Blog

  • पंजाब : बुलेट पर पटाखे बजाने पर पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिलों के पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर के लार्स रोड नॉवेल्टी चौक पर नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका गया और उनकी जांच की गई। वहीं जब जांच के दौरान जिन पटाखे बजाने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को बाउंड कर लिया।

    वही पुलिस ने कई मोटरसाइकिल को रोक, उनके चालान भी काटे। बुलेट मोटरसाइकिलों के मालिक पुलिस से बहस करते नजर आए। कई लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मिन्नतें भी की। लेकिन पुलिस अधिकारी अपना कर्तव्य निभा रहे थे और उन मोटरसाइकिलों को बाउंड कर दिया।

    इस मौके पर बात करते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पटाखे चलाने वाले मोटरसाइकिलों को बाउंड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर और गाइडलाइन पर सख्ती बरतते हुए यह अभियान शुरू किया गया है।

  • कपूरथलाः आवारा कुत्तों का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों को किया घायल, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पंजाब में आवारा कुत्तों के मामले लगातार बढ़ रहे है। हालात यह हो गए है कि खूंखार आवारा कुत्ते कई लोगों को घायल कर चुके है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक आवारा कुत्तों को लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। वहीं ताजा मामला कपूरथला की सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में आवारा कुत्तों ने गांव उगरूपुर व हैदराबाद बेट में खेल रहे दो मासूम बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों में एक लड़की व एक लड़का शामिल है। वहीं लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    दोनों बच्चे दूसरे राज्यों से आए हुए मजदूरों के हैं। दोनों बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में दाखिल करवाया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए ड्यूटी डॉक्टर पुनीत कौर ने बताया कि मीरा (6) पुत्री विनोद हाल निवासी गांव उगरूपुर और कार्तिक (3) पुत्र मनी कुमार निवासी हैदराबाद बेट को लावारिस कुत्तों के काटने के कारण उनके पास इलाज के लिए लाया गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। इनमें मीरा की हालत बेहद गंभीर है। वहीं, सरपंच सुखचैन सिंह ने कहा कि सरकार को आवारा कुत्तों पर ध्यान देना चाहिए। कुत्ते अब आदमखोर हैं, जिन पर काबू पाना बेहद जरूरी है।

    उन्होंने बताया कि इससे पहले भी लावारिस कुत्तों ने एक महिला और एक बच्चों को बुरी तरह से नोच-नोच कर मार डाला था। इन लावारिस कुत्तों की दहशत से लोग बेहद खौफजदा हैं। घर से निकलने से डरने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों को लावारिस कुत्तों ने उस समय अपना शिकार बनाया, जब वह खेल रहे थे। डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने इस घटना पर बेहद अफसोस जताते हुए कहा कि सुल्तानपुर लोधी के एसडीएम व बीडीपीओ को इस मामले में पीड़ित बच्चों का उचित इलाज करवाने के आदेश देते हैं। साथ ही इन लावारिस कुत्तों के स्थायी समाधान करवाएंगे।

  • पंजाबः MP बिट्टू सहित 4 कांग्रेसियों को मिली जमानत, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम में ताला लगाने के मामले में बीते दिन कांग्रेस के सासांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, लुधियाना कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा ने गिरफ्तारी दी थी। इस मामले को लेकर आज सिविल जज तनीश्थ गोयल की कोर्ट में बेल पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट से सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू सहित चारों कांग्रेसी नेताओं को जमानत मिल गई है।

    बताया जा रहा है कि चारों नेता नाभा जेल में बंद हैं। चारों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। बता दें कि 27 फरवरी को सांसद बिट्‌टू और आशू ने कांग्रेसियों के साथ मिलकर नगर निगम जोन-A के दफ्तर में ताला जड़ा था। जिसके अगले दिन 28 फरवरी को पुलिस ने बिट्‌टू, आशू, तलवाड़ और शाम सुंदर मल्होत्रा सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

  • पंजाब : कैंटर और एक्टिवा की टक्कर, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में सड़क हादसों के मामले आए दिन सामने आते रहते है। इन हादसों में लगातार बढ़ौतरी होती रहती है। इन हादसों में कई बार लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां  दबुर्जी गांव में देर शाम एक हादसे ने परिवार के 2 लोगों की जान ले ली। मृतक एक्टिवा पर सवार हो जा रहे थे। जब पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने हादसे की वजह निर्माणाधीन पुल के कारण लगे जाम को बताया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक एक्टिवा पर पिता और पुत्री जा रहे थे जब वो दबुर्जी हाईवे स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गिर गए और टैंकर उनके ऊपर से निकल गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। दबुर्जी गांव निवासी राणा पलविंदर सिंह ने बताया कि पिछले छह सात दिन से हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का काम बंद है जिसके कारण सर्विस लेन में ट्रैफिक जाम रहता है।

