Blog

  • SDM दफ्तर में हरजोत बैंस की दबिश, गैर हाजिर कर्मचारियों को किया Suspends, देखें वीडियो

    SDM दफ्तर में हरजोत बैंस की दबिश, गैर हाजिर कर्मचारियों को किया Suspends, देखें वीडियो

    रोपड़: पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सरकारी दफ्तरों अचानक दौरा किया जा रहा है। इसी के तहत आज सुबह 9.53 बजे रूपनगर के नंगल में एसडीएम दफ्तर में अचानक रेड करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार इस दौरान दफ्तर में कई कर्मचारी गैर हाजिर थे। यही नहीं कई कर्मचारी तो समय पर ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे।

    इस मौके पर मंत्री हरजोत बैंस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए गैर हाजिर कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि एसडीएम दफ्तर में मंत्री बैंस के अचानक दौरा करने से वहां पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच उन्होंने दफ्तर के सभी काम को एक सप्ताह में पूरा करने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान लेट आने वाले कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने और ईमानदारी से काम करने की बात करते हुए साथ में चेतावनी भी है कि अगली बार किसी भी प्रकार की नरमी नहीं दिखाई जाएगी। 

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया बसदेहडा मे खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन 

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया बसदेहडा मे खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना / सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहडा में “ मासिक धर्म स्वच्छता”  के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की । शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू उपास्थित हुए। उन्होने बच्चो को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता  के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया |

    उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी । बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है।  कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है । इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है।

    कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । जिला बाल सरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों को विभागीय योजनायो तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया |  इस अवसर पर  स्कूल के प्रधानाचार्य रजिंदर माहल , उप-प्रधानाचार्य कामना, डी. पी. शमशेर सिंह,  पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, कुलबीर कौर, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुष्मा देवी, राज कुमारी, रंजीत कुमारी , त्रिशला देवी व अन्य उपस्थित रही ।

  • स्कूल जा रहे 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    स्कूल जा रहे 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    माहिलपुरः आज सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह घटना माहिलपुर-गहशंकर मार्ग पर गांव बडोआन सुरदुल्लापुर मोड़ पर गांव दोहलरों से सामने आई है। जहां मोटरसाइकिल पर पढ़ाई करने के लिए स्कूल आ रहे 16 वर्षीय युवक की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में युवक मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना थाना माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। 

  • आप पार्टी ने इन 2 विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    आप पार्टी ने इन 2 विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 2 विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और करतारपुर से विधायक बलकौर सिंह को जम्मू का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हाथ दोनों जिम्मेदारियां थी, जो अब दोनों विधायकों को सौंप दी गई है।

  • चक्क हकीम नजदीक सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो 

    चक्क हकीम नजदीक सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः जालंधर-फगवाड़ा जीटी रोड गांव चक्का हकीम के नजदीक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत पर ही मौके पर मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र प्रेम दास निवासी गांव चक्क हकीम के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए थाना सदर के एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति घर से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा था कि जीटी रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया है। 

  • रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों ने आटो चालक को लाठी से पीटा, 3 suspended,  देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों ने आटो चालक को लाठी से पीटा, 3 suspended, देखें वीडियो

    उज्जैनः रेलवे स्टेशन परिसर में बनी अवंतिका होटल में यात्री लाने के विवाद को लेकर रविवार रात को पहले होटल कर्मचारियों ने एक आटो चालक को जमकर पीटा। इसके बाद जीआरपी के जवानों को बुला लिया। जवानों ने भी आटो चालक को लाठी से बेरहमी से पीट दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना लिया। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर होने पर एसपी निवेदिता गुप्ता हरकत में आए और उन्होंने थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।

    तीनों को निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पटेल आटो चालक है। रविवार रात को वह रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित अवंतिका होटल में यात्री लेने गया था। यहां उसका होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। होटल के 4 कर्मचारियों ने पहले राकेश को जमकर पीटा और उसके बाद जीआरपी थाने में फोन कर तीन जवानों को बुला लिया था। तीनों पुलिसकर्मियों ने भी राकेश को लाठी से बुरी तरह पीटा।

