Blog

  • विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : CM Nayab Singh Saini

    विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद प्रत्येक सरकार ने अपने स्तर पर प्रदेश के विकास में योगदान दिया है, लेकिन पिछले लगभग 11 वर्षों में विकास की गति और कार्य संस्कृति में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और सरकार का लक्ष्य विकास की इस रफ्तार को और तेज करना है। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी उपस्थित थे हरियाणा सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में पारदर्शी एवं जनहितैषी शासन व्यवस्था स्थापित कर लोगों का विश्वास मजबूत किया है। यही विश्वास हरियाणा को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का आधार बनेगा।

    पारदर्शी नीतियों और बेहतर सुविधाओं से हरियाणा में बढ़ रहा निवेशकों का विश्वास : मुख्यमंत्री

    हरियाणा सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सहभागिता आधारित नीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार बजट निर्माण से पहले उद्योग जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श की परंपरा शुरू की गई है, ताकि उनकी जरूरतों और सुझावों को नीतियों में शामिल किया जा सके। इसी सोच के अनुरूप नई औद्योगिक नीति तैयार करने से पहले देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों की सर्वोत्तम व्यवस्थाओं का अध्ययन किया गया। इसके बाद उद्योग संगठनों के साथ कई दौर की बैठकें कर उनके सुझावों को नीति में समाहित किया गया, जिससे हरियाणा की औद्योगिक नीति निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बन सकी। सरकार ने नई औद्योगिक नीति के माध्यम से प्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है और नीति के शुभारंभ के दिन ही 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होना इस दिशा में उद्योग जगत के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया गया है, ताकि आवश्यक अनुमतियां 14 से 15 दिनों के भीतर उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही प्रदेश में 10 नई आईएमटी विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिनमें से कई पर कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जापान दौरे के दौरान भी हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। सरकार का उद्देश्य निवेशकों को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर हरियाणा को देश का सबसे पसंदीदा औद्योगिक निवेश केंद्र बनाना है।

    नई औद्योगिक नीति से बढ़ेगा रोजगार

    हरियाणा की नई औद्योगिक नीति के तहत हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को पहले की तुलना में अधिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, पूर्व में यह राशि 48 हजार थी, जिसे बढ़ाकर अब एक लाख किया गया है, वहीं दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर यह राशि 1 लाख 25 हजार निर्धारित की गई है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, स्टार्टअप और एमएसएमई को मिल रहा विशेष प्रोत्साहन मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आईटीआई और उद्योगों के बीच समन्वय स्थापित किया है, ताकि युवाओं को वही प्रशिक्षण मिले जिसकी उद्योगों को आवश्यकता है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन आसानी से उपलब्ध होगा। सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के साथ-साथ स्टार्टअप संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही है। बजट में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, ताकि युवाओं के नए विचार उद्योग का रूप ले सकें और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों।

    गुरुग्राम को विश्वस्तरीय शहर बनाने पर सरकार का फोकस

    गुरुग्राम में सड़क, मेट्रो, आरआरटीएस, जल निकासी और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। आगामी वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य हो रहा है, जिससे गुरुग्राम को वैश्विक स्तर के आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनों की सफाई, रिचार्ज सिस्टम और अन्य आवश्यक कार्य पहले ही पूरे किए जा रहे हैं। लक्ष्य है कि बारिश के दौरान आमजन को न्यूनतम परेशानी हो और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। गुरुग्राम में 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हो रही पेयजल योजना, विकास का आधार होती हैं मजबूत नीतियां गुरुग्राम की भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक परियोजना पर कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद आने वाले लगभग 50 वर्षों तक शहर में पेयजल संकट की स्थिति नहीं बनेगी। किसी भी राज्य की प्रगति उसकी नीतियों पर निर्भर करती है। पिछले वर्षों में केंद्र और हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है, निवेश बढ़ा है और लोगों का सरकार पर विश्वास मजबूत हुआ है।

    किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण पर जोर

    सरकार किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी और अन्य लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित कर रही है। साथ ही एमएसपी पर फसल खरीद, प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन और प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर, मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, एडवाइजर राजीव जेटली सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
  • Punjab News: 3 दुकानों में लगी आग, भारी नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 दुकानों में लगी आग, भारी नुकसान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के थाना भैणी मियां खां के तहत गांव चक शरीफ के मुख्य बाजार में एक बर्तन की दुकान और दो अन्य दुकानों में आग लगने से दुकानदार को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरदयाल सिंह (ग्रंथी) अपने परिवार के साथ घर के नीचे बर्तन की दुकान, गिफ्ट हाउस और हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 4 बजे उनके घर में धुआं ही धुआं फैल गया।

    घटना को लेकर पुत्र जगरजीत सिंह ने परिवार को घर में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद परिवार ने देखा तो उनकी दुकानों में भीषण आग लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस आग से उन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान हो गया। परिवार के अनुसार 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान पर कोई सीसीटीवी नहीं है, लेकिन पास के सीसीटीवी में एक व्यक्ति दुकानों की सीढ़ियां चढ़ता नजर आता है और कुछ समय बाद ही आग लगने का मामला सामने आता है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना भैणी मियां खां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या व्यक्तिगत दुश्मनी रखने वाले व्यक्ति द्वारा यह कार्य किया गया है। पीड़ित परिवार की मुखिया महिला परमजीत कौर ने पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए, क्योंकि वे बहुत गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। इसलिए उन्होंने हल्का इंचार्ज गुर इकबाल सिंह माल से भी मदद की गुहार लगाई है।

  • हरियाणा प्रदेश VB-RamG के अंतर्गत पूरे देश में सबसे ज्यादा 409 रुपए प्रतिदिन देगा मजदूरी : Krishan Lal Panwar

    हरियाणा प्रदेश VB-RamG के अंतर्गत पूरे देश में सबसे ज्यादा 409 रुपए प्रतिदिन देगा मजदूरी : Krishan Lal Panwar

    चंडीगढ: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि वीबी जीरामजी के तहत पूरे देश में हरियाणा प्रदेश सबसे ज्यादा मजदूरी 409 रुपए प्रतिदिन देगा, जो अब 15 दिन की बजाए 7 दिन के अंदर मिला करेगी और यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही साबित होती है तो उस पर अब 10 हजार रुपए की पेनल्टी भी लगेगी, जो पहले मात्र एक हजार रुपए हुआ करती थी। हेरा-फेरी को रोकने के लिए श्रमिकों की कार्यस्थल पर बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की तरफ से इस स्कीम में 590.19 करोड़ रुपये और हरियाणा प्रदेश की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में लगभग 370 करोड़ रुपए स्कीम में भेजे हैं। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार वीरवार को कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के सभागार में हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जीरामजी) प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कुरुक्षेत्र में शहजादपुर गांव के तालाब की खुदाई के कार्य से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संबोधित किया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कल 1 जुलाई को पूरे हिंदुस्तान में वीबी जीरामजी स्कीम की शुरुआत हो चुकी है। हरियाणा प्रदेश में इस योजना की शुरुआत धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से हो रही है। उन्होंने कहा कि पात्र श्रमिक को ऑनलाइन पंजीकरण करना है। पंजीकरण का सत्यापन, फिजिकल वेरिफिकेशन होने के बाद 15 दिन के अंदर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। वर्षभर में 125 का काम दिया जाएगा। यदि 15 दिन में रोजगार नहीं दे सके तो उसे 100 रुपए दिए जाएंगे। इस योजना के तहत कार्य की मजदूरी का भुगतान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाएगा। श्रमिकों को फसल की कटाई और बिजाई के लिए 60 दिन अवकाश भी दिया जाएगा।

