Blog

  • पंजाब : शराब पीने से रोका तो कस्सी मारकर की पत्नी की हत्या, देखें वीडियो

    पंजाब : शराब पीने से रोका तो कस्सी मारकर की पत्नी की हत्या, देखें वीडियो

    मोगा : बाघा पुराना में एक पति ने अपनी ही पत्नी का मिट्टी खोदने वाले औजार से कत्ल कर दिया। पति और पत्नी दोनों ही प्रवासी मजदूर है और ईंट ईट के भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों में अक्सर ही शराब पीने को लेकर झगड़ा होता था । आज जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो पति ने अपनी पत्नी देवकी पर वहां पड़े मिट्टी खोदने वाले औजार (कस्सी) से हमला कर दिया। वहीं पर साथ रहने वाले लोगों ने जब औरत को जख्मी हालत में देखा तो उसे अस्पताल ले गए और वहां जाकर महिला की मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया ।

    थाना प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि कश्मीर नाम का व्यक्ति जो की प्रवासी मजदूर है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पास के गांव संगतपुरा में ईंट के भट्ठे पर अपनी पत्नी देवकी देवी के साथ मजदूरी करता था। दोनों में अक्सर ही झगड़ा होता रहता था। कल शराब पीने को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ तो कश्मीर ने अपनी पत्नी देवकी पर मिट्टी खोदने वाले औजार (कस्सी) से हमला कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने जख्मी देवकी देवी को मेडिकल में दाखिल करवाया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के चाचा सुधीर के ब्यान के आधार पर कश्मीर को गिरफ्तार कर उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः निगम चुनावों के ऐलान के बाद 85 वार्डों की सूची हुई जारी

    जालंधरः निगम चुनावों के ऐलान के बाद 85 वार्डों की सूची हुई जारी

    जालंधर, ENS:  नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है। आज सुबह ही पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को इन चुनाव कराने के लिए पत्र लिखकर नगर निगम चुनाव का बिगुल बजा दिया था। इस दौरान 5 नगर निगमों में चुनाव करवाने के लिए पंजाब सरकार ने लिखा है। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अगस्त महीने में जारी आदेशों के बाद पंजाब सरकार इन चुनावों को लेकर हरकत में आ गई थी और वार्ड बंदी का काम तेज किया गया था। वहीं इस ऐलान के बाद जालंधर में वार्डबंदी को लेकर अब नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जालंधर नगर निगम में 85 वार्डों पर चुनाव होंगे। इसके लिए सरकार ने सभी 85 वार्डों की फाइल सूची जारी कर दी है। देखें लिस्ट

  • पंजाब : तेज रफ्तार गाड़ी ने दुकानों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब : तेज रफ्तार गाड़ी ने दुकानों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना : आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती है। सड़क पर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बनती है। ऐसा कोई दिन नहीं जब सड़क दुर्घटना नहीं घटती हो।  ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं का कारण तीव्र गति से वाहन चलाना  ही होता है। ऐसा ही मामला लुधियाना का आया है जहां तेज रफ्तार गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से खंबे से टक्करा हो गई।

    जिसके बाद गाड़ी ने बेकाबू होकर 2 दुकानों के शर्टर तोड़ दिए। इस दौरान दुकानों वालों का काफी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई।  

  • हरोली में हर घर-गांव में लोगों को नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रति किया जाएगा जागरूक

    हरोली में हर घर-गांव में लोगों को नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रति किया जाएगा जागरूक

    ऊना/सुशील पंडितः हरोली उपमंडल में हर घर दस्तक अभियान को सफल बनाने के एसडीएम हरोली स्वयं आगे आएं हैं। वीरवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत दुलैहड़ में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत संचालित किए जा रहे हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वह प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे तथा आने वाले समय मे हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हर घर, हर गांव में हर जन के साथ इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटलों में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा जैसे अन्य बीमारियों का ईलाज होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को नशे से छुटकारा पाने से सबंधित जानकारी नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकता है।

