Blog

  • सर्व शिक्षा अभियान के तहत तृतीय सभा में अभिभावकों को जागरूक किया

    सर्व शिक्षा अभियान के तहत तृतीय सभा में अभिभावकों को जागरूक किया

    ऊना/सुशील पंडित : सर्व शिक्षा अभियान के तहत एन जी ओ राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र बाथू 1,2,3, में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरपलाह के मुख्याध्यापक सुरेन्द्र कुमार और स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में तृतीय सभा बुलाई गई।जिसमें केन्द्रों के बच्चो के 50 अभिभावक और केन्द्रों की प्रभारी श्रीमती परवीन कुमारी, श्रीमती रीता पटियाल और ज्योति देवी भी उपस्थित रहीं।
    इस सभा में मुख्याध्यपक ने अभिभावकों से बच्चों की अंतिम परीक्षा और बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया।
  • होली से पहले बड़ा हादसाः रंग से खेल रहे बच्चों पर ट्रक पलटने से एक की मौत, 8 घायल

    होली से पहले बड़ा हादसाः रंग से खेल रहे बच्चों पर ट्रक पलटने से एक की मौत, 8 घायल

    नवादा: जिले के पकरीबरावां में मंगलवार की सुबह होली खेल रहे बच्चों पर एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक और बच्चों समेत बच्चे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से ट्रक का चालक भी दब गया था। घायलों को आनन-फानन में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबकी हालत चिंताजनक है। मृतक की पहचान दतरौली गांव के रहने वाले मोहम्मद अनवर हुसैन (उम्र करीब 50 साल) के रूप में की गई है। घायलों में पकरीबरावां बाजार के ही विपिन यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, कपिल यादव का 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, रंजन यादव का 10 वर्षीय पुत्र दीपेश कुमार, पांच साल का सचिन समेत और लोग घायल हैं।

    एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे बच्चे

    बताया जाता है कि सभी बच्चे होली के रंग में रंगे थे। एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक तेज गति में अचानक मार्केट में घुस गया और फिर पलट गया। पलटते ही कुछ बच्चे भागे जबकि कुछ बच्चे ट्रक के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। इसमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। ट्रक ड्राइवर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दरअसल, चालक बेहोशी की हालत में था।

    परिजनों में मचा कोहराम

    इधर घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया है। होली से पहले इस तरह की घटना से मृतक और जख्मी हुए बच्चों के यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। पकरीबरावां में शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे। सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है।

  • आईटीआई ऊना में कैम्पस इंटरव्यू 14 मार्च को

    आईटीआई ऊना में कैम्पस इंटरव्यू 14 मार्च को

    ऊना/ सुशील पंडित : गुडगांव स्थित मैसर्ज एकता एंटरप्राइसिस द्वारा आईटीआई ऊना में 14 मार्च को प्रातः 9 बजे से लिवगार्ड बैटरीज़ प्राईवेट लिमिटेड मुबारिकपुर तथा सोलन के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्राॅनिक, टरनर, मोटर मकैनिक तथा फिटर ग्रेड के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊना के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने दी।

    उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में कंपनी द्वारा सर्वप्रथम लिखित परीक्षा ली जाएगी तथा लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का व्यक्गित साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यार्थियों को कंपनी द्वारा प्रथम वर्ष के दौरान बतौर वेतन व अन्य सुविधाओं सहित 13689/- रुपये देय होंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी मैट्रिक, 10$2 तथा आईटीआई की अंक विवरणिकाओं व हिमाचली बोनाफाईड प्रमाण पत्रों की सत्यापित दो-दो छायाप्रतियों तथा दो पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। 

  • जालंधरः घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः घर से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं थाना नंबर 8 के क्षेत्र में न्यू संतोखपुरा की अंबिका कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के सोने के जेवर तथा हजारों की नकदी साथ ले गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नीलम कुमारी ने बताया कि वह वारदात के समय पड़ोसियों के घर में गए हुए थे। वापिस लौटने पर देखा कि घर की अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा है। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से करीब 10 लाख की कीमत के सोने के जेवर तथा हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर गए।

    थाना आठ की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में न्यू संतोखपुरा निवासी सुरिंदर कुमार तथा उसकी पत्नी नीलम कुमारी ने बताया कि सोमवार शाम वह पड़ोसियों के घर में गई हुई थी, ऐसे में जब 4 बजे घर वापिस आई तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर उसने शोर मचाया। ऐसे में आस-आस के लोग जमा हुए तो उन्होंने घर में दाखिल होकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है।

    वहीं अंदर वाले कमरे में जाकर देखा लोहे की अलमारी के ताले तोड़कर लॉकर में रखे सोने के गहने और हीरे के टॉपस चोर चुरा ले गए थे। नीलम कुमारी का कहना है कि अपने बेटे की कुछ महीने पहले शादी की थी तथा गहने घर में पड़े थे, जिसे चोर चुरा ले गए।वहीं सुरदिंर कुमार का कहना है कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर घर में दाखिल होते हुए कैद हुए हैं। इसके बाद कुछ समय बाद चोर चोरी को अंजाम देकर वहां से चले जाते हैं। इस संबंध में थाना आठ के प्रभारी अमित ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • होटल में देह व्यापार धंधे को लेकर पुलिस की रेड, संचालक सहित एक काबू

