Blog

  • जालंधरः इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स व IELTS सेंटरों पर डीसी की बड़ी कार्रवाई, 263 लाइसेंस किए रद्द 

    जालंधरः इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स व IELTS सेंटरों पर डीसी की बड़ी कार्रवाई, 263 लाइसेंस किए रद्द 

    जालंधर/वरुण: महानगर में डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स व IELTS सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। डीसी जसप्रीत सिंह ने पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने के लिए 263 इमिग्रेशन सलाहकारों/आईलेट्स सेंटरों के लाइसेंस रद्द कर दिए। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि पहले 495 इमिग्रेशन सलाहकारों/टिकटिंग एजेंटों/आईलेट्स सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। प्रशासन द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब नहीं देने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 263 सेंटरों के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार 232 सलाहकारों ने अपनी मासिक व्यावसायिक रिपोर्ट के साथ अपने जवाब जमा करवाए, जबकि शेष 263 ने उन्हें जारी किए गए नोटिसों का  कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए, उनके लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। डीसी ने सभी लाइसेंसधारी सलाहकारों/आईलेट्स सेंटरों को अधिनियमों के तहत निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। रद्द किए गए लाइसेंसों की सूची एनआईसी जालंधर की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

  • OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन

    OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन

    3 दिन पहले बेटे की हुई थी शादी

    नई दिल्लीः ओयो रूम्स चैन के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम स्थित एक बिल्डिंग के 20वें माले से गिरकर उनकी मौत हुई है। दोपहर करीब एक बजे डीएलएफ सुरक्षा टीम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसायटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है। व्यक्ति को पारस अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुष्टि हुई कि व्यक्ति ओयो रूम्स के संस्थापक के पिता हैं। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश अग्रवाल 20वीं मंजिल से गिर गए थे। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया थे। शहर की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही स्टेटमेंट जारी करेगी। अग्रवाल ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पिता का निधन हो गया है।

    तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल और फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर गीतांशा सूद की शादी हुई थी। उस समारोह में सॉफ्टबैंक समेत कई बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

    रितेश देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक है। उन्होंने OYO की स्थापना 2013 में की थी। तब वह सिर्फ 19 साल के थे। रितेश ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरी मां को OYO की सफलता पर बहुत वक्त तक भरोसा नहीं था, जब तक नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसका जिक्र नहीं किया। उन्हें यही लगता था कि मुझे कोई अच्छी नौकरी कर लेनी चाहिए।’

  • पंजाबः मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    पंजाबः मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    अजनालाः आप सरकार की ओर से पंजाब के 4 हजार बसों के परमिट रद्द करने के मामले में आज मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। कस्बा चौगावां में मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह बब्बू की अगुवाई में मान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 17 मार्च को कस्बा चौंगावां के सरकार की गलत नीतियों के तहत जिन बसों के परमिट रद्द कर दिए गए है। उन बसों को आग लगाकर 4 व्यक्ति आत्मदाह करेंगे। इस मामले की सारी जिम्मेवारी प्रशासन और सरकार की होगी। 

  • पंजाबः बजट 2023-24 पर लोगों ने बातचीत, देखें वीडियो

    पंजाबः बजट 2023-24 पर लोगों ने बातचीत, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब बजट 2023-24 पेश हो चुका है, पंजाब बजट पर बातचीत करते हुए पठानकोट के लोगों ने कहा है कि पंजाब सरकार ने हेल्थ, शिक्षा और किसानी के संम्बंध में अच्छा काम किया है इन तीनों विषय पर सरकार ने एक अच्छा बजट पेश किया है।

    लोगों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि बजट में जो प्रावधान रखे गए हैं वह जमीनी स्तर पर भी अच्छी तरह से इंप्लीमेंट हो सके। इसके साथ ही लोगों ने कहा कि पठानकोट जैसे सरहदी इलाके के मध्यमवर्गीय व्यापारियों के लिए भी सरकार को जरूर कुछ सोचना चाहिए।

     

  • जालंधरः एनकांऊटर की खबर पर मोहर, निगम बिल्डिंग इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समैन और आर्किटेक्ट के खिलाफ विजीलैंस ने दर्ज की FIR

    जालंधरः एनकांऊटर की खबर पर मोहर, निगम बिल्डिंग इंस्पेक्टर, ड्राफ्ट्समैन और आर्किटेक्ट के खिलाफ विजीलैंस ने दर्ज की FIR

    दो गिरफ्तार एक फरार., पढ़े पूरी डिटेल ..

