Blog

  • जालंधरः Spa Center Kingdom में पुलिस रेड, 5 लड़कियों सहित 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः Spa Center Kingdom में पुलिस रेड, 5 लड़कियों सहित 3 युवक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में चुनमुन माल के ग्राउंड माल में स्थित स्पा सेंटर किंगडम में पुलिस ने दबिश देकर 5 से 6 लड़कियों सहित 3 युवकों को काबू किया है। पीड़ित युवती ने आज मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि करीब डेढ माह पहले स्पा सेंटर किंगडम में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़ित का आरोप है कि उसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली मालिक के द्वारा वहां पर मसाज करने आए उक्त व्यक्ति से उसके संबंध बनवाने को मजबूर किया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उक्त मालिक के द्वारा उसकी वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल किया जा रहा था। वहीं उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए।

    पीड़िता ने काल्पिक नाम सुनिता, राधा, सुष्मा पर आरोप लगाए है कि उक्त तीनों उसे ब्लैकमेल कर मजबूर करती थी। जिससे परेशान होकर आज उसने उक्त स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरी ओर थाना 6 के प्रभारी पीड़ित की शिकायत मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर मौजूद कई लड़कियां पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगी। जिन्हें पुलिस की महिलाकर्मी  काबू कर स्पा सेंटर में ले गई। मौके पर पुलिस ने अंदर से 5 से 6 लड़कियों सहित 3 युवकों को काबू किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • मानसून को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी, जानें इस साल कितना बरसेगें बादल

    मानसून को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी, जानें इस साल कितना बरसेगें बादल

    नई दिल्ली: देश में बढ़ती गर्मी के मौसम से लोग हलकान होने लगे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून सामान्य रहेगा। IMD ने बताया कि इस साल देश में जून से सितंबर तक के महीनों में 83.5 मिलीलीटर बारिश (Rain) होगी। विभाग के अनुसार इस साल जून से लेकर सितंबर तक 96 फीसदी बारिश रिकॉर्ड दर्ज होने की संभावना है। यह सामान्य बारिश की कैटगरी में आता है।

    पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. रविचंद्रन के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य बारिश होगी। साथ ही इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान, उत्तर पश्चिम भारत, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में सामान्य से लेकर कम बारिश हो सकती है। वहीं प्रायद्वीपीय क्षेत्र, इससे सटे पूर्वी, पूर्वोत्तरी क्षेत्रों के कई हिस्सों में तथा उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है।

    रविचंद्रन ने आगे बताया कि इस साल अल निनो का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, यानी सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक अल निनो की स्थितियां मानसून के दौरान विकसित हो सकती हैं और मानसून के दूसरे चरण में इसका असर महसूस हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि बारिश कम होगी। बीते कुछ सालों में अल निनो के दौरान सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश भी देखने को मिली है।

  • पंजाबः CM भगवंत मान ने गुरु तेग बहादर म्यूजियम किया लोकार्पित, देखें वीडियो

    पंजाबः CM भगवंत मान ने गुरु तेग बहादर म्यूजियम किया लोकार्पित, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीपः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज हिंद की चादर गुरु तेग बहादर जी के प्रकाश पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब में आए। उन्होंने पहले श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेका, इसके बाद वह गुरुघर श्री भौरा साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख संगतों को गुरु तेग बहादर जी के म्यूजियम की सौगात दी है।

    सीएम ने गुरु तेग बहादर म्यूजियम लोगों को समर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में ही बनाए जा रहे पंज प्यारा पार्क के चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पार्क में जो पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं, वह सारे वही हैं जिनका श्री गुरु ग्रंथ साहिब में जिक्र है। भगवंत मान ने कहा कि रोपड़ चमकौर साहिब से लेकर श्री आनंदपुर साहिब के इलाके को टूरिस्ट पॉइंट ऑफ व्यू से इस तरह विकसित करेंगे कि टूरिस्ट यहां पर आकर रुकें।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल में कुल्लू मनाली, माता नयना देवी इत्यादि पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले को खालसा की पवित्र धरती की तरफ आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटन को विकसित करने के लिए और भी कई योजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं। धीरे-धीरे सभी को जमीन पर उतारा जाएगा। उन्होंने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाया कि पर्यटन की दृष्टि से इलाके को उभारने के लिए अकाली और कांग्रेस की सरकारों ने कोई प्रयास नहीं किए। बल्कि अकाली दल ने तो पंथ के नाम की कमाई को लूटा है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर का लैंटर गिरने से राजमिस्त्री सहित 2 मजदूरों की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, घर का लैंटर गिरने से राजमिस्त्री सहित 2 मजदूरों की मौत

    अमृतसरः जिले के हलका मजीठा से दुखद खबर सामने आई है। जहां गांव रामदिवाली में एक घर में लैंटर डाला जा रहा था जो कि अचानक गिर गया। इस मलबे में दबकर 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलकार सिंह पुत्र गुलजार सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मटेवाल कॉलोनी व जसपाल सिंह पुत्र सोखा सिंह निवासी गांव रामदिवाली के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना मतेवाल के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रामदीवाली पर एक जमींदार के घर में लैंटर लगाने का काम खत्म करने के बाद नीचे निगरानी के दौरान एक राजमिस्त्री और दो मजदूर शटरिंग के नीचे एक लकड़ी का बल्ला लगाने लगे, लेकिन बदकिस्मती से बल्ला ठीक करते वक्त पूरी शटरिंग हिल गई और लैंटर नीचे गिर गया। इस हादसे के दौरान मलवा गिरने से एक राजमिस्त्री समेत दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। 

  • जालंधर लोकसभा उपचुनावः भाजपा में शामिल हो सकता है अकाली दल का यह विधायक! 

    जालंधर लोकसभा उपचुनावः भाजपा में शामिल हो सकता है अकाली दल का यह विधायक! 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां जोड़तोड़ में लगी हुई है। बीते दिन ही आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक सहित दर्जन पार्षद और पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अकाली के विधायक सुखविंदर सुखी भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि भाजपा सुखविंदर सुखी को लोकसभा का उम्मीदवार भी घोषित कर सकती है। बता दें कि बंगा विधानसभा सीट अनुसूच‍ित जात‍ि श्रेणी के ल‍िए आरक्ष‍ित है। विधानसभा चुनाव दौरान इस सीट पर शि‍रोमणि अकाली दल से सुखविंदर सिंह सुक्खी ने जीत दर्ज की थी। 

  • केंद्र ने किसानों को दी बड़ी राहत:  अब एजेंसियों द्वारा इतने फीसदी दाने की खरीद पर नहीं लगेगा वेल्यू कट

    केंद्र ने किसानों को दी बड़ी राहत:  अब एजेंसियों द्वारा इतने फीसदी दाने की खरीद पर नहीं लगेगा वेल्यू कट

    चंडीगढ़ः पंजाब में मार्च में हुई बे-मौसमी बारिश के कारण फसलों का काफी नुकसान हुआ था। इस वजह से किसानों को चिंता सता रही थी कि आखिर उनकी फसल कैसे बिकेगी। पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार को लिखे गए पत्र के बाद अब किसानों के लिए राहत की खबर आई है। केंद्र ने फसल की खरीद को लेकर नियमों में थोड़ी राहत दी है। अब पंजाब में छह फीसदी तक सिकुड़े-टूटे दाने पर सीधे एजेंसियां खरीद करेंगी। इसके बाद 18 फीसदी तक वेल्यू कट के साथ राहत मिलेगी। दाने की चमक लस्टर लॉस के मामले में 10 फीसदी तक राहत दी गई है। इसके बाद 80 फीसदी तक वेल्यू कट लगेगा।  

    पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि उनकी तरफ से इस बारे में केंद्र को लिखा गया था। उन्हें उम्मीद है कि अब फसल की खरीद में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। किसानों को इससे फायदा होगा। खरीद एजेंसियां किसी तरह की आनकानी नहीं कर पाएंगी। इससे पहले 23 मार्च से जब बारिश शुरू हुई थी। उसके बाद पंजाब सरकार ने अपने स्तर पर स्पेशल गिरदावरी शुरू की थी। पहली बार मंत्री, विधायक व अफसर सीधे खेतों में गए थे।

    इसमें सामने आया था कि फसल को काफी नुकसान हुआ है। दाना काला पड़ गया है। ऐसे में खरीद प्रभावित होगी, किसानों को नुकसान होगा। इसके बाद पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। साथ ही मांग की थी कि केंद्र की टीमें पंजाब भेजी जाए। साथ ही फसल को हुए नुकसान का सही आंकलन किया जाए। इसके बाद टीमों ने पंजाब के 12 जिलों का दौरा किया। साथ ही जिन एरिया में फसल मंडी में नहीं आई थी वहां पर टीमें खेतों में गई। इस दौरान कुल 165 सैंपल लिए गए। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी। इसी रिपोर्ट के आधार यह सारी कार्रवाई हुई है।

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने दो दुकानों से लूटी नगदी, देखें CCTV

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने दो दुकानों से लूटी नगदी, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के मजीठा रोड़ बाईपास से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां चोरों ने दो दुकानों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ अज्ञात नकाबपोश लुटेरे चिकन की और दूध की डेयरी की दुकान में आते है और पिस्तौल के बल पर दुकान से नकदी लेकर फरार हो जाते है। मिली जानकारी के मुताबिक एक दुकान से 60 हजार रुपए और दूसरी दुकान से 45 हजार रुपए की नगदी लेकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस को इस घटना सबंधी जानकारी दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

  • जालंधरः गेटमैन की बड़ी लापरवाही, फाटक बंद करके खुद हुआ गायब, देखें वीडियो

    जालंधरः गेटमैन की बड़ी लापरवाही, फाटक बंद करके खुद हुआ गायब, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः नानक पुरा रेल फाटक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बी 67 ए गुरु नानक पुरा रेल फाटक पर गेटमैन अन्दर से अपनी केबिन को ताला लगा हो गया गायब। जिस कारण उस रास्ते से आने व जाने वाले लोग परेशान हो रहे| घटना आज करीब 9.35 पर सुबह की है। जब रेल गाड़ी निकल जाने पर रेलवे फाटक काफी देर तक नहीं खुला। इस दौरान लोगों ने गेटमैन से केबिन के पास जाकर फाटक खोलने को लेकर आवाज भी लगाई, परन्तु अन्दर से कोई जवाब नहीं मिला।

