Blog

  • Punjab News: तीन पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: तीन पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्ज़े से तीन पिस्तौल और आठ ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    इसी के तहत नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हरमनप्रीत सिंह नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अमृतसर ग्रामीण के नवां गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 25 साल है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी से पहले एक पिस्तौल बरामद की गई थी, जिसके बाद आगे की पूछताछ के दौरान दो और पिस्तौलें और आठ ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।

    बरामद हथियारों में एक विदेशी कंपनी की PX-5 मॉडल पिस्तौल और दो देसी पिस्तौलें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, झपटमारी और चोरी के मामले शामिल हैं।

     

  • Jalandhar News: Khalsa College में हुई लड़ाई की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Khalsa College में हुई लड़ाई की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    जालंधर:  खालसा कॉलेज में एक मामूली कहासुनी ने बाद में हिंसक झड़प का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, किशनपुरा के रहने वाले एक युवक पर कुछ युवकों ने अजीत नगर में जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कॉलेज में वेप (ई-सिगरेट) पीने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस हो गई थी। शुरुआत में मामला छोटा था, लेकिन पुरानी रंजिश के कारण यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया।

    पुरानी रंजिश के चलते रची गई साजिश
    पीड़ित युवक ने बताया कि वह कॉलेज में नया-नया आया था। जिन दोस्तों के साथ उसकी दोस्ती हुई थी, उनका आरोपी युवकों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। पीड़ित का कहना है कि उसने उस समय झगड़ा खत्म कराने की कोशिश की थी और किसी से लड़ाई नहीं की थी। लेकिन आरोपी पक्ष ने इस बात को लेकर मन में रंजिश रख ली और करीब तीन-चार दिन बाद उस पर हमला करने की योजना बना ली।

    सड़क पर घेरकर किया हमला
    पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जानबूझकर अपनी गाड़ी उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

    गोलियां चलाने का भी आरोप
    पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर गोलियां भी चलाईं। जान बचाने के लिए वह तुरंत वहां से भागा और पास के एक घर में घुस गया। वहां उसने जोर-जोर से शोर मचाकर मदद मांगी, जिसके बाद आसपास के लोग बाहर आए और उसकी जान बच सकी।

    निहंग बाणे में थे हमलावर
    पीड़ित युवक के अनुसार, हमलावर निहंग बाणे (पोशाक) में थे। हमले में शामिल युवकों की पहचान आकाश बाजवा, पवन और मनजोत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी जालंधर के गढ़ा इलाके के रहने वाले हैं।

    पुलिस कर रही मामले की जांच
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    इससे पहले भी कॉलेज की प्रधानगी लेकर लकी ओबेरॉय की हुई थी हत्या
    गौरतलब है कि कॉलेज की प्रधानगी लेकर हुई लड़ाई के बाद लकी ओबेरॉय की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद जांच में खुलासा हुआ है कि लकी ओबेरॉय के कत्ल की स्क्रिप्ट पिछले 44 दिनों में लिखी गई। दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी जोगा और लकी कभी जिगरी दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे के जन्मदिन पर केक काटते थे और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट लाइक करते थे।

    इनके बीच दरार तब आई जब खालसा कॉलेज की प्रधानगी के चुनाव हुए। लकी ने जोगा को नजरअंदाज करते हुए अपनी मर्जी से लव नाम के युवक को प्रधान बना दिया। यह शक्ति प्रदर्शन जोगा को चुभ गया। दुश्मनी इतनी बढ़ी कि 25 दिसंबर 2025 को जोगा ने एक धमकी भरी पोस्ट की। फिर ठीक 44वें दिन लकी को गोलियों से भून दिया गया।

     

     

     

  • AAP की चेतावनी: गैस की कीमतें न घटीं तो सड़क पर प्रदर्शन और तेज होगा

    AAP की चेतावनी: गैस की कीमतें न घटीं तो सड़क पर प्रदर्शन और तेज होगा

    चंडीगढ़: “डबल इंजन” का दावा करने वाली भाजपा सरकार अब आम जनता के लिए “ट्रबल इंजन” बन चुकी है। रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और शहर में पैदा की जा रही गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर, आज आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने सेक्टर-17 प्लाज़ा (नीलम सिनेमा के सामने) केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल किया। प्रदर्शन में आप कार्यकर्ताओं और आम जनता का भारी हुजूम उमड़ा, जिन्होंने “नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर गायब हुआ गैस सिलेंडर” के गगनभेदी नारों से पूरे प्लाज़ा को गुंजा दिया।

    रसोई पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर रही है मोदी सरकार

    प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने भाजपा पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भाजपा नेता विपक्ष में रहते हुए 400 रुपये के सिलेंडर पर सड़कों पर बैठकर छातियां पीटते थे, आज वे 1000 पार कर चुके सिलेंडर पर गूंगे और बहरे हो चुके हैं। मोदी सरकार ने आम आदमी की थाली और महिलाओं के घर के बजट पर सीधे ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर दी है। एक तरफ महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है, तो दूसरी तरफ अब गैस की सप्लाई रोककर जानबूझकर किल्लत (आर्टिफिशियल शॉर्टेज) पैदा की जा रही है, ताकि पूंजीपतियों की जेबें भरी जा सकें। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक झांकी है। अगर गैस सिलेंडर की कीमतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई और शहर में सप्लाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर इस आंदोलन को और उग्र करेगी और भाजपा नेताओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया जाएगा। इस रोष प्रदर्शन में पूर्व मेयर कुलदीप कुमार, काउंसलर हरदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी सन्नी औलख, अंजू कट्याल, योगेश ढींगरा, जसबीर सिंह लाडी, शादाब राठी, ललित मोहन, मेवा राम और स्टेट मीडिया इंचार्ज विक्रांत ए. तंवर मौजूद रहे। शिशुपाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।  
  • बाबू कांशीराम के योगदान को सम्मान देने की मांग, विधानसभा में प्रस्ताव पारित

    बाबू कांशीराम के योगदान को सम्मान देने की मांग, विधानसभा में प्रस्ताव पारित

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने प्रख्यात समाज सुधारक और राजनीतिक नेता Babu Kanshi Ram को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। यह प्रस्ताव राज्य के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने सदन में पेश किया, जिसमें केंद्र सरकार से देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान Bharat Ratna से सम्मानित करने की अपील की गई। प्रस्ताव को पूरे सदन का समर्थन मिला और पंजाब सरकार इसे केंद्र सरकार को भेजेगी।

    प्रस्ताव पेश करते हुए चीमा ने कहा कि बाबू कांशीराम ने B. R. Ambedkar की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक और आर्थिक समानता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि कांशीराम ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष के लिए गजेटेड अधिकारी की नौकरी छोड़ दी और बाद में संगठन बनाकर तथा सक्रिय राजनीति में आकर गरीब और मध्यम वर्गीय युवाओं को सशक्त किया।

    वित्त मंत्री ने कहा कि बाबू कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ जिले में हुआ था और उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए उनके पैतृक गांव में पुस्तकालय और आधुनिक ऑडिटोरियम बनाने के साथ-साथ एक स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए अनुदान भी दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि Arvind Kejriwal ने वर्ष 2016 में ही बाबू कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग उठाई थी।

     

     

  • खेर की लकड़ी चोरी करने के मामले में 10 आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    खेर की लकड़ी चोरी करने के मामले में 10 आरोपियों को किया गया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला: आसरे वाली गांव में खेर की लकड़ी चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा आज गिरफ्तार किए गए। 10 आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां पर जिला अदालत के द्वारा सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि बरवाला के गांव आसरेवाली में वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में खेर के पेड़ों की चोरी करने के मामला सामने आया था। इसके लेकर पुलिस के द्वारा इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में करीब 1100 खैर के पेड़ काटकर चोरी किए गए थे।

    अब इस मामले में एक के बाद एक कई गिरफ्तारियां हो रही है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में से तीन आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

    इसको एसआईटी के द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। विभाग के भी यदि अधिकारी शामिल हुए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस पूरे मामले में वाइल्डलाइफ विभाग के अधिकारियों की क्या जिम्मेदारी है।

    उसको लेकर भी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है क्योंकि वाइल्डलाइफ विभाग के नाक के नीचे तड़के से 1100 खैर के पेड़ काट कर चोरी किए गए। अब देखना यह होगा कि जांच में विभाग के अधिकारियों के मिलीभगत पाई जाती है। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से इंडक्शन चूल्हे हुए महंगे, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से इंडक्शन चूल्हे हुए महंगे, ग्रामीण परेशान, देखें वीडियो

    पठानकोटः ईरान-इज़राइल युद्ध का असर भारत की इकॉनमी पर पड़ रहा है, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद इंडक्शन चूल्हे भी महंगे हो गए हैं, करीब 1500 रुपये में बिकने वाला चूल्हा 25 से 2700 रुपये में मिलने लगा है।

    युद्ध की वजह से महंगी हो रही सामान
    ईरान-इज़राइल युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखा जा रहा है, और इसका असर भारत में भी पड़ने लगा है, बहनों, जहां गैस की कमी हो रही है, वहीं दूसरी चीज़ें भी महंगी होने लगी हैं। गैस की कमी की वजह से लोग किचन के लिए इंडक्शन चूल्हे खरीदने जा रहे हैं, जिनकी कीमत पहले करीब 1500 रुपये थी, जो अब 2500 रुपये से बढ़कर 2700 रुपये हो गई है, जिसकी वजह से इस बढ़ती महंगाई का असर सीधे आम लोगों पर पड़ने लगा है। और वे सरकार से इसका हल निकालने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

    ग्रामीणों ने कही ये बात
    इस बारे में बात करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ईरान-इज़राइल युद्ध की वजह से सभी चीज़ें महंगी हो गई हैं। गैस की कमी की वजह से किचन पर भी असर पड़ने लगा है, जिसकी वजह से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन स्टोव खरीदना शुरू कर दिया है, जिसका रेट पहले 1500 था और अब 2500 से 2700 तक मिल रहा है। जिसकी वजह से हर चीज़ महंगी होती जा रही है और दुकानदार भी इन महंगी चीजों को लेकर परेशान दिख रहे हैं।

     

     

     

     

  • भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय परिचय बैठक आयोजित

    भाजपा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय परिचय बैठक आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय परिचय बैठक और कार्यशाला सोमवार को ऊना स्थित भाजपा के जिला कार्यालय दीप कमल में आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारी, पेंशनर्स और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

    सत्ती ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों की बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पार्टी आने वाले पंचायती राज, स्थानीय निकाय और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्य संगठन के साथ-साथ अपने सभी फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों को सक्रिय करने का कार्य कर रही है। हाल ही में संगठनात्मक विस्तार के बाद नए पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, कार्यप्रणाली और रणनीति से अवगत करवाने के लिए इस प्रकार की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव होने हैं, जबकि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। इन सभी चुनावों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना होगार्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की।  बैठक के दौरान प्रकोष्ठ के। विधायक सत्ती ने इस अवसर पर कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की।  बैठक के दौरान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी समस्याओं को उठाया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव साझा किए। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

     

  • संत बाबा डांगू बाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

    संत बाबा डांगू बाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में 20वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: संत डांगू बाले गुर्जर राजकीय महाविद्यालय बीटन में आज(सोमवार) को 20 वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। समारोह के दौरान महाविद्यालय के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास होता है, जो विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

    शिक्षा के क्षेत्र में हरोली छू रहा नई ऊंचाइयां

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज की शुरुआत संत बाबा डांगू  वाले द्वारा की गई थी और बाद में सरकार ने इसका संचालन अपने हाथ में लेकर इसे एक राजकीय महाविद्यालय के रूप में विकसित किया, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े, इस उद्देश्य से खड्ड में कॉलेज खोला गया है और हरोली में भी नया महाविद्यालय भवन निर्माणाधीन है। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को अपने घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

    2027 तक हरोली को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का लक्ष्य 

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्ष 2027 तक हरोली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत बेहतर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरोली क्षेत्र में लगभग 35 पेट्रोल पंप और कई गैस एजेंसियां भी लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

    खेल सुविधाओं को मिल रहा बढ़ावा

    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीटन ग्राउंड को 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स लगाने की स्वीकृति दी गई है, जिससे अब वहां डे-नाइट मैच आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा नग्नोली मैदान में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जाएंगी, जबकि खड्ड  फुटबॉल ग्राउंड में भी 50 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित की जा चुकी हैं।

    इसके साथ ही बीटन और हीरा में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2-2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र के पर्यटन और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी की पर्याप्त और निर्बाध सप्लाई मुहैया करवाने के लिए पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर एक हज़ार करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हज़ार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. समीक्षा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कॉलेज की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी।

    ये रहे उपस्थित 

    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ रणजीत राणा व अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, प्रिंसिपल डॉ समीक्षा, कॉलेज स्टाफ, बच्चों के अभिभावकगण सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Security Guard ने किया Punjab And Sindh Bank के मैनेंजर का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Security Guard ने किया Punjab And Sindh Bank के मैनेंजर का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    गाजियाबादः जिले के बलराम नगर में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में मामूली बात को लेकर गोली चल गई। इस घटना में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र हुड्डा ने बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है गार्ड और मैनेजर के बीच छुट्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर 1.45 के आसपास गार्ड मैनेजर के केबिन में छुट्टी मांगने के लिए पहुंचा। केबिन के अंदर ही दोनों की छुट्टी न देने को लेकर नोकझोंक हुई। गार्ड रवींद्र ने गुस्से में आकर मैनेजर अभिषेक शर्मा के ऊपर फायर झोंक दिया।

    गोली लगते ही अभिषेक शर्मा लहूलुहान हो गए। आरोपी गार्ड इस घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में अभिषेक शर्मा पिछले एक साल से बैंक मैनेजर के पद पर तैनात थे। वहीं, बागपत निवासी रवींद्र हुड्डा पिछले 3 महीनों से वहां सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

    बताया जा रहा है कि रवींद्र पिछले कुछ दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था, जिसे लेकर मैनेजर और गार्ड के बीच अक्सर तनाव बना रहता था। गार्ड रविंद्र हुड्डा दोपहर में बैंक पहुंचा और सीधे मैनेजर अभिषेक शर्मा के केबिन में चला गया। वहां छुट्टी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर गार्ड ने अपनी डबल बैरल बंदूक से मैनेजर पर गोली चला दी। गोली लगते ही अभिषेक शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और बैंक में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने तुरंत घायल मैनेजर को बाइक से अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

     

     

  • Train की चपेट में आने से कटी लड़की की उंगलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Train की चपेट में आने से कटी लड़की की उंगलियां, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-19 में उस समय सनसनी फैल गई जब कटी हुई उंगलियां मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस कटी हुई उंगलियों की जांच शुरु कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह उंगलियां पास में ही रहने वाली 11 साल की एक बच्ची की है।

    यह उंगलियां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से कटी हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर जीआरपी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घायल लड़की को पीजीआई में भर्ती कर दिया गया है। वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

    इस मामले में पुलिस का कहना है कि सेक्टर-19 के इंचार्ज मलकीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि कटी हुई उंगलियां मिली हैं। उन्हें सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो सामने आया कि 11 साल की एक लड़की की रेलवे ट्रैक के नीचे आने से उंगलियां कटी थी।

    इससे पीजीआई रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर रेलवे पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि ट्रैक पर खून भी पड़ा था। फिलहाल इस मामले को लेकर जीआरपी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।