    होटल में देह व्यापार धंधे को लेकर पुलिस की रेड, संचालक सहित एक काबू

    रेवाड़ी: शहर के नाईवाली चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर शहर थाना पुलिस ने देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से पांच लड़कियों को मुक्त कराया है और होटल संचालक सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। होटल संचालक द्वारा जबरदस्ती लड़कियों से देहव्यापार कराया जा रहा था। होटल से मुक्त कराई गई लड़कियों को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर में भेज दिया। सभी लड़कियां अन्य राज्यों की रहने वाली है। 

    शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि नाईवाली चौक स्थित एक होटल में लड़कियों से जबरदस्ती देहव्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद रात को शहर थाना पुलिस ने होटल में छापेमारी कर दी। पुलिस को होटल में पांच लड़कियां मिली। दिल्ली की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए हिसार गई थी। हिसार में उन्हें मुकेश नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसने कहा कि वह दोनों को दिल्ली छोड़ देगा। मुकेश उन्हें दिल्ली की बजाय रेवाड़ी स्थित जेपी पैलेस होटल में ले गया, जहां होटल मालिक नवीन से मुलाकात कराई। रात होने के कारण दोनों लड़कियां होटल में ही रूक गई।

    शिकायत में लड़की ने कहा है कि होटल संचालक नवीन ने उन्हें देहव्यापार के लिए दूसरे होटल में जाने के लिए कहा। इंकार करने पर नवीन ने जान से मारने की धमकी दी। नवीन ने बताया कि उसने दोनों लड़कियों के लिए मुकेश को रुपये भी दिए है। लड़की ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली में रहने वाली अपनी एक दोस्त को दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने होटल से पांच लड़कियों को मुक्त कराया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर होटल मालिक नवीन व एक अन्य व्यक्ति बिरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी लड़कियों को वन स्टाप सेंटर में भेज दिया और जांच कर रही है। दोनों आरोपियो को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

  • होशियारपुर: मामूली बात को लेकर नशेड़ी नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुर: मामूली बात को लेकर नशेड़ी नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    बस्सी ख्वाजूः होशियारपुर के मोहल्ला बस्सी ख्वाजू से एक खबर सामने आ रही है, जहां मामुली बात को लेकर एक परिवार पर कुछ लोगो द्वारा जनलेवा हमला कर दिया गया और घर के साथ उनकी दुकान में भी तोड़ की गई। होशियारपुर के बस्सी ख्वाजू के रहने वाले गुरमुख सिंह ने बातचीत के दोरान उन्होनें बताया कि वह बसीखवाजू में दुकान पर जनरेटर की मरम्मत का काम करते हैं, वहीं कुछ नौजवान वहां पर नशा करते हैं और अपने दूसरे साथियों को भी मोहल्ले में बुलाकर वहा का माहौल खराब करते हैं।

    इन नशा करने वाले नौजपानोंं को पहले भी काई बार विनमृता से अपील की गई है लेकिन वह नोजवानों नें बात नहीं मानीं । बीती रात को नशा करने वाले नौजवानों को कहने पर उन्होंने अपने साथियो के समेट उनकी दुकान और घर पर हमला कर दिया। जिसकी c.c.t.v कैमरा में कैद हो गई है, सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन प्रभरी और डी.एस.पी सिटी पाहुंचे, जिनहोने सी.सी.टी.वी के आधार पर जांच करनी शुरू करदी है और कहा है कि जल्दी ही दोषी पकड़े जाएंगे।

  • कपूरथलाः निगम की बड़ी कार्रवाई, ग्लैम गर्ल्स शोरूम की इमारत को किया सील

    कपूरथलाः निगम की बड़ी कार्रवाई, ग्लैम गर्ल्स शोरूम की इमारत को किया सील

    कपूरथलाः नगर निगम के कमिशनर ने अवैध इमारतों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आज एटीपी रविंदर कुमार ने टीम सहित डीसी चौक के नजदीक ग्लैम गर्ल्स के शोरूम की इमारत को सील कर दिया। एटीपी का कहना है कि उक्त इमारत के मालिक बरिंदर सिंह ने कोई भी नक्शा पास नहीं करवाया है और अब मालिक इस इमारत के पिछले हिस्से में बने रिहाइशी हिस्से को भी कॉमर्शियल उपयोग करने के लिए के लिए रेनोवेशन करवा रहा था।

    उक्त इमारत में कॉमर्शियल कार्य भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त इमारत मालिक को तीन नोटिस भी भेजे गए थे। जिनका कोई तसल्ली बक्श जवाब न मिलने के बाद सील की कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इमारत की सील करने के बाद किसी भी व्यक्ति ने अगर अवैध ढंग से सील तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  • दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, 5 की मौत

    दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, 5 की मौत

    सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक सोलन के धर्मपुर में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक इनोवा गाड़ी ने राहगीरों को रौंद दिया है। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कालका शिमला हाईवे पर धर्मपुर की यह घटना है। मंगलवार 10 बजे के करीब यह हादसा पेश आया है। एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान तीखे मोड़ पर गाड़ी चालक ने नियंत्रण खोया और हाईवे किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया।

    दरअसल, मंगलवार सुबह सोलन के धर्मपुर पर सुक्की जोहड़ी में हाईवे के किनारे ये लोग पैदल चल रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार नौ लोग प्रवासी मजदूर हैं और यूपी के कुशीनगर और बिहार के छपरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी इनोवा चालक राजेश सोलन के ही कसौली का रहने वाला बताया जा रहा है और मृतकों की पहचान गुड्डू यादव , राजा वर्मा, निप्पू निसाद, मोती लाल यादव व सन्नी देवल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंची गई । स्थानीय पुलिस गहनता से जांच में जांच में जुट गई।

  • पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला नाबालिग गिरफ्तार

    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला नाबालिग गिरफ्तार

    मानसा: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी भरी ई-मेल एक नाबालिग ने भेजी थी। मानसा पुलिस ने आरोपी नाबालिग को राजस्थान के जोधपुर से काबू किया है। पकड़ा गया लड़का दसवीं कक्षा का छात्र है और मजदूर परिवार से संबंध रखता है। पुलिस ने उससे एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने मानसा में पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। 

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को ईमेल से जान से मारने की धमकी दी गई थी। मनसा एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि 4 मार्च को बलकौर सिंह ने मनसा थाना सदर में बयान दर्ज कराया था कि 18, 24, 26, 27 फरवरी को अज्ञात लोगों ने उनकी ईमेल आईडी पर जान से मारने की धमकी दी और फिरौती की मांग की गई थी। धमकी के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

    मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के अलावा ईमेल में सलमान खान का भी नाम लिया गया था। साथ ही सिद्धू के पिता को सलाह दी गई है कि बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेना बंद करे। जिसमें उन्हें 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिस पर थाना सदर मनसा में मामला दर्ज कर मानसा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले 10वीं कक्षा का छात्र और मजदूर परिवार से संबंध रखने वाले 14 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के जोधपुर निवासी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है और इस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।

    एसएसपी मानसा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में जो भी शामिल है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ गायकों पर भी परिवार को शक था और उन्हें भी बुलाया गया है और पूछताछ की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मूसेवाला के सुरक्षा प्रचारक की भी जांच की जाएगी, उन्होंने कहा कि गोल्डी बराड़ सहित और लोगों को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • जालंधर सहित इन रेलवे स्टेशनों को बंद रखने की खालिस्तानी पन्नू की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर सहित इन रेलवे स्टेशनों को बंद रखने की खालिस्तानी पन्नू की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः खालिस्तानी समर्थक सिख फ़ॉर जिस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक भड़काऊ वीडियो फिर से सामने आया है। दरअसल,सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तान  समर्थन जारी की जा रही वीडियो में देश की सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। नारे लगवाने के साथ ही पन्नू ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए धमकी भरी वीडियो भी जारी कर दी है।

    वहीं अमृतसर में होने जा रहे G20 सम्मेलन से पहले सिख फार जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तान समर्थन में नारे लगवा दिए हैं। यह नारे वेरका बाइपास पर लगवाए गए हैं। पन्नू ने ऐलान किया है कि वे और उसके समर्थक 15-16 मार्च को अमृतसर, जालंधर और लुधियाना रेलवे स्टेशन बंद रखेंगे। इतना ही नहीं, 15-16 मार्च को अमृतसर में होने वाले G20 सम्मेलन में प्रदर्शन भी करेंगे ताकि 20 देशों के नुमाइंदों को पता चल सके कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं। इतना ही नहीं, G20 देशों का पंजाब में नहीं, खालिस्तान में स्वागत है।

    आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान और देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दे दी है। पन्नू का कहना है कि अमृतसर की धरती पर सैंकड़ों सिख शहीद हुए हैं। उनके नाम पर 100 करोड़ रुपए से नई सड़कें बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के किसान खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैं। सीएम भगवंत मान और अमित शाह याद रखें। जो लाशें घर आती हैं, एक दिन समय आएगा, वे लाशें उनके घरों को जाएंगी। पन्नू ने अपनी वीडियो में सीएम व गृहमंत्री को चेताया है कि खालिस्तान समर्थक वेरका तक पहुंच चुके हैं। आने वाली 15-16 मार्च को वे अमृतसर में होने वाली G20 में पहुंचेंगे और देशों के अधिकारियों के सामने आवाज उठाएंगे।