Blog

  • पंजाब : NRI की कोठी पर हुआ कब्जा, लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोगा : मामला छैवी पातशाही गुरदवारा के पास एक एनआरआई गुरचरण सिंह की कोठी है। यह जगह उसके पिता ने उसको दी थी और गुरचरण सिंह 20 साल पहले यूएसए चला गया था। कोठी की निगरानी के लिए उसने अपने दूर के रिश्तेदार को बिठा दिया था। ताकि वह इसकी निगरानी रखे और कई बार भारत आया। इसी कोठी में गुरचरण सिंह आठ महीने पहले भी यही पर आकर रुका था। लेकिन अब जब वह 8 फरवरी को भारत वापिस आया, तो उसको इकबाल ने उसको रुकने नही दिया और बोल दिया की यह कोठी उसकी है। वह यहां नही रह सकता। जिसके बाद एन आर आई ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और झगड़े की सारी वीडियो सी सी टी वी में कैद भी हो गई। वही दूसरी ओर इकबाल सिंह ने उसी समय 112 नं पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी और कहा की यह कोठी उसकी है। गुरचरण सिंह एन आर आई होने के कारण उसको अपने साथियों सहित तंग परेशान करता है और कोठी खाली करने की धमकियां दे रहा है। उसने उनके साथ मारपीट भी की। यह कोठी उसकी मासी नानी ने उसको वसीयत करके दी है।

    वही दूसरी ओर पंजाब सरकार के आदेश है की किसी भी एनआरआई को परेशानी नही आने दी जाएगी। तो उन आदेशों की पालना करते हुए एनआरआई गुरचरण सिंह की शिकायत पर मोगा के तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट लखविंदर सिंह और डीएसपी वरिंदर सिंह दोनों थानों की पुलिस को साथ लेकर कोठी पर एनआरआई को कब्जा दिलाने पहुंचे। तो कोठी को ताला लगा होने के कारण दोनो पक्षों को दफ्तर में बुलाने के लिए बोलकर वापिस चले गए। वही एनआरआई गुरचरण सिंह ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से अपना समान लेकर कभी किसी के घर तो कभी किसी के घर रुक रहा है। यह कोठी उसकी अपनी है और उसके पिता ने उसके नाम की थी। इसके पास कोई वसीयत नही है और वह 20 साल से गया हुआ है और कई बार भारत आ चुका है। पिछले साल भी वह भारत आया था और यही रुका था। उसके पास अंदर के सभी कमरों की चाबियां भी है और उसके ही ताले लगे हुए है और उसका समान भी अंदर ही पड़ा है।

    हमने तो इकबाल सिंह को सिर्फ कोठी की देखभाल के लिए रखा था। बिजली का मीटर और हाउस टैक्स वो लगातार जमा करवा रहा है। मैने उसको खेत में भी एक मकान बना कर दिया है। ताकि वो वहा रहे। उसने कहा की वह प्रशासन को अपील करता है की उसको उसका घर वापिस मिले। वही इकबाल सिंह और उसकी पत्नी ने बताया की यह जगह उनको उसकी मासी-नानी ने वसीयत कर के दी थी और उसके पास सभी दस्तावेज है। एनआरआई होने के कारण अपने कुछ साथियों को साथ लेकर उनके साथ झगड़ा भी किया जिसकी सीसीटीवी भी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने वरिंदर सिंह ने बताया की वह मौके पर पहुंचे है। वसीयत के बारे में जांच की जा रही है।

  • पंजाब : बिक्रम सिंह मजीठिया की बड़ी मुश्किलें, जाने मामला

    पटियाला :  करोड़ों रुपए के नशा तस्करी से जुड़े मामले की जांच कर ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को दाेबारा पूछताछ के लिए तलब किया है। SIT ने उन्हें 15 फरवरी को पूछताछ के लिए समन जारी किए हैं और सुबह 11 बजे SIT के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए हैं। पटियाला रेंज के नए DIG हरचरण सिंह भुल्लर की अगुवाई वाली SIT उनसे दूसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले जनवरी में भी उनसे सवाल जवाब हुए थे।

    इस मामले के लिए गठित नई SIT बड़ी तेज गति से मामले की जांच कर रही है। यह टीम कई एंगलों पर काम कर रही है। इसके पीछे कोशिश यही है कि जब मामला अदालत में चलेगा तो कोई भी कड़ी कमजोर न पड़े। इससे पहले मजीठिया के करीबी 4 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया था। इनमें मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल थे। वहीं सूत्रों की माने तो आने वाले समय में इस केस से जुड़े जेलों में बंद लोगों से पूछताछ कर सकती है। हालांकि, कई लोग पहले ही अपने बयान SIT के पास दर्ज करवा चुके हैं।

    पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला 20 दिसंबर 2021 को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले दर्ज किया था। इस मामले में मजीठिया ने लंबी कानूनी जंग लड़ी थी। फिर उनकी गिरफ्तारी को कोर्ट ने दो महीने के लिए टाल दिया था। अमृतसर से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया आरोप लगा चुके हैं कि जिस मामले में वे जेल रह कर आए हैं, उसमें अभी तक कोई चार्जशीट ही दायर नहीं हुई है। उन पर डाला गया ये अनोखा NDPS का मामला है, जिसमें पुलिस ने कोई रिकवरी ही नहीं की।

  • Dairy Milk चॉकलेट में मिला रेंगता कीड़ा, कंपनी ने किया रिएक्ट, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः चॉकलेट कई लोगों के फेवरेट होता है। खासतौर पर भारत में कैडबरी चॉकलेट्स के लोग इतने दीवाने हैं कि चॉकलेट खरीदने के वक्त उनके जुबान पर एक ही नाम होता है कि भईया एक डेयरी मिल्क दे दो। लेकिन सोचिए आपके उसी डेयरी मिल्क चॉकलेट को जब आप खाने जाएं और आपको उसमें एक कीड़ा रेंगते हुए मिल जाए। फिर तो आप उस चॉकलेट को शायद ही अपने जीवन में कभी खाएं। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां एक शख्स ने 45 रुपए वाला कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदा। जब उसने चॉकलेट का रैपर खोला तो उसे उसमें एक कीड़ा रेंगते हुए मिला। शख्स ने ये चॉकलेट अमीरपेट मेट्रो स्टेशन पर रत्नदीप रिटेल स्टोर से खरीदा था।

    शख्स ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया

    चॉकलेट में कीड़ा मिलने के बाद शख्स ने उस चॉकलेट का वीडियो बनाकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर रॉबिन ज़ैचियस नाम के अकाउंट से शेयर किया। साथ में उसने उस दुकान से मिले बिल की भी फोटो शेयर की जहां से उसने डेयरी मिल्क चॉकलेट को खरीदा था। शख्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “आज रत्नदीप मेट्रो अमीरपेट में खरीदी गई कैडबरी चॉकलेट में एक कीड़ा रेंगते हुए मिला। क्या इन उत्पादों की गुणवत्ता की जांच होती है? सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों के लिए कौन जिम्मेदार है?” रॉबिन ज़ैचियस ने ये पोस्ट 9 फरवरी यानी बीते शुक्रवार को शेयर किया था। जिसके बाद उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    लोगों ने दी कंपनी पर मुकदमा करने की सलाह

    पोस्ट के वायरल होने के बाद लोग कमेंट कर रॉबिन ज़ैचियस को कैडबरी के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। एक यूजर ने लिखा, “कैडबरी टीम से शिकायत करो, सैंपल लेने और जांच करने आएंगे।” दूसरे ने कहा- “उन पर मुकदमा करो और मुआवजे का दावा करो।” वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा- “किसी अच्छे वकील से सलाह लें और उचित अदालत में मामला दायर करें, आपको अधिक मुआवजा मिल सकता है। घरेलू और अन्य देशों में कंपनी के समान मामले के मुआवजे की तुलना करें।”

    कैडबरी ने पोस्ट पर दिया ये जवाब

    ज़ैचियस के पोस्ट पर ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने भी रिएक्ट किया है।  उन्होंने लिखा- “संबंधित खाद्य सुरक्षा टीम @AFCGHMC को इस मुद्दे पर सतर्क कर दिया गया है और इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा।” इधर, कैडबरी डेयरी मिल्क ने भी शख्स के पोस्ट का जवाब देते हुए रॉबिन ज़ैचियस से चॉकलेट खरीदने को लेकर और अधिक जानकारी मांगी और लिखा- “नमस्ते, मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में कैडबरी इंडिया लिमिटेड) उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने का प्रयास करता है, और हमें यह जानकर खेद है कि आपको एक दुखद अनुभव का सामना करना पड़ा। हमें आपकी चिंता का समाधान करने में सक्षम बनाने के लिए, कृपया हमें सुझाव @ पर लिखें। mdlzindia.com हमें आपका पूरा नाम, पता, फोन नंबर और खरीद विवरण प्रदान कर रहा है। आपकी शिकायत पर कार्रवाई करने में हमें सक्षम करने के लिए हम इन सभी विवरणों का अनुरोध करते हैं। धन्यवाद, उपभोक्ता वार्तालाप, मोंडेलेज इंडिया फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में कैडबरी इंडिया लिमिटेड),” कंपनी ने एक्स पर लिखा।

