
Blog
-

जालंधर : सिविल अस्पताल में जगह-जगह बने गंदगी के ढेर
जालंधर : पंजाब सरकार सरकारी अस्पताल का म्यार उच्चा उठाने के लिए हर सभव प्रयास कर रही है वहीं जिला अस्पताल के अधिकारी व स्टाफ सरकारी आदेशों को अनदेखा कर रहे है। सिविल अस्पताल में सभी वार्डों में जगह-जगह पर गंदगी के ढेर बीड़ी सिगरेट व खाने का सामान बिखरा हुआ है। वहीं वार्डे में उपचाराधीन मरीजों को बैड पर चादरें भी उपलब्ध नहीं करवाई गई थी। वार्डे में पंखे खराब थे उमय का माहौल होने के कारण मरीज परेशान थे।गौर हो कि सिविल अस्पताल में सही तरीके से सफाई हो सके इसके लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है। सरकार अस्पताल में ठीक तरह से सफाई हो सके इसके लिए ठेकेदार को लाखों रुपए प्रति वर्ष सरकारी खजाने से अदा कर रही है। इसके इलावा सफाई के लिए सरकारी स्टाफ भी बढी गिनती में मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में गंदगी क्यो है? अधिकारियों के पास सिविल अस्पताल की सफाई व्यवस्थां देखने को लिए वक्त नहीं है। -

इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, चार्जशीट में हुए कई खुलासे
हरियाणाः मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा लगाये गये छेड़खानी के मामले में मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, पीड़ित महिला द्वारा दायर चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चार्जशीट में यह सामने आया है कि मंत्री के चुंगल से भागते समय महिला कोच के सिर में चोट लगी थी। चार्जशीट सामने आने पर मंत्री संदीप सिंह का जांच में सहयोग ना करने और कई बयान झूठे और परस्पर विरोधी बयान पाए जाने का हुआ खुलासा हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक संदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर दो मार्च 2022 और स्नैपचैट पर एक जुलाई 2022 को मिलने के लिए समय मांगा था।
वहीं, स्टाफ के मुताबिक मंत्री ने पीड़िता को ऑफिस टाइम मे ना बुलाकर केबिन के नजदीक बने निजी रूप से मिलने बुलाया था। पुलिस के मुताबिक इसे लेकर संदीप सिंह के विरोधाभासी बयान सामने आए। मामले में फंसे हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के बयान चार्जशीट में मौजूद तथ्यों से मेल नहीं खा रहे हैं।
चार्जशीट से बढ़ी मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें
- वहीं, पुलिस के साथ क्राइम सीन का दौरा करने पर पीड़िता ने संदीप सिंह के ऑफिस, उसके साथ जुड़े कमरे, बेडरूम और इससे जुड़े रास्ते की भी पहचान की थी। जबकि मंत्री सरदार संदीप सिंह ने अपने दिए बयानों में केवल इतनी ही बात कबूली थी कि उसकी मुलाकात महिला जूनियर कोच से केवल ऑफिस में हुई थी, बेडरूम या केबिन में नहीं।
- वहीं, हरियाणा के तत्कालीन खेल निदेशक पंकज नैन के मुताबिक संदीप सिंह पीड़िता में खास दिलचस्पी दिखा रहे थे। मामले में आरोप तय करने को लेकर अगली सुनवाई चंडीगढ़ कोर्ट में 16 सितंबर को है।
- चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता सीआरपीसी की धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान पर कायम रही है। चार्जशीट के मुताबिक कई गवाहों ने पीड़िता के बयान का समर्थन भी किया है।
- सीएफएसएल से प्राप्त रिपोर्ट में कुछ चैट, वॉयस और कॉल रिकार्डिंग सामने आईं, जिनसे पता चला कि पीड़िता ने घटना की जानकारी घटना के तुरंत बाद कुछ लोगों को दी थी।
- वहीं, एफआईआर दर्ज होने से तीन दिन पहले 28 दिसंबर 2022 की एक कॉल रिकार्डिंग को लेकर संदीप सिंह ने चंडीगढ़ पुलिस के सामने माना कि उसमें पीड़िता और उसकी आवाज है।
- मंत्री के मुताबिक एक जुलाई 2022 को उनके सेक्टर-7 स्थित सरकारी आवास पर एक संतरी के अलावा तीन से चार सुरक्षाकर्मी और तीन से चार किचन स्टाफ/ कुक मौजूद थे।
जूनियर कोच की नियुक्ति में हुई थी देरी
- चैट से इस बात की तसदीक हुई कि संदीप सिंह ने पीड़िता को हरियाणा सरकार की ओएसपी पॉलिसी के तहत नियुक्ति में सहायता करने का ऑफर दिया था। जांच में ये भी पता चला कि जूनियर कोच की नियुक्ति में अनुचित देरी की गई।
- सीएफएसएल रिपोर्ट में कोच के मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि मंत्री और पीड़िता दोनों आपस में नियमित रूप से संपर्क में थे और उनका रिश्ता प्रोफेशनल बातचीत से आगे था।
- हालांकि संदीप सिंह ने इससे इंकार किया था। चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि चैट के स्क्रीनशॉट को लेकर संदीप सिंह ने झूठ बोला, जिससे प्रतीत होता है कि जांच के दौरान ईमानदार नहीं थे।
- चंडीगढ़ पुलिस को दिये अपने रिप्रेजेंटेशन में संदीप सिंह ने कहा कि वो पहली बार पीड़िता से मार्च-अप्रैल 2022 में पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मिले थे, जबकि बयान में कहा कि मार्च में वो अपने घर पर पीड़िता से मिले थे।
पीड़िता की कई गवाहों से हुई चैट आया सामने
- मंत्री ने ये भी कहा था कि पीड़िता ने उनके पीए से 31 दिसंबर 2021 को बात की थी, मगर बाद में पुलिस को दिए बयान में कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संदीप सिंह ये भी नहीं बता पाए कि उन्होंने पीड़िता को मिलने के लिए ऑफिस टाइम छोड़कर देर शाम क्यों बुलाया था।
- चार्जशीट के मुताबिक पीड़िता की कई गवाहों से हुई चैट से सामने आया है कि वो काफी मानसिक तनाव में थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि संदीप सिंह ने उसके लिए विपरीत माहौल पैदा कर दिया है।
- पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए उसकी नियुक्ति में मदद का प्रस्ताव दिया ताकि वो उससे यौन लाभ पा सके। पुलिस ने चार्जशीट में मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी के पीछे तर्क दिया है कि संबंधित घटनाक्रम और पुलिस शिकायत देने में 6 महीने का अंतराल था इसलिए विस्तृत जांच जरूरी थी।
- चार्जशीट में चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 354, 354ए, 354बी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया थाय़ चार्जशीट में चंडीगढ़ पुलिस की जांच में पाई गई पुख्ता जानकारियों के आधार पर पीड़िता और उनके वकील आरोप तय होने की प्रक्रिया के दौरान अटेम्प्ट टू रेप की धारा 376/511 शामिल करवाने की दलील कोर्ट के सामने रखेंगे।
-

PM की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले SPG ग्रुप के डायरेक्टर का हुआ निधन
नई दिल्लीः देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के चीफ अरुण कुमार सिन्हा का निधन हो गया। वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के एक निजी अस्पातल में बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। SPG देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। अरुण कुमार सिन्हा 1988 के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था। अरुण कुमार सिन्हा 2016 से SPG चीफ के पद पर तैनात थे। उन्हें लिवर में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

