Blog

  • पंजाबः सुखबीर सिंह बादल ने इस नेता को दी अहम जिम्मेदारी, देखें वीडियो 

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार बहल को अमृतसर केंद्र निर्वाचन क्षेत्र का हलका प्रभारी नियुक्त किया है। हलके का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है। अकाली दल के जिला अध्यक्ष शहरी सुरजीत सिंह पहलवान के नेतृत्व में नरेंद्र बहल को सम्मानित किया गया और लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन अमृतसर के जिला अध्यक्ष और हलका सेंट्रल के नवनियुक्त प्रभारी नरेंद्र बहल ने उन्हें हलका प्रभारी नियुक्त करने के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    उन्होंने लोकसभा चुनाव में सेंट्रल हलके से अकाली उम्मीदवार अनिल जोशी को बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल करवाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं आढ़ती संघ का अध्यक्ष भी हूं। उन्होंने कहाकि पूरा आढ़ती समाज मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर जोशी को जिताने में पूरा जोर लगाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कैप्टन की सरकार थी, उन्होंने भी कसमें खाईं, झूठे वादे किए, घर-घर नौकरी देने का वादा किया। पंजाब नशा मुक्त करने का भी वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया गया।

    उसके बाद आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी जनता को धोखा देकर सरकार बना ली। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने भी जो वादे किये वह पूरे नहीं किये। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब के सिखों और पंजाबियों की पार्टी है जो पंजाब की आवाज उठाती है, इसलिए हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस बार शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अनिल जोशी को बड़ी बढ़त के साथ वोट दें। वहीं, अकाली दल के जिला अध्यक्ष शहरी सुरजीत सिंह पहलवान ने नरेंद्र बहल पर भरोसा करने और उन्हें केंद्र निर्वाचन क्षेत्र की बागडोर संभालने का मौका देने के लिए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूरे नेतृत्व को धन्यवाद किया।

  • पंजाबः कांग्रेस की सूची में महिलाओं को मिल सकती है टिकट

    पंजाबः कांग्रेस की सूची में महिलाओं को मिल सकती है टिकट

    3 उम्मीदवारों के नाम लगभग तय

    अमृतसरः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से नेताओं के छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं हाल ही में चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के बाद जालंधर में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध होना शुरू हो गया। जिसके चलते पार्टी के नेता दूसरी पार्टियों में जाने लगे। जिसके चलते पार्टी ने दूसरी सूची को कुछ दिनों के लिए रोक लिया। अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस इलेक्शन कमेटी पंजाब की बची 7 में से 3 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सहमति के बाद उम्मीदवारों के नाम 25 अप्रैल के बाद जारी हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महिलाओं को भी टिकट देने पर विचार कर रही है।

    दिल्ली में चल रही बैठकों के बीच साफ हो गया है कि मौजूदा सांसदों में से कांग्रेस फरीदकोट से मुहम्मद सादिक और खडूर साहिब से जसबीर डिंपा की टिकट काटने को तैयार बैठी है। वहीं, हाईकमान पंजाब में महिला उम्मीदवारों पर विचार कर रही है। फैसला लिया गया है कि पंजाब की दो रिजर्व सीटों पर महिला उम्मीदवार चुनौती देने के लिए मैदान में उतरेंगी। वहीं, श्री आनंदपुर साहिब से राणा गुरजीत के परिवार का नाम आगे चल रहा है। लेकिन श्री आनंदपुर साहिब हलके में हिंदू वोटरों की मेजोरिटी के चलते कांग्रेस यहां हिंदू चेहरे पर भी विचार कर रही है। सीनियर अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में चुनाव अंतिम चरण में हैं और 7 मई को गैजेट नोटिफिकेशन होगा। इसलिए कांग्रेस अभी जल्दबाजी में फैसला लेने को तैयार नहीं है।

  • ग्यारवीं मंजिल से गिरकर महिला की मौ’त, देखें वीडियो

    पंचकूला : महिला सेक्टर-20 के सनसिटी सोसाइटी के बी ब्लॉक की रहने वाली थी। मृतका का नाम शिला देवी है। जिसकी उम्र 60 साल थी। जो कि अपने पूरे परिवार के साथ 1103 फ्लैट में रहती थी। जांच अधिकारी एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी। एक महिला सेक्टर 20 की सनसिटी सोसाइटी से गिर गई है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    हम जब मौके पर पहुंचे तो महिला को तब तक सेक्टर-6 के अस्पताल ले गए थे। जब हम अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि महिला ने दम तभी तोड़ दिया था, जब वो ग्यारवी मंजिल से गिरी थी। जानकारी के अनुसार महिला अपने 2 बेटों और बहू और अपने पति के साथ फ्लैट पर रहती थी और काफी समय से बीमार भी चल रही थी।

  • पंजाब : ओवरटेक करते समय 2 कारों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात एलिवेटेड रोड पर सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार चला रही एक महिला की कार बेकाबू होते दूसरी साइड पर जाकर कार गिर पडी, गिरते समय कार ने दूसरी कार को भी टक्कर मार दी। जिससे कार चला रही महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    लोगों के मुताबिक एलिवेटेड रोड पर कचहरी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आ रही रही थी, जोकि एकदम बेकाबू होते हुए पलटती हुई दूसरी साइड सड़क पर जा गिरी। जिससे दूसरी साइड की तरफ से आ रही अन्य कार की भी टक्कर हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम हो गया।

    बताया जा रहा है जिस कार को महिला चला रही थी, उसमें 2 महिलाएं सवार थी और उनकी कार की स्पीड कापी ओवर थी। हालांकि पुलिस की तरफ से वहां कार की स्पीड 40 से 50 किमी. तक के साइन बोर्ड भी लगा रखे है। बावजूद लोग रूल फोलो नहीं करते ओर हादसे का शिकार हो जाते हैं। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः आज सिविल अस्पताल में 2 घंटे बंद रहेंगा कामकाज 

    मोगाः सिविल अस्पताल में पिछले दिनों होशियारपुर में तैनात ईएसआई अस्पताल के एसएमओ के साथ हुई मारपीट को लेकर रोष जाहिर करते हुए डॉक्टरों ने दो घंटे कामकाज बंद रखा। होशियारपुर में ईएसआई अस्पताल में एमएमओ डॉक्टर सुनील भगत पर हमला करने के रोष में पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने पंजाब में सोमवार को हड़ताल का एलान किया है। एसो. पंजाब प्रधान डॉ. गगनदीप सिंह सिंधू ने बताया कि घायल डॉक्टर लुधियाना डीएमसी में वेंटिलेटर पर हैं।

    इसी रोष स्वरुप वह सोमवार को सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक मरीज नहीं देखेंगे । वही गेट रैली करके सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करेंगे। लेकिन दूसरी और ज्यादातर लोगों को हड़ताल के बारे में पता नहीं था इसी के तहत सिविल अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर विभिन्न डॉक्टर से जांच करवाने के लिए पहुंचे मरीजों की लंबी लाइन लग गई वहीं दूसरी ओर डॉक्टर के चेंबर के बाहर भी मरीज बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते नजर आए। कई मरीजों ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से सिविल अस्पताल में अपनी जांच करवाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं कभी सरकारी छुट्टी होती थी तो कभी डॉक्टर नहीं मिलता था।

  • पंजाबः कांग्रेस पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, अब प्रधान वाड़िंग के हलके में उठे बगावती सुर

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस में लगातार रार जारी है। वही्ं पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अब अपने लोकसभा हलके फरीदकोट में घिर गए हैं। पार्टी में बगावती सुर उठे हैं। सीनियर नेता व पूर्व विधायक सुखिवंदर सिंह डैनी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने पार्टी से टिकट के लिए पेश की गई दावेदारी भी वापस ले ली है। वह वाल्मीकि व मजहबी समुदाय से जुड़े मामले हल न होने से निराश है। वहीं, उन्होंने पूर्व सीएम व जालंधर से पार्टी के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी से भी अपनी नाराजगी जताई है। इस संबंधी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने सारी वजह भी बताई है। वहीं, वड़िंग से हुई चैट का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है।

    सुखविंदर डैनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि चरणजीत सिंह चन्नी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि वाल्मिकी/मजहबी सिख समाज को आपको वोट या समर्थन क्यों देना चाहिए? जब आपके समुदाय के सदस्यों ने सबसे अधिक होने के बावजूद मजहबी सिख/वाल्मीकि समाज (मेरे समुदाय को 1975 में प्रदान किए गए 25% कुल एससी आरक्षण का 12.5%) के आरक्षण अधिकारों को छीनने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में मामला दायर किया है। दलित और पीड़ित वर्ग को आरक्षण की सबसे ज्यादा जरूरत किसे है? पंजाब के मुख्यमंत्री होने के नाते आपने मजहबी सिख समुदाय, जो संख्यात्मक रूप से पंजाब का सबसे बड़ा एससी समुदाय (कुल एससी आबादी का 31.6%) है। उसे अपने मंत्रिमंडल से बाहर रखने के लिए अपने रास्ते से हट गए। चन्नी, एक लोकतांत्रिक प्रतियोगिता में आप मेरे “समाज” के प्रति उत्तरदायी और जवाबदेह हैं।

    मैं अपनी पूरी ताकत और शालीनता के साथ अपने समुदाय के साथ खड़ा हूं और अपने मजहबी और वाल्मिकी समाज की आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकारमय करने के इस अंधेरे और गंभीर कदम के विरोध में हूं; मैं फरीदकोट से चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं और पार्टी से अपना आवेदन वापस लेने का अनुरोध किया है। फरीदकोट इस बार चुनाव में पंजाब की हॉट सीट बनी हुई है। इस लोकसभा हलके में नौ विधानसभा सीट आती हैं। इस समय गिद्दड़बाहा को छोड़कर सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा है। आप की तरफ से यहां पर सीएम भगवंत मान के दोस्त व कॉमेडियन करमजीत अनमोल को चुनावी मैदान में उतारा है।

    जबकि भाजपा ने गायक हंसराज हंस पर दाव खेला है। दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल ने राजविंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार नहीं घोषित नहीं किया है। हालांकि मौजूदा समय में यहां से कांग्रेस नेता व गायक मुहम्मद सादिक सांसद है। जहां तक गत तीन चुनावों बात है तो 2009 में यह सीट अकाली दल परमजीत कौर गुलशन ने जीती थी। जबकि 2014 में आप के प्रो. साधु सिंह चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। 2019 में मुहम्मद सादिक सांसद बने थे।

  • कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

    नई दिल्ली :  दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर देर शाम से ही लगी आग अबतक धधक रही है। इस आग की वजह से आसपास के इलाके में जहरीली गैस फैल गई है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। लैंडफिल साइट पर आग इतनी तेज लगी कि धुएं का गुबार आसमान छू रहा था।

     लैंडफिल साइट पर आग बुझाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई हैं पूरी रात आग पर काबू पाने की कोशिश होती रही हालांकि अबतक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका हैकई हिस्सों में आग रुक-रुककर धधक रही है। इस जहरीले धुएं से न केवल दिल्ली वालों बल्कि उससे सटे नोएडा और गाजियाबाद वालों को भी दिक्कत हो रही है।

    यहां अभी भी धुएं का गुबार उठ रहा है।  दिल्ली में गाजीपुर, भलस्वा और ओखला तीन प्रमुख लैंडफिल साइट्स हैं। इन कचरों के ढेर में आग लगना कोई नई बात नहीं है। यहां हर साल गर्मियों के मौसम में जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है तो लैंडफिल साइट में आग लग जाती है। जिससे आस-पास रहने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

  • पंजाबः दरिया में सामान तैराते समय डूबने से युवक की मौ+त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः गांव घुमकलां के युवक की देर रात सतलुज दरिया में पेडे तैराते समय डूबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गांव का रहने वाला युवक लक्की कैंथ बीती रात सतयलुज दरिया में पेडे तैराने आया था ओर पेडे तैरते समय थोडा आगे निकल गया जहां पानी काफी गहरा था ओर उसकी डूबने से मौत हो गयी।  मृतक लक्की कैंथ जोकि कभी -कभार दरिया में पेडे तैराने आता था ओर बीती रात उसके साथ हादसा हो गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    ये परिवार में दो भाई हैं ओर बडा भाई विदेश रहता है जबकि छोटे भाई लक्की कैंथ की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर जांच करने पहुंचे थाना घुमकलां के पुलिस अधिकारी संधू सिंह ने बताया कि मृतक युवक की आयु 28 साल की है जोकि अविवाहित है ओर गुरूद्वारे में सेवा करता है। कभी कभार दरिया में पेडे तैराने आता जाता है। बीती रातच पेडे तैराते समय डूबकर उसकी मौत गयी। मृतक की डेड बाडी सिविल अस्पताल भेज दी है जहां डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम उपरांत डेड बाडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

  • पंजाब : अनियंत्रित होकर ट्राला हुआ हादसाग्रस्त, देखें वीडियो

    अमृतसर : नैशनल हाइवे पर ब्यास दरिया नजदीक अनियंत्रित होकर एक ट्राला हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कारण चालक सहित 2 गंभीर जख्मी हो गए। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कोमलप्रीत सिंह ने बताया की ट्राला चालक पूर्णा सिंह निवासी पट्टी और उनका साथी प्रभजोत सिंह राजस्थान से माल लोड करके आ रहे थे की, इस दौरान सुबह के समय हादसा हो गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    कोमलप्रीत सिंह ने बताया की उक्त हादसा से ट्राला के आगे का हिस्सा पुल की रेलिंग से टकराने के कारण रेलिंग का एक हिस्सा टूट कर नीचे जा गिरा है। हादसे के कारण चालक और उनका साथी भी गंभीर रूप में घायल हो गया। जिन्हे इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया की कंपनी के मालिकों को हादसे की जानकारी दी गई है, जो मौके पर पहुंच रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सुबह-सुबह इस चौक के पास स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा की हुई टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास सुबह-सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा खंभे से टकरा गई। इस घटना में 3 से 4 बच्चों के घायल होने की सूचना है। वहीं बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक ने नशा किया हुआ था। हादसे के दौरान 2 बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी गई है। इस हादसे में देवराज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बच्चे घायल हुए है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पुलिस लगातार स्कूली बसों को चेक करने के साथ उन पर जुर्माना भी लगा रही है ताकि विद्यार्थियों को हादसों से बचाने के साथ किसी परिस्थिति में उनको सुरक्षित निकाला जा सके। वहीं दूसरी ओर ऑटो और ई रिक्शा में जाने वाले विद्यार्थियों के सुरक्षा पैमाने क्या है इसकी और कोई ध्यान नहीं देता। जिसमें विद्यार्थियों की जिंदगियां खतरे में डालकर ऑटो चालक निकलते हैं।