Blog

  • पंजाब : ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत

    पंजाब : ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत

    मोगा : नेस्ले गेट के पास ट्रक की चपेट मे आने से महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर ट्रक को कब्जे में लेकर शव को सिविल हस्पताल मे पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

    जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकल पर स्वार होकर पति पत्नी और मां अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहे थे। जीटी रोड पर अचानक मोटर साइकल से  महिला नीचे गिर गई और वह ट्रक के टायरों के नीचे आ गई। वही ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया और पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है।

  • अगस्त 2023 में बरसात से टूट गया था बददी का मुख्य पुल

    अगस्त 2023 में बरसात से टूट गया था बददी का मुख्य पुल

    इंतजार हुआ खत्म , 2 से तीन दिन में शुरु होगा बददी मेन पुल

    बददी/सचिन बैंसल: बददी-पिंजौर रोड पर हरियाणा को जोडने वाला मुख्य पुल 2 से तीन दिनों के भीतर शुरु हो जाएगा। ठेकेदार ने पहले इस पुल को पूरा करने के लिए 30 अप्रैल निर्धारित की थी लेकिन बाद में 10 मई तक तिथि बढा दी थी। बाद में ज्वाईंटर काम पूरा न होने से कुछ दिनों का और विलंब हो गया था। रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व उपाध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी ने कहा कि अब आस है कि 2 से 3 दिनों के भीतर यानि 18 मई 2024 तक यह पुल चालू हो जाएगा। पुल न होने से लोगों को नदी में से कच्चे वैकल्पिक रोड से आवागमन करना पडता है।

    बुधवार को रोड सेफटी क्लब के मुख्य सलाहकार डाक्टर रणेश राणा ने पुल का दौरा और साईट इंजीनियर से बात की। इंजीनियर ने बताया कि पुल के मध्य दो स्थानों पर ज्वाईंट थे जिसमें ज्वाईंटर भर दिया था लेकिन उसको सूखने व पक्का होने के लिए 48 घंटे का समय चाहिए होता है। यानि अब दो दिन बाद इस पुल से वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा।
    कुछ दिन का है इंतजार इस विषय में साईट इंजीनियर असलम खान ने बताया कि पुल का सौ फीसदी काम पूरा हो चुका है और अब बस 2-3 दिनों का इंतजार है। उन्होने कहा कि पुल के दो पिल्लर जहां मिलते हैं वहां ज्वाईंटर को डाल दिया गया है लेकिन उसको पकने के लिए कुछ समय चाहिए जिसमें 48 घंटे न्यूनतम समय लगता है।

    टेडी है पुल की एंट्री व एक्जिट-
    नए बने पुल को मेन हाईवे से मिलाने में अभी कुछ बाधाएं है जिसके कारण एपरोच रोड हरियाणा व हिमाचल का सही मिलान नहीं हो पाया जिससे टेडी छवि अंकुरित हुई है। लघु उद्योग संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिओम सिंह ठाकुर ने बताया कि हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने अभी तक हरियाणा की एंट्री से अपना बिजली का खंबा नहीं हटाया है जिसके कारण हरियाणा की एंट्री से पुल पर टेडा चढा जाएगा। इस खंभे की तार भी ज्यादा ऊंचाई पर नहीं है जिससे हादस होंगे। वहीं हिमाचल के जिस ओर पुल का सिर मिलता है वहां मस्जिद के पास मिटटी का भरान नहीं हुआ है और निमंत्रण पैलेस रोड पर ढलान बन गई है। वहां पर भी सडक को पैट्रोल पंप की ओर टेडा कर दिया गया है। यहां दोनो सिरे सही नहीं मिले जिस से हादसे होने का डर भी बना रहेगा।

  • कुटलैहड़ व नालागढ़ में गरजे उपमुख्यमंत्री

    कुटलैहड़ व नालागढ़ में गरजे उपमुख्यमंत्री

    कुटलैहड़ में विवेक शर्मा के विधायक बनते ही खुलेगा विकास का पिटारा

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रायबरेली व अमेठी में अपने दौरे के तुरंत बाद हिमाचल पहुंचते ही कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करना शुरू कर दिया है। शिमला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए उन्होंने नालागढ़ में हरदीप बाबा द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लिया, तो वही ऊना पहुंच कर कुटलैहड़ क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में आयोजित चताड़ा की जनसभा में भाग लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली में कांग्रेस के पक्ष में माहौल हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को अनेक राज्यों में बड़ा नुकसान हो रहा है। 

