Blog

  • एस.सी. कमीशन द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को तलब

    एस.सी. कमीशन द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को तलब

    चंडीगढ़ : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जातिसूचक शब्द प्रयोग करने के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 4 जून 2026 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में आया था कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा अपने धूरी दौरे के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस बाबत एस.एस.पी. संगरूर से रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा आज पेश की गई रिपोर्ट पर आयोग ने असहमति जताई है।

  • Punjab News: बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे टीचर का तेजधार हथियारों से कत्ल

    Punjab News: बेटी को ट्यूशन छोड़कर लौट रहे टीचर का तेजधार हथियारों से कत्ल

    अमृतसरः पंजाब में कुछ घंटों में दूसरे कत्ल की घटना सामने आई है। दरअसल, हाल ही में फिरोजपुर में करियाना व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं अब दिनदहाड़े जंडियाला के नरैणगढ़ ड्रेन के पास टीचर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान जगदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव तलवंडी के पास मालोवाल रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ हमलावरों ने उन्हें घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    इस घटना में गला कटने से खून अधिक बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बलजीत सिंह और पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस कत्ल की अभी तक वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े दुकानदार का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े दुकानदार का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में लुधियाना में गोलियां चलने की घटना सामने आई थी। हालांकि उस घटना में गोली किसी को नहीं लगी थी। वहीं अब मक्खू में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां करियाना व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दुकान पुलिस थाना से लगभग 400 मीटर दूर थी। मृतक दुकान मालिक की पहचान 45 वर्षीय गुरचरण सिंह काला गाबा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवारों द्वारा दुकान संचालक पर गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

    वहीं घायल गुरचरण सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा गुरचरण सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई। वहीं घनटा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा ने कहा कि परिवार से बातचीत के बाद पता चला कि गाबा का एक सप्ताह से व्हाट्सएप्प नंबर बंद आ रहा था।

    ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसे गैंगस्टरों का फोन आया था। इस दौरान कुलबीर जीरा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। जीरा का आरोप है कि गैंगस्टरों को असहले के लाइसेंस जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि एक महीने से पुलिस द्वारा 4 लोगों के लाइसेंस जारी किए गए। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। कुलबीर जीरा ने लोगों से शहर को बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहाकि गैंगस्टर कह रहे है कि अभी ट्रेलर है, पिक्चर बाद में दिखाई जाएगी। जीरा ने कहा कि जब परिवार कहेंगा तभी शहर खोला जाएगा, लेकिन तब तक गाबा परिवार की अपील पर शहर को बंद रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने पुलिस से शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील की है।

  • दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

    दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

    दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

    चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाब के लोगों को उपचार के खर्च की चिंता से मुक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाता है। इस योजना को लोगों का व्यापक समर्थन मिला है और अब तक इसमें 45 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण हो चुका है। विशेष रूप से चिकित्सा आपात स्थितियों में हजारों परिवारों को इसका लाभ मिला है और अनेक लाभार्थियों ने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है। ऐसी ही एक लाभार्थी हैं बठिंडा की 37 वर्षीय गुरप्रीत कौर, जिनका जीवन हृदय की एक गंभीर बीमारी के कारण अचानक संकट में आ गया था। जब उन्हें पता चला कि उनके दिल में एक बड़ा छेद है, तो उन्हें न केवल स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ा, बल्कि उपचार के भारी खर्च की चिंता भी सताने लगी। लेकिन एम्स बठिंडा में सफल उपचार और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के सहयोग से उन्हें जीवन का नया अवसर मिला।

