सत्ता का प्रयोग जनहित के लिए होता है, विधायकों को दबाने के लिए नहीं
अंतरात्मा की आवाज़ पर और मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में आए चैतन्य
ऊना/ सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के राजनैतिक हालात के लिए फिर मुख्यमंत्री दोषी हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जिस प्रकार अपमान और उपेक्षा हुई, जनहित की बातें करने पर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें अनसुना कर देने के कारण चैतन्य शर्मा समेत सभी विधायकों के पास कोई और रास्ता ही नहीं बचा अपनी बात रखने का। कांग्रेस के पर्यवेक्षक को दिखाकर सभी ने राज्य सभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया। ऊना के गगरेट विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के खिलाफ़ अपनी बात कहने के लिए इन सभी ने अपनी सदस्यता की परवाह भी नहीं की।
उन्होंने कहा कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही थी और मित्रों का सम्मान कर रही है। विधायक बाहर खड़े रहते थे और अपने विधान सभा क्षेत्र के लोगों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा सकते थे। नेता प्रतिपक्ष आज ऊना के गगरेट में विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के स्वागत समारोह में पहुंचे थे। इस मौक़े पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी, विधायक रणधीर शर्मा, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक रणबीर चौधरी, प्रोफ़ेसर राम कुमार समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हज़ारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अब अपनी ही पार्टी के विधायकों को राजनैतिक विद्वेष के कारण परेशान कर रही है। अधिकारी भी अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने पर अपने ही साथी के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री मुक़दमे करवा रहे हैं। विधायकों एवं उनके परिजनों तथा नाते रिश्तेदारों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य सभा में कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ वोट देने वाले विधायकों को सुरक्षा छीन ली और जिन्होंने वोट दिया उनके लिए इतना सख़्त पहरा है जिसकी कोई बात नहीं। रात-रात भर सीआईडी चेक करती है कि नेता जी घर पर ही हैं या नहीं?
जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में ऐसे हालात बने हैं चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीति की दिशा और दशा बदली है। पहले जहाँ नेता सिर्फ वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे अब भारत में टाइमली हर गारंटी पूरी करने की शुरुआत हुई है। जो कहा जाएगा उसे अक्षरशः पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री की इसी नीति के चलते आज भारत के बड़े, जनप्रिय और क़द्दावर नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। यही कारण है कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।
चैतन्य शर्मा समेत सभी नेता गारंटियों को पूरा करने में विश्वास करते हैं कांग्रेस की तरह झूठी गारंटियों के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति समेत प्रदेश को ठगने में नहीं। यही कारण हैं कि उन्होंने जनहित में झूठी सरकार का साथ छोड़ दिया और अपनी विधायकी कि परवाह किए बिना भाजपा के साथ खड़े हैं और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे ले जाने में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं। क्योंकि नरेन्द्र मोदी मतलब विकास की गारंटी, विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की गारंटी।
Blog
-
अपनी नाकामी का दोष किसी और पर ना दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
-
पंजाब : घर और 2 दुकानों में हुई चोरी, प्रशासन पर उठे सवाल, देखें वीडियो
अजनाला : बीती रात अजनाला शहर में एक घर और 2 दुकानों में हुई चोरी के मामले में अजनाला हलके के पूर्व विधायक और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने पीड़ित परिवारों और दुकानदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर भी सवाल उठाए।
इस मौके पर अजनाला हलके के पूर्व विधायक और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने कहा कि यह पुलिस प्रशासन के लिए शर्म की बात है कि एक ही रात में एक घर में चोरी और दो दुकानों में चोरी हुई है। इसलिए प्रशासन पूरी तरह विफल है। अजनाला शहर में कानून व्यवस्था का ढांचा पूरी तरह से बिगड़ चुका है। प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।
-
दूरसंचार विभाग के नाम से मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी, जाने मामला
नइ दिल्ली–दूरसंचार विभाग ने शुक्रवार को लोगों को मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी देने वाली कॉल के बारे में एक एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को दूरसंचार विभाग के नाम पर कॉल करने वाले धमकी दे रहे हैं कि उनके सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे या उनके मोबाइल नंबरों का किसी गैर-कानूनी गतिविधियों में दुरुपयोग किया जा रहा है।
विभाग ने लोगों को ऐसी कॉल प्राप्त होने पर कोई भी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी है। दूरसंचार विभाग ने कहा कि वह अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए कहता है। सरकार ने नागरिकों को संचार साथी पोर्टल ‘चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ सुविधा पर इस तरह की धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने को कहा है।
दूरसंचार विभाग ने कहा कि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। दूरसंचार विभाग ने विदेशी मूल के मोबाइल नंबरों (जैसे +92) से अपने आप को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले व्हाट्सएप कॉल के बारे में भी एक एडवाइजरी जारी की है।
-
जालंधरः हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वेरका मिल्क प्लांट के पास युवक नशे की खेप लेकर जा रहा है।
स्वपन शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वेरका मिल्क प्लांट के पास जाल बिछाया तो उन्होंने एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी46-आर-3488 को सर्विस रोड से करतारपुर की ओर जाते देखा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रुकने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान दोनों पक्षों से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय पाल सिंह उर्फ काला पुत्र साहिब सिंह और विजय सिंह पुत्र कुन्नन सिंह निवासी गांव मंडयाला चोबल रोड थाना चाटीविंड अमृतसर के रूप में हुई है।
स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन 1 जालंधर में धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 47 दिनांक 27-03-2024 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला लुधियाना में चल रहा है।
-
पंजाब : व्यापार मंडल ने मिसाल की पेश, देखें वीडियो
पठानकोट : जमीन- जायदाद को लेकर आए दिन मामले सामने आते रहते है। कई मामलों में जमीनी विवाद को लेकर लोगों की मौत हो जाती है। जमीन और पैसों की वजह से रिश्ते भी तार तार हो जाते है। आज जहां जमीन को लेकर भाई-भाई में दुश्मनी है। आज जहां जमीन को लेकर भाई-भाई में दुश्मनी है।
वहीं पठानकोट व्यापार मंडल ने एक नई मिसाल पेश की है और एक गरीब परिवार का कर्ज चुकाया और घर वापिस दिलवाया।असल तस्वीरों में दिख रहे बच्चे के माता-पिता घरेलू विवाद के कारण अलग हो गए हैं और परिवार ने बैंक से 4 लाख रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन पैसे नहीं लौटाने के कारण बैंक ने इन बच्चों, उनकी दादी और बुआ को घर से बाहर निकाल कर, गेट पर ताला लगा दिया था।
पिछले 5 महीने से यह परिवार मोहल्ले के लोगों के घर में ही रह रहे थे। इस मामले का पता जब व्यापार मंडल को लगा तो उन्होंने प्रयास कर बैंक का कर्ज लौटाया और घर की चाबी इस असहाय परिवार को सौंपी। इस अवसर पर व्यापार मंडल ने स्थानीय प्रशासन को भी धन्यवाद दिया। जिन्होंने बैंक में बातचीत कर ब्याज को कम करवाया।
-
जालंधरः भाजपा के रोड शो दौरान मेन चौक पर पहुंचे आप पार्टी के कार्यकर्ता, CP सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का रोड शो में पहुंचे। इस दौरान शीतल अंगुराल ने ड्रग रैकेट मनी ठाकुर को लेकर आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और अनमोल गगनमान पर जमकर निशाना साधा। वहीं धुरी में हुए चुनावों के दौरान मनी ठाकुर की मौजूदगी को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए। दूसरी ओर भाजपा के रोड शो के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ता भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर इकट्ठे हुए।
इस दौरान पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पर मौजूद है। भाजपा के रोड में आप कार्यकर्ताओं द्वारा कोई खलल ना पड़े इसके चलते पुलिस कमिश्नर ने आप कार्यकर्ताओं को वहीं पर रोक लिया है। पुलिस कमिश्नर ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है। जिसके बाद आप कार्यकर्ता भगवान वाल्मीकि चौक पर शांतिपूर्वक ढंग से खड़े है। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें पुलिस कमिश्नर आप कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे है। बता दें कि रोड शो को लेकर पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पंजाब पुलिस की टीमों के साथ साथ रूट पर एंटी रॉयड फोर्स को भी तैनात किया है।
-
जालंधरः भाजपा के रोड शो में पहुंचे शीतल अंगुराल का इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मनी ठाकुर को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद पहला रोड शो निकाला जा रहा है। वहीं आज शीतल अंगुराल की इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मनी ठाकुर के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर जब मीडिया ने शीतल अंगुराल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के अगले दिन ही उनकी यह तस्वीर वायरल की जानी थी। शीतल अंगुराल ने कहा कि वह इस मामले में प्रशासन के साथ सहयोग देने के लिए तैयार है।
वहीं मनी ठाकुर को लेकर शीतल ने आरोप लगाया है कि कि कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का चहेता मनी ठाकुर कौन है उनसे इस बारे में पूछा जाए। वहीं शीतल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान से पूछा जाना चाहिए कि मनी ठाकुर कौन है। उन्होंने कहा कि धुरी में हुए चुनाव में मनी ठाकुर क्या कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जाएगा तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं शीतल अंगुराल पर आरोप है कि पुलिस अधिकारियों पर उनके द्वारा दवाब बनाया गया था। इस पर शीतल अंगुराल बिना कुछ कहे रोड शो के लिए निकल पड़े।
-
पंजाबः दर्दनाक हादसा, शुल्क मांगने के दौरान ट्रक चालक ने टोल कर्मचारी को कुचला
नवांशहरः बहराम टोल प्लाजा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां टोल पर काम करने वाले युवक को ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार बांगड़ उर्फ बिल्ला (32) के रूप में हुई है। घटना वीरवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि वह नवंबर 2023 में टोल पर काम करने के लिए आया था। पूरी घटना प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक पीबी-10-सीएल 6325 के ड्राइवर ने टोल शुल्क नहीं दिया। वहां मौजूद कर्मचारी ने ट्रक ड्राइवर से बात करने की कोशिश की। जैसे ही सुशील ट्रक के पास आया तो ड्राइवर ने उसके ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। ट्रक टोल बूम को तोड़ता हुआ निकल गया।
घटना के बाद टोल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुशील को संभाला। तुरंत घटना की सूचना बहराम थाने को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वायरलेस के जरिए ट्रक और उसके ड्राइवर को काठगढ़ के हाईटेक नाका से काबू कर लिया। इसके बाद उसे बहराम थाने लेकर आया गया। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। अस्पताल में पहुंचे सुरेश के परिजनों ने बताया कि उसकी आंखें दान की गई हैं, ताकि हमारा बेटा 2 जरूरतमंद जिंदगियों को देखने के काबिल बन सके। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
-
पंजाबः SGPC ने 1260 करोड़ का बजट किया पेश, इतने करोड़ की हुई बढ़ौतरी, देखें वीडियो
अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने 1260 करोड़ रुपए का जनरल बजट आज (शुक्रवार) को गोल्डन टेंपल अमृतसर के तेजा सिंह समुदरी हॉल में पेश किया। वहीं, बीते साल ये बजट 1138 करोड़ रुपए और 2022-23 में ये बजट 988 करोड़ रुपए का था। बजट की शुरुआत में ही बंदी सिखों की रिहाई का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया। SGPC प्रधान एडवोकेट धामी ने केंद्र को चेतावनी देकर बंदी सिखों को रिहा करने पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि बजट में इस साल 150 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हुई है। वहीं बजट का 41 प्रतिशत वेतन पर खर्च किया जाएगा। जिसमें धर्म प्रचार के लिए 100 करोड़ रुपए रिजर्व रखा जाएगा। गुरु नानक देव जी का 450वां ज्योति-जोत दिवस गोइंदवाल साहिब की धरती पर मनाया जाएगा।
बंदी सिखों की रिहाई की पैरवी के लिए SGPC 30 लाख खर्च करेगी। वहीं शिक्षण संस्थाओं के रखरखाव और नवीनीकरण के लिए बजट अलॉट किया गया। एडवोकेट धामी ने कहा कि जेल में बंद बंदी सिख संविधान के नियमों से डबल सजाएं पूरी कर चुके हैं। लेकिन केंद्र उन्हें रिहा करने पर ध्यान नहीं दे रहा। SGPC की तरफ से 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, लेकिन केंद्र ने समय तक नहीं दिया। केंद्र का श्री अकाल तख्त साहिब की सवोच्चता के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का इतिहास जालिम मुगल हुकूमत को तोड़ने वाला रहा है। केंद्र 5 सदस्यों की बातों पर ध्यान ना देकर संघर्ष की राह पर चलने के लिए मजबूर ना करें। 2015 में हुए बेअदबी के मामलो में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने राज्य सरकार से मांग रखी है कि डेरा सच्चा सोदा अनुयायी प्रदीप कलेर के बयानों के आधार पर जेल में बंद राम रहीम और हनीप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
जिसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए राम रहीम को जेल से अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई की जाए। वहीं, हनीप्रीत की अरेस्ट डाल कर उस पर भी कार्रवाई हो। ये मामला सिख धर्म की आस्था के साथ जुड़ा हुआ है। ऐसे में राज्य सरकार को किसी भी तरह से ढील नहीं बरतनी चाहिए। SGPC के सालाना बजट में 100 करोड़ रुपए धर्म प्रचार के लिए रिजर्व रख दिए हैं। वहीं SGPC अब जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई के लिए कानूनी पैरवी भी करेगी। इसके लिए 30 लाख का फंड रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा शहीद सिखों के परिवारों के लिए भी राशि को रिजर्व रखा गया है। वहीं, धामी ने स्पष्ट किया कि उनके किसान बॉर्डरों पर बैठे हुए हैं। उन्होंने SGPC के बजट को उनके अनुकूल बताया है।
-
पंजाब : GUN Point पर महिला ने दुष्कर्म करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो
फिरोजपुर : एक शादीशुदा महिला ने पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर सुनील नाम के लड़के का आना-जाना था। जो पहले उसके मज़ाक करता रहता था। महिला ने बताया कि पिस्तौल के बल पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा और जब उसने यह हरकत बंद नहीं की तो उसने अपने पति को पूरी बात बताई और जब उसका पति उसे समझाने के लिए उसके पास गया, तो सुनील ने उसके पति के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी।
जब इस बात की जानकारी उसके देवर को मिली तो सुनील ने उसके देवर पर कैंची से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित महिला ने मांग की है, उसे न्याय दिलाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए। वहीं जब इस मामले पर एसपीडी रणधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।