    उन्होंने कहा कि 400 पर का नारा हवा हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चमत्कारी परिणाम होंगे और बीजेपी चारों लोकसभा की सीट हार रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं कि क्या किया है? उन्होंने कहा कि नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।


    उन्होंने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी शिमला क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाएंगे। सरकार विकास के काम करेंगी। वहीं उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र चताड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए जिन्होंने ईमान बेच दिया उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बचाने के लिए ऊना के दो विधायक मै और सुदर्शन बबलू सरकार के साथ खड़े रहे ,यह भी इतिहास में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि आज फिर जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं। 

    उन्होंने कहा कि विवेक शर्मा कुटलैहड़ के विकास के ध्वजवाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के हर कार्य को किया जाएगा। पानी की समस्या को दूर करेंगे। धार्मिक पर्यटन को मजबूत करेंगे। जल क्रीड़ा को मजबूत करेंगे। विकास के कार्य चरणबद्ध ढंग से करेंगे। मुकेश ने कहा कि कुटलैहड़ को भी आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता अति उत्साह में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता फील्ड में उतर जाए। उन्होंने कहा कि सभी का मान सम्मान कांग्रेस की सरकार व पार्टी द्वारा किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को ₹1500 देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में तो ₹1500 मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियो को पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा महिला, युवा ,किसान, बागवान व कर्मचारी विरोधी है इसलिए हिमाचल की जनता हिमाचल का आपदा के समय में विरोध करने वाले नेताओं को सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि 4500 करोड रुपए का पैकेज हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से दिया है। उन्होंने कहा कि 11000 करोड रुपए का क्लेम केंद्र की सरकार को भेजा गया उसमें से कोई पैसा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आपदा का पिछले वर्षों का जो पैसा रुका था वही आया है, जो हिमाचल का हक था। उन्होंने कहा कि हिमाचल के दु:ख के दिनों में कौन आया कौन नहीं आया जनता यह सब याद रखें? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए जनता कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताये , कांग्रेस की सरकार आम आदमी की सरकार है, हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगी, मुकेश ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ाएंगे।

  • झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित

    झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आपदा एक अचानक से होने वाली घटना है इसे रोका तो नहीं जा सकता है, परन्तु पूर्व तैयारी एवं समझदारी से हम होने वाले नुक्सान को कम कर सकते हैं। कार्यशाला में मौजूद रहे सभी प्रतिभागियों को अग्निसुरक्षा के नियमों एवं आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के अनुसार नियमों की अनुपालना करने के निर्देश दिए।


    पंचायतों में लगेंगे अग्निसुरक्षा जागरूकता शिविर


    राजीव ठाकुर ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को जल्द से जल्द संबंधित सभी पंचायतों में अग्निसुरक्षा पर पंचायत प्रधान, वार्ड पंच एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवियों एवं आपदा मित्र स्वयसेवियों की सहायता से जागरूकता शिविर का आयोजन निर्देश दिए। कार्यशाला में पिछले वर्षों के दौरान हुई झुगियों में आगजनी की घटनाओं में हुए नुकसान एवं झुंगियों में भयानक अग्निकांड के मामला अध्ययन पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी एवं पंचायत सचिव इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी भूमि पर झुंगियां न बने तथा निजी जमीन पर बनाई गई झुंगियां आपदा प्रबंधन एक्ट के सुरक्षा नियमों के अनुसार ही बनी हो तथा उनमें लगभग तीन मीटर की दूरी होनी चाहिए।

    यह पेट्रोल पम्प एवं संवेदनशील जगह से दूर होने चाहिए।
    इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ऊना से प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल, तहसीलदार हरोली जैमल सिंह, खंड विकास अधिकारी विरेंदर कुमार, नायब तहसीलदार ईसपर विजय शर्मा, नायब तहसीलदार दुलैहड़ राज कुमार, अग्निशमन विभाग से सुनील दत्त, उपमंडल कानूनगो सुरज शर्मा, रिया शर्मा सुपरवाइजर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ऊना तथा आपदा मित्र जगदीप सिंह (पंचायत भदसाली ) उपस्थित रहे।

