Blog

  • पंजाब: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय हुआ जोरदार धमाका

    पंजाब: स्कूल में मिड डे मील बनाते समय हुआ जोरदार धमाका

    श्री मुक्तसर साहिब : लड़कियों के सरकारी प्राइमरी स्कूल में मिड डे मील बनाते समय अचानक कुक्कर फटने का मामला सामने आया है। जिस समय कुक्कर फटा उस समय एक मिड डे मील वर्कर रसोई में कार्य कर रही थी। कुक्कर फटने के कारण जानी नुक्सान से बचाव रहा, परंतु रसोई में बड़ा धमाका हुआ। स्कूल की रसोई में कार्य कर रही मिड डे मील वर्कर राजविंदर कौर ने बताया कि वह बच्चों के लिए खाना बना रही थी कि इस दौरान अचानक ही कुक्कर फट गया। कुक्कर फटने के कारण बड़ा धमाका हुआ व कुक्कर में बन रही चने की दाल रसोई की दीवारों पर जा गिरी व रसोई में धुआं फैल गया। उसने बताया कि कुक्कर फटने की आवाज सुनकर स्कूल का समूह स्टाफ रसोई के पास पहुंच गया।

    राजविंदर कौर ने बताया कि मिड डे मील वर्कर गत लंबे समय से स्कूलों में कार्य कर रही है। ज्यादातर वर्कर गरीब घरों से हैं। इस जोखिम भरे कार्य के लिए सरकार उन्हें सिर्फ 3 हजार रुपए माह वेतन देती है जिससे घर का गुजारा भी नहीं होता। न तो उन्हें कोई बीमा सुविधा दी गई है व न ही वेतन में बढ़ौतरी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके वेतन में बढ़ौतरी की जाए, बीमे की सुविधा दी जाए व अन्य सुविधाएं दी जाएं। बता दें कि साल 2004 में मिड मील योजना शुरू की गई थी तब से लेकर अब तक न तो अकाली दल, न कांग्रेस व न ही मौजूदा आप सरकार ने मिड डे मील वर्करों को सुविधा देने की बात की है।

  • ऊना में अलग अलग मामलों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामले दर्ज

    ऊना में अलग अलग मामलों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामले दर्ज

    परिवार बाहर गया था चोरों ने घर से उड़ाए गहने

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के देहलां गांव में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। थाना मैहतपुर में दर्ज शिकायत में अप्पर देहलां निवासी हरदीप सिंह पुत्र प्यारा सिंह ने कहा है कि 11 नवंबर को वह परिवार सहित किसी काम से बाहर गए हुए थे। मंगलवार को जब वह वापस लौटे तो घर का पिछला दरवाजा खुला पाया गया। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कुछ गहने भी गायब पाए गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी  कार्रवाई शुरू कर दी है।

    हरोली की एक 17 वर्षीय नाबालिग लडक़ी लापता 

    थाना हरोली में एक नाबालिगा के घर से लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। 
    लडक़ी के परिवार वालों ने पुलिस थाना हरोली में दी शिकायत में बताया है कि 15 नवंबर को उनकी 17 वर्षीय लडक़ी अचानक घर से गई लेकिन लौट कर नहीं आई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कोई व्यक्ति उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लडक़ी की तालाश शुरू कर दी है। 

    लडक़ी के ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

    बिझड़ी तहसील के लोहरली कलवाल गांव की कौशल्या देवी ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर मारपीट और गाली गलौच के आरोप लगाए हैं। बंगाणा पुलिस ने बुधवार को अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकयतकर्ता ने कहा है कि जब वह अपनी बेटी से मिलने बंगाणा के हरोट गांव गई हुई थी तब उसके ससुराल पक्ष ने उनके साथ गाली गलौच और मारपीट की गई। जिससे उसे कई चोटें भी आईं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दड़ा सट्टा पर्चियां और रुपए बरामद

    उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव वीदड़वाल निवासी सुखवीर सिंह के खिलाफ दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। 
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस टीम गश्त पर थी। शक के आधार पर आरोपित की तालाशी के दौरान दड़ा सट्टा की पर्चियां और 1150 रुपए बरामद किए गए। इस संबंध में मामले की जांच अभी जारी है। 