    अधिकांश लोगों के लिए हृदय की धड़कन ऐसी चीज है जिसके बारे में वे कभी सोचते भी नहीं। यह जीवन के हर सुख-दुख के साथ चुपचाप चलती रहती है। लेकिन गुरप्रीत कौर की हर धड़कन अनजाने में एक छिपे हुए खतरे को अपने साथ लिए हुए थी। अब तक गुरप्रीत का जीवन अपने परिवार की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द सामान्य रूप से चल रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह जन्म से ही हृदय की एक ऐसी बीमारी से पीड़ित थीं, जो वर्षों तक सामने नहीं आई। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि उनके हृदय के ऊपरी दोनों कक्षों के बीच 22 मिलीमीटर का बड़ा एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट (ए एस डी ) था। इसके कारण रक्त प्रवाह में असंतुलन पैदा हो गया था और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था। यदि इसका उपचार नहीं किया जाता, तो आगे चलकर यह हृदय विफलता जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता था।

    बीमारी का पता चलते ही परिवार में चिंता का माहौल बन गया। एक ओर स्वास्थ्य की चिंता थी, दूसरी ओर उपचार का खर्च भी एक बड़ी चुनौती था। गुरप्रीत कौर बताती हैं, “सबसे पहले मेरे मन में इलाज के खर्च का ही विचार आया। मुझे चिंता थी कि हम इतना खर्च कैसे उठा पाएंगे। ऐसा लग रहा था जैसे हमारा परिवार जीवन के एक बहुत कठिन मोड़ पर खड़ा हो।” एम्स बठिंडा के विशेषज्ञों ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक विशेष प्रक्रिया की सलाह दी। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, 5 मई 2026 को कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब में सामान्य एनेस्थीसिया के तहत यह प्रक्रिया की गई। इस दौरान 24 मिलीमीटर का एम्प्लाट्ज़र सेप्टल ऑक्लूडर डिवाइस लगाकर हृदय के छेद को बंद किया गया। परिवार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पर भरोसा किया, जिसके तहत लगभग एक लाख रुपये की उपचार लागत कवर की गई। यह प्रक्रिया जोखिमपूर्ण थी और सहमति दस्तावेजों में संभावित हृदय संबंधी जटिलताओं, हीमोडायनामिक अस्थिरता तथा गंभीर चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता जैसी आशंकाओं का उल्लेख किया गया था।

    कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब के बाहर परिवार के सदस्य हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे। गुरप्रीत के पति उस समय को याद करते हुए कहते हैं, “हम केवल प्रार्थना ही कर सकते थे। हर मिनट बहुत लंबा लग रहा था। जब डॉक्टर बाहर आए और उन्होंने बताया कि सब कुछ सफल रहा, तो ऐसा लगा जैसे हमारे सिर से बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो।” यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और कोई जटिलता सामने नहीं आई। गुरप्रीत के लिए यह एक स्वस्थ भविष्य की ओर नई शुरुआत थी। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत मिला आर्थिक सहयोग परिवार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ, जिसने उन्हें ऐसे भारी खर्च से बचा लिया जो उनके लिए असहनीय हो सकता था। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह मामला सार्वजनिक स्वास्थ्य सहायता के वास्तविक उद्देश्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “किसी भी परिवार को आर्थिक कठिनाइयों के कारण गुणवत्तापूर्ण उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। गुरप्रीत की स्वस्थता इस बात का प्रमाण है कि समय पर चिकित्सा सुविधा और आर्थिक सुरक्षा न केवल जीवन बचा सकती है, बल्कि परिवारों की गरिमा भी बनाए रख सकती है।”

    आज गुरप्रीत कौर, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के हजारों अन्य लाभार्थियों की तरह, नई उम्मीद और बेहतर स्वास्थ्य के साथ जीवन की ओर आगे बढ़ रही हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, पंजाब के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक 1,75,210 मरीजों को लाभ मिल चुका है और 3,43,370 उपचार किए जा चुके हैं। योजना पर अब तक 581.90 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जो राज्य में कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

     