    वीबी जीरामजी के तहत 318 प्रकार के कामों को किया जा सकेगा

    विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि 1 जुलाई को शुरू की गई वीबी जीरामजी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का विकास, ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करना है। इस योजना में जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा, ग्रामीण संरचना, कृषि एवं आजीविका संबंधित कार्य, जलवायु परिवर्तन, अनुकूल एवं आपदा निम्नीकरण संबंधित कार्य, पशुपालन, मत्स्य पालन, भंडारण, ग्रामीण बाजार, कौशल विकास को शामिल किया गया है। इस तरह के 318 ऐसे काम हैं, जिनको वीबी जीरामजी के तहत किया जा सकता है। सभी कार्यों की लिस्ट विभाग के कार्यालयों में पहुंच गई हैं।

    प्रदेश की 3 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

    मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं पर विशेष तौर से फोकस किया गया है। महिलाओं के लिए ट्रेनिंग कम स्किल डेवलपमेंट सेंटर और उनके कार्य संबंधी वर्क पर पैसा खर्च हो सकेगा। हरियाणा प्रदेश में लगभग 70 हजार सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में 5 लाख को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। करीब 3 लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं।

    कांग्रेस पार्टी ने सदन में किया था बिल का विरोध

    मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जब वीबी जीरामजी बिल को लोकसभा और राज्यसभा में लाया गया तो सबसे पहले विपक्ष में कांग्रेस ने उसका विरोध किया। कांग्रेस की सोच अच्छे काम के लिए विरोध करना है, जबकि वीबी जीरामजी कोई नई योजना नहीं है। यह वर्ष 1960 की योजना है। समय -समय पर योजना में कुछ अच्छे परिवर्तन हुए हैं। अब भी ऐसा ही किया गया है।

    2 लाख का बीमा, रिक्त पदों पर भर्ती व सड़क देखरेख को योजना में जोड़ने का सुझाव केंद्रीय मंत्री के सामने रखा

    मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के साथ आयोजित 2 दिवसीय शिविर में वीबी जीरामजी योजना को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के सामने सुझाव देते हुए कहा कि इस योजना में प्रधानमंत्री सड़क योजना-4 के कार्य को वीबी जीरामजी के साथ जोड़ा जाए। इसके साथ ही सडक़ निर्माण के बाद देखरेख का बजट अलग से तय हो और उस कार्य को इस योजना के माध्यम से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैटेरियल पेमेंट में 60 प्रतिशत हिस्सा लेबर का होता है। इस हिस्सा को अलग रखा जाए। सड़क के बीच खड़े पेड़ को हटाने की एनजीटी की पाबंधी को खत्म किया जाए और पीएम आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक किश्त आने के बाद दूसरी और तीसरी किश्त में काफी समय लगता है, जिससे गरीब व्यक्ति का मकान अधर में पड़ा रहता है। ये किश्त जल्दी जारी करने की बात को रखा। इसके साथ ही इस योजना के तहत काम करने वाले रिक्त पदों को भरा जाए। काम के दौरान किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर मात्र 25 हजार रुपए देने का प्रावधान है। इस प्रावधान को आगे बढ़ाते हुए दो लाख का बीमा किया जाए, ऐसी किसी अनहोनी होने पर परिवार की आर्थिक मदद हो सके। हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री खेतिहर किसान मजदूर योजना के तहत मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है।    
  • Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग मामले में पुलिस और शूटर्स में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर फायरिंग मामले में पुलिस और शूटर्स में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पटियालाः डकाला मार्ग पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने अमेरिका में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान परमजीत और जसकरन के रूप में हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी राजपुरा में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना में शामिल थे और एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान दोनों को घेरने का प्रयास किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। वह अभी मेडिकल निगरानी में है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

    पुलिस के अनुसार, दोनों कपूरथला जिले के गांव हमीरा के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किस उद्देश्य से पटियाला पहुंचे थे तथा उनके अन्य साथियों की इस मामले में कोई भूमिका है या नहीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डकाला मार्ग पर घेराबंदी की। जब पुलिस ने संदिग्धों को रुकने का संकेत दिया तो उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की। इसी दौरान गोलीबारी हुई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया गया।

