फगवाड़ा: देह व्यापार मामले में फगवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शालीमार एन्क्लेव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिलाएं ताजपुर माणकां रोड लुधियाना, मकसूदां जालंधर और अर्बन एस्टेट नंगल खेड़ा फगवाड़ा की रहने वाली है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुनील शर्मा मोहल्ला किशनपुरा चौक और राहुल निवासी जमशेर थाना जमशेर के रूप में हुई है। दरअसल, थाना सतनामपुरा फगवाड़ा की पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि शालीमार एन्क्लेव में देह व्यापार का धंधा चलता है। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Blog
-

पुलिस लाइन झलेड़ा में बनकर तैयार हुआ क्रिकेट मैदान
क्रिकेट मैदान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद साबित होगा: अर्जित सेन
पुलिस क्रिकेट टीम व क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच से हुआ शुभारंभ
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस लाइन झलेडा में बनकर तैयार हुए क्रिकेट खेल मैदान का शुभारंभ एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने किया। यह क्रिकेट खेल मैदान डबल पिच के साथ तैयार किया गया है। इसमें हरी घास लगाकर इसको बेहतर खेल मैदान बनाए गया है। इस खेल मैदान के शुभारंभ के मौके पर पुलिस क्रिकेट टीम व क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एक क्रिकेट मैच भी करवाया गया। एसपी ऊना ने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी से रूबरू हुए और उन्हें मैच खेलने की शुभकामनाएं दी।
एसपी अर्जित सेन ने बताया के पुलिस लाइन झलेडा में एक क्रिकेट खेल मैदान को डबल पिच के साथ तैयार किया गया है। पहले यह ग्राउंड सिंगल पिच के साथ कुछ कमियां थी। इसमें लेकिन अब इसको बेहतर तरीके से डबल पिच के साथ तैयार किया है। इसमें बकायदा हरी घास लगाई गई है। यह क्रिकेट मैदान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और आसपास के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने आने वाले समय में यहां पर अच्छे मैच का आयोजन करने की भी बात कही है
-

बच्चों को बचाने गई महिला भी नदी में डूबी, 3 की मौत
बिलासपुरः मुंगेली जिला के लोरमी थाना क्षेत्र में मनियारी नदी में डूबने से तीन की मौत की मौत हो गई। भाई बहन को बचाने के लिए नदी में उतरी महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मनियारी नदी में नहानेे गए दो बच्चों समेत एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना लोरमी के रबेली गांव की है। रबेली गांव में रहने वाले अक्षय कश्यप औऱ आराध्या कश्यप एक ही परिवार के चचेरी भाई – बहन जिनकी दोनों की लगभग आठ वर्ष के करीब है नदी में नहाने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान नदी में चेक डेम के पास नहाते वक्त दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस दौरान मौके पर चीख- पुकार मचने लगी। इसे देखकर इन दोनों बच्चों की पड़ोसी महिला शंकुतला जो मौके पर नहा रही थी।
वह इन्हे बचाने के लिए गई इसके बाद वह भी गहरे पानी में डूब गई। इस दौरान मौके पर ही मौजूद मृतका आराध्या का बड़ा भाई अंश कश्यप भागते हुए बस्ती में पहुंचा औऱ पूरी घटना परिवार वालों को बताई। इस पर बच्चों के घर के लोग भागते हुए नदी के पास पहुंचकर दोनों बच्चों और महिला को नदी से बाहर निकाले। इसके बाद सभी को लोरमी के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों नें तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय मृतका शकुंतला कश्यप के खुद के भी तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक साथ तीन लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद पूरे रबेली गांव में मातम पसर गया है। वहीं लोरमी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद लाशों पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है।
-