  • पंजाबः तेज रफ्तार ट्रॉली चालक ने युवक को मारी टक्कर, मौ+त, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर बिजली घर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्राला चालक ने युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सड़क किनारे साईकिल खड़ी करके रोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है।

    हादसे में युवकी की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस को भी उसकी पहचान करने में काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार 2 घंटे की मशक्कत के बाद उसकी पहचान जलालाबाद के लल्ला बस्ती निवासी के रूप में हुई है। मृतक पीवीसी वर्कर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके वारिसों की तलाश की जा रही है।

  • पंजाबः चोरों का आतंक जारी, अब सरकारी सामान को बना रहे निशाना, देखें CCTV

    बटालाः पंजाब में चोरों का आंतक लगातार जारी है। हालात यह हो गए है कि अब चोरों सरकारी सामान उठाना शुरू हो गए है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा सकता हैकि चोर गली में से सीवरेज के ढक्कन तक चोर करने में लग गए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 चोर तंग गलियों में से सीवरेज के ढक्कन चुराकर फरार हो रहे है। यह घटना बटाला के बेड़िया मोहल्ले की है। 

  • 2 महीने के लिए धारा 144 लागू, जारी हुई Advisory, बंद किए एंट्री प्वाइंट

    चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली कूच के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने एंट्री प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी है। लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर प्रशासन ने 60 दिन के लिए धारा 144 लागू की है। यह आदेश डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट विनय प्रताप की तरफ से जारी किए गए हैं। अब 5 या उससे अधिक लोगों के इकट्ठे होने, जुलूस, प्रदर्शन, पैदल या ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ मार्च पास्ट करने पर रोक लगाई है। लाठी, रॉड या हथियार लेकर नहीं चल पाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को आदेशों की पालना की सलाह दी है।

    ऐसा न करने पर सी.आर. पी. सी. की धारा 144 के तहत कार्रवाई हो सकती है। थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया के एंट्री प्वाइंट पर टिपर खड़ा करने के आदेश जारी किए गए हैं। 13 फरवरी को चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट बंद हेंगे। जाम से बचने के लिए लोग ट्रैफिक रूट की जानकारी चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की सोशल मीडिया अकाऊंट पर जारी करती रहेगी। पुलिस आवाजाही पर रोक के साथ ही ट्रैफिक को डाइवर्ट कर सकती है। पड़ोसी राज्यों ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

  • जालंधरः चाइना डोर की चपेट में आने से कबूतर हुआ घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में चाइना डोर पर भले ही सरकार ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर बिक रही है। जिसके चलते अभी भी चाइना डोर के कारण हादसों के मामले सामने आ रहे है। सरकार के प्रतिंबध के बावजूद चाइना डोर का बिकना ऐसे में प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं चाइना डोर की चपेट में पक्षी के आने का मामला सामने आया है। यह मामला किशनपुरा से मुस्लिम कालोनी जाते रोड शिव मंदिर के पास का है।

    जहां सोमवार सुबह चाइना डोर में कबूतर फंस गया, जिससे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद डोर से छुड़वाया। घातक चाइना डोर की चपेट में आने से कबूतर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोग उपचार के लिए नजदीक डॉक्टर के पास ले गए। ईलाज के बाद लोगों ने दोबारा कबूतर को छोड़ दिया। ऐसे में लोगों ने एक बार फिर से चाइना डोर का इस्तेमाल ना करने की अपील की है। 

  • पंजाब : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मौ’त

     गुरदासपुर : दीनानगर से बहिरामपुर रोड पर कार का अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कार सड़क किनारे लगे पेड़ टकरा गई। इस हादसे में कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात गांव दोदवा निवासी शुभम सैनी अपनी कार में सवार होकर दीनानगर से अपने गांव वापस लौट रहा था। जब वह बहिरामपुर रोड़ के पास पहुंचा तो अचानक से कार का संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण कार सड़क किनारे लगे कीकर के पेड़ से टकरा गई।

    हादसे के वक्त शुभम कार में अकेला ही था। कार के पेड़ से टकराने के बाद वह जख्मी हालत में रातभर कार में ही पड़ा रहा। सुबह जब लोग सड़क के किनारे से गुजर रहे थे, उन्होंने क्षतिग्रस्त कार युवक को गाड़ी में फंसा देखकर बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन डाक्टरों ने युवक शुभम सैनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और मृतक के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है।

  • पंजाबः आज से नहीं होगा DC ऑफिस में काम, जानें मामला 

    तरनतारनः एक बार फिर से कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान कर दिया है। दरअसल, डीसी ऑफिस इम्प्लाइज यूनियन ने 12 से 14 फरवरी तक कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। मामले की जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश प्रधान तेजिंदर सिंह ने बताया कि डीसी तरनतारन ने सरकार द्वारा वर्ष में केवल एक बार कर्मचारियों को एक सीट से दूसरी सीट पर ट्रांसफर करने के संबंध में जारी नीति के विरुद्ध बड़ी संख्या में कार्यालय कर्मियों के बार-बार ट्रांसफर की गई है।

    जिसको लेकर यूनियन ने कड़ा विरोध करते हुए 29 जनवरी 2024 से 11 फरवरी तक केवल डीसी आफिस तरनतारन के अधीन आने वाले समूह एसडीएम कार्यालयों, तहसील एवं सब तहसील कार्यालयों में पूर्ण पेन डाउन व कम्प्यूटर शटडाऊन की कार्रवाई कर अनावश्यक तबादलों को रद्द करने की मांग की गई। लेकिन डीसी तरनतारन द्वारा उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया।

    उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 8 फरवरी को विशेष मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व, पंजाब के साथ हुई बैठक में उन्हें इस मुद्दे के बारे में विस्तार से बताया गया था, लेकिन फिर भी इस आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके उपरांत यूनियन के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने फैसला लिया है कि तरनतारन के कर्मचारियों के प्रति अड़ियल व्यवहार बर्दाश्त न करते हुए राज्य के सभी जिलों के डीसी कार्यालय, एसडीएम, तहसील एवं सब-तहसील कार्यालय के कर्मचारी अगले 3 दिनों तक पूर्ण कलम कलम हड़ताल कर विभागीय कामकाज बंद रखेंगे। इस कार्रवाई के दौरान 14 फरवरी को कलम छोड़ हड़ताल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किये जाएंगे। 

  • किसानों को लेकर माहौल तनावपूर्ण, छोड़े गए आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

    जींद : किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने की फुल तैयारी है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने भी किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, किसानों को लेकर पहले से ही भारी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कूच करने को लेकर अभी से तनाव बढ़ता हुआ देखा जा सकता है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर हालात ये हो गए कि पुलिस को रविवार (11 फरवरी) को ही आंसू गैस के गोले चलाने पड़ गए। दरअसल यहां अभी से लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की जा रही थी। पुलिस-प्रशासन ने नारेबाज़ी को देखते हुए लोगों को पीछे हटने के लिए कई बार कहा लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए और भीड़ को पीछे धकेला।

    वहीं हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है, तो शंभू बॉर्डर पर सड़कों पर कीलें लगा दी गई है। जिससे कि किसानों को रोका जा सके। वहीं पंजाब से हरियाणा में एंट्री को रोकने के लिए बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हरियाणा के 7 जिलों में बल्क SMS के साथ मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। हरियाणा सरकार ने किसानों के दिल्ली कूच के कार्यक्रम को देखते हुए जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं इस बीच केंद्र सरकार ने किसानों को दूसरे दौर की बातचीत के लिए आज उन्हें चंडीगढ़ बुलाया है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को पत्र जारी कर बातचीत के लिए न्यौता भेज रखा है। सोमवार को ये बैठक शाम पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे।

    अंबाला के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा तैयारियों की बात करें तो पुलिस ने यहां 3 लेयर की बैरिकेडिंग की है। साथ ही सड़कों पर कीलें लगा दी गई है जिससे किसानों के ट्रैक्टर आगे ना जा सके। वहीं पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश ना करें। शंभू बॉर्डर पर तैनात डीएसपी अरशदीप सिंह का कहना है किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर को सील कर दिया है। किसानों को यहां से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

    वहीं किसानों के दिल्ली कूच से पहले बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और सड़कों पर कीलें बिछाने को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि “किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछा देना अमृतकाल है या अन्यायकाल ? इसी तरह के असंवेदनशील और किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ले ली थी। किसानों के खिलाफ काम करना, फिर उनको आवाज भी न उठाने देना, कैसी सरकार का लक्षण है ? किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया गया। ना तो MSP का कानून बनाया गया और ना तो किसानों की आय दोगुनी हुई। फिर किसान देश की सरकार के पास नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे। देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों ? किसानों से जो वादा किया गया, उसे पूरा क्यों नहीं किया जा रहा ?

    किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। बॉर्डर पर सीमेंट और लोहे के बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जा रही है। दमकल विभाग की गाड़ियां, जेसीबी और क्रेन को भी मौके पर रखा गया है। पंजाब और हरियाणा के बीच बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जींद में 4 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जींद में धारा 144 भी लगा दी गई है।