Blog

  • पंजाबः आज 9 प्रोजेक्ट से 4 हजार करोड़ की सौगात देंगे केंद्रिय मंत्री 

    जालंधर के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

    जालंधर, ENS: केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज होशियारपुर दौरे पर है। इस दौरान केंद्रिय मंत्री 9 प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। जिनमें से जालंधर से जुड़े 4 प्रोजेक्ट शामिल है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से जालंधर-फगवाड़ा (एनएच 44) हाईवे पर स्थित दकोहा अंडरपास का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। लगभग 14 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस अंडरपास पर यातायात चालू होने के बाद दकोहा एवं बड़िंग क्षेत्र के लोगों को हाईवे पर एंट्री एग्जिट करने में भारी सुविधा मिलेगी और नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीजेपी द्वारा मिली आधिकारिक सूचना के अंतर्गत परिवहन मंत्री आज चार हजार करोड़ के 29 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। नितिन गडकरी होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड में दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचेंगे।

    वह होशियारपुर से ही एनएच 703 ए पर स्थित जालंधर-कपूरथला रोड के 40 करोड़ की लागत से तैयार हुए 9 किलोमीटर लंबे फोर लेन हिस्से का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा एनएच 703 ए पर ही स्थित जालंधर-मक्खू रोड सुदृढ़ीकरण एवं तीन छोटे पुलों के पुननिर्माण का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा नितिन गडकरी लुधियाना में जीटी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग 5 को जोड़ने वाले चार लेन लडोवाल बाईपास का भी लोकार्पण करेंगे। लडोवाल बाईपास के निर्माण से लुधियाना-फिरोजपुर राजमार्ग से दिल्ली-जालंधर राजमार्ग (एनएच 44) का सीधा संपर्क स्थापित होगा। केंद्रिय मंत्री होशियारपुर दौरे के दौरान फगवाड़ा व होशियारपुर बाईपास सहित फगवाड़ा होशियारपुर फोरलेन निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे।

    फोरलेन निर्माण से फगवाड़ा होशियारपुर के मध्य 100 किलोमीटर प्रति घंटा हाई स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान होगी और यात्रा समय एक घंटे से घटकर 30 मिनट का रह जाएगा। फगवाड़ा और होशियारपुर बाईपास निर्माण से शहरी क्षेत्र में भीड़ कम होगी और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (जीटी रोड) से होशियारपुर का सीधा संपर्क होगा। सेतु बंधन योजना के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जालंधर के कंगनीवाल गांव में रेलवे ओवरब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे, जिसका निर्माण 46 किलोमीटर लंबे जालंधर बाईपास प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। अपने होशियारपुर दौरे के दौरान नितिन गडकरी कुल आठ प्रोजेक्ट लोकार्पण करेंगे।

    केंद्रीय सड़क निधि से अमृतसर कपूरथला और लुधियाना जिलों में कुल 9 परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। चार लेन फिरोजपुर बाईपास का भी शिलान्यास किया जाएगा। सेतु बंधन योजना के तहत करतारपुर अमृतसर के गहरी मंडी गांव तथा तरनतारन में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का शिलान्यास होगा। सुलतानपुर लोधी-मखू खंड पर दो लेन रेलवे ब्रिज का शिलान्यास होगा। इसी खंड पर चार लेन निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसी खंड पर सड़क सुरक्षा और बाढ़ क्षति के मरम्मत कार्य का भी चलनास किया जाएगा।

  • जालंधर की छात्रा को अर्जुन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

    जालंधर, ENS : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की एमपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा नसरीन शेख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। नसरीन एलपीयू और भारत, दोनों टीमों की खो-खो की कप्तान हैं। यह सम्मान नसरीन के अनुकरणीय नेतृत्व, खेल कौशल, अनुशासन और पिछले चार वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते दिया गया है। एलपीयू के संस्थापक चांसलर और राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने नसरीन के राष्ट्रीय सम्मान की सराहना की।

    उन्होंने खेल मंत्रालय के एलपीयू के नाम पर माका स्पोर्ट्स फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी की घोषणा पर भी प्रसन्नता जताई। नसरीन की उपलब्धियां महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए सहायता और बुनियादी ढांचा प्रदान करने के महत्व के प्रमाण के रूप में काम करती हैं। यूनिवर्सिटी में प्रतिष्ठित खेल हस्तियों की एक सूची है, जिनमें शीर्ष भाला फेंक नीरज चोपड़ा, पहलवान बजरंग पुनिया, मुक्केबाज जैस्मीन, भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और कई अन्य शामिल हैं

  • क्रिकेट खेलते समय खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, देखें वीडियो

    नोएडा: एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित ग्राउंड पर रविवार को क्रिकेट खेल रहे एक इंजीनियर की मौत हो गई। वह जैसे ही रन लेने के लिए दौड़े तो बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा स्वजन को सौंप दिया है। कोतवाली प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड के 36 वर्षीय विकास नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह अपने साथियों के साथ सेक्टर-135 के क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट मैच खेल रहे थे।