    उनके कब्जे से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है। बरामद हथियारों और सामान की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि उनका उपयोग किन मामलों में किया जाना था या पहले किसी वारदात में हुआ है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपितों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वे किसी संगठित आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

     

  • लिव-इन में रह रही महिला का बॉयफ्रेंड ने किया बेरहमी से मर्डर, देखें वीडियो

    लिव-इन में रह रही महिला का बॉयफ्रेंड ने किया बेरहमी से मर्डर, देखें वीडियो

    दूसरी शादी के बाद बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी महिला

    हिसारः हरियाणा के हिसार में लिव-इन में रह रही महिला का बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से मर्डर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद सूर्यनगर चौकी पहुंच गया और पुलिस को कहा कि उसने पूजा नामक महिला का कत्ल किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कत्ल की वजह बताते हुए कहाकि वह किसी ओर से साथ संपर्क में थी, ऐसे में उसने चाकू मारकर उसका कत्ल कर दिया। मृतक महिला का पहचान 32 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान 28 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। महिला की इससे पहले 2 शादियां हो रखी हैं और 3 बच्चे हैं। करीब 5 सालों से महिला अपने बॉयफ्रेंड साथ शिवनगर में लिव-इन में रह रही थी। आज महिला का शव घर के अंदर पड़ा मिला। बॉयफ्रेंड ने महिला के गले, पेट-पीठ पर चाकू से कई वार किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। महिला के पहले पति की मौत हो गई थी, इसके बाद उसने देवर से दूसरी शादी कर ली। पहले शादी के बाद उसे 2 बेटे हुए, जबकि दूसरी शादी के बाद एक बेटी हुई। दूसरे पति से भी उसका रिलेशन खराब हो गया। इसके बाद उसने गौरव (आरोपी) के साथ रहना शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ मे गौरव ने बताय कि पूजा 5-6 महीने से किसी युवक के साथ संपर्क में थी, इसीलिए उसकी हत्या कर दी। गौरव ई-रिक्शा चलाता है और करीब दो महीने पहले ही शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। लिव-इन में रह रही पूजा की मां संगीता ने बताया कि गौरव पूजा से गलत काम करवाता था। पूजा से मिलने के बाद उसने कुछ ही दिनों में शिव नगर में मकान बना लिया और प्लॉट भी ले लिया। गौरव कई गैर कानूनी धंधे करता है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया चाकू भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि देर रात करीब 3 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गौरव ने गुस्से में आकर पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  • प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम : प्रधान सचिव Arun Gupta

    प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम : प्रधान सचिव Arun Gupta

    चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए सरकार द्वारा जनजागरण कार्यक्रमों की विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत कई जिलों में मैराथन का आयोजन के अलावा जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

    अरूण गुप्ता आज वीसी के माध्यम से जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे । बैठक में मुख्यमंत्री के स्पेशल आफिसर पंकज नैन भी मौजूद रहे। प्रधान सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में नशे के खिलाफ चलाई जाने वाली इस मुहिम से प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का प्रयास किया जाए ताकि प्रदेश को पूर्ण रूप से ड्रग फ्री बनाया जा सके। सरकार का प्रयास है कि नशे को जड़ से खत्म कर युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल किया जाए।

    हरियाणा उदय के तहत मुख्यमंत्री की कम्युनिटी पॉलिसी और आउटरीच प्रोग्राम अनुसार लोगों को लगातार तीन माह नशे के खिलाफ सचेत एवं जागरूक किया जाएगा। पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में 11 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्थाओं तथा दवा एसोसिएशन के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। इसी प्रकार मधुबन में 18 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर के थाना प्रभारी एवं एमएचसी से संवाद होगा।