    घर से 266 नशीली गोलियां बरामद

    ऊना के प्रेम नगर में एक घर से 266 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर प्रेम नगर वासी उपिंद्र कुमार के घर से प्रतिबंधित दवा की 266 गोलियां बरामद की हैं। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति हैप्पी निवासी वार्ड न०3 लालसिंगी तहसील व जिला ऊना हि०प्र० के विरुद्ध  मादक द्रव्य अधिनियम के अन्तर्गत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • सशक्त मीडिया मजबूत राष्ट्र की पहचान : डीसी

    सशक्त मीडिया मजबूत राष्ट्र की पहचान : डीसी

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय ऊना में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में ऊना जिला के विभिन्न उपमंडलों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न संवाददाताओं ने भाग लिया।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ऊना ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्र निर्माण के लिए मीडिया के अनेक रूप है। अतीत में जहां सूचनाओं की जानकारी केवल समाचार पत्रों तथा दूरदर्शन के माध्यम से ही प्राप्त हो सकती थी, आज के इस दौर में सोशल मीडिया तेजी से अपने पैर पसार रहा है। उन्होंने कहा कि सशक्त मीडिया मजबूत राष्ट्र की पहचान है तथा मीडिया की विश्वसनीयता ही मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि अपने दायित्व का निर्वहन करते समय जनहित को मध्य नजर रखते हुए सही जानकारी को प्रेषित करें ताकि भविष्य में भी मीडिया की विश्वसनीयता बरकरार रहे।
    इससे पूर्व प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व महासचिव जितेंद्र कंवर के अलावा वरिष्ठ संवाददाता सरोज मोदगिल, राजीव भनोट, जोगिंदर देव आर्य, जीवन शर्मा, सुशील पंडित सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया से जुड़े अनेक महिला व पुरुष संवाददाताओं ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर अपने बहुमूल्य विचार सांझा किए। इस अवसर पर ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों से प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सोशल मीडिया से जुड़े मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
  • कपूरथलाः डीसी ने एक और पटवारी को किया सस्पेंड, 5 दिन में दूसरे पटवारी पर गिरी गाज

    कपूरथलाः डीसी ने एक और पटवारी को किया सस्पेंड, 5 दिन में दूसरे पटवारी पर गिरी गाज

    कपूरथलाः डीसी विशेष सारंगल ने बुधवार को सुल्तानपुर लोधी तहसील से संबंधित एक पटवारी को माल विभाग रिकॉर्ड कार्य में कोताही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। पांच दिन में यह दूसरा पटवारी है, जिस पर डीसी की गाज गिरी है।

    बता दें कि 5 दिन पहले 11 नवंबर को भी सुल्तानपुर लोधी तहसील के सराय जट्टा के पटवारी कुलदीप सिंह को भी ड्यूटी में कोताही और गैरहाजिर रहने पर के आरोप में डीसी ने सस्पेंड किया था। डीसी विशेष सारंगल द्वारा जारी आदेशों में सुल्तानपुर लोधी तहसील के पटवार हलका चुहड़पुर में तैनात पटवारी लवप्रीत सिंह को पंजाब पनिशमेंट एंड अपील रूल्स 1970 की धारा 4 के अधीन तुरंत प्रभाव से सरकारी सेवाओं से सस्पेंड कर दिया है।

    इस दौरान संबंधित कर्मचारी का हेड क्वार्टर तहसील दफ्तर भुलत्थ रख दिया है। डीसी ने जारी आदेश में एसडीएम सुल्तानपुर लोधी को संबंधित पटवार हलके का अतिरिक्त चार्ज अपने स्तर पर किसी अन्य पटवारी को देने के हुक्म भी दे दिए हैं। डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी द्वारा ड्यूटी में कोताही तथा रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • गैस कटर से काटा एटीएम, करीब 10 लाख की हुई चोरी