शादी के 18 दिन बाद पति ने किया पत्नी का कत्ल
इंदौरः जिस महिला को अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सात वचनों के साथ पत्नी स्वीकार किया था। मात्र 18 दिन में ही उससे मोहभंग हो गया और गुस्साए पति ने उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। बड़ी बात ये है कि आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भारती कराया गया है। मामला इंदौर के समीप महू गांव का है, जहां उस घर में मातम छाया हुआ है। जिसमें 18 दिन पहले शादी की शहनाई बज रही थी। सवाल उठ रहे है कि मात्र 18 दिन के अन्दर आखिर पति पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ के पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया।
पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और हत्यारे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। ग्रामीण एसपी हितिका वासले ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पति शादी नहीं करना चाहता था, हालांकि पुलिस बारीकी से हत्या के कारणों को जानने का प्रयास करने में लगी है, फिलहाल पुलिस पति के इलाज पर फोकस कर रही है उसके बयान के बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी। उधर शादी के मात्र 18 दिनों के बाद ही पति द्वारा बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर देने के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी अब पुलिस की जांच पर ही हत्या का सही कारण सामने आने की उम्मीद है, आरोपी पति को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है।
-

धुसाडा सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पीजीआई में हुई मौत
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव धुसाड़ा स्थित सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अम्व पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजन के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय देस राज पुत्र लक्ष्मण दास निवासी चुढौवाल ऊना जिला गत 28 जून को दामाद व अन्य रिशतेदारों के साथ गांव कुठियाड़ी में माथा टेकने के लिए आ रहे थे।
जव वह लोग गांव धुसाड़ा में कुछ सामान लेने के लिए रुके तो सड़क पार करते समय देसराज एक कार की चपेट में आकर घायल गया हो गया और उसे उपचार के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। जहां पर जख्मों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। पुलिस थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है और हादसे की संबंध में जांच की जा रही है।
-

IRCTC के इस स्पेशल पैकेज पर करें थाईलैंड की यात्रा, नाश्ते से डिनर तक मिलेगा फ्री
नई दिल्ली: रेलवे का आईआरसीटीसी देश और विदेश घूमने के लिए कई तरह के टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको उसके थाईलैंड टूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। भारतीय रेलवे देश और दुनिया के कई फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए कई तरह का टूर पैकेज लेकर आता रहता ह। आज हम आपको जिस टूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं उसका नाम है आईआरसीटीसी Independence Special Thrilling Thailand। इस पैकेज के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे स्वतंत्रता दिवस के खास मौके के लिए पेश किया गया हैय़ आप 15 अगस्त के मौके को विदेशी धरती पर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह पैकेज 11 अगस्त, 2023 को शुरू होगा।
यह पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. इसमें आपकी यात्रा कोलकाता से शुरू होगी। फ्लाइट के जरिए आप कोलकाता से थाईलैंड के पटाया पहुंचेंगे। इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में आपको पटाया का कोरल बीच, बैंकॉक का के सफारी वर्ल्ड में भी यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आपको फ्लाइट से जाने और आने,होटल में रुकने, बस या कैब और मील सभी की फैसिलिटी मिलेगी। इसके साथ ही सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का भी लाभ मिलेगा। इस पैकेज में अकेले यात्रा करने पर आपको 51,100 रुपये, दो लोगों के लिए 43,800 रुपये और तीन लोगों को 43,800 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा।
-

माॅक ड्रिल अभ्यास के लिए स्टेजिंग एरिया निर्धारित
ऊना / सुशील पंडित: अचानक बाढ़ व भूस्खलन पर आधारित स्टेट लेवल मेगा माॅक अभ्यास 8 जून, गुरूवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाला माॅक ड्रिल अभ्यास का स्टेजिंग एरिया जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में होगा। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल का स्टेजिंग एरिया संबंधित एसडीएम के कार्यालय परिसर में होगा।
-