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम जालंधर में  तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर, ड्राफ्टसमैन वरुण सहित मैक्स एसोसिएट्स जालंधर के मालिक आर्किटेक्ट राजविंदर सिंह को प्लाट के सीएलयू तथा नक्शे की फाईल क्लीयर करने की एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू गया है। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को इस मामले में मास्टर तारा सिंह नगर के रहने वाले डाक्टर तरुणवीर सिंह की शिकायत पर आरोपी बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर, बिल्डिंग इंस्पैक्टर कम ड्राफ्टसमैन वरुण व आर्किटैक्ट राजविंदर सिंह के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 7 , 7 ए तथा 120बी के तहत एफआईआर नंबर 07 दर्ज कर ली है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टीम से संपर्क किया था और आरोप लगाया है कि उक्त आर्किटेक्ट ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर  (सीएलयू) के लिए अपने दो प्लाटो की फाइलों के निपटारे के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में उससे पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की, जबकि वह उक्त प्लाट पर चैरिटेबल अस्पताल बनाना चाहता था।

    उन्होंने आगे कहा कि उक्त आरोपी आर्किटेक्ट ने उक्त कार्य के लिए दोनों बिल्डिंग इंस्पेक्टर वरुण व सुखविंदर कुमार से क्रमश: 50 हजार व 15 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त आर्किटेक्ट ने उनसे पहली किश्त के रूप में 5000 रुपये की रिश्वत ले चुका है। इस शिकायत की शुरूआती जांच के बाद जालंधर यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहो की हाजरी में उक्त नगर निगम अधिकारियों के लिए दूसरी किस्त के रूप में 60000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। 

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आर्किटेक्ट की गिरफ्तारी के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा को भी इस मामले में सह-आरोपी के तौर पर अमृतसर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में फरार आरोपी वरुण फरार हो गया उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गई है।  उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सतर्कता ब्यूरो थाना जालंधर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आम लोगों से रिश्वत लेने के तरीके की भी जांच की जाएगी।

  • महिला सरपंच के पति पर दादागिरी करने के लगे आरोप, देखे वीडियो

    महिला सरपंच के पति पर दादागिरी करने के लगे आरोप, देखे वीडियो

    कलेसरः भोआ विधानसभा के गांव कलेसर से एक खबर सामने आ रही है, यहां की महिला सरपंच के पति पर दादागिरी करने के आरोप लगे है। जिसके चलते आज गांववासियों की ओर से महिला सरपंच ओर उसके पति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। 

    गांववासियों ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान उन्हें रहने के लिये जो प्लाट दिये गए थे, जिस पर उन्होंने अपने घर भी बना लिए है, अब मौजूदा महिला सरपंच का पति उन्हें खाली करने की धमकियां दे रहा है, उसने कहा कि अगर यह जगह खाली नही की तो उस पर बुलडोजर चलवा देगा।

  • Jalandhar: Hotel Mariton की बढ़ी मुश्किलें, नगर निगम कमिश्नर ने जारी किए यह आदेश

    Jalandhar: Hotel Mariton की बढ़ी मुश्किलें, नगर निगम कमिश्नर ने जारी किए यह आदेश

    मौके पर लाम लश्कर लेकर पहुंची टीम, पढ़े पूरी खबर

    जालंधरः अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल। अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ नगर निगम कमिश्नर की ओर से जीरो टोलरेंस पोलिसी के तहत कारवाई की जा रही है हररोज अवैध बिल्डिंगों की सूचि बना कर डैमोलेशन की कारवाई की जा रही है। जीटो रोड पर हालहिं में खुले Hotel Mariton के खिलाफ चंडीगढ़ तक कई शिकायतें पहुंची जिसके बाद कमिशनर अभिजीत कपलिश की ओर से होटल की पैमाईश करने के लिए टीम को भेजा जिसकी अगुवाई एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा की गई। टीम ने Hotel Maryton के अंदर, बाहर ऊपर नीचे हर एंगल से इंच इंच की नपाई की तांकि एक्सैस करवेज का पता लगाया जा सके।

    ये भी पढ़ेः जालंधरः खबर का असर- लाडोवाली रोड पर बांसल की अवैध बिल्डिंग पर दूसरी बार चली डिच, देखें वीडियो

    बता दें कि इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि Hotel Maryton के नक्शे गल्त ढंग से पास किए गए और सीएलयू में भी गढबढ़ी की गई। इसके बाद होटल में नक्शे के विरुध 100 से ज्यादा कमरे बना दिए गए मगर बिल्डिंग विभाग में तैनात रहे पूर्व एटीपी रविंदर कुमार की ओर से कोई कारवाई नहीं की गई और न ही कोई नोटिस जारी किए गया। बताया जा रहा है कि यह होटल कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता के करीबी का है मगर सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस होटल पर नगर निगम कानूनी कारवाई करने की तैयारी कर रहा है। 

