Blog

  • ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत 

    ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत 

    जयपुरः राजधानी जयपुर में निवारू पुलिया पर सड़क हादसे में महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं कार सवार सब इंस्पेक्टर सज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला कांस्टेबल के शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायल सब इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज जारी है। महिला कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए निकले थे। निवारू पुलिया एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से कार हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में थाना पश्चिम में तैनात 2006 बैच की कांस्टेबल बबीता की मौत हो गई है। वही महिला थाना दक्षिण में तैनात सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला कांस्टेबल बबीता और सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह दोनों कार से घर जा रहे थे। दोनों कार से 14 नंबर की तरफ जा रहे थे।

    इसी दौरान निवारू पुलिया के सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर ने कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की कार पलट गई। उसके बाद दोनों को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत महिला कांस्टेबल बबीता को मृत घोषित कर दिया। सज्जन सिंह की तबीयत ज्यादा नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह को निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं मृत महिला कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद पश्चिम थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने का भी प्रयास किया जा रहा है।

  • पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे से जुबानी विवाद चल रहा हैं। वहीं सीएम मान ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। हालांकि भगवंत मान को राजनीति में लाने वाले बादल ही थे, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक विरोधी हैं। इस मौके पर भगवंत मान ने मनप्रीत बादल को सबसे बड़ा नाटककार बताया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब मनप्रीत बादल पर केस दर्ज हो सकता है तो समझ लीजिए कि मैं किसी को नहीं बख्शता। मान ने कहा कि बेशक वह मनप्रीत बादल के साथ राजनीति में आए थे, लेकिन मनप्रीत बादल शहीदों की धरती से शपथ लेकर कांग्रेस में चले गए और अब भाजपा में चले गए हैं, मैं आज भी उस शपथ पर कायम हूं।

    इस मौके पर मान ने खुद को नौटंकीबाज कहे जाने के जवाब में कहा कि शहीद भगत सिंह के गांव की मिट्टी की कसम खाकर कांग्रेस में जाना और फिर बीजेपी में शामिल होना, इससे बड़ा नौटंकीबाज कोई नहीं हो सकता। मनप्रीत बादल को नाटकों के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।

    भगवंत मान ने कहा कि मुगलों के समय भी यह उनके साथ था और अंग्रेजों के समय भी यह उनके साथ आया था। अकाली के समय वह अकाली दल में थे, उसके बाद कांग्रेस के समय वह कांग्रेस में शामिल हुए और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि वे कब जनता के साथ थे और कब रहेंगे?

    बता दें कि मनप्रीत बादल को विजिलेंस द्वारा बुलाए जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। मनप्रीत बादल ने कहा भगवंत जी – नाटक आपका पेशा था और अब भी है। पंजाब के लोग आपके नाटक देख रहे हैं। इसका जवाब आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनप्रीत बादल को दे दिया है।

  • जालंधरः NRI MARRIAGE SERVICES दफ्तर में पुलिस की दबिश, 2 गिरफ्तार

    जालंधरः NRI MARRIAGE SERVICES दफ्तर में पुलिस की दबिश, 2 गिरफ्तार

    फर्जी प्रोफाइल बनाकर विदेश में बैठे लोगों का रिश्ता करवाने का देते थे झांसा

    जालंधर,ENS: रामामंडी में स्थित NRI MARRIAGE SERVICES दफ्तर में पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर डीसीपी इंवेस्टीगेशन हरविंदर सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत चाहल, डीसीपी इंवेस्टीगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइल फर्जी प्रोफाइल बनाकर कर विदेश में रह रहे लोगों को रिश्ता करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके पैसों की ठगी मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान आंनद शुक्ला पु्त्र राम भवन शुक्ला निवासी न्यू अमरीक नगर, रोहित पुत्र रंजन कुमार निवासी उपकार नगर, थाना रामामंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 7 हार्ड डिस्क, 4 आईपी फोन, 2 मोबाइल, 16 हजार 500 रुपए की भारती करंसी बरामद की है। 