    लोगों ने जब केबिन देखा तो गेटमैन कैबिन को अन्दर से ताला लगा कर खुद गायब हो गया था। इस दौरान काफी समय तक लोग शोर मचाते रहे। क्योंकि उनका अपनी डयूटी पर जाने का समय था ओर वह आपनी डयूटी पर जाने को लेकर हो रहे थे। काफी देर बाद वह आया तो लोगों ने उससे गेट पर ताला लगा कर जाने का कारण पूछा तो बहाने बनाने लगा। इस दौरान भड़क कर गैटमैन लोगों से कहने लगा कि आपको जो करना है कर लो। गौर हो कि गुरु नानक पुरा रेल फाटक शहर का महत्वपूर्ण रेलवे फाटक है और अमृतसर – दिल्ली रेल खण्ड का हिस्सा है। पीएपी बाईपास बंद हो जाने के कारण अक्सर विवादों में रहता है।

  • पंजाबः पपलप्रीत सिंह की मां और पत्नी ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः पपलप्रीत सिंह की मां और पत्नी ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    अमृतसरः भगोड़े अमृतपाल के करीबी पपलप्रीत सिंह को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पपलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी ने मीडिया के सामने कई खुलासे किए है। पत्नी ने बताया कि पपलप्रीत एक बहुत अच्छे इंसान है, वह एक पत्रकार के तौर पर काम करते थे। अमृतपाल सिंह के साथ भी वह जब जाते थे तब भी वह इंटरव्यू करवाने ही जाते थे। उनका हथियारों और फंडिंग से कोई लेना-देना नहीं है। अजनाला कांड में पपलप्रीत की मौजूदगी को पत्नी ने नकारा है, उसका कहना है कि वह उस दौरान वहां मौजूद नहीं थे। अगर इसका कोई सबूत है तो पेश किया जाएं।

    वहीं सरकार से अपील करते हुए परिवार ने कहा कि नाजायज उस पर एनएसए ना लगाया जाए, लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। बता दें कि पपलप्रीत को कल अमृतसर के कत्थूनंगल से एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया, जिसे आज असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पप्लप्रित सिंह मां ने कहा कि हमें मीडिया के जरिए पता लगा है कि उनके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। माता ने बताया कि घर के काम को लेकर 18 मार्च को उससे मैसेज के जरिए बात हुई थी। जिसके बाद उसका फोन आया था। हमने पूछा था कि सोमवार को वापिस आएगा तो उसने कहा कि नहीं मैं नहीं आ सकता। इसके बाद उसका फोन आया था लेकिन सही से बात नहीं हो पाई। पता नहीं उसने क्या कहना था लेकिन उसके बाद से उसका कोई फोन नहीं आया था।

  • पंजाबः सीएम मान पर भड़की नवजोत कौर सिद्धू, दी चेतावनी

    पंजाबः सीएम मान पर भड़की नवजोत कौर सिद्धू, दी चेतावनी

    चंडीगढ़:  कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा कम किए जाने को लेकर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। नवजोत कौर ने सीएम भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनके पति को कुछ हो जाता है तो इसके लिए वो सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। नवजोत कौर ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब, मेरे पति एक ऐसे नेता हैं जिनके बहुत सारे समर्थक हैं। पंजाब के प्रति अपने प्रेम के कारण वह दिन-रात यात्रा कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई के एक भाषण में उनका जिक्र होने के बावजूद आपने उनकी सुरक्षा में कटौती की है। आप किसी भी नुकसान के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

    ‘अपने परिवार की बढ़ाई सुरक्षा’

    नवजोत कौर ने अपने दूसरे ट्वीट में सीएम मान पर आरोप लगाते हुए लिखा कि आपने अपने प्रियजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है लेकिन आप दूसरों के प्रति भी जिम्मेदार हैं जो राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं। अपने अहंकार को अपने दिमाग पर हावी न होने दें और गलत कार्य करने के लिए मजबूर न करें। वर्तमान स्थिति उनके लिए मुख्यमंत्री पंजाब के अनुकूल नहीं है।

    जेड प्लस से घटाकर वाई की गई है सुरक्षा

    आपकों बता दें कि रोडरेज मामले में करीब 10 महीने की सजा काटने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई हुई है। जेल से रिहाई के साथ ही उनकी सुरक्षा में पंजाब सरकार ने कटौती कर दी थी, जिसको लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि वो अपनी सुरक्षा में कटौती के बाद भी बोलना बंद नहीं करेंगे, एक बुलेटप्रूफ वाहन को हटाकर आप सच की आवाज को नहीं दबा सकते। सिद्धू ने कहा था कि मूसेवाला के साथ जो हुआ वहीं उनके साथ हो रहा है।