    इसी दौरान रन लेने के लिए भाग रहे विकास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। साथी खिलाड़ी उन्हें उपचार के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना स्वजन को दी। खेलते समय विकास की आकस्मिक मौत से उसके स्वजन व साथी हैरान हो गए। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुकने से मौत होना बताया गया है। वहीं स्वजन ने पुलिस को बताया कि पूर्व में विकास को कोरोना हुआ था। फिलहाल विकास का शव स्वजन को सौंप दिया है।

  • 22 को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद 

    अयोध्याः रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के दिन 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। पूरे प्रदेश में इस दिन शराब नहीं बिकेगी। अयोध्या में बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए और आतिशबाजी के भी प्रबंध हो। अयोध्या में स्वच्छ्ता का ‘कुंभ मॉडल लागू किया जाए। 14 जनवरी को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी स्वच्छ्ता अभियान का शुभारंभ करेंगे। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां परखीं और कहा सफाई और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

    मंगलवार को अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी ने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने समारोह की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे गणमान्य जनों को अयोध्या में बेहतर आतिथ्य प्राप्त होना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में होटल और धर्मशालाएं हैं। होम स्टे की व्यवस्था भी है। टेंट सिटी की संख्या और बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। कुंभ की तर्ज पर अयोध्या में 25-50 एकड़ में एक भव्य टेंट सिटी तैयार कराएं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 22 जनवरी के उपरांत अयोध्या में दुनियाभर से रामभक्तों का आगमन होगा। उनकी सुविधा के लिए पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में साइन बोर्ड लगाए जाएं। धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में धूल न उड़े, गंदगी न हो। जगह-जगह कूड़ेदान रखे जाएं। वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था हो। अभी 3800 से अधिक स्वच्छताकर्मी तैनात हैं, 1500 कर्मचारियों की संख्या और बढाई जाए।

  • जालंधर : बोलेरो-ट्रक में हुई भयानक टक्कर, गाड़ी में तड़पते रहे ड्राइवर-कंडक्टर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS :  मंगलवार रात करीब 12 बजे पठानकोट चौक के पास बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर व कंडक्टर इसमें फंस गए और करीब आधे घंटे तक अंदर ही तड़पते रहे। मौके पर जुटे करीब 20 से अधिक राहगीरों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों वाहन पठानकोट की ओर से जालंधर आ रहे थे। जब ट्रक अमृतसर जाने के लिए पठानकोट चौक से मुड़ने लगा तो ड्राइवर ने एक दम से ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे टकरा गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का फ्रंट वाला हिस्सा बुरी से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें सवार ड्राइवर- कंडक्टर अंदर ही फंस गए।  राहगीरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना में जख्मी ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची थाना-8 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

  • पंजाबः सरपंच छीना हत्याकांड मामले में आरोपी और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव दादियाना के सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की मंगलवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया। पुलिस की जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ बता नहीं रही है, लेकिन पता चला है कि विक्की सरपंच की हत्या करने के बाद कस्बा हरियाणा के पास शरण लिए था।

    मंगलवार रात 11 बजे के करीब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्की को घेरा तो उसने फायर करने शुरू कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विक्की घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्रार्थमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया। 

    बता दें कि पांच दिन पहले सरपंच छीना की उसके फैक्ट्री के अंदर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी रोहित पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी विक्की की गिरफ्तारी न होने से स्वजनों ने अभी छीना का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। दरअसल, पीड़ितों की मांग थी कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वह सरपंच छीना का अंतिम संस्कार करेंगे। सरपंच की हत्या रंजिश से की गई।

  • जालंधर : नशे में धुत्त युवतियों ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

     जालंधर, ENS :  बस स्टैंड पर नशे में धुत्त 2 युवतियों ने हंगामा कर दिया। दोनों के साथ एक बच्ची भी थी। नशे में धुत्त लड़कियों के कुछ वीडियो बुधवार को सामने आए हैं। जिसमें वह नशे में झूमती हुई नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त वीडियो मंगलवार देर शाम के बताए जा रहे हैं। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंची चौकी बस स्टैंड की पुलिस ने दोनों महिलाओं के परिजनों को बुलाया गया और उन्हें उनके हवाले कर दिया गया।

    मौके पर मौजूद रामू ने बताया कि दोनों महिलाएं नशे में एकदम धुत्त थी। दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर बहस हुई और मामला इतना बढ़ गया तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने इतना नशा किया हुआ था कि वह बस के फुटपाथ पर गिरी और फिर उठ ही नहीं पाई। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि दोनों महिलाएं नेपाली भाषा में बात कर रही थी।

    मिली जानकारी के अनुसार जब नशे में धुत्त होकर दोनों महिलाएं गिर गई तो एका एक लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे। एक दुकानदार ने निंबू दिया। जिसे महिला सिक्योरिटी गार्ड ने नशे में धुत्त महिलाओं को चटाने की कोशिश की। मगर वह महिला की एक न सुने। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों महिलाओं को निंबू दिया गया। सारे घटनाक्रम के लोगों ने वीडियो भी बनाए थे। जोकि जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि जो भी व्यक्ति या महिला दोनों युवतियों को छुड़ाने के लिए आता था, वह दांत से काटने की कोशिश करती थी