    गुप्ता ने बताया कि फरीदाबाद में 9 अगस्त को राज्य स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार यमुनानगर में 26 जुलाई, रेवाड़ी में 6 सितम्बर तथा महेन्द्रगढ में 27 सितम्बर को मैराथन का आयोजित की जाएगी। मैराथन में युवक एवं युवतियां भाग लेंगे जो अन्य लोगों को भी नशे के खिलाफ सचेत एवं जागरूक करेंगे। उन्होंने जिला उपायुक्तों को सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

  • पंजाब पुलिस की बड़ी पहल, राज्यभर के थानों से हटाए गए 7,402 पुराने वाहन

    पंजाब पुलिस की बड़ी पहल, राज्यभर के थानों से हटाए गए 7,402 पुराने वाहन

    चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप राज्यभर के पुलिस थानों में लंबे समय से खड़े लावारिस एवं जब्त वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने पिछले एक माह के दौरान 7,402 जब्त वाहनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया है।

    इस अभियान से पहले पंजाब पुलिस के पास कुल 55,721 जब्त वाहन थे। इसी अवधि के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन तथा गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध राज्यव्यापी अभियान के दौरान पुलिस ने 3,355 अन्य वाहन भी जब्त किए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 59,076 हो गई। हालांकि, पिछले एक माह में 7,402 वाहनों का निस्तारण किए जाने के बाद वर्तमान में पुलिस के पास जब्त वाहनों की संख्या घटकर 51,674 रह गई है।

    इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “वाहनों की सघन जांच तथा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस विभिन्न विशेष अभियान चला रही है। पिछले एक माह के दौरान पुलिस ने 3,355 वाहन जब्त किए हैं तथा प्रभावी कार्रवाई के माध्यम से 7,402 वाहनों का सफलतापूर्वक निस्तारण भी किया है।”

    उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान एनडीपीएस अधिनियम की धारा 52-ए के अंतर्गत आने वाले मामलों को छोड़कर 8,121 वाहनों से संबंधित आवेदन कानूनी जांच के अधीन हैं, जबकि धारा 52-ए के अंतर्गत 1,276 मामलों में इन्वेंट्री तैयार करने तथा फोटोग्राफी संबंधी कानूनी प्रक्रिया अभी लंबित है।

    यह विशेष अभियान राज्य के विभिन्न पुलिस जिलों एवं पुलिस कमिश्नरेटों में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने अपनी अभिरक्षा में मौजूद 5,993 वाहनों में से 779 वाहनों का निस्तारण किया। मोगा पुलिस ने 2,367 में से 697 तथा बठिंडा पुलिस ने 3,008 में से 631 वाहनों का निस्तारण किया। इसी प्रकार फिरोजपुर पुलिस ने 2,649 में से 586, लुधियाना (देहात) पुलिस ने 1,618 में से 538 तथा लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने 7,471 में से 460 वाहनों का निस्तारण किया। तरनतारन पुलिस ने 2,033 में से 302 तथा फाजिल्का पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में मौजूद 2,216 वाहनों में से 283 वाहनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।

    इस अवसर पर पंजाब के विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा, “ये आंकड़े स्वयं इस बात का प्रमाण हैं कि पंजाब पुलिस न केवल कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय है, बल्कि कानूनी प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी सुनिश्चित कर रही है। आने वाले महीनों में राज्य पुलिस सभी कानूनी प्रक्रियाओं का समयबद्ध पालन करते हुए कस्टडी में रखे वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक तेज करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।”

     

  • Punjab News: देश से 7 गांवों का टूटा संपर्क, चेतावनी- 6 सरपंच देंगे इस्तीफा, नेशनल हाईवे करेंगे बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: देश से 7 गांवों का टूटा संपर्क, चेतावनी- 6 सरपंच देंगे इस्तीफा, नेशनल हाईवे करेंगे बंद, देखें वीडियो