    ये भी पढ़ेः जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    मिली जानकारी अनुसार 2017 दौरान इस होटल का सीएलयू पास करने के लिए आनलाईन फाईल जमा करवाई गई थी जिसके बाद 2019 में इस होटल का पंजाब कास्टिंग प्राईवेट लिमिटेड  कम्पनी के नाम से सीएलयू 16 लाख 80 हजार रुपये में किया गया। मगर इसी दौरान होटल में निर्माणकार्य धड़ल्ले से चलता रहा और बिल्डिंग इंस्पैक्टर तथा ड्राफ्टसमैन की ओर से मौके पर की जा रही एक्सैस करवरेज की रिपोट कमिशनर को नहीं पेश की गई। इस होटल का  फरवरी 2023 में उदघाटन कर खोल दिया गया और यहां लगातार पब्लिक फंक्शन हो रहे हैं। मगर इस होटल का नगर निगम की ओर से कंपलीशन सटिर्फिकट नहीं लिया गया। बिल्डिंग बाईलाज अनुसार मंजूर किए नक्शे वाली बिल्डिंग को बिना कंपलीशन के चालू नहीं किया जा सकता। यह होटल दो बेसमैंट तथा पांच मंजिला तक पास किया गया फिलहाल आज की गई पैमाईश की रिपोर्ट के बाद यह संभावनाएं काफी प्रबल हो गई है कि नगर निगम जालन्धर आने वाले दिनों में इस होटल के खिलाफ कोई बड़ी कारवाई कर सकता है।

  • पंजाबः रेस्टोरेंट में मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    पंजाबः रेस्टोरेंट में मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    बठिंडा : रामपुरा फूल में रेस्टोरेंट के मालिक पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना सुपर मार्किट में बने एक रेस्टोरेंट की है। जहां पर 5 से 6 बदमाशों ने रेस्टोरेंट के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। घायल रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि हमलावरों ने उस पर डंडे, बेसबॉल और तलवारें से हमला किया।

    इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मालिक का कहना है कि हमलावारों ने उनके रेस्टोरेंट में भी जमकर तोड़फोड़ कर पूरी तरह से सामान को नष्ट कर दिया। वहीं घटना की सूचना रेस्टोरेंट के मालिक ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को

    आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को

    ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में ईलैक्ट्रिकल, ईलैक्ट्राॅनिक, टर्नर, मोटर मकैनिक और फिटर टेªड के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी तथा लिखित परीक्षा में सफल अभियार्थियों का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। साक्षात्कासर में सफल अभ्यार्थियों को कम्पनी द्वारा  प्रथम बर्ष के दौरान सीटीसी 13689़़़़ रूपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं देय होगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कैंपस इण्टव्यू में भाग लेने के इच्छुक अभियार्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा तथा अपने 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिटेल मार्कशीट, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्रों की सत्यापित दो-दो प्रतियां और दो पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य है।

  • जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः Punjab & Sind Bank में भारी हंगामा, SC समाज की महिला के साथ बदसलूकी के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/अनिकेत: महानगर के मॉडल टाउन में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, बैंक में काम कर रहे कर्मचारी की सेहत खराब होने के कारण वह काम पर नहीं आ रहा था। जिसके बाद आज परिजन उक्त बैंक में गए और वहां जाकर उन्होंने बीमार बेटे की जगह उन्होंने अपने परिजन को काम पर रखने के लिए बैंक मैनेजर से बात की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान बैंक मैनेजर ने उनके साथ पहले तो बहस की।

    इसके बाद बैंक मैनेजर ने कर्मचारी के बेटे और उनके घरवालों को जातिसूचक शब्द बोले। इस मामले को लेकर वहां पर काफी हंगामा हो गया। मामला की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समाज के लोग भी वहां पर पहुंच गए। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाने की पुलिस पंजाब एंड सिंध बैंक में पहुंच गई। इस  दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। जिसके बाद उक्त बैंक मैनेजर ने परिवार के सभी सदस्य और वाल्मीकि समाज के लोगो से माफी मांगी। इसी के साथ बैंक मैनेजर ने बेटे को नौकरी पर आने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने भी मामले को सुलझाकर पुलिस को इस मामले पर कोई कार्रवाई ना करने की बात कही।