Blog

  • इस जगह हुआ बालासोर जैसा हादसाः 2 ट्रेनों के बीच भयंकर टक्कर में कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    इस जगह हुआ बालासोर जैसा हादसाः 2 ट्रेनों के बीच भयंकर टक्कर में कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

    ढाका: बांग्लादेश में बालासोर जैसा ट्रेन हादसा होने का मामला सामने आया है। बांग्लादेश में 2 ट्रेनों की भीषण टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। यह ट्रेन हादसा तब हुआ, जब राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में एक पैसेंजर ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

    स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बांग्लादेशी मीडिया की मानें तो मरने वालों की संख्या 20 पार हो चुकी है।

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस भीषण रेल हादसे के बाद अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी के अनुसार, स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

    वहीं, बांग्लादेशी टीवी चैनल के मुताबिक, इस ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। भैरब रेलवे पुलिस स्टेशन के प्रभारी (ओसी) मोहम्मद आलिम हुसैन शिकदर ने कहा कि ढाका जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ‘ईगारोसिन्दुर एक्सप्रेस गोधुली’ और किशोरगंज जाने वाली मालगाड़ी के बीच दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे भैरब रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र इलाके में हुई।

  • इस मंदिर में होती है रावण की पूजा, साल में एक दिन ही खुलता है यह मंदिर

    इस मंदिर में होती है रावण की पूजा, साल में एक दिन ही खुलता है यह मंदिर

    नई दिल्ली : आज पूरे देश में धूमधाम से दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। ये तो सभी को पता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को हराया था। जिसके बाद से इस दिन को असत्य पर सत्य की जीत का नाम देकर हर साल हिंदू लोग दशहरे के रूप में पर्व को मनाते है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा भी मंदिर है जहां विजयदशमी के दिन पूरे विधिविधान से रावण का दुग्ध स्नान और अभिषेक कर श्रंगार किया जाता है उसके बाद पूजन के साथ रावण की स्तुति कर आरती की जाती हैशहरे के दिन सुबह मंदिर में पूजा होती है। माना जाता है कि रावण की पूजा करने से लोगों को ज्ञान प्राप्त होता है इस मंदिर को कुछ ही देर के लिए खोला जाता हैश्रद्धालु रावण की प्रतिमा के सामने फूल चढ़ाते हैं, जयकारा लगाते हैं फिर आरती के बाद ज्ञान प्राप्ति का वरदान मांगते हैं

    इस मंदिर के पुजारियों और शास्त्र विद्वानों का मानना है कि रावण को जब भगवान राम ने युद्धे के बाद मारा था तो उनका ब्रह्म बाण रावण की नाभि में लगा था बाण लगने के बाद और रावण के धराशाही होने के बीच कालचक्र ने जो रचना की उसने रावण को पूजने योग्य बना दियायह वह समय था जब राम ने लक्ष्मण से कहा था कि रावण के पैरों की तरफ खड़े हो कर सम्मानपूर्वक नीति ज्ञान की शिक्षा ग्रहण करो क्योंकि धरातल पर न कभी रावण के जैसा कोई ज्ञानी पैदा हुआ है और न कभी होगा रावण का यही स्वरूप पूजनीय है और इसी स्वरूप को ध्यान में रखकर कानपुर में रावण के पूजन का विधान हैकानपुर में इस मंदिर को केवल दशहरे के दिन ही खोला जाता है।

    बाकी पूरे साल यह मंदिर बंद रहता है। साल 1868 में कानपुर में बने इस मंदिर में तबसे आज तक निरंतर रावण की पूजा होती है लोग हर साल इस मंदिर के खुलने का इन्तजार करते हैमंदिर खुलने पर यहां रावण की पूजा अर्चना बड़े धूम-धाम से की जाती हैइसी के साथ विधि-विधान से रावण की आरती भी गाई जाती हैकानपुर में मौजूद रावण के इस मंदिर के बारे में यह भी मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने से लोगों के मन की मुरादें भी पूरी होती हैं और लोग इसीलिए यहां दशहरे पर रावण की विशेष पूजा करते हैं यहां दशहरे के दिन ही रावण का जन्मदिन भी मनाया जाता है बहुत कम लोग जानते होंगे कि रावण को जिस दिन राम के हाथों मोक्ष मिला उसी दिन रावण पैदा भी हुआ था