  • Jalandhar News: धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप, महिला को किया काबू, भारी हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: धर्म परिवर्तन करवाने के आरोप, महिला को किया काबू, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर के मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जुन नगर में घर पर धर्म परिवर्तन को लेकर माहौल गरमा गया। जहां लोगों का आरोप है कि क्रिश्चन समुदाय के महिला द्वारा लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के लिए कहा जा रहा है। उक्त लोग गढ़शंकर से आए है। वहीं सिख व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि गरीब लोगों को पैसे देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति सिख है और उसे धर्म परिवर्तन करवाया गया। वहीं आज गढ़शंकर से महिलाओं को लाकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इसी मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।

    इस दौरान इलाके में माहौल इतना गरमा गया कि एक पक्ष द्वारा क्रिश्चन समुदाय के नारे लगाए जा रहे है, वहीं सिख धर्म द्वारा अपने गुरु के नारे लगाए जा रहे है। आरोप है कि सिख परिवार के परिजनों द्वारा क्रिशचन समुदाय में शामिल किया गया। वहीं आज उक्त परिवार के पास गढ़शंकर से महिलाएं आई और लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा जा रहा था। इसी को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।

    वहीं लक्की ने कहाकि घटना स्थल पर महिला से धर्म परिवर्तन को लेकर विरोध किया गया तो वह घर में उन्हें बुला रही है और धर्म के बारे में ज्ञान देने लग गई। इस दौरान लक्की ने आरोप लगाए है कि गरीब परिवार के लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। वहीं जिस घर में प्रार्थना की जा रही है, वहीं पर भारी संख्या में लोग पहुंचे है और विरोध किया जा रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि घर में 3 दिन का प्रोग्राम रखा गया था।

    वहीं दूसरी ओर अवतार सिंह ने कहा कि वह घर में पाठ पूजा कर रहे है। ऐसे में उनके घर में आकर इलाका निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं धर्म के नाम पर 5 लाख का लालच देने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह उनके सामने लाए, जिसने पैसों का लालच देकर किसी का धर्म परिवर्तन करवाया गया। अवतार सिंह ने कहा कि उनके घर में कोई भी आ सकता है। ऐसे में गढ़शंकर से महिलाएं उनके घर आई और प्रार्थना कर रही है। इसका लोगों द्वारा क्यों विरोध किया जा रहा है, जोकि गलत है।

    अवतार सिंह ने कहा कि मोहल्ले में कोई एक व्यक्ति सामने आकर बताए कि उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाया गया। अवतार ने कहा कि वह भी कह सकता है कि उनके घर में आकर महिलाओं से मारपीट की गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएगे। वहीं इलाका निवासी लक्की ने कहा कि वह जल्द साबित करेंगे कि जिसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया। इसी के साथ उन्हें भी मीडिया के सामने लाया जाएगा जो धर्म परिवर्तन के बाद दोबारा अपने धर्म में वापिस आए है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।

  • सरकारी अस्पताल के डॉ शैलेन्द्र कुमार पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला आयोग ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    सरकारी अस्पताल के डॉ शैलेन्द्र कुमार पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप, महिला आयोग ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक (LNJP) अस्पताल के डॉ शैलेन्द्र कुमार पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया था। आरोप अस्पताल के कंसल्टेंट डॉक्टर पर लगा है। लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती किया गया था। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ मल्टीपल टाइम रेप किया। ब्लीडिंग होने के बाद लड़की को इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया। वहीं इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने में स्वतः संज्ञान लिया। महिला आयोग ने हेल्थ विभाग से कहा कार्रवाई की रिपोर्ट’ (Action Taken Report) प्रस्तुत करने कहा है।

    आयोग ने कहा कानून के प्रावधानों के अनुसार पीड़ित की सुरक्षा, संरक्षण, परामर्श और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाएं। इससे पहले ही कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में तैनात सेवानिवृत,अब कंसल्टेंट के पद पर तैनात डा. शैलेंद्र कुमार की सेवाएँ की समाप्त की जा चुकी है शैलेंद्र कुमार पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।

    इस मामले में कुरुक्षेत्र थाना पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर डॉ के ख़िलाफ़ POCSO एक्ट 2012 के सेक्शन 10 & 6 के मामला भी दर्ज किया गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि रिटायर्ड होने के बाद इस डॉक्टर को किसने ड्यूटी पर रखा और उस व्यक्ति पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिस पर पहले भी संगीन लगे हो और उसके बावजूद इसको ऐसे पद पर रखा गया।

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े पुलिस चौकी के पास गोली चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े पुलिस चौकी के पास गोली चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के शिंगार सीमा रोड पर गोली चलने की घटना सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बादव्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल, शिंगार सिनेमा रोड पर उस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया, जब 2 लोगों द्वारा गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, गोलियां चलाने वाले दोनों लोगों के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने कहाकि अज्ञात व्यक्ति फायरिंग करके फरार हो गए। घटना स्थल पर बाइक बरामद कर लिया गया। दूसरी ओर लोगों में रोष पाया जा रहा हैकि पुलिस घटना के एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। वहीं तरुण नामक चश्मदीद ने कहा कि ऑटो सवार ऑटो में बैठकर मोबाइल पर रील देख रहा था। इस दौरान जैसे ही नौजवान सड़क से गुजरने लगा, तभी बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और एक नौजवान ने गोली चलाई, लेकिन नौजवान को नहीं लगी। जिसके बाद उसने दूसरा फायर करने की कोशिश की,लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई।

    जिसके बाद घटना स्थल पर भगदड़ मच गई और दोनों नौजवान मौके से फरार हो गए। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहाकि बाइक सवार दोनों नौजवान पहले से रेकी कर रहे थे। इस दौरान वह दोस्त को देखकर रूक गया। लेकिन बाद में पता चला गया कि दोनों नौजवान फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान एक ही फायर हुआ है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर नौजवान को जाने से मारने की कोशिश की। जिसके बाद घटना स्थल पर भगदड़ मच गई। व्यक्ति ने कहा कि घटना को लेकर एसीपी को फोन करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद आ रहा था। एसएचओ फोन उठा नहीं रहे, जिसके बाद मुंशी ने घटना स्थल पर टीम को भेजने का आश्वासन दिया।

     

     

  • Punjab News: जलालाबाद घटना के बाद गुरुद्वारा प्रबंधकों को SGPC ने की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: जलालाबाद घटना के बाद गुरुद्वारा प्रबंधकों को SGPC ने की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने तेजा सिंह समुंद्री हॉल में अंतरिम कमेटी की बैठक की। इस दौरान उन्होंने जलालाबाद में शॉर्ट सर्किट के कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूपों के जलने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकारी कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि गर्मी के मौसम में गुरुद्वारों में टेबल फैन चंदोए या गुरु साहिब के स्वरूपों के बहुत करीब नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी चंदोए के पंखे में फंस जाने के कारण शॉर्ट सर्किट हो जाता है, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा, पालकी या स्वरूपों के बहुत करीब इलेक्ट्रिक चेन न लगाने की भी अपील की गई है।

    धामी ने संगत, दमदमी टकसाल, निहंग सिंह संगठनों, निर्मल संप्रदायों, कार सेवा से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों और अन्य पंथिक पार्टियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बेअदबी कानून और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून के संबंध में बाबा बकाला में आयोजित पंथिक सभा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि संगत बड़ी संख्या में वहां पहुंची और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

    इस अवसर पर, उन्होंने SGPC द्वारा कर्मचारियों और शहीद परिवारों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि संगठन अपनी पारंपरिक जिम्मेदारियों के अनुरूप इस कार्य को जारी रखेगा। धामी ने कहा कि 18 जून को पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत के अवसर पर भी SGPC द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 1984 से जुड़े मामलों और ऐतिहासिक क्षति के आकलन के संबंध में SGPC द्वारा कानूनी लड़ाई भी जारी है, और समुदाय के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

  • दोस्तों को नशा सप्लाई करने से मना करना पड़ा भारी, युवकों ने घर पर किया हमला, महिला की मौत

    दोस्तों को नशा सप्लाई करने से मना करना पड़ा भारी, युवकों ने घर पर किया हमला, महिला की मौत

    भरतपुरः शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, अपने ही मोहल्ले में रहने वाले दोस्तों को नशा सप्लाई करने से युवक ने मना किया तो दोस्त उसके घर आ पहुंचे और पथराव कर दिया। इस दौरान मां ने दरवाजा खोल पथराव के लिए मना किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया जिससे उनका सिर दीवार में जा लगा और युवक की 53 साल की मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बदमाश युवक पर गांजा सप्लाई करने में साथ देने का दबाव बना रहे थे।

    जानकारी देते बड़े बेटे राधारमण ने बताया कि देर रात बदमाशों ने घर पर पथराव किया था। इससे उनकी मां सुशीला देवी (55) की दीवार में सिर लगने से मौत हो गई। छोटे भाई जीतू का एक दोस्त सुनीत है। वह सट्टे, अवैध गांजा बिक्री सहित कई अवैध काम करता है। सुनीत मेरे छोटे भाई जीतू पर अवैध काम करने का दबाव बना रहा था। जीतू उसे लगातार अवैध काम करने की मना कर रहा था। इसलिए सुनीत जीतू से रंजिश रखता था। कल रात (रविवार) करीब 12 बजे सुनीत अपने साथियों पुष्पेंद्र, राजू, देवो और एक अन्य साथी के साथ घर पर आया। घर के बाहर आकर जीतू को गालियां देने लगा। जब घर से कोई बाहर नहीं आया तो, सुनीत और उसके साथियों ने घर पर पथराव कर दिया। तभी मां सुशीला देवी (55) ने घर का गेट खोला और, सुनीत और उसके साथियों को पथराव करने से मना किया।
    तभी सुनीत और उसके साथियों ने मां को जोर से धक्का मारा। उनका सिर दीवार पर जाकर लगा और वह जमीन पर गिर गई। शोर की आवाज सुनकर सुशीला देवी के बेटे राधारमण, जीतू, आकाश, गुड्डू और पति राजेंद्र घर से बाहर आये। उन्होंने सुनीत और उसके साथियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान सुनीत और उसके साथी कार में बैठे थे। सुनीत ने मुझे, पिता को और छोटे भाई जीतू को कुचलने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इसके बाद मां को लेकर देर रात ही आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर, एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि पटपरा मोहल्ला में झगड़ा हो रहा है। इस मामले में एक महिला सुशीला (55) की मौत हुई है। परिजनों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Haryana News:  दुकानदार ने गैंस सिलेंडर में कम गैस को लेकर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: दुकानदार ने गैंस सिलेंडर में कम गैस को लेकर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजोर के सुरजपुर में गैस सिलेंडर में कम गैस का मामला सामने आया है। इस दौरान व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो भी रिकार्ड कर लिया। जिसमें तोलाई के दौरान साफ दिख रहा है कि गैस सिलेंडर में करीब 2 किलो गैस कम मिली। इस घटना के बाद से व्यक्ति ने जांच की मांग की है। वहीं अब घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता ने सिलेंडर को वजन मशीन पर रखकर उसका वजन कराया। जांच के दौरान सिलेंडर में निर्धारित मात्रा से करीब 2 किलोग्राम गैस कम पाई गई। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर का वजन दिखाया जा रहा है। उपभोक्ता का आरोप है कि गैस सिलेंडर में कम गैस होने के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। जब इस संबंध में गैस सप्लाई से जुड़े लोगों से बात की गई तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि सिलेंडर उन्हें पीछे से ही कम मात्रा में प्राप्त हुआ था।

    घटना के बाद उपभोक्ता ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिलेंडरों में कम गैस की सप्लाई हो रही है तो इससे कई उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है और उपभोक्ता विभागीय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।