    2027 के चुनावों ने किसी भी पार्टी को नहीं देंगे वोट

    गुरदासपुरः जिले के मकोड़ा पतन रावी दरिया के पार बसे 7 गांवों के लोगों का संपर्क एक बार फिर देश से टूट चुका है। मकोड़ा पतन रावी दरिया पर बना अस्थायी पंटून पुल टूटने के कारण लोगों को नाव के जरिए सफर करना पड़ रहा है। रावी दरिया के पार बसे 6 गांव के सरपंचों ने ऐलान किया है कि पुल के लिए केंद्र सरकार की और से पैसे भेज दिए गए हैं। लेकिन अभी तक टैंडर नहीं लगाया गया। जिसके चलते पुल के निर्माण में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह आज डिप्टी कमिश्नर को मिलने जा रहे हैं। अगर 10 दिनों के अंदर अंदर पुल के निर्माण का काम शुरू ना किया गया तो वह रावी दरिया के पार बसे 6 गांव के सरपंच अपना इस्तीफा भेज देंगे और जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे को भी जाम करेंगे। 2027 के इलेक्शन में किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे। दरअसल, रावी नदी के पार और भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव तूर, भरियाल, मम्मियां, चिब्ब, चकरंगा, लसियां, कजले और चूंबर समेत 7 गांवों के लोगों की जिंदगी बरसात के दिनों में बेहद कठिन हो जाती है। नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण इन गांवों का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से कट जाता है। अस्थायी पंटून पुल टूटने के बाद अब लोगों के लिए केवल नाव ही आने जाने का एकमात्र साधन बचा है। हालांकि, नदी में जलस्तर बढ़ने पर नाव का संचालन भी बंद हो जाता है, जिससे ये गांव पूरी तरह एक टापू में तब्दील हो जाते हैं। बरसात के दिनों में हमें ऐसा लगता है जैसे हमारा देश से कोई संबंध ही नहीं है। ना ही बच्चों की पढ़ाई हो पाती है, ना मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता है और ना ही लोग अपने काम पर जा पाते हैं।” वहीं गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द पक्के पुल का काम शुरू किया जाए।
  • निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को T.B मुक्त बनाने में सहयोग करें : Aarti Singh Rao

    निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को T.B मुक्त बनाने में सहयोग करें : Aarti Singh Rao

    चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य के लोगों से निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ का उपयोग भी बड़े पैमाने पर करने की अपील की है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में हरियाणा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों में नए लॉन्च किए गए ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ का उपयोग बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत यह ऐप मरीजों, निक्षय मित्रों, स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) और स्वास्थ्य अधिकारियों को एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने का काम कर रहा है।

    आरती सिंह राव ने बताया कि इस ऐप पर अब तक कुल पंजीकरणों की संख्या 32,643 तक पहुंच गई है, जिससे हरियाणा कुल पंजीकरण के मामले में देश भर में दूसरे स्थान पर आ गया है। इस ऐप पर हरियाणा के 22,266 स्वयंसेवकों ने मरीजों को भोजन की टोकरी (पोषण किट) के वितरण और मानसिक-सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि 1,997 नए निक्षय मित्रों ने मरीजों को गोद लेने और उन्हें पोषण संबंधी व नैदानिक सहायता देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने ऐप की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस ऐप में ‘खुशी ई-संगिनी’ नाम से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट शामिल है, जो 12 भाषाओं में उपलब्ध है। यह चैटबॉट टीबी के लक्षणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जीपीएस (GPS) के जरिए उपयोगकर्ताओं को नजदीकी जांच केंद्र ढूंढने में भी मदद करता है। यह ऐप पूरी तरह से मरीज-केंद्रित है, जहां टीबी के मरीज अपनी ‘निक्षय आईडी’ (Ni-kshay ID) का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपना व्यक्तिगत उपचार चार्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, मरीजों को समय पर दवा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए इसमें दैनिक दवा रिमाइंडर (अलार्म) की विशेष सुविधा दी गई है ताकि उनका इलाज बीच में न छूटे।

