Blog

  • भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal ले सकते है संन्यास!

    भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal ले सकते है संन्यास!

    नई दिल्ली: बीसीसीआई ने World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है, लेकिन कुछ सीनियर्स को नजरअंदाज कर दिया है। जिन सीनियर खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने नजरअंदाज किया है उनमें युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार सहित अन्य खिलाड़ी हैं। देखा जाए तो इन खिलाड़ियों को अभी चल रहे एशिया कप प्रतियोगिता में भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में अब खबर आ रही है कि युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने संन्यास का मन बना लिया है।

    अजीत अगकर ने विश्वकप 2023 के लिए युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को बतौर लेग स्पिनर टीम में शामिल किया है। हालांकि कुलदीप यादव ने पिछले कुछ समय में वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए उन्हें बार-बार भारतीय स्क्वॉड में जगह मिल रही है। कुलदीप की मौजूदगी में युज़वेंद्र चहल को टीम इंडिया में मौका मिलना मुश्किल हो सकता है। इन सब प्रस्थितियों को देखते हुए युज़वेंद्र चहल संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

    हालांकि युज़वेंद्र चहल ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार खेल दिखाते हुए 14 मैच में 21 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया था। इस दौरान उन्होंने किफायती गेंदबाज़ीं करते हुए राजस्थान के लिए अहम भूमिका निभाई थी। वहीं कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। कुलदीप ने 10 मैच मैच में 14 विकेट हासिल किया था।

    युज़वेंद्र चहल के करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 72 मैच में 121 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया है। जबकि कुलदीप यादव ने 84 वनडे मैच खेलते हुए 141 विकेट हासिल किया है। वहीं टी-20 में चहल ने 80 मैच में 96 विकेट, जबकि कुलदीप ने 32 टी-20 मैच में 52 विकेट चटकाएं हैं। कुलीदीप यादव का वनडे में शानदार आंकड़ा रहा है और शायद इसलिए उन्हें एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है।

  • रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल में मनाया शिक्षक दिवस

    रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल में मनाया शिक्षक दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित: रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल ऊना में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल प्रार्थना सभा में विद्यालय के अध्यक्ष बलदेव कृष्ण शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए गुरु के महत्व के बारे में बताया ।उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। शिक्षक दिवस छात्रों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। क्योंकि गुरु ही हमें सही मार्ग पर चलना सिखातें है, सही गलत की पहचान करवाते हैं शिक्षक न केवल हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वह हमें एक अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करते हैं।

    शिक्षक दिवस सभी विद्यालयों में इसलिए धूमधाम से मनाया जाता है ताकि हम सभी शिक्षकों का आदर सम्मान कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय में कविता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया छात्रों ने अपने शिक्षकों को विभिन्न उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम और सम्मान को भी दर्शाया।
  • पंजाबः Teachers Day पर बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस में टकराव, बरसी लाठियां, कई घायल

    पंजाबः Teachers Day पर बेरोजगार अध्यापकों और पुलिस में टकराव, बरसी लाठियां, कई घायल

    संगरूरः पंजाब के सीएम भगवंत मान के हल्के में ईटीटी टीईटी पास 5994 अध्यापक यूनियन पंजाब की 11 सदस्यीय राज्य कमेटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सीएम आवास की तरफ बढ़ रहे बेरोजगार अध्यापकों व पुलिस के बीच जबरदस्त टकराव हुआ। बता दें कि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अध्यापक दिवस पर मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की कोठी का घेराव करने जा रहे। इसी दौरान अध्यापकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

    आज ईटीटी काडर मुख्यमंत्री के आवास को घेरने के लिए वेरका प्लांट संगरूर में इकट्ठा हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर रोष मार्च शुरू किया गया। 11 सदस्यीय राज्य कमेटी के सदस्यों ने कहा कि 5994 भर्ती को पूरा करने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित विभाग के विभिन्न उच्च अधिकारियों के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं।

    उन्होंने बताया कि इन बैठकों के दौरान कोई हल न निकलने से निराश होकर यूनियन को संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार ने ईटीटी काडर के 5994 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। जिसमें 3 हजार पद नए व 2994 बैकलॉग हैं। यूनियन की मांग है कि 2994 बैकलॉग पदों को डी रिजर्व करके भर्ती सिंगल लिस्ट में पूरी की जाए। बेरोजगारों को सरकार से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सरकार आने के बाद भी बेरोजगार आंदोलन करने को मजबूर हैं।

    स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जुलाई में भर्ती पूरी करने का दावा किया था। जो पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा विधानसभा के दौरान उन्होंने उक्त 5994 अध्यापकों को जुलाई माह के दौरान स्कूलों में देने की घोषणा की थी, जो अभी तक पूरी नहीं हुई है। ईटीटी काडर की 5994 की भर्ती के लिए लिखती परीक्षा पांच मार्च को चंडीगढ़ व मोहाली में स्थापित किए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पारदर्शी तरीके से हुई थी। उक्त परीक्षा को आज करीब सात महीने गुजर चुके हैं। लेकिन पंजाब सरकार व स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती पूरा नहीं कर रही है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दसवीं के बच्चे बने शिक्षक, धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दसवीं के बच्चे बने शिक्षक, धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘शिक्षक दिवस’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के बच्चों ने शिक्षको के रूप में स्कूल का कार्यभार संभाला। बच्चों ने स्कूल में अनुशासन और पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा और बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस पर बच्चों ने सभी शिक्षकों को पौधे भेंट किए। शिक्षकों ने कहा कि जिस प्रकार धरती पर जीवन के संरक्षण के लिए पौधों का संरक्षण करना अनिवार्य है उसी प्रकार बच्चों के विकास के लिए शिक्षक का होना अनिवार्य है। शिक्षकों ने कहा कि जिस प्रकार बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए वे समर्पित हैं, उसी प्रकार बच्चों द्वारा उपहार स्वरूप दिए गए पौधों का भी सभी शिक्षक संरक्षण करेंगे।
    शिक्षकों ने बच्चों के इस प्रयास को सराहनीय बताया और उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर  शिक्षक बने बच्चों मेंं राशि प्रथम, इशिता द्वितीय तथा तनवीर तृतीय स्थान पर रहे। विजेता रहे बच्चों को स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि शिक्षक की बच्चों के जीवन में अहम भूमिका होती है और बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह दिवस भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई दी।
  • डीजल टैंकर के पहियों से धुंआ निकलने पर मचा हड़कंप

    डीजल टैंकर के पहियों से धुंआ निकलने पर मचा हड़कंप

    बलौदाबाजारः खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकी रायपुर बलौदाबाजार मार्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब डीजल टैंकर के पहियों से अचानक धुंआ निकलने लग गया। हालांकि, समय रहते ड्राइवर ने गाड़ी रोक दिया। वहीं लोगों ने खरोरा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद खरोरा थाना प्रभारी के के कुशवाहा ने तत्काल फायर ब्रिगेड बुलवाया और खुद मौके पर टीम के साथ पहुंच यातायात व्यवस्था संभाली। तब तक अडानी कंपनी की फायर पार्टी ने पहुंच आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टला गया।

    थाना प्रभारी के के कुशवाहा ने बताया कि, ग्राम कनकी के पास डीजल से भरे टैंकर के पहियों मे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को रोका गया और फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया। उसके बाद यातायात सामान्य हो गया है और फायर ब्रिगेड की मदद से एक बड़ा हादसा टला गया।

  • World Cup 2023 को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

    World Cup 2023 को लेकर इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप की प्रोविजनल टीम घोषित करने की डेडलाइन के दिन ही भारत ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। जैसा कि पहले से ही तय था कि रोहित शर्मा वनडे विश्व कप की टीम के कप्तान होंगे, ऐसा ही हुआ। हार्दिक पंड्या को उपकप्तानी सौंपी गई है। सबसे ज्यादा बहस जिस एक खिलाड़ी को लेकर हो रही थी, उसे भी वर्ल्ड कप की टीम में मौका मिल गया। हम बात कर रहे हैं केएल राहुल की। इसके साथ ही ये साफ हो गया कि राहुल ही विश्व कप में भारत के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर होंगे।

    बता दें कि केएल राहुल ने चोट की वजह से इस साल मई के बाद से कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेली है। इसके बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में मौका मिला है। वो अब एशिया कप के सुपर-4 राउंड के लिए श्रीलंका जाएंगे। उन्होंने एक दिन पहले ही बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट पास किया है। राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे और उनके जांघ की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्हें एशिया कप की टीम में चुना गया था लेकिन फिर चोटिल होने के कारण वो पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे।

    पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल की गैरहाजिरी में बैकअप विकेटकीपर ईशान किशन को खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 5 नंबर पर आकर 82 रन की अहम पारी खेली थी। इसके बाद से ये भी बातें हो रही थीं कि ईशान को मुख्य विकेटकीपर के तौर पर विश्व कप की टीम में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, मंगलवार को जब टीम घोषित हुई तो उसके बाद ये साबित हो गया कि केएल राहुल फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर होंगे।

    बता दें कि केएल राहुल ने चोट की वजह से इस साल मई के बाद से कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेली है। इसके बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में मौका मिला है। वो अब एशिया कप के सुपर-4 राउंड के लिए श्रीलंका जाएंगे। उन्होंने एक दिन पहले ही बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट पास किया है। राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे और उनके जांघ की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्हें एशिया कप की टीम में चुना गया था लेकिन फिर चोटिल होने के कारण वो पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे।

    पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल की गैरहाजिरी में बैकअप विकेटकीपर ईशान किशन को खेलने का मौका मिला था और उन्होंने 5 नंबर पर आकर 82 रन की अहम पारी खेली थी। इसके बाद से ये भी बातें हो रही थीं कि ईशान को मुख्य विकेटकीपर के तौर पर विश्व कप की टीम में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, मंगलवार को जब टीम घोषित हुई तो उसके बाद ये साबित हो गया कि केएल राहुल फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर होंगे।

  • बड़ी लापरवाहीः इस मामले में ICICI Bank को लगा लाखों रुपये का जुर्माना

    बड़ी लापरवाहीः इस मामले में ICICI Bank को लगा लाखों रुपये का जुर्माना

    नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI Bank को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक लोन लेते समय एक ग्राहक द्वारा बैंक में जमा कराए गए मूल दस्तावेज खो गए। इस पर राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NDRC) ने बैंक को कड़ी फटकार लगाते हुए 25 लाख रुपये का मुआवजा शिकायतकर्ता को देने का निर्देश दिया है।

    मिली जामकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बेंगलुरु का है, जहां शिकायत के अनुसार, बैंक ने अप्रैल 2016 में एक ग्राहक का 1.86 करोड़ रुपये का होम लोन स्वीकृत किया था और सेल डीड समेत प्रॉपर्टी के अन्य मूल दस्तावेज अपने पास रख लिए थे। लेकिन, बैंक की ओर से लोन लेने वाले व्यक्ति मनोज मधुसूदनन को उन दस्तावेजों की की स्कैन या सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई और पूछे जाने पर इनके खो जाने की बात कही गई। इसके बाद मधुसूदनन ने अपनी शिकायत कई बार बैंक अधिकारियों के पास दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उन्होंने बैंकिंग लोकपाल का रुख किया।

    शिकायतकर्ता मनोज मधुसूदनन ने अपनी शिकायत में जानकारी देते हुए बताया था कि दो महीने तक बैंक के पास जमा दस्तावेजों की स्कैन कॉपी न मिलने पर जब उन्होंने इसकी जानकारी लेने चाही, तो जून 2016 में ICICI बैंक ने उन्हें सूचित किया कि दस्तावेज एक कूरियर कंपनी द्वारा बेंगलुरु से हैदराबाद में अपनी केंद्रीय भंडारण सुविधा तक ले जाते समय खो गए थे। इस मामले में बैंकिंग लोकपाल ने इस मामले में सितंबर 2016 में बैंक को निर्देश दिया कि मधुसूदनन को खोए हुए दस्तावेजों की डुप्लिकेट प्रति जारी की जाए, नुकसान के संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित किया जाए और शिकायतकर्ता को सेवा में कमी के लिए 25,000 रुपये का भुगतान मुआवजे के तौर पर दिया जाए।

    शिकायकर्ता ने इस मामले को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में ले जाने का फैसला किया और अपनी शिकायत में बैंक के लापरवाह होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां मूल डॉक्युमेंट्स की जगह नहीं ले सकतीं हैं। मधुसूदनन की ओर से मानसिक पीड़ा और नुकसान के लिए 5 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई थी। वहीं, अपने सामने मौजूद सबूतों को ध्यान में रखते हुए, आयोग ने कहा कि सेवा में कमी के आधार पर बैंक से मुआवजा मांगना एक वैध दावा था।