-

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः गैंगस्टरों के नाम से फिरौती मांगने के मामलो में लगातार बढ़तौरी हो रही है। वहीं पंचकूला से गोदाम मालिक से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह डिटेक्टिव स्टाफ व उसकी टीम नें गोदाम मालिक को व्टसअप कॉल करके 20 लाख रुपये की रगंदारी की धमकी देनें के मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान राहूल उर्फ मोंटी राणा उर्फ चिकली पुत्र राकेश वासी गाँव औंगध निसिंग जिला करनाल के रुप में हुई ।
जानकारी के मुताबिक 18.05.2023 को पीड़ित बलजीत वासी गांव कौना पिंजौर रात के 12 बजे के करीब जब अपनें घर पर सोया हुआ था। इस दौरान बाहर से शीशे टूटनें की आवाज आई। जिसकी आवाज से जब पीड़ित व्यक्ति व उसके परिवार बाहर घर के आंगन में आए तो देखा तो घर के दरवाजें पर बीयर की टूटी हुई बोतल मिली और घर के बाहर खड़ी थार के शीशे टूटे हुए मिलें। इस दौरान रात के करीब 12.40 पर पीड़ित व्यक्ति के मोबाइल पर अजनबी व्टसअप नंबर से कॉल आई और बोला कि ये मैसेज गोल्डी बराड़ का है और 20 लाख रुपए दे। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि 2 लाख रुपये हर महीना देना होगा और यह तो अभी ट्रैलर है। उसके बाद फिर एक कॉल अगले दिन सुबह 11.35 पर आई। जिसमें कहा कि वह गोल्डी बराड़ बोल रहा है और रात को तुमने ट्रेलर देख लिया होगा। वह अभी छोटा है, ट्रेलर और बड़ा भी कर सकते है। तेरे से पैसे लेने है नुक्सान करने में तेरा बड़ी नुक्सान भी कर सकता था।
50 लाख रुपए और 2.5 लाख रुपये महीना बांध लें और पहले 15 लाख रुपये दें दें। नहीं तो तुझे इतनी गोलिया मारुंगा कि तुझे मालूम नहीं चलेगा और तेरे घर पर जो भी मिला उसे मार दुंगा। जिसके बाद पीडित व्यक्ति नें थाना पिंजौर में शिकायत दर्ज करवाई। जिसकी शिकायत पर भा.द.स. की धारा 387,427,506 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामलें की आगे तफतीश इन्सपेक्टर निर्मल सिंह के द्वारा अमल में लाई गई। मामलें में पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति राहुल उर्फ मौंटी जो कि यमुनानगर में हत्या की कोशिश करने तथा जबरदस्ती वसूलनें के मामलें में यमुनानगर जेल में बंद है। आरोपी को यमुनानगर से प्रॉडक्शन वांरट पर लाया गया। आरोपी को पेश अदालत 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि मामलें में अन्य सलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके और पंचकूला की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके।
-