    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सतलुज चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आंनद शुक्ला, रोहित अपने साथियों सहित छिनमस्तिका बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर NRI MARRIAGE SERVICES का दफ्तर चला रहे है। जहां वह वर्चुअल फोन नंबर डालकर, फर्जी प्रोफाइल बनाकर विदेशों में बैठे लोगों को रिश्ते करवाने का झांसा देकर, धोखाधड़ी करके पैसे ठगने का काम करते थे। इसके लिए इन्होंने अपने अलग-अलग नाम की ऑनलाइन साइड बनाकर रखी हुई थी। इस काम ने दोनों ने लैंडलाइन फोन, कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिविजन 6 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी आनंद ने एमएससी आईटी की पढ़ाई की हुई है। जबकि रोहित ने एमए इकनॉमिक्स की पढ़ाई की हुई है। जिसने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर 2020 में ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो खोला था।

    आरोपियों ने पूछताछ में बताया विदेशों में बैठे लोगों के द्वारा अखबारों और ऑनलाइड साइडों पर विवाह संबंधी विज्ञापनों से उनका फोन नंबर निकालकर वर्चुअल कॉल करते थे और जिस देश में फोन करते थे वहां पर उनको लोकल नंबर दिखाई देता था। यह रिश्तों के लिए लड़के-लड़की की मैट्रिमोनियल साइड से प्रोफाइल कॉपी करते थे और उसी प्रोफाइल को मोडिफाई करके अपनी एप्लीकेशन NRI MARRIAGE SERVICES जिसका पता 1452, हग्ज रोड़, आरडी सूट-200 ग्रेफवाइन, टेक्सेस 76051 यूएसए और वेब जोकि नकली भेजते थे। यह एप्लीकेशन रजिस्टर करवा कर डॉलरों में पैसे लेते थे। जोकि बाद में एप्लिकेटों का फोन उठाना और उनसे संपर्क करना बंद कर देते थे। पूछताछ दौरान पता चला है कि 2020 से अब तक करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुके है। आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपियों के भारत में अलग-अलग बैंकों में 5 अधिक खाते खुलवा रखे है। जिनकी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके अ/ध 420, 120 बी, आईपीसी 66सी, 66डी, आईटी एक्ट थाना नंबर 6 में मामला दर्ज कर लिया है।

  • सवारियों से भरी बस पहाड़ी पर लटकी, देखें वीडियो

    सवारियों से भरी बस पहाड़ी पर लटकी, देखें वीडियो

    हमीरपुरः टोनी देवी में पहाड़ी पर बस पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 60 सवारियां सवार थी। इस दौरान सवारियों से भरी बस पहाड़ी पर लटक गई। जिसके बाद सवारियों में चीख पुखार मच गई। हालांकि सूझबूझ से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

  • पंजाबः किसानों ने हाईवे पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम

    पंजाबः किसानों ने हाईवे पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम

    दीनानगरः किसानों ने पठानकोट-गुरदासपुर हाईवे पर धरना लगा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक किसानों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। किसानों की मांगों को लेकर माझा किसान संघर्ष कमेटी ने झंडे चक्क के दीनानगर बाईपास पर धरना लगाकर यातायात ठप कर दिया। इसके चलते पठानकोट गुरदासपुर हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक धरना लगातार जारी रखा जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खड़े फसलो खड़े हुए पानी से खराब हुई फसलों का मुआवजा न मिलने के कारण दीनानगर में किसानों द्वारा नेशनल हाईवे जाम करके धरना प्रदर्शन किया गया।

    इस दौरान सुबह से ही सड़क के बीच बैठे बड़ी गिनती में किसानों ने किसी भी वाहन को रोड क्रॉस करने नहीं दिया गया। किसानों का रोष है कि पंजाब सरकार हर मामले में किसानों का सहयोग नहीं कर रही। उनका कहना है कि जो किसान अपने खून पसीने से फसलों को पैदा करता है उन्हें ही अपने हक पाने के लिए सड़कों पर भीषण गर्मी में बैठना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों रावी दरिया में छोड़े गए पानी तथा बरसात के कारण उनकी खड़ी फसलें खराब हो गई हैं। हालांकि सरकार ने मुआवजा देने की बात तो की थी लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि किसानों को उनका बनता मुआवजा आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक यह धरना यूं ही जारी रहेगा।