    जाम के कारण ही हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। उन्होंने कहा कि दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई जिसके कारण उन्हें अस्पताल लेजाने में भी लेट हो गया। पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दबुर्जी हाईवे पर एक दुर्घटना हुई है। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मौके पर भेजा और चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और जिस वाहन से दुर्घटना हुई उसे भी कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

  • पंजाबः नौजवान को विदेश जाना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    होशयारपुरः अच्छे भविष्य की खोज में पंजाब के कई नौजवान अपनी जान को जोखिम में डालकर विदेशों की और रुख कर रहे हैं।  ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव हाल्टा से है यहां के नौजवान गुरप्रीत सिंह जो विदेश में में सेटल होने के लिए पिछले लंबे समय से अपनी ट्रैवल हिस्ट्री तैयार कर रहा था जिसके लिए वह कई बार अलग-अलग जगहों पर विदेशी दौरा कर चुका है । लेकिन इस बार का टूर गुरप्रीत सिंह के लिए आफत बन गया ।



    गुरप्रीत सिंह घर से रशिया के लिए 27 दिसंबर को निकला था । 90 दिन के वीजे में रशिया कानून मुताबिक उन्हें केवल 16 दिन ही रहना था । वह बिना जानकारी के बेलारूस के लिए निकल गए यहां उन्हें पुलिस ने बिना वीजा के उन्हें पकड़ वापस रशिया पुलिस हवाले कर दिया । यहां उन्हें पुलिस ने डरा धमका कर एग्रीमेंट साइन करवा लिया के अगर आपने 10 साल के लिए जेल नही जाना तो आप रशिया आर्मी ज्वाइन करे। जिससे मौके पर गुरप्रीत वा अन्य ने आर्मी ज्वाइन कर ली और उन्हों 15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग दी लेकिन अब उन्हें यह डर सता रहा है की उन्हें एक दो दिन में यूक्रेन भेज दिया जायेगा । जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा है । अब जब ने एक ट्रेनिंग कैंप में है और उन्हें जब यूक्रेन लड़ाई में भेज दिया जाए । गुरप्रीत के भाई वा चचेरे भाई मुताबिक उन्हें भाई को भारत लाने के लिए सरकार उनका साथ दे। क्युंकि उन्हें जबरन वा धक्के से यूक्रेन भेजा जा रहा है । 

    ऐसा कोई पहली बार नही बल्कि अनेको बार देखा गया है की ऐसे नौजवान विदेशों केलिए जाने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपनाते है । जिसके लिए केवल कानून ही नहीं बल्कि खुद उन नौजवानों को भी सोचने की जरूरत है ।

  • रिसेप्शन पार्टी से नगदी से भरा बैग लेकर चोर फरार, CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    रायपुररानीः पचंकूला के गांव ककराली की रिसेप्शन पार्टी से शगुन के लिफाफों और नकदी से भरा बैग 1 मार्चो को चोरी हो गया था। जिसकी पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ित के अनुसार बैग में 200 शगुन के लिफाफे और 2 से 3 लाख रुपये की नकदी भी थी। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें नाबालिग बैग लेकर पैदल जाता हुआ दिखाई दे रहा है। रायपुर रानी पुलिस थाना में दी गई शिकायत में मेजर सिंह ने बताया कि मेरे बेटी की शादी की रिसेप्शन पार्टी ककराली में स्थित ग्रैंड मिराज पैलेस में रखी गई थी। जहां पार्टी के दौरान समय करीब 3 बजे रिश्तेदारों की मिलनिया की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उस दौरान उसके पास सफेद रंग का हैंड बैग था।

    जिसमे शगुन के लिफाफे और लगभग दो तीन लाख रुपए थे। शिकायकर्ता ने बताया की मिलनी करते समय पैलेस के अंदर सोफे पर उसने बैग रख दिया था। जब उसने मिलनी करने के बाद अपना बैग देखा तो वहां से पैसों वाला बैग चोरी हो गया था। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद रायपुर रानी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसमे एक किशोर बैग को ले जाते हुए दिख रहा हैं। रायपुर रानी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। वही पूरे मामले को लेकर मैरिज पैलेस में प्रबंधक का कार्य देख रहे मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया की हमारी तरफ से पुलिस का पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मैरिज पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरो की वीडियो भी दे दी गई हैं।

  • पंजाब : 2 पक्षों के विवाद में जमकर चले ईंटें-पत्थर, वीडियो वायरल

    अमृतसर : मोहकमपुरे इलाके में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब 2 पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खूब ईंटें फेंकी। मोहकमपुरा इलाके की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें 2 पक्ष आपस में बुरी तरह लड़ते नजर आ रहे है और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे है। वहीं इस लड़ाई में कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कुछ की बाहर खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

    जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने दोनों व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को अस्पताल भेज दिया है क्योंकि वे दोनों पूरी तरह से घायल है। हम पूरी तरह से जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां काफी देर से झगड़ा चल रहा था और हमारा ऑटो बाहर खड़ा था और जब ईंटें चलीं तो उनसे हमारे ऑटो को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि हमें भी न्याय मिल सके।

  • पेपर देने जा रहे 2 सगे भाइयों सहित 3 छात्रों की सड़क हादसे में मौ+त

    बहादुरगढ़ः मांडौठी गांव में एक बड़ी सड़क दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल-पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 छात्रों की मौत हुई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी सामने आई है कि बिहार मूल निवासी अजीत और सुजीत सगे भाई थे। वह दोनों अपने माता-पिता के साथ कई वर्षों से मांडौठी गांव में ही रह रहे थे।

    हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में जो तीसरा युवक मारा गया है, उसका नाम कपिल था। वह मांडौठी में अपने मामा के घर रहता था। मालूम हुआ है कि मृतकों में दो छात्र 12वीं और एक छात्र 11वीं कक्षा का छात्र था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। चारों छात्र मांडोठी गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। मरने वालों में दो 12वीं कक्षा के छात्र थे, जबकि एक 11वीं कक्षा का छात्र था। एक साथ तीन छात्रों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। 

  • पंजाबः पैदल जा रहे परिवार को तेज रफ्तार ऑटो चालक ने कुचला, बच्चे की मौ+त, देखें CCTV 

    लुधियानाः शेरपुर इलाके में तेजरफ्तार ऑटो चालक ने पैदल जा रहे परिवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पीजीआई में ईलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान 12 वर्षीय सत्यम के रूप में हुई है। घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि ऑटो चालक काफी तेज रफ्तार में था और उसने बुरी तरह से परिवार को कुचल दिया।

    वहीं 2 बच्चों सहित एक अन्य के टांकें लगे है। वहीं घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। बच्चे की मौत को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक सत्यम के पिता विष्णु कुमार ने कहा कि उनके 3 बच्चे है, जिसमें उसके 2 बेटे और एक बेटी है। विष्णु ने कहा कि वह पिछले 6 साल से लुधियाना में रहता है और वह लोहा फैक्ट्री में काम करता है। हालांकि मूलरूप से बिहार के मुज्जफरपुर के गांव खांगुरा का रहने वाला है। पीड़ित ने कहा कि पिछले 2 दिन से उसके कमरे में लाइट नहीं आ रही थी। इस कारण वह सुबह 9.20 बजे अपने तीनों बच्चों सहित फैक्ट्री में नहाने के लिए पैदल जा रहे थे। वहीं रास्ते में पीछे से ऑटो ने चारों को चपेट में ले लिया।

    इस हादसे को लेकर सड़क पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने खून से लथपथ बच्चों सहित उसे अस्पताल पहुंचाया। दो बच्चों के और उसके टांकें लगे। सत्यम के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिस कारण उसे पीजीआई में दाखिल करवा दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना डिवीजन नंबर 6 के अधीन आते चौकी शेर पुर की पुलिस ने सत्यम का पोस्टमॉर्टम करवा कर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना डिवीजन नंबर 6 के SHO विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के ऑटो को कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी के आधार पर ऑटो चालक की पहचान कर जल्द उसे काबू किया जाएगा। 

  • बड़ा हादसा : परिवार के 3 बच्चों सहित 5 लोग जिंदा जले, 4 की हालत गंभीर

    लखनऊ : घर में आग लगने का मालमा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गत रात 2 मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर में रखे 2 सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से पति, पत्नी और 3 बच्चों की मौत हो गई। वहीं बचाव में जुटे 4 अन्य लोग झुलस गए।धमाके से घर की छत ढह गई। दीवारें टूट गईं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग में झुलसे लोगों को रेस्क्यू करके ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इनमें 2 की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।

    घटना काकोरी इलाके के हाता हजरत साहब की है। मकान मुशीर अली (50) का था। इसमें उनके परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर 20 लोग रहते थे। घर में ही जरदोजी का काम किया जाता था। रात करीब 11 बजे दूसरी मंजिल पर आग लग गई। हादसे में मुशीर उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और दो भांजी हिबा (2) और हुमा (3) जिंदा जल गए।

    मुशीर की बेटी इंशा (16) और लकब (18), बहनोई अजमत (30) और भतीजी अनम (17) आग में फंसकर झुलस गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुशीर के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।