  • मानव शृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

    मानव शृंखला बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

    1 जून को शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर की गई एक रचनात्मक पहल में मानव शृंखला बनाकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन के मैदान में बुधवार को आयोजित चुनाव जागरुकता कार्यक्रम में बटालियन के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने साथ मिलकर  मानव शृंखला बनाई. इसमें भारत का नक्शा बना कर ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व; 1 जून को वोट करेगा ऊना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल और आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन की कमांडेंट आकृति शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन चुनावों में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशेष जागरूकता अभियान चला कर मतदाता जागरुकता पर जोर दिया जा रहा है. यह अभियान चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में सार्थक साबित होंगे।

    जिला निर्वाचन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो.पहली जून को सभी मतदाता अपने घरों से निकलकर संबंधित मतदान केंद्र पर अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनें.उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अन्यों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

    वहीं, कमांडेंट आकृति शर्मा ने कहा कि आईआरबीएन बनगढ़ बटालियन जिला प्रशासन के मतदाता जागरुकता के प्रयासों में तत्परता से सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। चुनाव के इस उत्सव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित बनाने में हम मिलकर प्रयास कर रहे हैं। इस मौके बटालियन के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने ‘आया है त्योहार मतदान का, आओ मिलकर मतदान करें’ गीत गाकर मताधिकार के प्रयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार, स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, नेहरू युवक मंडल के जिला संयोजक प्रदीप कुमार, सीडीपीओ कुलदीप दयाल  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
  • सामान्य पर्यवेक्षक ने गगरेट और बंगाणा में अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    सामान्य पर्यवेक्षक ने गगरेट और बंगाणा में अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को बंगाणा और गगरेट पहुंचकर अधिकारियों से चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रबंधों की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों से ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों, मतदान डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, सुविधा ऐप एवं सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी और अन्य प्रबंधों के बारे में प्रारंभिक रिपोर्ट ली। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की अनुपालना एवं निगरानी के लिए गठित विभिन्न टीमों के नोडल अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए.

    सामान्य पर्यवेक्षक के मोबाइल पर भी कर सकते हैं शिकायत
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर भी आम लोग शिकायत कर सकते हैं। सामान्य पर्यवेक्षक की ईमेल आईडी- श्यामलालपूनिया एट द रेट आईएएस.एनआईसी.इन shyamlalpoonia@ias.nic.in पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह शर्मा उपस्थित रहे।
  • जालंधर : इस इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें Live

    जालंधर : इस इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: लैदर कांप्लेक्स में बिस्कुट और रस बनाने वाली गलौरी फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वही इस घटना को लेकर गर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन अभी भी थोड़ी आग लगी हुई है। इस घटना में फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उनका काफी नुकसान हो गया है।

  • उत्तर देने की बजाए इधर उधर की डींगे हांक रहे कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी:देवेंद्र भुट्टो

    उत्तर देने की बजाए इधर उधर की डींगे हांक रहे कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी:देवेंद्र भुट्टो

    डेढ़ माह पहले हमने पूछा था कि 1977 में किसकी गद्दारी के कारण कुटलैहड़ को नहीं मिला था सीएम

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने मोमनियार जिला पार्षद वार्ड के पंचायत बूढ़बार, बल्ह खोली आदि पंचायतों में जनसभा करके जनता से भाजपा के लिए समर्थन मांगा। वहीं कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पर खूब हमला भी बोला, देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जिन्होंने कुटलैहड की जनता के लिए कुछ किया हो। बही हिसाब मांगने वाले होते है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने 45 दिन पूर्व कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी से एक प्रश्न किया था कि 1977 में कुटलैहड़ के विकास पुरुष कहे जाने वाले स्व रणजीत सिंह पटियाल ने जिस नेता को कुटलैहड़ विस क्षेत्र से विधायक बनाया था। और जब 1977 के कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता को मुख्य मंत्री मिल रहा था तो किस विधायक द्वारा क्रॉसिंग बोट से कुटलैहड़ की जनता ने सीएम की कुर्सी को खोया था ,वह वह किस परिवार से संबंध रखते थे। भुट्टो ने कहा कि मेरे इस प्रश्न के उत्तर देने की बजाए कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी इधर उधर की डींगे मारकर जनता का ध्यान भटका रहे है। भुट्टो ने कहा कि कभी कांग्रेस कभी आजाद कभी हिबिकां में जाकर कौन चुनाव लड़ता रहा है। इस पर भी कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश डालें। 

