली बात को लेकर क्लब मालिक और उसके 2 साथियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में सिद्धार्थ डेलू गोली लगने से घायल हो गया था। उन्होंने बताया कि कंधे से कंधा लगने को लेकर विवाद हुआ था जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

    अब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अदित्य विज वासी लुधियाना और तुषार कुमार वासी जिरकपुर को गिरफ्तार कर लिया है। गोली अदित्य द्वारा अपनी अवैध .32 बोर पिस्तौल से चलाई गई थी। पुलिस ने पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।