ਪੰਜਾਬ : ਹੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋਏ ਬੱਤਰ, ਘਰਾਂ ‘ਚ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਤਰੇੜਾਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਪਿੰਡ ਨਿਹਾਲਾ ਲਿਵੇਰਾ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਦ ਤੋਂ ਬੱਤਰ ਬਣ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਗੱਬ ਜਮ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰੇੜਾਂ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਹੜ੍ਹ ਦਾ ਪਾਣੀ ਘਟ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਜਾਂਦਾ ਜਾਂਦਾ ਪਾਣੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਮੁਸੀਬਤ ਵਿੱਚ ਪਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਤਰੇੜਾਂ ਆ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਖਾਣ ਪੀਣ ਲਈ ਜੋ ਕਣਕ ਰੱਖੀ ਸੀ ਉਹ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਕਾਨਾਂ ਅੰਦਰ ਖੱਡੇ ਪੈ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਮਕਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਨੀਆਂ ਬੈਠ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੇਲੇ ਵੀ ਇਹ ਮਕਾਨ ਡਿੱਗ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਹੁਤ ਗਰੀਬ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ 3 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਤੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦੀ ਹੈ।
ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਦੀ ਦਿਮਾਗੀ ਹਾਲਤ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਘਰ ਵਿੱਚ ਕਮਾਉਣ ਵਾਲਾ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਸਨੂੰ ਸਮਝ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ ਕਿ ਉਹ 3 ਹਜਾਰ ਨਾਲ ਘਰ ਦਾ ਗੁਜਾਰਾ ਚਲਾਵੇਗੀ ਜਾਂ ਘਰ ਬਣਾਵੇਗੀ। ਕਿਉਂਕਿ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਘਰ ਦਾ ਸਮਾਨ ਖਰਾਬ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਮਕਾਨ ਡਿੱਗਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜੇਕਰ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਨਾਲ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੱਗੇ ਵਾਲਾ ਦੀ ਤਾਂ ਉਥੋਂ ਦੇ ਇੱਕ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਤਾਂ 48 ਕਿਲ੍ਹੇ ਜਮੀਨ ਹੀ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 10 ਕਿਲੇ ਜਮੀਨ ਉਸਦੀ ਖੁਦ ਦੀ ਸੀ ਅਤੇ 38 ਕਿਲੇ ਉਸਨੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਲਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਪਰ ਪਾਣੀ ਨੇ ਉਸਦੇ ਪੱਲੇ ਕੁੱਝ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਅੱਜ ਹਾਲਾਤ ਇਹ ਹੈ। ਕਿ ਉਹ ਆਪਣਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ ਲੈਕੇ ਬਾਹਰ ਰਹਿਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਉਸਨੂੰ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਜਰੂਰ ਦਵੇ।
-

Girlfriend के खर्च उठाने के चक्कर में स्टूडेंट बने स्नैचर, देखें वीडियो
1 घंटे में पुलिस ने आरोपी किए काबू
पंचकूलाः टैक्सी कार लूट की वारदात की गुत्थी को पुलिस ने 1 घंटे में सुलझा लिया है। जांच दौरान पता चला है कि क्लब में पार्टी और गर्लफ्रेंड के खर्च उठाने के चक्कर में दोनों आरोपी स्नैचर बन गए। पंचकूला पुलिस के एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज नें टैक्सी कार लूट की वारदात के मामलें में प्रैस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इन्सपेक्टर डिटेक्टिव स्टाफ निर्मल सिंह व उसकी टीम नें टैक्सी कार लूट की वारदात को करीब 1 घंटे में सुलझा लिया है। डिटेक्टिव स्टाफ ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान पंकज पुत्र यशपाल वासी गाँव उदीपुर टीना जिला पठानकोट पंजाब तथा गुरदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी गांव बोपर सैदा जिला गुरदासपुर पंजाब के रुप में हुई।
जानकारी के मुताबिक पीडित व्यक्ति अकिंत वासी सेक्टर 28 पंचकूला नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह टैक्सी कार चलाता है और दिनांक 04.09.2023 को सुबह करीब 3.30 ए.एम पर जीरकपुर मौजूद था तभी आनलाईन इन ड्राईव एप के माध्यम से उसके पास किराये हेतु एलर्ट मिला और तभी एक व्यक्ति नें फोन करके कहा कि पप्पी ढाबा के सामनें आ जाओ। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति अपनी डिजायर टैक्सी लेकर वहा पहुंचा। इस दौरान उसे वहां पर 2 व्यक्ति मिलें। जिनमें एक व्यक्ति आगे की सीट पर बैठ गया और दूसरा व्यक्ति पीछे की सीट पर बैठ गया। जैसे ही गाड़ी पिंजौर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो तभी पीछे बैठे व्यक्ति नें पीडित व्यक्ति ड्राईवर की गर्दन में रस्सी डालकर खीचनें लगा और आगे बैठा व्यक्ति पीड़ित व्यक्ति को मारनें लगा। तभी दोनों व्यक्ति नें ड्राईवर का साथ मार-पिटाई करके गाड़ी छिनकर बद्दी की तरफ भाग गये।
इस दौरान व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये तथा अन्य कागजात भी छीन लिए। जिसके बारे तुरन्त सूचना डिटेक्टिव स्टाफ को मिली डिटेक्टिव स्टाफ इन्सपेक्टर निर्मल सिंह नें तुरन्त एसीपी क्राईम के निर्देशानुसार मौका पर पहुंचकर घटना को काबू करते हुए करीब 1 घंटे के अन्दर दोनो आरोपियो को बद्दी की तरफ से काबू कर लिया। आरोपियों से लूटी हुई कार बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पिन्जोर में भा.द.स. की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज करके दोनो आरोपियो को गिरफ्तार करके पेश अदालत 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसीपी अरविंद कम्बोज नें बताया कि दोनों व्यक्ति डी -फार्म के व्यक्ति है। जो कि बद्दी की तरफ अप्रिटंस पर कार्य कर रहे थे। जांच में पता चला है कि अरोपियो में पंकज और गुरदीप दोनों ने डिप्लोमा किया हुआ है और क्लब में पार्टी और गर्ल फ्रेंड के खर्चे उठाने के चक्कर में करते है। आरोपियों से अन्य लूट की वारदातों बारे पुछताछ की जायेगी और उपरोक्त लूट की वारदात में मोबाइल व अन्य समान बरामद किया जायेगा।
-