    गैस कटर से काटा एटीएम, करीब 10 लाख की हुई चोरी

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना में ऊना-होशियारपुर-मार्ग पर स्थित एटीएम से कैश चोरी हो गया है। चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काट दिया। यह एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार यह वारदात देर रात की बताई जा रही है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना-होशियारपुर मार्ग पर पड़ते गांव पंडोगा के निकट पंजाब नेशनल बैंक है। यहां जब कुछ लोग पैसे निकालने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि एटीएम में कैश नहीं है। उन्होंने आसपास देखा तो एटीएम के पास एक गैस कटर पड़ हुआ था। जब उन्होंने पीछे देखा तो किसी ने गैस कटर से एटीएम को काटा हुआ था। इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
    सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा भी लगा दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एटीएम में कितने पैसे थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पंजाब नेशनल बैंक से जानकारी जुटाई जा रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम में कितना कैश रखा हुआ था।
  • बस में सवार युवक-युवती चरस सहित गिरफ्तार

    बस में सवार युवक-युवती चरस सहित गिरफ्तार

    मंडीः हिमाचल पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने सुंदरनगर के कंट्रोल गेट के समीप आज वोल्वो बस में सवार युवक और युवती से 578 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने बीएसएल पुलिस थाना के तहत कंट्रोल गेट के समीप मौजूद थी। आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान जब दिल्ली से मनाली जा रही बस को चौकिंग के लिए रोका गया। बस में बैठे एक युवक और युवती के कब्जे से 578 ग्राम चरस बरामद हुई।

  • AMPM Restaurant की वीडियो आई सामने, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

    AMPM Restaurant की वीडियो आई सामने, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर के मशहूर AMPM रेस्टोरेंट को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। AMPM रेस्टोरेंट में बनाए जा रहे खाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें युवकों द्वारा रेस्टोरेंट की ओर से बनाए जा रहे खाने में डाले जा रहे मसालों को लेकर खुलासा किया जा रहा है। शाकाहारी रेस्टोरेंट को लेकर युवकों ने दावा किया है कि रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे खाने में चिकन मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    इस मामले को लेकर वहां के शेफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह पिछले 45 दिन से यहां काम कर रहा है। रेस्टोरेंट की ओर से उसे अभी तक सैलेरी नहीं दी गई। इस मामले को लेकर शेफ ने बताया कि उसने रेस्टोरेंट के अकाउंटेड से पिछले 10 दिन सैलेरी को लेकर बात कर रहा है। लेकिन पीड़ित ने बताया सैलेरी ना मिलने से परेशान होकर जब उसने काम करने से मना किया तो रेस्टोरेंट की ओर से उसे सैलेरी ना देने की धमकी दी गई। पीडि़त ने बताया कि रेस्टोरेंट के अकाउंटेड की ओर से धमकी देकर कहा गया कि तू कर लै जो करना।

    इस मामले को लेकर वह मॉडल थाना नंबर 6 में गया लेकिन वहां पुलिस वालों ने उसे लेबर कोर्ट में शिकायत करने के लिए कहकर वहां से भेज दिया और कहा कि यह हमारा मैटर नहीं है। इस मामले पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई बार मालिक से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह उनसे बात नहीं कर रहे। वहीं खाने में चिकन मसाले का इस्तेमाल करने पर पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले को लेकर अपने ईचांर्ज से कई बार बात की गई, लेकिन वेज मसाले ज्यादा महंगे होने के कारण वह वेज मसालों का इस्तेमाल नहीं कर रहे।

    इस मामले में रेस्टोरेंट के मालिक से बात की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो संपर्क करके वह अपना पक्ष रख सकते है। उनके बयान भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • Google में जरूरत से अधिक कर्मचारी, अब होगी छंटनी  

    Google में जरूरत से अधिक कर्मचारी, अब होगी छंटनी  

    नई दिल्ली:  दुनिया भर की आईटी इंडस्ट्री में इस समय खलबली का माहौल है। ट्विटर से शुरू हुई छंटनी की बीमारी मेटा और अमेजन को भी चपेट में ले चुकी है। फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा 11000 लोगों को निकाल चुकी है, वहीं अमेजन ने 10000 लोगों को निकालकर सभी को चौंका दिया है। लेकिन आईटी स्पेस में जारी हलचल अभी थमी नहीं है। अब खबरें गूगल की ओर से आ रही हैं। संकेत हैं कि जल्द ही गूगल की ओर से भी छंटनी की खबर आ सकती है। 