    बचाने के लिए उसकी मां तथा पत्नी मीना पटेल वहां पहुंची तो तीनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी राकेश को थाने में ले गए। यहां रातभर उसे बंद रखा। सोमवार सुबह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्राप्त होने के बाद टीआई सकते में आए और उन्होंने कार्रवाई की बात कही। वहीं वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाना प्रभारी आर एस महाजन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। एसपी का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

  • PGI में हुआ बड़ा हादसा! खुदाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक की मौत, पसरा मातम

    PGI में हुआ बड़ा हादसा! खुदाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक की मौत, पसरा मातम

    चंडीगढ़ः पीजीआई में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां खुदाई का कार्य कर रहे दो मजदूरों को अचानक करंट लगा गया। इस घटना में एक मजदूर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की जैसे-तैसे जिंदगी बच पाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में एक कांट्रेक्टर को नामजद किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है । हालांकि, बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया।

    बताया जाता है कि ये दोनों मजदूर पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के नजदीक खुदाई कर रहे थे। खुदाई करके पाइप डाली जानी थी। लेकिन इस बीच अचानक से दोनों मजदूर भूमिगत बिजली केबल के संपर्क में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लग गया।

    इधर हादसे के बाद तुरंत दोनों को पीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। करंट के चपेट में आए दोनों मजदूरों में से एक की पहचान सेक्टर 45 बुड़ैल निवासी विकास कुमार और दूसरे मजदूर की पहचान पप्पू ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे में पप्पू ठाकुर की मौत हो गई है।

  • कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया संघर्ष तेज, पुलिस ने हिरासत में लिए कई सदस्य, देखें वीडियो

    कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया संघर्ष तेज, पुलिस ने हिरासत में लिए कई सदस्य, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया है। इसी के चलते आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली बार्डर से चंडीगढ़ की ओर कूच कर दिया। गौर हो आज बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के 31 मैंबरीय जत्था सीएम की रिहायश घेरने जा रहा था। कौमी इंसाफ मोर्चा के सेक्टर-42-43 में पहुंचते ही पुलिस ने इंसाफ मोर्चे में मौजूद जत्थे के 31 मैंबरों में से कुछ को हिरासत में लिया।

    बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए रिहायश के बाहर मोर्चा खोलने जा रहे थे। इंसाफ मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर जाप और अरदास की जानी थी। बता दें कि इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया और बैरीकेडिंग लगाए गए ताकि लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। गौरतलब है कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक महीने से मोहाली बार्डर पर धरना लगाया हुआ था और सरकार को अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो गया।

  • कांग्रेस ने अडाणी समूह और केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कांग्रेस ने अडाणी समूह और केंद्र सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अडाणी समूह और केंद्र सरकार पर कांग्रेस प्रधान ने लगाए गंभीर आरोप

    चंडीगढ़ः कांग्रेस ने मोदी सरकार को बजट और अडाणी समूह मामले में जमकर घेरा। कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश बजट को खाली डिब्बा बताया गया। वहीं अडाणी ग्रुप के शेयर गिरने पर लोगों के हजारों करोड़ रुपए के घपले का भी आरोप कांग्रेस ने लगाया। सेक्टर 35 कांग्रेस भवन में चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने बजट के खाली डिब्बों को जला कर रोष प्रदर्शन किया। वहीं सेक्टर 17 में कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की के नेतृत्व में अडाणी समूह और मोदी सरकार की सांठगांठ और कथित घपले की जांच की मांग की गई। 

    मोदी सरकार का बजट खाली डिब्बे के समानः लुबाना

    चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने भाजपा सरकार से सवाल उठाया कि सरकार ने दावों के विपरित युवाओं को कुछ नहीं दिया। देश में युवाओं को नौकरी देने का वादे किए गए मगर कुछ नहीं मिला। लुबाना ने कहा कि मोदी सरकार का बजट खाली डिब्बे के समान है। जिसके ऊपर से बहुत कुछ दिखाया गया है मगर यह अंदर से बिल्कुल खाली है। ऐसे में इन खाली डिब्बों को बजट का रुप देकर जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

    अमृतकाल बजट नहीं विषकाल बजट: लक्की

    चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि सरकार को यह अमृतकाल बजट लगता होगा मगर लोगों के लिए यह विषकाल बजट है। नौजवानों, किसानों और बाकी वर्गों के लिए भी यह बजट बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि इस बजट से किसी भी वर्ग को फायदा नहीं हो रहा है। लोगों को  उम्मीद थी कि महंगाई, बेरोगजारी से मुक्ति मिलेगी मगर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने इंकम टैक्स में कुछ हजार की छूट दे दी मगर जीएसटी की स्लैब काफी बढ़ी हुई है। हर वस्तु पर जीएसटी लगा कर सरकार लूटने में लगी है। 

    सेक्टर 17 में केंद्र सरकार और अडाणी समूह के खिलाफ किया प्रदर्शन

    दूसरी ओर सेक्टर 17 में मोदी सरकार और अडाणी समूह के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रधान लक्की ने कहा कि अडाणी समूह में निवेशकों का हजारों करोड़ रुपए लगाया गया था। पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, जिसमें 39 करोड़ पॉलिसी धारक हैं, वहीं एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारक हैं, इन सब का पैसा मोदी सरकार के कहने पर अडाणी समूह को ऋण के रुप में दिया गया है। अडाणी समूह का शेयर 60 प्रतिशत तक गिर गया है। पहले बैंकों का पैसा डूब जाने पर ललित मोदी और नीरव मोदी देश छोड़ कर भाग गए थे। वह देश के लोगों की मेहनत की गाढ़ी कमाई थी। आज देश में वही हालात बनते जा रहे हैं। 

    सुप्रीम कोर्ट जज से जांच की मांग

    इस मामले में विपक्ष ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग कर रहा है जो मामले में जांच करे या फिर सुप्रीम कोर्ट जज पर आधरित कमेटी बना इस मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं मोदी सरकार ने पिछले 3 दिनों से कोई जांच शुरु नहीं की है। ऐसे में मजबूर होकर देश की जनता को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

  • भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल में आज जिला भाजपा की नई बनी कार्यकरिणी की बैठक में पंजाब के भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा उपस्थित हुए। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि यह एक रूटीन प्रोसेस है कि हमारी जिला कार्यकारिणी की मीटिंग होती है। जिसमें आने वाले समय पर किस तरह से कार्य किया जाए इस पर विचार विमर्श किया जाता है। इस दौरान अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाने साधे।

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने बेअदबी और गोलीकांड के मामले को लेकर इंसाफ मोर्चा से सरकार बनने पर न्याय दिलाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए करीब एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक परिवार वालों को इंसाफ नहीं मिला। जिसके कारण अब इंसाफ मोर्चा ने मजबूर होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम किया हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सरकार राज्य के लोगों से किए गए वादो को पूरा ना करने के कारण बुरी तरह से फेल हुई है। 

    वहीं अश्वनी शर्मा ने आप विधायकों द्वारा प्रॉपर्टी के दस्तावेज पेश ना किए जाने पर कहा कि आप विधायकों का तो पता ही नहीं है कि उन्होंने अपने दस्तावेज दे दिए हैं या नहीं। इसी के साथ बीते दिनों इनकम टैक्स विभाग द्वारा पंजाब में चर्चों के पादरियों के घरों पर हुई छापेमारी को लेकर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। जिसमें कोई जानकारी मिलने के बाद ही यह करवाई हुई है। वहीं चंडीगढ़ के मामले में अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने अपना पक्ष एक लीगल डॉक्यूमेन्ट के ज़रिए रखा है और कानून के हिसाब से इस पर फैसला होगा।

    इसी के साथ एसवाईएल के मामले को लेकर अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के पास पानी नही है और पंजाब के पानी पर उनकी पार्टी का सटैंड क्लियर है। अंत में जालंधर के उप-चुनाव में अपने उम्मीदवार को लेकर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जानें पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दरअसल, उम्मीदवार का नाम घोषित करने के सवाल को वह टालते हुए दिखाई दिए और कहा कि कोई भी पार्टी अपनी तैयारी के बारे में नहीं बात करती।