    आरती सिंह राव ने इस डिजिटल इकोसिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कॉर्पोरेट घराने, गैर-सरकारी संगठन (NGO) और आम नागरिक भी इस ऐप के माध्यम से आसानी से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकरण कर मरीजों को पोषण और नैदानिक सहायता दे सकते हैं। स्वयंसेवक भोजन के पैकेटों के भौतिक वितरण की जिम्मेदारी उठा सकते हैं और पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डिलीवरी के समय जियो-टैग्ड (स्थान की जानकारी युक्त) और टाइम-स्टैम्प (समय की जानकारी युक्त) वाली तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आम जनता भी इस ऐप का उपयोग टीबी के लक्षणों, रोकथाम के तरीकों को जानने और इस बीमारी से जुड़े भ्रमों को दूर करने के लिए कर सकती है।

    नेशनल हैल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ. आर एस ढिल्लों ने बताया कि ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों जैसे एसटीएस (STS), एसटीएलएस (STLS), टीबीएचवी (TBHV) और सीएचओ (CHO) को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया है ताकि वे मरीजों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाकर उनके दैनिक दवा रिमाइंडर को सेट करने में मदद कर सकें।

    डॉ. ढिल्लों ने आम जनता से अपील की है कि वे गूगल प्ले स्टोर से ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ को जरूर डाउनलोड करें। उन्होंने लोगों से टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक रहने और निक्षय मित्र बनकर इस सामाजिक कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आह्वान किया है, ताकि सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से हरियाणा देश का पहला टीबी मुक्त राज्य बनने की राह पर अग्रणी बना रहे।

  • Jalandhar News: अवैध कब्जों को लेकर अधिकारियों ने दी चेतावनी, कुछ देर बार फिर सजने लगा बाजार, देखें Live

    Jalandhar News: अवैध कब्जों को लेकर अधिकारियों ने दी चेतावनी, कुछ देर बार फिर सजने लगा बाजार, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा आज रैणक बाजार में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, आज नगर निगम की तहबाजारी विभाग की टीम द्वारा भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर शेखा बाजार चौक तक अवैध कब्जा करने वालों को पहले चेतावनी दी गई थी। लेकिन टीम के आने पर रेहड़ी चालकों और दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से रखे सामान को अंदर कर लिया।

    ऐसे में टीम भगवान वाल्मीकि चौक से जैसे की शेखा बाजार तक गई तो पीछे से दुकानदारों और रेहड़ी चालकों ने फिर से अवैध कब्जा करके सामान सजाना शुरू कर दिया। जिसके बाद जब टीम शेखा बाजार से वापिस लौटी तो टीम द्वारा 2 से 3 लोगों के अवैध कब्जे को लेकर चालान काट दिए। हालांकि टीम को आता देख दोबारा से रेहड़ी चालकों और दुकानदारों द्वारा सामान को अंदर कर लिया गया था। ऐसे में नगर निगम टीम खानापूर्ति करती दिखाई दीं। इस कार्रवाई को देख ऐसा लग रहा हैकि अवैध कब्जाधारियों को तहबाजारी टीम का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि टीम अभी कार्रवाई करके कुछ दूरी पर ही गई थी, तभी दुकानदारों और रेहड़ी चालकों द्वारा अवैध कब्जे करके दुकानें फिर से सजा ली गई।

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि इस बाजार में लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए गए है। दरअसल, कई बार अवैध कब्जे करके दुकानदारों और रेहड़ी चालक बैठ जाते है, जिससे राहगीरों को रास्ते से गुजरने के दौरान ट्रैफिक की समस्या से परेशान होना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम टीम अवैध कब्जों को लेकर कोई सख्त कदम क्यों नहीं उठा रही। क्योंकि शहर में अवैध कब्जे तो लगातार किए जा रहे है। वहीं जब अवैध कब्जाधारियों से बात की जाती है तो वह प्रशासन पर पर्ची काटकर पैसे लेने के आरोप लगाने लग जाते है और घटना स्थल पर हंगामा होने के बाद टीम भी सख्त एक्शन नहीं लेती।