    इस मौके पर स्थानीय प्रधान नंद किशोर व उप प्रधान ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों से नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर हरोली ब्लॉक के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, नशा निवारण केंद्र घालूवाल प्रबंधक अजय भारती, ग्राम पंचायत प्रधान नंद किशोर, उप प्रधान पवन राणा, जीएसएसएस प्रिंसिपल जगजीत सिंह, वार्ड पंच नीलम, पूनम, वीना भाटिया साथ आंगनवाड़ी एवं आशा वर्कर मौजूद रही।

  • कलाकारों ने रावमापा कलोह व घनारी में विद्यार्थियों को आपात स्थिति से निपटने बारे किया जागरूक

    कलाकारों ने रावमापा कलोह व घनारी में विद्यार्थियों को आपात स्थिति से निपटने बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडितः आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने  आज रावमापा कलोह व घनारी में छात्र व छात्राओं को आपदा न्यूनीकरण के विषय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर आरके कलामंच के प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में सबसे पहले स्थानीय लोग ही पहुंचते हैं। इसलिए आमजन मानस को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुक होना आवश्यक है ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। 

    इस मौके पर रावमापा कलोह व घनारी के प्रधानाचार्यों ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण द्वारा समर्थ 2023 के अंतर्गत स्कूलों में करवाएं जा रहे कार्यक्रम सराहनीय है। कलाकारों द्वारा लघु नाटकों के माध्यम से आपात स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न उपाए बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होने से यहां स्कूली विद्यार्थी आपदा के दौरान किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के बारे में जागरूक हो रहे हैं वहीं विद्यार्थी घर और समाज में भी संदेश पहुंचा रहे हैं कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तत्काल क्या किया जाना चाहिए। इस अवसर विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र-छात्राएं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • एशियन खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाने वाले देहलां के विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित

    एशियन खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाने वाले देहलां के विशाल भारद्वाज को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडितः हाल ही में चाईना में सम्पन्न हुई एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम ने गोल्ड मैडल जीता है। भारतीय कबड्डी टीम में ऊना विधानसभा क्षेत्र के गांव देहलां से संबंध रखने वाले कबड्डी खिलाडी विशाल भारद्वाज की एशियन खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड जीताने में काफी भूमिका रही है। ऊना पहुंचने पर विशाल भारद्वाज का खेल विभाग की ओर से भव्य स्वागत किया गया तथा जिला खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें खेल विभाग की ओर सम्मानित किया। 

    इस मौके पर खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया ने कहा कि विशाल भारद्वाज ने गोल्ड जीतकर जिला ऊना का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है जोकि सभी के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षण आशीष सेन, बॉलीवाल प्रशिक्षक तापे राम, कबड्डी प्लेयर विशाल भारद्वाज की माता अंजू वाला व कनिका भारद्वाज उपस्थित रही।

  • HEC के कर्मचारियों पर किया लाठीचार्ज, भड़के कर्मियों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    HEC के कर्मचारियों पर किया लाठीचार्ज, भड़के कर्मियों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    रांचीः एचईसी कर्मियों ने गुरूवार एचईसी हेडक्वाटर रोड को जाम कर रखा है। इस रोड से किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह आक्रोश बुधवार हुए लाठीचार्ज के बाद देखने को मिल रहा है। दरअसल करीब 19 महीने का वेतन बकाया होने से एचइसी कर्मियों के सब्र का बांध बुधवार को टूटा जब एचइसी कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग करते हुए निदेशक (वित्त) राजेश कुमार द्विवेदी और निदेशक (उत्पादन) एसडी सिंह का घेराव कर दिया, जिससे अधिकारी करीब 9 घंटे तक अपने कार्यालय में ही बंधक बने रहे।

    शाम के वक्त अधिकारियों ने सीआइएसएफ की सुरक्षा में बाहर निकलने की कोशिश की, तो कर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर सीआइएसएफ के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एचइसी के तीन कर्मी- रमेश पांडेय, जलेश्वर ठाकुर और चिराग बारला गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वहीं, इधर-उधर भागने में करीब दर्जन भर कर्मचारी चोटिल भी हुए हैं।

    इस लाठीचार्ज के बाद एचईसी कर्मियों में काफी आक्रोश है। इसके विरोध में एचईसी कर्मियों ने वीरवार सुबह से ही एचईसी हेडक्वाटर रोड को जाम कर रखा है। एचईसी कर्मियों का कहना है कि हम अपनी मांग शांति पूर्ण ढंग से रख रहे थे। ऐसे में हमारे उपर लाठीचार्ज किया गया। यह हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे उपर सीआइएसएफ के जवानों ने ऐसे लाठी चलाई जैसे हम कोई अपराधी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सीआईएसएफ ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर लाठी चार्ज किया। ऐसे में चाठीचार्ज करने वाले जवानों को सस्पेंड किया जाए और उनके लंबित वेतन दिया जाए।

  • 17 व 18 नवम्बर को शास्त्री अध्यापकों के 22 पद के लिए काउंसलिंग

    17 व 18 नवम्बर को शास्त्री अध्यापकों के 22 पद के लिए काउंसलिंग

    ऊना/सुशील पंडित : प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ऊना द्वारा शास्त्री अध्यापकों के 22 पद बैच वाईज़ अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी में 8 पद 31.12.2006 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी में 3 पद 31.12.2006, ओबीसी श्रेणी में 3 पद 31.12.2009 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 1 पद 31.12.2008 बैच, ओबीसी वर्ग की स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी में 1 पद अप-टू-डेट बैच, एससी श्रेणी में 4 पद 31.12.2009 बैच, एससी श्रेणी के बीपीएल वर्ग में 1 पद 31.12.2009 बैच तथा एसटी श्रेणी में 1 पद 31.12.2007 बैच में से भरे जाएंगे देवेन्द्र चन्देल ने बताया कि इन पदो ंके लिए काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 12 जिलों में से किसी भी जिले में आवेदन करने हेतू पात्र हैं तथा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सभी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, वर्तमान में भर्ती हेतू विचाराधीन बैच, विभिन्न प्रमाण पत्र कार्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
  • तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

    तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत

    हांसी :  बस स्टैंड के पास गत रात 11 बजे के करीब सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग मूलचंद उर्फ मूला हांसी के बस स्टैंड पर पिछले 40 सालों से कृष्ण बस पर अड्डा फीस की टिकट काटता था। बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद मूलचंद घर के लिए निकला था।

    वह बस स्टैंड के पास रोड पर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक मूलचंद के 2 बेटे हैं। सुरेंद्र व सोनू दोनों ई रिक्शा चलाते हैं। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर दी है।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

  • 20 व 25 नवम्बर को जेबीटी के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 

    20 व 25 नवम्बर को जेबीटी के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 

    ऊना/सुशील पंडितः प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों को बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि इन पदों में सामान्य श्रेणी के 23 पद 31.12.2013 बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी से 7 पद 31.12.2013 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 1 पद 31.12.2014 बैच, ओबीसी श्रेणी में 10 पद 31.12.2013 बैच, ओबीसी श्रेणी के बीपीएल वर्ग से 2 पद 31.12.2013 बैच, एससी श्रेणी से 13 पद 31.12.2013 बैच, एससी वर्ग की बीपीएल श्रेणी से 2 पद 31.12.2013 बैच व एसटी श्रेणी से 2 पद 31.12.2013 बैच में से भरे जाएंगे। 

    देवेन्द्र चंदेल ने बताया कि इन पदों के लिए काउंसलिंग 20 और 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय ऊना में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 12 जिलों में से किसी भी जिले में आवेदन करने हेतू पात्र हैं तथा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सभी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, वर्तमान में भर्ती हेतू विचाराधीन बैच, विभिन्न प्रमाण पत्र कार्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।