  • वायु सैनिक सेवा समिति ने सीएम राहत कोष में प्रदान किए 21 हज़ार रूपये

    वायु सैनिक सेवा समिति ने सीएम राहत कोष में प्रदान किए 21 हज़ार रूपये

    ऊना/सुशील पंडित :  वायु सैनिक सेवा समिति ऊना के पदाधिकारियांे ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से 21 हज़ार रूपये की राशि सीएम राहत कोष में भेंट की। एडीसी ने बताया कि यह फंड वायु सेना के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से राहत दिलाने के लिए प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वायु सैनिक  सेवा समिति ऐसे राज्यहित, जनहित, समाजहित व धर्महित के कार्यों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना योगदान देती है।
    एडीसी ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताते हुए कहा कि भेंट की गई राहत राशि आपदा से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए मददगार साबित होगी।इस दौरान चमन सिंह धीमान, एडवोकेट बलजीत सिंह जसवाल, पूर्ण देव चौधरी व तिलक राज अत्री उपस्थित रहे।
  • कल होंगे कई बड़े बदलावः LPG सिलेंडर के दामों में हो सकती  है कटौती

    कल होंगे कई बड़े बदलावः LPG सिलेंडर के दामों में हो सकती है कटौती

    ITR देरी से दाखिल करने के पर लगेगा जुर्माना 

    नई दिल्ली: हर महीने की पहली तारीख को कई चीजों में बदलाव होते है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। ऐसे ही कल मंगलवार से नए महीने अगस्त की शुरूआत होने जा रही है। अगस्त 2023 के पहले दिन कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल और से जुड़े कई बदलाव होने जा रहें है। ऐसे में आपके लिए इन बदलावों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

    हर महीने की 1 और 16 तारीख को तेल और गैस वितरण कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। ऐसे में कल भी इनमें बदलाव देखने को मिल सकता है। 1 जुलाई 2023 को हालांकि, गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था, मतलब घरेलू और कॉमर्शियल दोनों एलपीजी सिलेंडरों की कीमत स्थिर रखी गई थी। लेकिन तीन दिन बाद ही 4 जुलाई 2023 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करते हुए बड़ा झटका दिया था। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। ऐसे में कल दामों में कटौती होने के आसार है।

    एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR दाखिल करने की लास्ट डेट आज यानी 31 जुलाई 2023 है। हालांकि ये डेडलाइन उन टैक्सपेयर्स के लिए हैं, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं कराना है। 1 अगस्त से ये मौका खत्म हो जाएगा और देरी से आईटीआर दाखिल करने के लिए जुर्माना देना पड़ सकता है। गौरतलब है कि देरी से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले टैक्सपेयर्स को 1000 रुपये, जबकि 5 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय के लिए 5,000 रुपये की लेट फीस वसूले जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं अगर करदाता 31 दिसंबर 2023 के बाद ITR Filing करता है तो फिर उसे डबल यानी 10,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

    अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो फिर पहली अगस्त 2023 आपके लिए झटका देने वाली तारीख है। दरअसल, बैंक क्रेडिट कार्ड कैशबैक और इंसेंटिव प्वाइंट को कम करने जा रहा है। अब इसमें 1.5 फीसदी ही कैशबैक मिलेगा। बता दें ये बदलाव एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए करने जा रहा है, जो 12 अगस्त से प्रभावी होगा। एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदी करने वाले लोगों को इस तारीख से शॉपिंग पर कम कैशबैक मिलेगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਾਬਾਲਿਗ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਸਕੂਲ ਸੁਪ੍ਰੀਡੈਂਟ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨਾਬਾਲਿਗ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਸਕੂਲ ਸੁਪ੍ਰੀਡੈਂਟ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਦੀ 12 ਸਾਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨਾਲ ਜਬਰ ਜਨਾਹ ਦੀ ਦਿਲ ਕੰਬਾਊ ਘਟਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਨਾਬਾਲਗ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨਾਲ ਕੁਕਰਮ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਸਕੂਲ ਦਾ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਹੀ ਨਿਕਲਿਆ ਹੈ। ਉਕਤ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਆਰੋਪੀ ਸੁਪਰੀਡੈਂਟ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ।ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇਕ 12 ਸਾਲਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਹੋਸਟਲ ‘ਚ ਰਹਿ ਕੇ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਸਦੇ ਕਮਰੇ ਇਕ ਹੋਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੂੰ ਸਿਰਦਰਦ ਹੋ ਰਿਹਾ ਸੀ l ਉਸਨੇ ਸਕੂਲ ਦੀ ਮੈਡਮ ਕੋਲੋਂ ਸਿਰ ਦਰਦ ਦੀ ਗੋਲੀ ਲਈ ਅਤੇ ਉਹ ਗੋਲੀ ਖਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਸੌਂ ਗਈ ਜਦ ਉਸ ਨੇ ਉੱਠ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਕਮਰੇ ਚੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਸੁਪਰੀਡੈਂਟ ਉਸਦੇ ਕਮਰੇ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਭੱਜ ਗਿਆ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਉਸ ਦਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕਰਵਾਇਆ ਤਾਂ ਜਬਰ ਜਨਾਹ ਦੀ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਉਧਰ ਮੈਡੀਕਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੜਕੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਆਰੋਪੀ ਸੁਪਰੀਡੈਂਟ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ l ਜਦਕਿ ਆਰੋਪੀ ਨੇ ਖੁਦ ਤੇ ਲਗੇ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਰਿਆ ਅਤੇ ਉਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਫਸਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ |  ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀ ਅਜੀਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੈਂ ਬੇਕਸੂਰ ਹਾਂ। ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕੀ ਸਕੂਲ ਸੁਪ੍ਰੀਡੈਂਟ ਅਜੀਤ ਤੇ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद नसरुल्लाह से रचाई शादी

    अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद नसरुल्लाह से रचाई शादी

    अलवरः राजस्थान के अलवर जिले से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ शादी कर ली है। अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है। इसके बाद उसका नाम फातिमा रखा गया है। पाकिस्तान गई दो बच्चों की मां अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपने पाकिस्तानी दोस्त से शादी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अंजू (34) अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला (29) के घर पर रह रही है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। इस जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई। अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद वहाब ने ‘न्यूज एजेंसी’ को बताया, ‘नसरुल्लाह और अंजू की शादी संपन्न हुई। उसके इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत निकाह हुआ।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों नसरुल्लाह के परिवार के सदस्यों, पुलिस कर्मियों और वकीलों की मौजूदगी में दीर बाला की जिला अदालत में पेश हुए। मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि की और कहा कि इस्लाम अपनाने के बाद भारतीय महिला का नाम फातिमा रखा गया है। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार सत्ती ने कहा कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा के तहत अदालत से घर भेज दिया गया है।

    इससे पहले दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपर दीर जिले को चित्राल जिले से जोड़ने वाली लावारी सुरंग की यात्रा की। पर्यटन स्थलों की यात्रा की तस्वीरों में अंजू और नसरुल्लाह हरे-भरे बगीचे में बैठे और हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले में रहने वालीं अंजू ने एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें वह कहती हैं कि वह पाकिस्तान में ‘यहां सुरक्षित महसूस करती हैं।’

  • पंजाबः ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांवों में अलर्ट जारी

    पंजाबः ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने से गांवों में अलर्ट जारी

    अमृतसरः ब्यास दरिया का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिला प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार दरिया में पानी का स्तर 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंच गया है। दरिया में इस समय 90 हजार क्यूसिक पानी है। पिछले एक सप्ताह से ब्यास में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के गेज रीडर उमेद सिंह का कहना है कि ब्यास दरिया में शुक्रवार को जल स्तर 739.80 गेज के साथ 85400 क्यूसिक, शनिवार को 739.90 गेज के साथ 87700 क्यूसिक और रविवार को सुबह 8 बजे से 740 गेज के साथ येलो अलर्ट पर पहुंचकर 90000 क्यूसिक चल रह रहा है। सोमवार को भी गेज 741 रिकॉर्ड किया गया। इससे निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा बढ़ रहा है।

    दरिया रावी से भी अजनाला के कई गांवों में पानी आने का खतरा है। रावी का जलस्तर अधिक होने के कारण दरिया पार के गांव पहले ही खाली करवाए जा चुके है। मंत्री कुलदीप धारीवाल ने शनिवार को इलाकों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने 15 अगस्त तक सभी बाढ़ग्रस्त इलाकों की गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं।