Blog

  • Punjab News: Petrol Pump पर भारी हंगामा, महिला कर्मी ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump पर भारी हंगामा, महिला कर्मी ने मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के भारत नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पंप की महिला कर्मचारी जसकरण कौर ने अपने मैनेजर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। इस घटना को लेकर महिला द्वारा 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। महिला द्वारा न्याय की मांग की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पेट्रोल पंप प्रबंधन या मालिक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।वहीं जसकरण कौर ने आरोप लगाया कि वह पिछले करीब ढाई साल से भारत नगर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर कार्यरत है। उसके मुताबिक पंप का मैनेजर लंबे समय से उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ कर रहा है।

    महिला ने बताया कि जब भी वह ग्राहकों से पैसे लेकर जमा करवाने जाती थी तो मैनेजर उसका हाथ पकड़ लेता था। इसके अलावा कई बार वह जानबूझकर कंधा मारकर निकलता था। महिला का आरोप है कि लंच ब्रेक के दौरान भी मैनेजर उससे पहले लंच रूम में पहुंचकर बैठ जाता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जसकरण कौर का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने पेट्रोल पंप के मालिक को भी शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय उसे चुप रहने के लिए कहा गया। महिला ने कहा कि मालिक का फर्ज बनता था कि वह मैनेजर को सामने बुलाकर मामले की जांच करता, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके उलट उसे ही गलत ठहराने का प्रयास किया गया।

    महिला ने बताया कि वह पिछले 7 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रही है और किसी का कोई पैसा बकाया नहीं है। पारिवारिक मजबूरियों के कारण उसे नौकरी करनी पड़ रही है। उसने मांग की कि आरोपी मैनेजर को उसके सामने लाया जाए ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। महिला का कहना है कि पेट्रोल पंप पर पहले सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। करीब छह महीने पहले ही कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी फुटेज से भी कई बातें स्पष्ट हो सकती हैं। वहीं पीसीआर दस्ता-30 के एएसआई परमानंद ने बताया कि 112 पर महिला की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान मैनेजर पेट्रोल पंप पर मौजूद नहीं था। एएसआई ने बताया कि मामले की सूचना कोचर मार्केट चौकी पुलिस को दे दी गई है। महिला द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • लुटेरे ने बुजुर्ग महिला पर बोला हमला, जमीन पर पटका, टॉप्स व Gold Chain लूटकर फरार, देखें CCTV

    लुटेरे ने बुजुर्ग महिला पर बोला हमला, जमीन पर पटका, टॉप्स व Gold Chain लूटकर फरार, देखें CCTV

    जयपुरः शहर के सोडाला इलाके में बेखौफ बदमाश द्वारा दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को बदमाश ने पीछे से आकर जोरदार धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और कानों के टॉप्स व गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। लूटे गए गहनों की कीमत करीब 4.23 लाख रुपए बताई जा रही है। यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    जानकारी देते डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि जमुना नगर की रहने वाली संतोष अग्रवाल (74) घर के पास ही के मंदिर में दर्शन करने गईं थीं। दोपहर करीब 12:40 बजे जब वह वापस लौटकर अपने अपार्टमेंट के ठीक बाहर पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे एक युवक ने उन पर हमला बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से सड़क पर पटक दिया। महिला खुद को बचाने और मदद के लिए लगातार चिल्लाती रही, लेकिन दोपहर का वक्त होने के कारण सड़क सूनी थी। बदमाश ने बड़ी बेरहमी से महिला के कानों में पहने सोने के टॉप्स और गले की सोने की चेन लूट ली और पैदल ही सुशीलपुरा की ओर भाग निकला। जब तक चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आए, आरोपी फरार हो चुका था।

    सोडाला थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया है। डीसीपी साउथ के मुताबिक, पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो सुशीलपुरा और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: High Court से PRTC के कच्चे कर्मचारियों को लगा झटका

    Punjab News: High Court से PRTC के कच्चे कर्मचारियों को लगा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब रोडवेज एवं पीईपीएसयू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के कच्चे कर्मचारियों द्वारा लगातार पक्के करने को लेकर अपील की जा रही है। वहीं कर्मियों द्वारा पक्के करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। वहीं हाईकोर्ट में याचिका पर हुई सुनवाई में कर्मियों को झटका लगा है। दरअसल, कच्चे कर्मियों को नियमित करने के एकल पीठ के आदेश पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिलहाल रोक लगा दी है।

    अदालत ने मामले में नोटिस जारी करते हुए 31 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की है और तब तक संबंधित कर्मचारियों की सेवाओं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, हाईकोर्ट की एकल पीठ ने 22 अप्रैल 2026 को पीआरटीसी को निर्देश दिया था कि कच्चे कर्मचारियों को 6 सप्ताह के भीतर नियमित किया जाए। कोर्ट ने यह भी कहा था कि तय समय में आदेश लागू नहीं होने पर कर्मचारियों को नियमित माना जाएगा।

    इस आदेश को चुनौती देते हुए पीआरटीसी ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी। सुनवाई के दौरान निगम की ओर से कहा गया कि नियमितीकरण का यही मुद्दा पहले से ही एक अन्य मामले में हाईकोर्ट के पास विचाराधीन है। वहीं पीआरटीसी के वकीलों ने अदालत को बताया कि 21 मई 2026 को भी इसी तरह के मामले में अंतरिम आदेश पारित किया गया था और उस मामले की सुनवाई भी 31 अगस्त को तय है। इसके बाद डिवीजन बेंच ने वर्तमान मामले को भी उसी तारीख पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

  • Jalandhar News: Shri Devi Talab Temple को बम से उड़ाने धमकी मिलने पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Shri Devi Talab Temple को बम से उड़ाने धमकी मिलने पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं आज देवी तालाब मंदिर सहित अमृतसर के दुर्गयाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के Maisar मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एसीपी ने कहा कि थाना 8 के प्रभारी के साथ मिलकर वह श्री देवी तालाब मंदिर में जांच करने पहुंचे है। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    जांच अधिकारी का कहना हैकि आज सुबह श्री देवी तालाब मंदिर सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों को धमकी मिली है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने इसे रूटिन चैकिंग बताया।आज धार्मिक स्थलों के साथ पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल में लिखा है कि 6 जून 1984 में दरबार साहिब पर हुए हमले का बदला लिया जाएगा। इसी के साथ ही अंबाला-दिल्ली में 5 और 6 जून को लोगों से सफर ना करने की अपील की गई है। इस घटना को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम चंडीगढ़ सचिवालय की इमारत में पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि एक बार फिर से पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर में भी पुलिस, बम निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम जांच कर रही है। इस दौरान पार्किंग में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

  • America में युवक ने किया तिरंगे का अपमान, लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    America में युवक ने किया तिरंगे का अपमान, लोगों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    फ्रेस्कोः अमेरिका के टेक्सास स्थित फ्रेस्को सिटी हॉल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां, एक अमरीकी नौजवान शरेआम इंडिया के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहा है। इस दौरान युवक ने घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोग इसकी जमकर निंदा कर रहे हैं।
    सोशल मीडिया एक्स पर वायरल वीडियो के मुताबिक, एक अमेरिकी व्यक्ति Frisco सिटी हॉल के बाहर तिरंगे को फाड़ता और अपमानित करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहां मौजूद भीड़ इस अपमानजनक हरकत पर चेयर कर रही थी। वीडियो में झंडा फाड़ने वाले व्यक्ति की पहचान Clayton Walker के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उत्तरी डलास क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते प्रवासन के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थी। भारत और विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा की है। लोगों का मानना है कि प्रवासन नीतियों पर असहमति जताना ठीक है, लेकिन किसी देश के राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह से अपमान करना पूरी तरह से गलत है। ऑनलाइन प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “भारतीय प्रवासी अमेरिका में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों और सबसे ज्यादा हुनरमंद कामगारों में से हैं।” दूसरे ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन महज “देशभक्ति की आड़ में छिपा डर” है। इस बात को लेकर काफी नाराजगी थी कि जब भी लोग नौकरियों या अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित होते हैं, तो प्रवासियों को ही हमेशा बलि का बकरा क्यों बनाया जाता है। बहुत से लोगों ने यह साफ कर दिया: “झंडे का अपमान करने से कोई देश कमजोर नहीं होता, इससे तो बस ऐसा करने वाले व्यक्ति की मानसिकता ही जाहिर होती है।”    
  • Medical College Hospital में हुआ Blackout, लाइट जलाकर करते दिखे ईलाज, जांच के आदेश जारी, देखें वीडियो

    Medical College Hospital में हुआ Blackout, लाइट जलाकर करते दिखे ईलाज, जांच के आदेश जारी, देखें वीडियो

    हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात करीब एक घंटे तक बिजली गुल रहने की घटना पर उपायुक्त ने संज्ञान लिया। हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की। दरअसल, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मंगलवार देर रात एक घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। हालात इतने खराब थे कि डॉक्टर और नर्स मोबाइल फोन की लाइट जलाकर मरीजों का इलाज करते दिखे।

    300 बेड वाले इस हॉस्पिटल में मरीजों की हालत बहुत खराब थी। मरीजों के रिश्तेदार उन्हें पंखा झलते दिखे। सबसे ज़्यादा परेशानी डॉक्टरों को हुई। मरीजों की जान बचाने के लिए डॉक्टर मोबाइल फोन की टॉर्च से इलाज करते दिखे। वहीं नर्सें मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर मरीजों को इंजेक्शन और पानी देती दिखीं। डीजल की कमी के कारण हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने जनरेटर नहीं चलाया। जब वरीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि डीजल ही नहीं है, जिससे बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकती है। एक घंटे बाद जब बिजली आई तब मरीजों को राहत मिली। सांसद मनीष जायसवाल ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने राज्य के बिगड़ते स्वास्थ्य सेवा पर चिंता जताई।

    मरीजों की परेशानी और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने अपने स्तर से डीजल उपलब्ध कराने की बात कही है। जब जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, तो एक पूरी टीम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल गई और जांच की। हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती के नेतृत्व में जांच किया गया। सभी एचओडी के साथ बैठक की गई। उपायुक्त ने कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए तैयारी चल रही है। एक बड़ा सोलर सिस्टम लगाया गया है। सोलर पैनल भी ठीक किए जाएंगे। एक ट्रांसफॉर्मर लगाने की भी तैयारी चल रही है। हॉस्पिटल में दूसरे इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। हाल ही में दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी हॉस्पिटल की खराब हालत पर चिंता जताई थी और उप विकास आयुक्त को प्रशासक नियुक्त किया था। इसके बावजूद, हालात जस के तस बने हुए हैं।

  • Punjab News: चोरों का आतंक, बंद दुकानों के बाहर से बिजली की तार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: चोरों का आतंक, बंद दुकानों के बाहर से बिजली की तार लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन नशे की आपूर्ति के लिए चोर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला शहर के अंदरूनी हिस्से दाल बाजार में कच्ची गली से सामने आया है। जहां बंद दुकानों के बाहर से चोर बिजली की तार को काटकर ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अल सुबह के समय मार्किट बंद पड़ी है। इस दौरान नौजवान गली में आता है और ईधर-उधर देखने लगता है।

    जिसके बाद बंद दुकानों के बाहर से बिजली की तार को नुकीली चीज से काटता है और उसे रोल करना शुरू कर देता है। जिसके बाद तार लेकर चोर फरार हो जाता है। इस घटना का जब सुबह दुकानदारों को पता चला तो उनमें रोष पाया गया गया। दुकानदारों ने कहा कि नशे की आपूर्ति के लिए चोर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। ऐसे में दुकानदारों से पुलिस से गश्त बढ़ाने की अपील की है। उनका कहना है कि रोजाना शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातें हो रही है। इससे लोगों में मन में भी डर का माहौल है।

     

     

  • Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले Golden Temple को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    Punjab News: ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले Golden Temple को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    अमृतसरः ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं। इस खास मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए करीब 4 हजार जवानों ने पूरे अमृतसर शहर की सुरक्षा कमान संभाली हुई है। वहीं हाई अलर्ट के बावजूद गोल्डन टेंपल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर पोस्ट भी वायरल हो रही है।

    जिसमें दावा किया गया है कि दुर्गियाना मंदिर (अमृतसर), मुक्तेश्वर मंदिर (पठानकोट), देवी तालाब मंदिर (जालंधर), माइसर मंदिर (बठिंडा) और काली देवी मंदिर (पटियाला) को बम से उड़ाया जाएगा। इस पोस्ट में इन घटनाओं को 6 जून, 1984 की घटना और संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की शहादत से जोड़ा गया है और इसे “प्रतिशोध” बताया गया है। इसके साथ ही खालिस्तान नेशनल आर्मी और कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम भी लिए गए हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

  • पीले चावल बांटने के दौरान विवाद, रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, हुआ High-Voltage ड्रामा, देखें वीडियो

    पीले चावल बांटने के दौरान विवाद, रिपोर्ट दर्ज न करने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, हुआ High-Voltage ड्रामा, देखें वीडियो

    अलवरः जिले के आगर गांव में हाई-वोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। जहां, जागरण के लिए पीले चावल बांटने के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसे खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं मानी। करीब 2 घंटे समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा और उसे सुरक्षित घर पहुंचाया गया।

    जानकारी देते भाजपा नेता रोहिताश घांघल ने बताया की आगर गांव में शनिवार को श्याम जागरण का आयोजन होना है, जिसके लिए गांव के युवा घर-घर जाकर पीले चावल बांट रहे हैं। आरोप है कि 31 मई की रात को किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उन्होंने अखिलेश प्रजापत के साथ मारपीट कर दी थी। अखिलेश का कहना है कि वह 1 जून को शिकायत लेकर प्रतापगढ़ थाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उसे वहां से भगा दिया।

    इसके बाद कार्रवाई नहीं होने से नाराज अखिलेश अब गांव में बने मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने तथा डरा-धमकाकर भगाने के आरोप लगाए। अखिलेश के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भाजपा नेता रोहिताश घांघल भी मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर अखिलेश टावर से नीचे उतर आया। पुलिस अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया कि जिन युवकों पर मारपीट का आरोप है, उनके खिलाफ जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    वहीं प्रतापगढ़ थाना अधिकारी राजकुमार ने बताया कि युवक की शिकायत पहले ही ले ली गई थी और मामले की जांच की जा रही थी। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जानी थी। फिलहाल, युवक को समझाकर उसके घर सुरक्षित भेज दिया है।

     

  • Punjab News: कनाडा में पेपर आर्टिस्ट ने 25 दिनों में तैयार किया श्री अकाल तख़्त साहिब का विशेष मॉडल, देखें वीडियो

    Punjab News: कनाडा में पेपर आर्टिस्ट ने 25 दिनों में तैयार किया श्री अकाल तख़्त साहिब का विशेष मॉडल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के प्रसिद्ध पेपर आर्टिस्ट गुरप्रीत सिंह ने कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में जून 1984 के शहीदों को समर्पित श्री अकाल तख़्त साहिब का एक विशेष मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल में जून 1984 के दौरान हुए हमले के निशानों को दर्शाते हुए गोलियों, तोपों और टैंकों से प्रभावित हुई दीवारों, खिड़कियों और दरवाज़ों को बारीकी से दिखाया गया है।

    गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मॉडल को तैयार करने में करीब 20 से 25 दिन लगे। इसमें सॉलिड वुड और फाइबर की उपयोगिता की गई। उन्होंने कहा कि जून महीने के दौरान इस मॉडल को संगतों के दर्शन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा ताकि नई पीढ़ी को सिख इतिहास से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि भले ही जून 1984 की घटनाओं को 42 साल बीत चुके हैं, पर सिख समुदाय आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।

    गुरप्रीत सिंह इससे पहले भी दसों पातशाहियों के जन्म स्थानों और अन्य धार्मिक स्थलों के मॉडल बना चुके हैं और फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, सिंगापुर और फिलीपीन्स सहित कई देशों में अपनी कला की प्रदर्शनी लगा चुके हैं। उन्हें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की सरकारों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ़ यह है कि संगतें और खासकर नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़े रहें और उसे समझ सकें।