    Google में जरूरत से ज्यादा है स्टाफ और सैलरी 

    वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच दुनिया भर की आईटी कंपनियों में अब रिस्ट्रक्चरिंग की मांग उठने लगी है। ब्रिटिश अखबार गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के निवेशकों में से एक अरबपति कारोबारी सर क्रिस्टोफर हॉन के हेज फंड ने कंपनी को लिखा है कि Google और YouTube के कर्मचारियों को बहुत अधिक भुगतान किया जाता है और इसके कार्यबल में भारी कटौती की जानी चाहिए।

    पिचई को लिखा लैटर

    गार्जियन ने अल्फाबेट के निवेशक लंदन स्थित टीसीआई के हवाले से बताया है कि कंपनी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को फेसबुक-मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसे टेक दिग्गजों की तरह गूगल में भी कॉस्ट कटिंग शुरू करने को कहा है। टीसीआई 2017 के बाद से अल्फाबेट का एक बड़ा निवेशक रहा है और कंपनी में 6 बिलियन डॉलर (£ 5.1 बिलियन) मूल्य की हिस्सेदारी रखता है।

    प्रति कर्मचारी लागत बहुत अधिक 

    टीसीआई के प्रबंध निदेशक हॉन ने मंगलवार को सार्वजनिक किए गए एक पत्र में कहा, कंपनी में बहुत अधिक कर्मचारी हैं और प्रति कर्मचारी लागत बहुत अधिक है। हॉन ने कहा कि हम अपना विचार व्यक्त करने के लिए लिख रहे हैं कि अल्फाबेट का लागत आधार बहुत अधिक है और प्रबंधन को आक्रामक कार्रवाई करने की जरूरत है।”

    2017 के बाद से डबल हुए कर्मचारी 

    हॉन ने कहा कि अल्फाबेट, जिसने तीसरी तिमाही के अंत में लगभग 187,000 कर्मचारियों को नियुक्त किया था, ने 2017 के बाद से कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर दी है, इस अवधि के दौरान हेडकाउंट सालाना 20% बढ़ रहा है। जो कि जरूरत से काफी ज्यादा है। हॉन ने यह भी कहा कि अल्फाबेट के पूर्व अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत से पता चलता है कि काफी कम कर्मचारियों के साथ व्यवसाय को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकता है।

    IT इंडस्ट्री में शुरू हुई छंटनी की आंधी

    Meta – 11k (13%)
    Twitter – 3.7k (50%)
    Intel – 20%
    Snap – 20%
    Netflix – 450
    Robinhood – 30%
    Stripe, Lyft – 13%
    Salesforce – 2k
    Amazon – 10k

    वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी और विज्ञापन जैसे आय स्रोतों से दबाव महसूस करने वाली सिलिकॉन वैली की कंपनियों में छंटनी के साथ कॉस्ट कटिंग का रिवाज शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की मूल कंपनी मार्क जुकरबर्ग की मेटा ने कंपनी के इतिहास में पहले दौर में 11,000 कर्मचारियों की कटौती की। सोमवार को, रिपोर्ट्स सामने आईं कि अमेजन कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी से जुड़े 10,000 से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी करने की तैयारी कर रहा है। यह अमेजन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन के बाहर मर्डर केस की 24 घंटो में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, देखें Exclusive Video

    जालंधरः रेलवे स्टेशन के बाहर मर्डर केस की 24 घंटो में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, देखें Exclusive Video

