Blog

  • जालंधरः विवादों में घिरा Vrindavan’s Restaurant, डोसे में कॉकरोच निकलने के आरोप, हुआ हंगामा, देखें Live 

    जालंधर, ENS: कूल रोड़ पर स्थित वृंदावन रेस्टोरेंट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्राहक ने रेस्टोरेंट के खाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट में डोसा खाने आए ग्राहक ने आरोप लगाए है कि आज वह उक्त रेस्टोरेंट में डोसा खाने के लिए आए थे। इस दौरान पीड़ित का आरोप है कि रेस्टोरेंट में उन्होंने खाने के लिए डोसा ऑर्डर किया, लेकिन डोसे में कॉकरोच निकला। 

    उन्होंने कहा कि आधा कॉकरोच उन्हें मुंह में चला गया जबकि आधा उन्होंने दुकान के कर्मियों को दिखाया। पीड़ित ने कहा कि दुकान के कर्मियों ने अपनी गलती भी मानी है। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने जब रेस्टोरेंट की रसोई चैक की तो काफी गंदगी वहां पर दिखाई दी। वहीं उनका कहना हैकि इस मामले को लेकर रेस्टोरेंट के मालिक ने मीडिया से उन्हें बात करने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद इस मामले को लेकर वहां पर हंगामा किया जा रहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहाकि वह दुकान मालिक से बात करके आगे की कार्रवाई की जाएंगी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुशील ने कहा कि वह पिछले 15 साल से यहां पर डोसा, सांबर खाने के लिए आते है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले को लेकर जब उन्होंने रसोई की वीडियो बनाई तो वहां पर किसी तरह से सफाई नहीं की हुई थी और ना ही किसी भी सामान को कवर करके रखा गया। पीड़ित सुशील का आरोप है कि उनकी पत्नी की तबीयत भी खराब हो गई।

    वहीं इस मामले को लेकर दुकान मालिक की बेटी ने बताया कि उन्हें स्टाफ से मामले की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने उक्त परिवार से माफी मांगी। दुकान मालिक की बेटी का कहना है कि पीड़ित परिवार द्वारा बिना वजह से हंगामा किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपो को नकारा। दुकान मालिक की बेटी ने कहा कि उन्होंने उक्त परिवार को मामले की जांच को लेकर आश्वासन भी दिया, लेकिन उसके बावजूद परिवार के द्वारा बिना वजह से हंगामा किया गया।

    इस दौरान दुकान मालिक का कहना है कि उनका एक केस चल रहा है। ऐसे में उन्हें यह लग रहा है कि शायद उन्हीं लोगों ने इस मामले को लेकर भेजा गया हो। दुकान मालिक ने कहा कि उन्होंने परिवार को कहा कि जांच के दौरान अगर उनका कर्मी दोषी पाया जाता है। हमने उसे नौकरी से निकालने का आश्वासन भी दिया है।  लेकिन उसके बावजूद परिवार द्वारा बिना वजह हंगामा किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने खुद पुलिस को बुलाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी ओर से परिवार को सेहत विभाग को बुलाने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की वह निष्पक्ष जांच करवाने को तैयार है।

  • 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा में शामिल हुईं सीमा शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित:जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा में शामिल करने पर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने एक जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस नियुक्ति पर विशेष तौर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनव चंदेल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो इस समिति में पूरी सक्रियता से काम करेंगी। इसके अतिरिक्त सरकार की जनहित योजनाओं को आम जनतक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करती रहेंगी ताकि लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि लोगों की लंबित समस्याओं को हल करवाने के लिए भी प्रशासन से समय-समय पर प्रयास करेंगी।
  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व उनके जीजा राजिदंर दीपा के बीच चल रहे घरेलू झगड़े के मामले में 2 वर्ष की सुनाई गई सजा पर डाली गई अपील पर अमन अरोड़ा को संगरूर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, आज कोर्ट में सुनवाई के बाद माननीय जज ने अमन अरोड़ा को बड़ी राहत देते हुए सजा पर स्टे लगा दी है।

    बता देंकि इससे पहले संगरूर कोर्ट की तरफ से कनविक्शन स्टे अमन अरोड़ो को मिली थी। जो कि आज 31 जनवरी तक ही थी। लेकन आज 31 जनवरी को संगरूर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए स्टे लगा दी है।बता दें कि 21 दिसंबर सुनाम कोर्ट ने अमन अरोड़ा को 2 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। जिसकी अपील उन्होंने संगरूर कोर्ट में की थी। विगत ही हाईकोर्ट के वकीलों ने मामले पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बहस की। जिसका फैसला माननीय जज ने रिजर्व रख लिया था। अब अमन अरोड़ा को 31 जनवरी तक स्टे दे दी थी।

  • जिला में 25 फरवरी को करवाएं जाएंगे उप-चुनाव – डीसी

    संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू – राघव शर्मा
     
    ऊना/सुशील पंडित:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अंब, बंगाणा, हरोली, गगरेट व ऊना में पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों हेतू उप-चुनाव 25 फरवरी 2024 को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप-चुनावों के दृष्टिगत प्रधान, उप-प्रधान तथा वार्ड सदस्य से संबंधित उप-चुनाव वाली समूची ग्राम पंचायत में जबकि पंचायत समिति सदस्य से संबंधित उप-चुनाव में ग्राम पंचायतों में केवल उस पंचायत समिति के संबंधित वार्ड क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। 
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 8, 9 व 12 फरवरी को प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक भर सकते हैं। 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे से प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी जबकि 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 15 फरवरी को नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद चुनावी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी या उससे पहले मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। ज़िला के विभिन्न विकास खंडों में रिक्त पदो के लिए उप-चुनाव 25 फरवरी 2024 को प्रातः 8 से सायं 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे तथा उसके बाद प्रधान, उप-प्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि पंचायत समिति से संबंधित सदस्यों की मतगणना 26 फरवरी 2024 को संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर प्रातः 9 बजे से आरंभ होकर पूर्ण होने तक जारी रहेगी तथा मतगणना पूर्ण होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उपायुक्त ऊना ने बताया कि चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया 26 फरवरी 2024 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकास खंड अंब के अंतर्गत पंचायत समिति के वार्ड-15 कटौहड़ कलां (ग्राम पंचायत कटौहड़ कलां, कुठियाड़ी) तथा ग्राम पंचायत मंधोली के वार्ड 1 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत तनोह के वार्ड 2 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव करवाया जाएगा जबकि विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत सलोह बैरी के वार्ड नंबर-1 में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए उप-चुनाव करवाया जाएगा। इसी तरह विकास खंड हरोली के तहत ग्राम पंचायत हरोली के वार्ड 5 व 6 में पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव करवाए जाएंगे। विकास खंड ऊना के अंतर्गत पंचायत समिति के वार्ड-1 पनोह (ग्राम पंचायत पनोह, तयूड़ी, बटूही) में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए उपचुनाव करवाया जाएगा।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला की पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के उप चुनावों हेतू अम्ब, बंगाणा, हरोली, गगरेट व ऊना के उप-मंडलाधिकारियों को संबंधित विकास खंडों के उप-चुनावों के संचालन हेतू रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में उप चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी/पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी तथा मतदान कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए भी प्राधिकृत किया है।

  • Axis Bank के ATM को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बरवाला में Axis Bank के एटीएम को चोर निशाना बनाने पहुंचे। जहां चोर गैस कटर लेकर एटीएम को काटने गए, लेकिन अलार्म बजने के कारण चोर सामान छोड़कर वहां से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर और सिलेंडर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंचकूला के बरवाला में मौजूद एक्सिस बैंक के एटीएम का ताला तोड़कर दो चोरों ने गैस कटर की मदद से एटीएम खोलने की कोशिश की थी। इस दौरान जैसे ही चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार निकालने और एटीएम तोड़ने की कोशिश की। वहां पर लगा एटीएम का अलार्म बज उठा। जिसके बाद चोर पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए।

    इस दौरान एटीएम तोड़ने के साथ लाए सिलेंडर और गैस कटर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान बरवाला पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की टीम ने कहा कि एटीएम से चोरी करने आए आरोपी द्वारा एटीएम की तरफ आते हुए सीसीटीवी कैमरा को बंद करने का वीडियो आया है। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मिले गैस कटर, सिलेंडर ओर बैग के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरवाला चौकी इंचार्ज ओमवीर ने बताया कि पुलिस को मौके से गैस कटर एक सिलेंडर ओर एक बैग मिला है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात की घटना भी कैप्चर हुई है।

    पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं को देखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को गैस कटर ,सिलेंडर और एक बैग भी घटनास्थल से मिला है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने पहले सीसीटीवी का डायरेक्शन चेंज किया। एटीएम के अंदर लगे कैमरा की तार निकाल दी।उसके बाद गैस कटर की मदद से एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करने लगे लेकिन तभी अचानक अलार्म बज उठा और वह भाग गए।

  • मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का आया बयान 

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव को लेकर बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मेयर चुनाव पर स्टे नहीं लगाया है। हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में इसकी पूरी रिपोर्ट तलब की है। इस मामले में याचिकाकर्ताओं की जल्द सुनवाई की मांग भी पूरी नहीं हुई। इसके अलावा उन्होंने रिकॉर्ड सीज करने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने कहा कि रिकॉर्ड पहले ही सील कर स्ट्रॉन्ग रूम में रख दिया गया है।इससे पहले मंगलवार को मेयर इलेक्शन हुआ था। जिसमें भाजपा पार्षद मनोज सोनकर मेयर चुने गए। उन्होंने आप-कांग्रेस अलायंस के उम्मीदवार कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया। हालांकि भाजपा के पास सांसद और पार्षदों के मिलाकर 15 ही वोट थे। एक वोट उन्हें अकाली दल का मिला।

    कांग्रेस और आप के मिलाकर 20 वोट थे लेकिन इनमें से चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने 8 वोट इनवैलिड करार दे दिए।इसके विरोध में अलायंस मेयर कैंडिडेट कुलदीप टीटा की तरफ से इसको लेकर याचिका लगाई गई। याचिका में उन्होंने प्रिजाइडिंग अफसर अनिल मसीह पर धांधली का आरोप लगाया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मेयर का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ और वोटों की गिनती के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसलिए इस चुनाव को रद्द कर दोबारा से चुनाव कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाने चाहिए।

    याचिका में आरोप लगाया है कि अनिल मसीह ने बहुत ही अजीब ढंग से सदन को संबोधित करते हुए वोटों की गिनती खुद ही कर दी है। इसमें दोनों उम्मीदवारों के किसी भी एजेंट को वोटों की गिनती के लिए नहीं बुलाया गया है। 8 वोटों को इनवैटिड करने का कोई कारण भी विपक्ष को नहीं दिखाया। विपक्ष का कहना है कि चुनाव के वीडियो से पता चलता है कि मसीह केवल भ्रम पैदा करने के उद्देश्य से वोटों को एक टोकरी से दूसरी टोकरी में बदल रहे थे। इसके दौरान उन्होंने जालसाजी और छेड़छाड़ करके चुनाव प्रक्रिया में पूरी तरह गड़बड़ी की है।

  • पंजाबः कार- स्कूटर और रिक्शा में हुई टक्कर, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    मोगाः अकालसर रोड पर देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार- स्कूटर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने स्कूटर सवार और ई-रिक्शा चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटर सवार राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रैफर कर दिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः ट्रैक्टर चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला हलका पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह में कुल 8 लोग शामिल थे। जिनमें से पुलि टीम ने 2 मुख्य दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 2 चोरी के ट्रैक्टर भी बरामद किए गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह अलग-अलग गांवों में ट्रैक्टर चोरी और राहगीरों से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बाकी जो 6 सदस्य हैं जिनके पास हथियार भी हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किये गये हैं। इनके द्वारा भट्ठे पर लगे मजदूरों को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम भी दिया गया था। इस दौरान कई और राहगीरों को बंदूक के बल पर लूटा चुके है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के लिए उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड में और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरोह के बाकी 6 सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • पंजाबः दिन दहाड़े तंग बाजार में लगे खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर, देखें वीडियों

    हिंदू संगठनों में रोष, करवाए बाजार बंद

    गुरदासपुरः पंजाब में शरारती अनसंरों द्वारा लगातार माहौल खराब करने की कोशिशे की जा रही है। इसी के तहत आज बटाला के तंग बाजार में दिन दहाड़े 2 नौजवानों द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर लगाए गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो व्यक्ति जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते हिंदू संगठनों ने बाजार बंद करवा दिए है और रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा पोस्टर को उतार दिया गया है। हिंदू संगठनों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौ+त, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गिद्दड़बाहा रोड पर विरक कलां के किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक किसान ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मृतक 20 वर्षीय युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस मीडिया से दूरी बनाती हुई नजर आई। सहारा जन सेवा कार्यकर्ता संदीप गिल ने बताया कि संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली कि गांव वीरक कला के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की टीम ओके पहुंची और बलवाना पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में सहारा टीम ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है