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने दिया इस्तीफा
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। लेकिन इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2014 में अमित आर्य को इस पद पर नियुक्त किया गया था। खट्टर के मीडिया सलाह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक अमित आर्य ने 30 अगस्त को मुख्यमंत्री कोकार के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, आर्य कुछ समय के लिए दिल्ली में रहकर काम किया था।
-

पंजाबः पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, ED को जांच दौरान भारी मात्रा में मिला सोना
लुधियानाः पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले मामले में नामजद आरोपियों के सीज बैंक लॉकरों से 4 किलो सोने के आभूषण जब्त किए है। इनकी कीमत करीब 2.12 करोड़ रुपए है। एजेंसी के सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, टीम ने 4 सितंबर को लुधियाना में सीज बैंक लॉकरों के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी ली।

इससे पहले ED ने 24 अगस्त को भारत भूषण आशु और उनके सहयोगियों के लुधियाना, मोहाली, नवांशहर, जालंधर और अमृतसर में 25 स्थानों पर रेड की थी। इस दौरान 6.5 करोड़ जब्त किए थे। वहीं बैंक लॉकरों को फ्रीज किया गया था। अब इस मामले में जब्त और फ्रीज रकम कुल 8.6 करोड़ हो गई। जांच एजेंसी को शक है कि आशु और उसके साथियों ने विभाग में हेरफेर कर आय से अधिक संपत्ति बनाई है। इसको लेकर विभाग की टीमों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बरामद हुए सोने का हिसाब लेने के लिए विभाग आरोपियों को जल्द नोटिस कर रहा है।
-

फगवाड़ाः सड़क हादसे में नाले में गिरी कार , 2 घायल, देखें वीडियो
फगवाड़ाः जालंधर-लुधियाना हाईवे पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ( LPU) के पास सड़क हादसे दौरान कार गंदे नाले में गिर गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को पहले फर्स्ट ऐड देने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। नाले में गिरी कार हिमाचल के मंडी जिले की HP-33D-3510 नंबर की थी।
वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने बताया हादसा वाहनों की ओवरटेकिंग के वक्त हुआ। ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को साइड मार दी। जिससे कार गंदे नाले में जा गिरी। ट्रक चालक कार को साइड मारने के बाद रुका नहीं बल्कि ट्रक को मौके से भगाकर ले गया और फरार हो गया।
-

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर
फिरोजपुर : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी के बीच 4 फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को फायदा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी और 04071 श्री माता वैष्णो देवी-नई दिल्ली के बीच चलेगी। इसकी शुरुआत 6 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे होगी और श्री माता वैष्णों देवी पूर्वाह्न 11:25 बजे चलेगी। ये ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों से होते हुए निकलेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 04081/04082 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे चलाई जाएगी। जोकि 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी पहुंच जाएगी। वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 10 सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।