  • पंजाब : गैंगस्टर संदीप को पुलिस ने दबोचा

    लुधियाना : CIA-2 टीम ने गैंगस्टर संदीप लुधियाना को गिरफ्तार किया है। संदीप से पुलिस को 32 बोर की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। संदीप का लुधियाना में एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें सैकड़ों युवा शामिल बताए गए हैं। राजनीतिक रैलियों में भी संदीप और उसके साथियों को आम देखा जाता था। CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की टीम ने संदीप को भामियां इलाके में उसके घर से दबोचा है। संदीप गोरु बच्चा का साथी है। गैंगस्टर पुनीत बैंस ग्रुप और जतिंद्र जिंदी के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा है। शहर में वर्चस्व कायम करने के लिए संदीप और उसके साथी गनमैन के साथ हथियारों के गीतों पर अक्सर रील बनकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं।  

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संदीप पर 10 से 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। देर रात तक पुलिस ने कई जगहों पर बरामदगी डालने के लिए लगातार रेड भी की है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के चार्ज लेने के बाद अब शहर में गैंगस्टरों की लिस्टें बननी शुरू हो गई हैं। जेल से जमानत आदि पर आए गैंगस्टरों पर पुलिस की नजर है। पुलिस बुधवार को संदीप की गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर खुलासा कर सकती है।

  • आज का राशिफल, 10 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 10 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 17 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 40 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  

    कारोबारियों के लिए आज का दिन धन लाभ करने वाला है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी, आप अपने सारे रुके हुये काम निपटा लेंगे। आज जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे। आज किसी वजह से दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल जायेगा। कोई जरूरी चीज आज आप कहीं रखकर आप भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

    वृष राशि-  

    आज आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। जीवनसाथी आपको घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दे सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा बन रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा, साथ में मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। आज आप कामकाज में बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आज आपको नए-नए धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

    मिथुन राशि-  

    आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी, साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपके करियर में सफलता सुनिश्चित होगी।

    कर्क राशि- 

    आज आपको बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवन मे आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपका बुक्स का शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

    सिंह राशि-  

    आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आज आसानी से सॉल्व हो जायेगी। वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कन्या राशि-

    आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी।

    तुला राशि-

    आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेलने जायेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। किस्मत का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-  

    आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहने वाला है। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आईटी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी लाभ की प्राप्ति होगी। आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

    धनु राशि-  

    आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपके खाने में ड्राई फ्रूट्स शामिल करना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आज आप सकारात्मक सोच रखकर कार्य करेंगे तो कार्यों सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार  के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। आज लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

    मकर राशि-

    आज आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे। जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है, उनकी मेहनत रंग लाएगी। दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिता-पुत्र के रिश्ते अच्छें होंगे।

    कुंभ राशि-

    आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई नया काम करने के लिए सोचेंगे। दांपत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल आज मिल जायेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

    मीन राशि-

    आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। आज आपको काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके मनोबलल में वृद्धि होगी। 

    • ਪੰਜਾਬ: ਕਰਜ਼ੇ ਤੋਂ ਦੁਖੀ 23 ਸਾਲਾ ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

      ਤਰਨਤਾਰਨ: ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਖੇਮਕਰਨ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਨ ਵਿਖੇ ਕਰਜੇ ਤੋਂ ਦੁਖੀ ਹੋ ਕੇ 23 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜਹਰੀਲੀ ਦਵਾਈ ਪੀ ਕੇ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ।  ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕਿਸਾਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ 10 ਕਿੱਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਪੈਲੀ ਹੈ।  ਜੋ ਕਿ ਮੁੱਠਿਆਂ ਵਾਲਾ ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲੇ ਆਏ ਹੜਾਂ ਦੇ ਪਾਣੀ ਤੋਂ ਬੀਜੀ ਹੋਈ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਗਈ। 

      ਪਾਣੀ ਉਤਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਦੋ ਫੇਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਬੀਜੀ ਗਈ ਤਾ ਮੁੜ ਪਾਣੀ ਆ ਗਿਆ ਤੇ ਫਸਲ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ। ਪਾਣੀ ਘਟਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸਰੋਂ ਦੀ ਫਸਲ ਉਸੇ ਜਮੀਨ ਵਿੱਚ ਬੀਜੀ ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ । ਇਸ ਤਰਾਂ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਵੀ ਦੋ ਵਾਰ ਖਰਾਬ ਹੋ ਗਈ ਹੈ।  ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਗਿਆ । ਉਸਦੇ ਉਪਰ  25 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਸੁਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਸੀ । ਇਸੇ ਟੈਨਸ਼ਨ ਚ ਰਵਿੰਦਰ  ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਉਣ ਵਾਲੀ ਜਹਰੀਲੀ ਦਵਾਈ ਪੀ ਲਈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਉਸਨੂੰ  ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ । ਜਿਥੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਤਨੀ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਇੱਕ ਬੱਚਾ ਹੈ । ਜਿਸਦੇ  ਸਕੂਲ ਦੀ ਫੀਸ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ।