Blog

  • पंजाबः दहेज मामले में ASI ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, विजीलेंस ने किया काबू

    पंजाबः दहेज मामले में ASI ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, विजीलेंस ने किया काबू

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने एएसआई को काबू किया है। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि आरोपी एएसआई दहेज मामले में लड़की पक्ष से कोर्ट में चालान पेश करने के लिए 5 हजार रिश्वत मांग कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही विजिलेंस ने ट्रेप लगा एएसआई को रंगे हाथ काबू किया है।

    आरोपी पुलिस कर्मी की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने 5 हजार के नोट पर कैमिकल लगाया था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली तो आरोपी को काबू कर लिया गया। विजिलेंस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी से आज पूछताछ होगी कि उसने और किन मामलों में रिश्वत ली है। आरोपी एएसआई कुलविंदर को कल अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

  • जालंधरः सतनाम नगर में सोनू की मौत को लेकर गैंगस्टर ने शेयर की पोस्ट 

    जालंधरः सतनाम नगर में सोनू की मौत को लेकर गैंगस्टर ने शेयर की पोस्ट 

    कहा- भाई जल्द ही बदला लिया जाएगा

    जालंधर, वरुण/हर्षः  सतनाम नगर रामामंडी में देर रात गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मौत के बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें कहा गया है कि तेरी मौत का बदला जल्द लिया जाएगा। बता  दें कि बीते दिन फायरिंग टैक्सी यूनियन के प्रधान की पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शराब के नशे में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोराया से अपने दोस्त से मिलने बाउंसर की गोली लगने से मौत हो गई थी।

  • 3 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोच कर मारा

    3 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोच-नोच कर मारा

    हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में आवारा कुत्तों द्वारा 3 साल की मासूम को नोच-नोच कर मारने का मामला सामने आया है । सफाई कर्मचारी की 3 साल की बेटी आंगन में खेल रही थी। उसी समय आवारा कुत्ते उसे उठाकर ले गए। करीब सौ मीटर दूर नाले में ले जाकर कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला।

    जिस समय कुत्ते बच्ची को उठाकर ले गए तो उसकी दादी वहां मौजूद थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग नाले तक पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची का नाम किरण है। बच्ची की दादी ने बताया कि उसकी पोती को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला।

    परिजनों बच्ची को अस्पताल लेकर भी पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्ची के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों का कुछ किया जाए। वहीं स्थानीय की मानें तो इससे पहले भी आवारा कुत्ते झुग्गी में रहने वालों पर हमले कर चुके हैं । उन्होंंने प्रशासन से मांग की है कि इन आवारा कुत्तों को पकड़कर यहां से कहीं दूर ले जाया जाए ताकि यहां के लोग चैन से रह सके।

  • जालंधरः सतनाम नगर में गोली चलने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधरः सतनाम नगर में गोली चलने की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): सतनाम नगर रामामंडी में देर रात गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग की यह घटना बीती रात 8ः30 बजे की है। फायरिंग टैक्सी यूनियन के प्रधान की पड़ोसियों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान हो गई थी। जिसके बाद शराब के नशे में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोराया से अपने दोस्त से मिलने बाउंसर की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

    जानकारी के मुताबिक सतनाम नगर के रहने वाले बलजिंदर और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह औलख के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुरमीत सिंह ने फायरिंग कर दी। बलजिंदर से मिलने गोराया से उसका दोस्त अरविंदर बाउंसर आया हुआ था। बलजिंदर और गुरमीत के बीच  विवाद होने पर अरविंद बाउंसर उन्हें शांत करवाने लगा।

    शराब के नशे में धुत गुरमीत सिंह औलख ने विवाद खत्म करने की बजाय अपने घर से रिवॉल्वर लाकर फायरिंग कर दी। एक गोली अरविंदर के सीने में और दूसरी गोली बलजिंदर की मां कुलजीत कौर के टांग में लगी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।  दोनों को इलाज के लिए रामामंडी के जोहल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अरविंदर को मृत घोषित कर दिया।

  • आश्रम में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के आरोप में संचालक गिरफ्तार

    आश्रम में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के आरोप में संचालक गिरफ्तार

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के नासिक में एक आश्रम के संचालक पर नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर जब आश्रम के संचालक को गिरफ्तार किया गया, तो 5 और नाबालिग लड़कियों ने सामने आकर उनके साथ भी दुष्कर्म होने का खुलासा किया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है। नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण के मुताबिक, आरोपी हर्षल मोरे उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया है। मामले में आश्रम से जुड़ा या बाहर का कोई और भी शामिल है या नहीं, इस एंगल से जांच की जा रही है।

    इस आश्रम में आर्थिक रूप से कमजोर घरों 15 लड़कियां और 14 लड़के रहते हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि इस आश्रम को केवल चैरिटेबल ट्रस्ट से ही अनुमति मिली थी, अन्य कोई अनुमति नहीं थी। आरोपी  हर्षल बालकृष्ण मोरे (28) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 /1 , 376(2) एफ , 376 (2) सी , 376 (2) एन 354 ,354 ए , बालक अत्याचार और पॉस्को 2012 के  4 , 6, 8, 10 , 12 समेत अनुसूचित जाति अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • ‘मैक्रोनी’ को लेकर महिला ने कंपनी पर ठोका 40 करोड़ का मुकदमा!

    ‘मैक्रोनी’ को लेकर महिला ने कंपनी पर ठोका 40 करोड़ का मुकदमा!

    अमेरिका: यह नया जमाना ‘रेडी टु कुक‘ फूड का जमाना है। लोग खाना बनाने पर मेहनत नहीं करना चाहते. बस ये चाहते हैं कि कुछ ऐसा उन्हें मिल जाए, जिसे बनाने में समय न लगे या 2-4 मिनट का ही समय लगे और वो उसे खाकर अपनी भूख शांत कर लें। मार्केट में ऐसे कई ‘रेडी टु कुक’ फूड आ गए हैं, जिनको लेकर कंपनियां दावा करती हैं कि उन्हें बनाने में बस कुछ ही मिनट लगेंगे।

    यह मामला अमेरिका से सामने आया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है. दरअसल, एक महिला ने ‘रेडी टु कुक’ फूड वाली एक कंपनी पर केस कर दिया और वो भी सिर्फ इसलिए कि जितना समय प्रोडकट को बनाने के लिए डिब्बे पर लिखा हुआ था, उतने समय में वो प्रोडक्ट बनकर तैयार नहीं हुआ।

    जिस महिला ने केस किया है, वह साउथ फ्लोरिडा की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी गलत तरीके से व्यापार कर रही है. उसने बताया कि कंपनी ने (मैक्रोनी) के डिब्बे पर उसे बनाने के लिए जो समय लिखा है, उसे बनाने में उससे ज्यादा समय लगता है।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट रूबल संधू से लॉरेंस के गुर्गे ने मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    जालंधरः ट्रैवल एजेंट रूबल संधू से लॉरेंस के गुर्गे ने मांगी फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में गैंगस्टर के गुर्गों द्वारा वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब ट्रैवल एजैंट एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता रूबल संधू से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने विदेशी नंबर से फोन करके 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। जालंधर हाइट्स के रहने वाले रूबल संधू ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गें ने धमकी दी है कि अगर उसे पैसे न मिले तो दो दिनों के अंदर उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने कहा इस दौरान युवकों ने उनसे गाली गालौच भी की है। उन्होंने विदेशी नंबर से आए फोन की जानकारी भी एनकाउंटर न्यूज को दी है।

    रूबल संधू ने घटना के बारे में कंट्रोल रूम में शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने रूबल को धमकी मिला नंबर लेकर जांच उसकी शुरू कर दी है। रूबल संधू ने बताया कि आज सुबह उन्हें जालंधर हाइट्स चौकी से फोन आया है। उन्होंने शिकायत के संबंध में उसे वहां बुलाया है लेकिन वह इस घटना को लेकर पहले पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाने के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों से गुजरात में थे। बीती रात ही वह जालंधर लौटे थे कि उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने पहले तो उसकी लोकेशनों के बारे बताया और घर के बारे भी उसे जानकारी थी।

    फिर वह कहने लगा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बोल रहा है और अगर जिंदा रहना चाहता है तो उसे 20 लाख रुपए दे। फोन करने वाले ने कहा कि पैसे न दिए तो दो दिनों के अंदर उसकी हत्या कर दी जाएगी। धमकाने वाले व्यक्ति न 2 मिनट तक रूबल से बात की और फिर फोन काट दिया। रूबल संधू ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी और खुद को मिली धमकी के बारे बताया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः दिन दिहाड़े महिला के सामने स्कूटी लेकर फरार चोर, देखे CCTV

    पंजाबः दिन दिहाड़े महिला के सामने स्कूटी लेकर फरार चोर, देखे CCTV

    लुधियानाः शहर में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। दरअसल, घर के बाहर ही स्कूटरी में चाबी लगी छोड़कर महिला परिवार वालों से बात कर रही थी। इसी दौरान महिला के पीठ पीछे से सरेआम उसकी एक्टिवा लेकर चोर फरार हो गया। महिला को पता ही नहीं चला कब राह चलता एक चोर उनके सामने ही उनकी स्कूटी चुराकर ले गया। महिला जब पलटी तो उसे स्कूटरी गायब थी। परिवार वालों ने जब घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो इस दौरान वहां से एक चोर एक्टिवा चुराकर जाता दिखाई दिया।

    महिला के पिता मनजीतपाल की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनजीत पाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी एक्टिवा से इस्लामगंज गए हुए थे। उन्होंने वापस आकर एक्टिवा को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अपने एक रिश्तेदार से बातचीत करने लगे। महिलाएं स्कूटी से चाबी निकालना भूल गईं। इसी दौरान एक युवक वहां आया और महिलाओं को बिना बताए स्कूटी भगाकर ले गया। थाना डिवीजन नंबर 2 की एसएचओ इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने कहा कि आरोपी इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाब में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर

    पंजाब में लगेंगे बिजली के प्रीपेड मीटर

    चंडीगढ़: पंजाब के सरकारी विभागों द्वारा बिजली बिल का भुगतान समय पर न करने के कारण अब पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (PSPCL) जल्द ही सभी सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाएगा। इस कदम का उद्देश्य बिजली विभाग के घाटे को कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी विभाग उपलब्ध धन के अनुसार बिजली की खपत करें। बिजली क्षेत्र के विशेषज्ञों ने पुष्टि की है कि यह कदम पंजाब जैसे राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जहां सरकारी विभागों पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बकाया है।

    यह परियोजना घाटे को कम करने और बिजली चोरी को रोकने के लिए बनाई गई है, क्योंकि सरकारी विभागों को अब महीने की शुरुआत से पहले अपना मीटर रिचार्ज करना होगा। वीके गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग को सभी डिफाल्टरों के परिसरों में प्रीपेड मीटर लगाने चाहिए, फिर चाहे वह निजी क्षेत्र हो या सरकारी क्षेत्र। उन्होंने कहा कि सरकार और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन पंजाब को कर्ज देने के लिए भी तैयार हो गया है।

    केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 10 मार्च को प्रधान सचिव (बिजली) को लिखे पत्र में कहा था कि पंजाब ने अभी तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कोई तैयारी नहीं किया है, फंड की कमी से जूझ रहे राज्यों को इस योजना को लागू करने के लिए 8,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी, जिसमें से केवल 15 प्रतिशत केंद्र से आएगा। पीएसपीसीएल के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हालांकि सरकारी कार्यालयों से शुरुआत कर हम सही दिशा में आगे बढ़े हैं।

  • पंजाबः BSF के दो महिला जवानों ने बॉर्डर पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, देखें वीडियो

    पंजाबः BSF के दो महिला जवानों ने बॉर्डर पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, देखें वीडियो

    अमृतसर: भारत-पाक सीमा पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया है। बीएसएफ की ओर अमृतसर बॉर्डर पर इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली दो महिला जवान हैं। बताया जा रहा है कि बीएसएफ ने ड्रोन को मार गिराने के साथ हेरोइन की खेप भी बरामद की है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। कार्रवाई को देर रात अमृतसर ग्रामीण जिले के चाहरपुर गांव के पास अंजाम दिया गया। यह इलाका सीमा से लगा हुआ है।

    इस दौरान बीएसएफ महिला जवानों ने जेसे ही ड्रोन की मूवमेंट देखी। तो लगातार कई राउंड फायर किए और फिर ड्रोन को मार गिराया। इन महिला जवानों का नाम भाग्य श्री और प्रीति बताया जा रहा है। बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों महिला जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 

    भारत-पाक सीमा पर ठीक इसी तरह से बीती 26 नवंबर को भी ड्रोन की एक्टिविटी देखी गई थी। जहां शनिवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के तरन तारन स्थित गांव अमरकोट में ड्रोन की एंट्री देखने को मिली थी। जिसके बाद ड्रोन को देखते ही बीएसएफ के जवानों ने कई राउंड फायरिंग की और फिर ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया था।