माईक्रोटेक कम्पनी विवाद सुलझाने में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का रहा अहम रोल
मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा: राजीव राणा
मजदूरों के हक में फैसला देकर असंगठित कामगार संगठन ने पेश की नई मिसालबददी / सचिन बैंसल: लगातार पांच दिन से बददी के माईक्रोटेक उद्योग में मजदूरों व प्रबंधकों में चला आ रहा गतिरोध समाप्त करवाने में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई। हमीरपुर से विशेष तौर पर पहुंचे असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कंाग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने प्रबंधकों से बात कर प्रशासन के माध्यम से इसका हल निकलवाया और मामला शांत किया। बददी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राजीव राणा ने कहा कि शनिवार से लगभग 400 कामगारो को माइक्रो टेक कम्पनी काठा से निकाले जाने के बाद, मसला ना सुलझने पर मुझे हमीरपुर से यहां आना पड़ा क्योंकि यह किसी के पेट व रोजगार से जुडा मसला था।उन्होने कहा कि हमने प्रबंधक वर्ग से बात की जहां पहले से प्रशासन से मौजूद था। राजीव राणा ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उन्होंने नियोक्ता (ठेकेदार) जिनके अधीन ये बर्कर्स काम कर रहे थे, और मजदूरों के प्रतिनिधियों से बात करके 400 कामगारों के हित में फैसला करवाया। उन्होने बताया कि श्रमिकों की ओर से मुख्यत: तीन मांगो को रखा जिसमें सभी कामगारों को मई माह का बकाया वेतन दिनांक 7 जून मध्य रात्रि तक कामगारों के बैंक खातों के माध्यम से भुकतान कर दिया जायेगा।सभी कामगारों को कूल चुकता भुगतान एक महीने का वेतन लॉइलटी बोनस के तौर पर सभी कामगारों के खातों में 15 जून मध्य रात्रि तक अदा कर दिया जायेगा।राणा ने बताया कि इसके अलावा सभी नियोक्ता (ठेकेदार )अपने अधीन कामगारों को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे और इच्छुक कामगार 16 जून तक अपने अपने दस्तावेज जमा करवाएंगे। प्रदेश चेयरमैन ने कहा कि कुछ एक स्वार्थी लोगों के कारण बददी बदनाम हो रही है, लेकिन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ऐसे कृत्य की घोर निंदा करते हैं, और मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा,ये लोग अपना हित साधने के लिये किसी भी नीच हरकत पर उतर जाते हैं। राणा ने तीखे व्यंग्य में कहा, कि हम किसी भी, किसी के निजी कार्य, जिंदगी में हस्ताक्षेप नहीं करते, लेकिन किसी भी तरह का शोषण का जबाब उसी तरीके से दिया जायेगा। -

ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम में भरे जाएंगे विभिन्न पद – अक्षय शर्मा
ऊना / सुशील पंडित : मैसर्ज़ ईकोलाॅजिक बिल्डिंग सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड द्वारा शुक्रवार, 9 जून को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में आप्रेटर, सुपरवाइज़र, आॅफिस काॅर्डिनेटर सेल/मार्किटिंग, फाॅर्कलिफ्ट ड्राईवर, सुरक्षा गार्ड व अकुशल लेबर के एक-एक पद भरे जाएंगे।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता आॅप्रेटर पद के लिए मकैनिकल/इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। सुपरवाइज़र पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और दो या तीन साल का अनुभव, आफिस काॅर्डिनेटर पद के लिए किसी भी स्ट्रीम में स्नातक, फाॅर्कलिफ्ट ड्राईवर पद के लिए जमा, एलएमवी लाईसेंस और एक साल का अनुभव, सुरक्षा गार्ड पद के लिए 10वीं पास, भूतपूर्व सैनिक तथा एक या दो साल का अनुभव तथा आयु सीमा 30 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अकुशल लेबर के पद हेतू शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना तथा आयु सीमा 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
-

भाजपा सासंद किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज
चंडीगढ़ः निगम दफ्तर में बीते दिन बैठक दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान आप पार्टी के पार्षदों और सासंद किरण खेर द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। जहां आप पार्षदों ने सासंद किरण खेर पर गाली-गालौच के आरोप लगाए वहीं किरण खेर ने आप पार्षदों पर गाली-गालौच के आरोप लगाए गए। वहीं इस हंगामे के बाद अब सांसद किरण खेर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आप पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने किरण खेर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

उन्होंने शिकायत में लिखा है कि मेरी पार्षद हाउस में एक मीटिंग थी। जिस दौरान किरण खेर ने मेरी सीट पर आ कर गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पार्षद ने आरोप लगाए है कि जब किरण ने खेर को रोकने की कोशिश की तो उसने उसे मारने और पीटने की धमकियां दी। जसबीर सिंह ने मांग की है कि उसके साथ और उसके परिवार के साथ किरण खेर उनके कुछ भी गलत कर सकती हैं। इसलिए किरण खेर के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए।