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : महानगर में बीते दिन रेलवे स्टेशन के बाहर लाल रंग के सूटकेस से बरामद हुए शव का मामला 24 घंटे मेंं पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। देर रात जीआरपी के डीएसपी ओम प्रकाश, एसएचओ अशोक कुमार, आरपीएफ के असिस्टैंट कमांडेंट राकेश कुमार गुप्ता, पोस्ट इंचार्ज इंस्पैक्टर मोहनलाल व पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। मृतक गद्दईपुर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। मृतक की पहचान मोहम्मद शमीम पुत्र मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है और वह कटिहार का रहने वाला है। पुलिस को एक तस्वीर मिली है। जिसे लेकर देर रात सीआईए और एसओयू की टीम राजा गार्डन और गद्दईपुर इलाके में मृतक व कातिल की तस्वीर लेकर मामले की छानबीन कर रही थी।

    वहीं आज कमिश्नरेट पुलिस ने मामले को ट्रेस करते हुए आरोपी एमडी इस्तफाक को गदईपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और हत्या आरोपी एक ही फैक्टरी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि जिस क्वार्टर में मोहम्मद शमीम और इस्तफाक रहते थे, वहां पर एक महिला भी रहती थी। मोहम्मद के उस महिला के साथ दोस्ती थी, जिसको लेकर की दोनों दोस्तों में दरार आ गई थी।

    इसी को लेकर सोमवार की रात इस्तफाक ने शमीम की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में डाल कर वह रेलवे स्टेशन तक ले आया। शव मिलने के बाद सीआईए स्टाफ-1 और एसओयू की टीमें देर रात से ही गदईपुर इलाके में सर्च कर रही थी। इसी दौरान आज गदईपुर में मौजूद लोगों ने इस्तेफाक की तस्वीर की पहचान कर पुलिस को उसका पता बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही पुलिस इस मामले को ट्रेस करने का खुलासा करेगी।

  • अर्चना गौतम ने आते ही घर में किया तांडव शुरू 

    अर्चना गौतम ने आते ही घर में किया तांडव शुरू 

    नई दिल्ली: Bigg Boss 16 की सबसे विवादित कंटेस्टेंट अर्चना गौतम अब घर में फिर से एंट्री ले चुकी हैं और उनके आते ही फिर से घर में तांडव होना शुरू हो गया है। आने वाले एपिसोड में घर की ड्यूटी को लेकर कप्तान साजिद खान और शिव ठाकरे के साथ अर्चना की लड़ाई होती दिखाई देगी।

    वीडियो में दिखी झगड़े की झलक 

    चैनल कलर्स के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए ताजा प्रोमो में दिखाया गया है कि अर्चना साजिद की कप्तानी में ड्यूटी करने से इनकार कर रही हैं, जिससे वह नाराज हो गए हैं। अर्चना साजिद से कहती हैं, “जिनकी ड्यूटी कम है वह उन्हें ज्यादा काम दे सकते हैं और मैं यहां मजदूर बनने नहीं आई हैं।”

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    प्रियंका और अर्चना में भी हुई कहासुनी 

    जिस पर साजिद ने गुस्से में कहा, ‘अर्चना अब किचन से बाहर होगी।’ इसके आगे प्रियंका चौधरी भी लड़ाई में शामिल हो जाती हैं और अर्चना पर बरस पड़ती हैं। वह अर्चना से कहती हैं, “यदि आप दासी नहीं बन सकती हैं तो आप महारानी नहीं बन सकती हैं।” 

    शिव से भी उलझीं अर्चना 

    बाद में, अर्चना शिव ठाकरे से लड़ती हैं। वह अर्चना से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह दिन के अंत तक रो रही होगी। इसके बाद शिव अलमारी से अर्चना के सारे कपड़े ले लेता है और उससे कहता है कि वह उन्हें जला देगा। इसके बाद अर्चना शिव से कहती है कि अगर उसके कपड़ों को कुछ हुआ तो वह उसके सारा सामान नष्ट कर देगी। आपको बता दें कि बिग बॉस ने अर्चना को बिना किसी एलिमिनेशन प्रोसेस से अचानक बाहर कर दिया था। लेकिन पिछले सप्ताह उनकी शो में वापसी हुई है। जिसके बाद से वह लगातार एक्टिव हैं और गेम को अपनी ओर करने की कोशिश में लगी हैं।