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने भाजपा से सक्रिय राजनीति शुरू की थी और 18 वर्षो तक भाजपा में विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा के झंडे डंडे लगाए है। भुट्टो ने कहा कि हमारी तो घर वापसी हुई है। भुट्टो ने कहा कि जिस अधिकारी ने आपदा में दस करोड़ के कुटलैहड़ राहत का ब्यौरा दिया है। उस अधिकारी को यह भी पता होगा कि दस करोड़ कुटलैहड़ की जनता में कहा बांटे है। उन्होंने कहा कि 28 वर्षो से लगातार कुटलैहड़ की जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख में हिस्सेदारी निभा रहा हूं। कुटलैहड़ की जनता भली प्रकार जानती है। कि कौन कुटलैहड़ की जनता का सच्चा हितैषी है।  देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि जब राज्य में कोविड का समय तो महाशय घर पर दुबके रहे, और जब राज्य में आपदा आई तो कुटलैहड़ के नेता कहलवाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में घूमते रहे।

    लेकिन कुटलैहड़ की जनता की इनको याद नहीं आई। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने हितेषी थे तो मुख्यमंत्री की अगल बगल में बैठकर समय नष्ट न करते। बल्कि मुख्यमंत्री की नजदीकी का फायदा उठाकर कुटलैहड़ की जनता के लिए राहत पैकेज लेकर आते। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता बड़ी समझदार हैं। उन्हे ज्ञात है। कि कौन उनके सच्चा हिमायती है इसलिए आरोप लगाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी अपने गिरेबान में जरूर झांक कर देख लें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा चुनाव प्रभारी संजीव कटवाल, जिला पार्षद उपाध्यक्ष उना कृष्ण पाल शर्मा, योगराज भारद्वाज, कैप्टन प्रीतम डडवाल, कैप्टन सुभाष चंद, अभय राणा, अजय शर्मा, सुदर्शन शर्मा, केवल शांडिल, शीशन ठाकुर, संजीव कुमार, सुमित वशिष्ठ, प्रधान रणजीत सिंह, प्रेम चंद के अलावा सैकडो गणमान्य  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • स्वीप के तहत आईटीआई बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान

    स्वीप के तहत आईटीआई बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान

    ऊना/सुशील पंडित : स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज गवर्नमेंट आईटीआई बंगाणा में हस्ताक्षर अभियान और वोटर विद सेल्फी कार्यक्रम करवाया गया। हस्ताक्षर अभियान  में गवर्नमेंट आईटीआई बंगाणा  के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी छात्रों ने आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  कुटलेहढ 45 विधानसभा स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप के माध्यम से विभिन्न तरह के एक्टिविटी , सोशल मीडिया व प्रचारकों का प्रयोग  किया जा रहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि आगामी होने वाले चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। इसके लिए हर स्तर पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम है जो देश के नागरिकों, निर्वाचकों और मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करता है। लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें प्रत्येक चुनाव में मतदान करके एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देना चाहिए। आज जन्मानस को अपने मत का आगामी होने वाले चुनाव में प्रयोग करने  के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने अपने हस्ताक्षर अभियान में बढ़कर भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस लोकतंत्र के पर्व में अपने मतदान का प्रयोग कर हमारे भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।
  • जमीनी विवाद के चलते मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना /सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव नंगल कलां में मारपीट मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सादिक दीन निवासी नंगल कलां ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि जमीनी विवाद के चलते रशीद दीन व्  अन्य ने इसके व् इसके भतीजे के साथ गली गलौज व् मारपीट की है। इस संबंध में पुलिस ने रशीद दीन व अन्य के खिलाफ धारा 323,504,34 आईपीसी के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।