  • दशहरे पर बड़ा हादसाः 2 बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    दशहरे पर बड़ा हादसाः 2 बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    देवघरः झारखंड के देवघर में दहशरे के पर्व पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सारठ प्रखंड के चितरा थाना के सिकटिया स्थित अजय बराज में बोलेरो गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी शव बाहर निकाले गए।

    जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी सदस्य बोलेरो से आसनसोल से गिरिडीह जा रहे थे। रास्ते में सिकटिया के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर अजय बराज में गिर गया। वाहन में सवार दो बच्चों समेत पांच लोग पानी में डूब गए। एक व्यक्ति बचकर निकलने में कामयाब रहा।

    आसनसोल संकुल सीआरपी मनोज चौधरी की बेटी, दामाद, बच्चे बोलेरो में सवार होकर गिरिडीह जा रहे थे। तड़के यह हादसा हुआ। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए दौड़े। उन्होंने बैराज में उतरकर लोगों को निकाला, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी।

  • जालंधरः दीपावली पर लगी बाजार में रौनक, कुम्हारों के चेहरों पर आई मुस्कान, देखें वीडियो

    जालंधरः दीपावली पर लगी बाजार में रौनक, कुम्हारों के चेहरों पर आई मुस्कान, देखें वीडियो

    7 दिन में बनता है एक छोटा-सा दीयाः कुम्हार 

    जालंधर, ENS: त्यौहारों का सीजन शुरु हो गया है।  दिवाली भी नजदीक आ रही है। दिवाली के लिए बाजार सज धज कर तैयार है। दीपावली के मौके पर बाजार में मिट्टी के दीए भी हर वैरायटी के मौजूद हैं। छोटे दिए बड़े दिए के अलावे कढ़ाई किये हुए दिए भी बाजार में मौजूद है जो अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करती है। बाजारों में रौनक देख कुम्हारों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई है। वहीं दीपावली पर पारंपरिक रूप से जलने वाले मिट्टी के दिया की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। हाल के वर्षों में दीपावली का त्योहार चाइनीज सामानों से नहीं बल्कि देशी दीयों से लोगों के घर जगमग होने लगे है।

    कई सालों से मिट्टी के दीयों की मांग लगातार घट रही थी, जिसके कारण कई कुम्हारों ने अपना काम छोड़ दिया और दूसरा पेशा को अपना लिया था। लेकिन अब मेक इन इंडिया के चलते लोगों का रुझान देशी सामान से दिवाली मनाने की ओर बढ़ा है। इसी के कारण अब बाजार में मिट्टी के दीयों की मांग खूब बढ़ गई है। दरअसल, दीपावली पर हमारे घरों को रोशन करने वाला दीये को बनाने के लिए कुम्हार को काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुम्हार ने बताया कि 7 दिन की मेहनत के बाद दीया बनता है। वहीं बात करें जालंधर के सोफी गांव की तो यहां पर कुम्हार आज भी दीये बनाते हैं। उनका कहना है कि वह सिर्फ इसलिए दीये बनाते हैं ताकि परंपरा जीवित रहे।  यहां मिट्‌टी की मूर्तियां बनाने वाले कलाकार दीवाली से पहले दिन-रात मेहनत कर दीये बनाने में जुट जाते हैं।

    कुम्हार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा देकर हम लोगों का कल्याण किया है। इससे उत्पादन भी बढ़ा है।इस बार दीपावली पर दीयों की मांग अच्छी रहने की संभावना है। इसी दौरान दीये की खरीद करने आए लोगों का कहना था कि आस्था के साथ बना मिट्टी के दीयों का एक अलग ही महत्व है। हाईटेक युग में एक से बढ़कर एक रंगीन बल्ब अपनी खूबसूरती की छटा बिखेर रहे होते हैं। वहीं मध्यम सा जलता हुआ मिट्टी का दीया परंपरा को जीवित रख कर तमसो मां ज्योतिर्गमय का संदेश देता है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली में केवल मिट्टी का दीया में तेल डालकर दीपावली मनाते हैं। इससे जहां घर पवित्र होता है जबकि पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता है। कीट पतंग भी समाप्त हो जाता है। मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल दीपावली के साथ साथ छठ पूजा में भी जमकर होता है।

  • पंजाबः हमलावारों और पुलिस में हुई मुठभेड़, कांस्टेबल की हत्या में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः हमलावारों और पुलिस में हुई मुठभेड़, कांस्टेबल की हत्या में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, देखें वीडियो

    बरनालाः शहर में बीते दिनी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा एक पुलिसकर्मी की हत्या करने का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद कबड्डी खिलाड़ी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने एचसी दर्शन सिंह की हत्या हत्या में शामिल सभी 4 आरोपियों को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। बता दें कि आरोपी के पास से 1 पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    यह जानकारी पंजाब के डीजीपी द्वारा ट्वीट कर गई। बता दें कि बीते दिनी शहर के 25 एकड़ एरिया में एक रेस्टोरेंट में रविवार देर रात कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट करिंदों में विवाद होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद जिसके बाद घटना स्थान पर थाना सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट पर लड़ाई झगड़ा करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को गाड़ी में बैठाने के दौरान पुलिस कर्मचारियों से तकरार हो गई।

    बताया जा रहा हैकि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। आरोपियों ने हवलदार दर्शन सिंह को पीट-पीटकर गंभीर रूप में जख्मी कर दिया। जिसे बरनाला के सिवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के चश्मदीद अनुसार आरोपी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी की मारपीट करने के बाद आरोपियों ने रेस्टोरेंट में भी खूब तोड़फोड़ की। मृतक मृतक दर्शन सिंह थाना सिटी वन में लंबे समय से हवलदार के तौर पर ड्यूटी करता रहा है।

  • पंजाबः 4 हजार रुपए रिश्वत मामले में राजस्व पटवारी काबू

    पंजाबः 4 हजार रुपए रिश्वत मामले में राजस्व पटवारी काबू

    पटियाला: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत राजस्व हलका अबलोवाल, ज़िला पटियाला में तैनात एक राजस्व पटवारी नछत्तर सिंह को 4000 रुपए रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह मुकदमा पटियाला जिले के रिवास ब्राह्मणां निवासी लक्ष्मण दास की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

    प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुये बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया कि उक्त पटवारी ने उसके पिता की मौत के बाद उसकी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 4000 रुपए रिश्वत मांगी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पटियाला रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करते हुये मुलजिम पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

  • पंजाबः 6 लाख रुपये रिश्वत मामले में ASI गिरफ़्तार

    पंजाबः 6 लाख रुपये रिश्वत मामले में ASI गिरफ़्तार

    पटियाला: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज सीआईए एएसआई समाना, पटियाला में तैनात ऐ एस आई रघुवीर सिंह को 6 लाख रुपये रिश्वत लेने और 4 लाख रुपये और मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर परमजीत सिंह के बेटे शंपी सिंह द्वारा दायर ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई वह संबंधित थाने में उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच में शामिल होने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उक्त एएसआई 27-04-2023 को रिश्वत के रूप में 6 लाख रुपये ले चुका है और शेष 4 लाख रुपये की मांग कर रहा है।

  • पाकिस्तान के खिलाफ जीत के दौरान ड्रेसिंग रूम में जमकर थिरकती नजर आई अफगानिस्तान टीम, देखें वीडियो

    पाकिस्तान के खिलाफ जीत के दौरान ड्रेसिंग रूम में जमकर थिरकती नजर आई अफगानिस्तान टीम, देखें वीडियो

    भरे स्टेडियम के बीच राशिद खान के साथ इरफ़ान पठान किया डांस

    नई दिल्लीः आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पटखनी दी। यह वनडे में पहला मौका रहा जब पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने हराया। साथ ही यह विश्व कप 2023 का तीसरा बड़ा उलटफेर रहा। मैच में बाबर आजम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम ने 282 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान टीम ने 283 रन का पीछा करते हुए 49 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान का पूरा खेमा जश्न में डूब गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई, जिसमें अफगानी खिलाड़ी मैच में मिली धांसू जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जमकर थिरकते हुए जश्न मना रहे हैं। 

    वहीं भारतीय फैन्स के अलावा पूर्व क्रिकेटर भी अफगानिस्तान टीम के अच्छे प्रदर्शन की सराहना करते हैं और ख़ुशी भी जताते हैं। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद जमकर ख़ुशी मनाई और भांगड़ा किया। दरअसल, राशिद खान ने इरफ़ान पठान से इसकी मांग की थी और पठान ने कहा था कि जीत के बाद मैं डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा। पाक टीम को 8 विकेट से अफगानिस्तान ने हरा दिया और अब इरफ़ान पठान को वादा पूरा करना था, वही देखने को मिला। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में इरफ़ान पठान ने लिखा कि राशिद खान ने अपना वादा पूरा किया और मैंने अपना वादा पूरा किया। गौरतलब है कि इरफ़ान पठान के साथ राशिद खान भी इस वीडियो में नाच रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को गले भी लगा लेते हैं।

    इसके अलावा जब पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने हराया तो डगआउट में बैठी पूरी टीम ने खड़े होकर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं, बल्कि वहीं, पाकिस्तान को हराने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने राशिद खान संग जश्न मनाया। अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए यह दिन यादगार रहने वाला है। शानदार जीत के बाद टीम के प्रमुख स्पिनर राशिद खान ने कंधे पर अफगानिस्तान का झंडा रखा था और सभी खिलाड़ियों ने मैदान के छक्कर लगाए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 282 के स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान टीम को इब्राहिम जादरान और रहमनुल्लाह गुरबाज की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की। मैच को अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर जीत लिया।

  • पंजाबी गायक सिंगर Inderjeet Nikku की एक्सीडेंट में मौत? जाने क्या है सच्चाई, देखें वीडियो

    पंजाबी गायक सिंगर Inderjeet Nikku की एक्सीडेंट में मौत? जाने क्या है सच्चाई, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर इंद्रजीत निक्कू अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इंद्रजीत निक्कू 2022 में बाबा बागेश्वर के दरबार में नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद ही निक्कू सुर्खियों में आए थे। साथ ही उन्हें इसके चलते विवादों का भी सामना करना पड़ा था। वहीं कुछ दिन पहले बाबा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पंजाब दौरे पर आए, जहां पंजाबी गायक बाबा की दस्तार को ठीक करते हुए दिखाई दिए। हाल ही में इंदरजीत निक्कू को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि सिंगर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जब ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो निक्कू के फैंस काफी चिंतित हो गए। 

    वहीं इस खबर को लेकर इंद्रजीत निक्कू का बयान सामने आया है। पंजाबी गायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने एक्सीडेंट और मौत से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। निक्कू ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि उनके एक्सीडेंट और मौत को लेकर फैलाई जा रही सभी खबरें झूठी हैं। गौरतलब है कि अगस्त 2022 में इंद्रजीत निक्कू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बाबा बागेश्वर के दरबार में नजर आ रहे थे। वह रो-रोकर बाबा को अपनी परेशानी बता रहा था। इसके बाद पूरे पंजाबी निक्कू का समर्थन आ गया था।

  • दशहरे वाले दिन बिना मुहूर्त कर सकते हैं शुभ कार्य ?

    दशहरे वाले दिन बिना मुहूर्त कर सकते हैं शुभ कार्य ?

    नई दिल्ली : यूं तो नवरात्र 9 दिनों कह होती है, लेकिन शारदीय नवरात्र में इसकी दशमी तिथि भी अत्यंत महत्व रखती है। दरअसल इसी दिन यानि अश्विन मास की दशमी तिथि को पूरे देश में दशहरा या विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को आज पूरे देशभर में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा  है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 अक्तूबर 2023 को है। दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाई जाने वाली विजयादशमी असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने अधर्म, अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया था। इसके अलावा देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर का वध करके धर्म और सत्य की रक्षा की थी। इस दिन भगवान श्री राम, दुर्गाजी, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और हनुमान जी की आराधना करके सभी के लिए मंगल की कामना की जाती है। समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विजयादशमी पर रामचारित मानस आदि का पाठ किया जाना शुभ माना जाता है। विजयादशमी के पर्व को अबूझ मुहूर्त माना गया है यानी इस पर्व पर बिना शुभ मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। 

    मांगलिक कार्यों के लिए यह दिन शुभ
    दशहरा या विजयादशमी यानि अश्विन मास की दशमी तिथि सर्वसिद्धिदायक तिथि मानी जाती है। इसलिए इस दिन सभी शुभ कार्य फलकारक माने जाते हैं। वहीं ज्योतिष में दशहरा के दिन बच्चों का अक्षर लेखन, घर या दुकान का निर्माण, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, अन्नप्राशन, कर्ण छेदन, यज्ञोपवीत संस्कार और भूमि पूजन आदि कार्य शुभ माने गए हैं। लेकिन ध्यान रखें विजयादशमी के दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है।