  • पंजाबः बॉर्डर से ड्रग को लेकर DGP ने विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः बॉर्डर से ड्रग को लेकर DGP ने विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में विशेष तौर पर पहुंचे डीजीपी पंजाब ने बॉर्डर विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ बैठक की ओर सीमावर्ती क्षेत्र में लोगो को आने वाली मुश्किलों पर चर्चा की। इस मौके पर डीजीपी पंजाब गौरव यादव का कहना है कि इंटरनेशनल बॉर्डर से ड्रग की सप्लाई चैन को काफी हद तक तोड़ा गया है। इसमें बीएसएफ और पंजाब पुलिस को काफी सफलता मिली है। ड्रग से जुड़ी बड़ी मछलियों को पकड़ा गया है और उनकी प्रॉपर्टीज भी सीज की जा रही है।

    सोसाइटी में फैले जो छोटे ड्रग पैडलर है, उनको पकड़ने के लिए उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटियां काफी अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पुलिस को लोगों के सहयोग की जरूरत है ताकि ड्रग्स की सप्लाई चैन को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। डिफेंस कमेटी के मेंबरों की तरफ से फ्लड में जिन्होंने अच्छा काम किया है। उनको डीजीपी की ओर से सम्मानित भी किया गया। 

  • पंजाब: सिविल की बड़ी लापरवाही! गर्भवती ने बीच बाजार रिक्शे पर बच्चे को दिया जन्म

    पंजाब: सिविल की बड़ी लापरवाही! गर्भवती ने बीच बाजार रिक्शे पर बच्चे को दिया जन्म

    पठानकोटः जिले के सिविल अस्पताल सुर्खियों में है। अस्पताल में एक गरीब परिवार की महिला की डिलीवरी करने के बजाय उसे रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि जच्चा-बच्चा में से किसी को एक को ही बचाया जा सकता है। पैसे न होने पर जब परिवार साइकिल रिक्शा पर महिला को घर ले जाने लगा तो बीच बाजार में उसने बच्चे को जन्म दे दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ज्योति कुमारी डिलीवरी के लिए अपनी सास के साथ सिविल अस्पताल पहुंचीं। वहां के स्टाफ ने यह कह कर रेफर कर दिया कि केस काफी खराब है, इसलिए हम डिलीवरी नहीं करा सकते हैं।

    ज्योति ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां पर सबसे पहले स्टाफ ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। जब वह अल्ट्रासाउंड करवाकर दोबारा स्टाफ के पास आए तो उन्होंने रिपोर्ट देखने के बाद कहा कि इन्हें अमृतसर ले जाएं। कुछ माह पहले सितंबर 2022 को रात के समय सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए भर्ती करने से मना कर दिया गया था। इसके बाद महिला ने लेबर रूम के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया था। इस मामले में डीसी ने जांच के आदेश भी जारी किए थे। इस घटना के विरोध में कई राजनीतिक पार्टियों ने अस्पताल में प्रदर्शन भी किया, लेकिन एक बार फिर ऐसा मामला सामने आ गया है।

  • जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामलाः पिता का ऐलान, कार्रवाई नहीं हुई तो बेटे का शव लेकर चंडीगढ़ में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामलाः पिता का ऐलान, कार्रवाई नहीं हुई तो बेटे का शव लेकर चंडीगढ़ में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS:  थाना डिवीजन नंबर 1 में मारपीट से परेशान होकर गोइंदवाल पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले ढिल्लों भाई मानवजीत और जश्नबीर के पिता जतिंदर पाल सिंह ने पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि जश्नबीर का शव मिलने के बाद मामला दर्ज हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी न तो नवदीप सिहं और न ही उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मानवजीत के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि अगर तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बुधवार को कपूरथला अस्पताल के शवगृह से जश्नबीर का शव जालंधर लाएंगे।

    इसके बाद वे शव को जालंधर से चंडीगढ़ ले जाएंगे और वहां बड़ा संघर्ष करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो पुलिस प्रशासन ने दोनों भाइयों को ढूंढने में मदद की और न ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। परिजनों का कहना है कि एसएचओ नवदीप सिंह ने उसके बेटे की पगड़ी उतारकर पिटाई की गई थी। नवदीप ने सिखों के धार्मिक प्रतीकों का भी अपमान किया था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत मानहानि का मामला भी दर्ज करने को कहा गया था, लेकिन पुलिस ने मामले में धारा 295 दर्ज नहीं लगाई। मामले में मौजूद थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर और महिला कांस्टेबल जगजीत कौर केस दर्ज होते ही फरार हो गए। पुलिस ने तीनों पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।