Blog

  • Jalandhar News: नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे को लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस की खोली पोल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नवजोत कौर सिद्धू के इस्तीफे को लेकर BJP नेता जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस की खोली पोल, देखें वीडियो

    जालंधर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के लिए आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान वह पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे, जिसमें आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाएगा, दूसरा लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का आज उद्घाटन किया जाएगा। पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर भाजपा के नेशनल स्पोक्सपर्सन जयवीर शेरगिल का बयान आया है।

    जयवीर शेरगिल ने कहा कि बजट वाले दिन पीएम मोदी का जालंधर दौरा यह दर्शाता है कि पंजाब के लोगों के लिए उनका सम्मान और विश्वास अटूट है। वे श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर आज डेरा में नतमस्तक होने के लिए आ रहे हैं और वह हर आस्था का सम्मान करते हैं। आज के दिन जहां आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जा रहा है वही तीन अहम लोगों का नाम पद्मश्री अवार्ड में आया है।‌ ऐसे में यह दर्शाता है कि देश के पीएम 365 दिन पंजाब और पंजाबियत के लिए काम करते हैं।

    डबल इंजन की पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार ही पंजाब को बचा सकती है। ऐसे में 2027 के चुनाव में पंजाब के लोगों ने तय कर लिया है कि वह भाजपा को वोट देंगे। नवजोत कौर सिद्धू को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जयवीर ने कहा कि उनका इस्तीफा दर्शाता है कि कांग्रेस में जो भी पंजाब के हित की बात करता है उसकी पार्टी में कोई जगह नहीं है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सिर्फ चमचागिरी का ही सिक्का चलता है।

    उन्होंने कहा यह तो एक इस्तीफा है 2027 के चुनाव में आपको और भी कई स्थिति देखने को मिलेंगे। पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पंजाब से पीएम मोदी का संबंध 2014 से पहले का है। पीएम मोदी की डोर किसी वोट से नहीं जुड़ी हुई है बल्कि उनकी डोर आदर सत्कार और सम्मान से जुड़ी हुई है। देश के प्रधानमंत्री ने 2014 से लेकर अब तक पंजाब की उन्नति के लिए काम किया है।

  • Budget 2026: वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे

    Budget 2026: वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे

    नई दिल्ली: आज 1 फरवरी को देश का बजट पेश हो रहा है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस बजट से जहां टेक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है वहीं मिडिल क्लास से लेकर गांव किसान की नजरें सरकार पर टिकी हुई हैं। निवेशक भी यह देखना चाहते हैं सरकार ग्रोथ और वित्तीय संतुलन के बीच में कैसा तालमेल बैठाएगी। यह बजट ऐसे समय में आया है जब एक ओर देश की घरेलू मांग मजबूत बताई जा रही है तो दूसरी ओर दुनिया में उथल-पुथल भी मची हुई है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। बजट से ठीक पहले संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी तस्वीर रखी है। वर्किंग एज आबादी का फायदा मिल रहा है लेकिन हेल्थ और रोजगार की बड़ी चुनौती सामने है। आने वाले वित्त वर्ष में 6.8% से 7.2% ग्रोथ का अनुमान है। घरेलू मांग मजबूत हुई है फिलहाल हर वर्ग यही जानना चाहता है कि क्या बजट 2026 में टैक्स स्लैब में बदलाव होगा? क्या रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फिर से जोर रहेगा? या ग्रामीण खर्चे बढ़ेंगे।

    दिल्ली वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

    बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है। बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। दिल्ली वाराणसी, वाराणसी सिलीगुड़ी में भी हाई स्पीड रेल कॉरोडिर बनेंगे। 5 सालों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए 20 हजार करोड़ का प्रस्ताव दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

    कैसे बढ़ी 7% ग्रोथ

    वित्त मंत्री ने बताया कि हमने दूरगामी संरचनात्मक सुधारों, वित्तीय सतर्कता और मौद्रिक स्थिरता का रास्ता अपनाया। इसके साथ ही सार्वजनिक निवेश पर मजबूत जोर दिया है। आत्मनिर्भरता को मार्गदर्शक मानते हुए घरेलू विनिर्माण क्षमता मजबूत की गई। ऊर्जा, सुरक्षा को मजबूत बनाया गया और अहम आयात पर निर्भरता कम की गई है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि सरकार के हर कदम का फायदा आम नागरिकों को मिले। रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, घरेलू क्रय शक्ति और सेवाओं तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए सुधार किए गए। इन उपायों से करीबन 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल हुई और गरीबी घटाने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार में अहम प्रगति हुई है।
  • Punjab News: पाकिस्तान से रिहा हुए 7 भारतीय, बॉर्डर पर हुई भावुक मुलाकात, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान से रिहा हुए 7 भारतीय, बॉर्डर पर हुई भावुक मुलाकात, देखें वीडियो

    अमृतसरः अटारी-वाघा बॉर्डर पर उस समय भावुक और खुशनुमा माहौल देखने को मिला जब पाकिस्तान से रिहा हुए 7 भारतीय नागरिक अपने वतन वापस लौट आए। लंबे समय के बाद अपनों को सुरक्षित वापस देखकर परिवार वालों की आंखें खुशी से भर आईं। इन नागरिकों को लेने के लिए उनके रिश्तेदार बड़ी संख्या में बॉर्डर पर मौजूद थे। सालों की बेचैनी और इंतजार के बाद जैसे ही इन नागरिकों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया, पूरे माहौल में खुशी और शांति की लहर दौड़ गई।

    जानकारी मुताबिक, रिहा हुए 7 भारतीय नागरिकों में से 4 फिरोजपुर जिले के, एक जालंधर, एक लुधियाना और एक उत्तर प्रदेश का है। रिहा हुए नागरिकों ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तानी कोर्ट ने उन्हें एक साल जेल की सजा सुनाई थी, लेकिन उन्हें करीब ढाई साल जेल में बिताने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल भेजने से पहले उनके साथ मारपीट भी की गई। लाहौर की कोट लखपत जेल में दूसरे भारतीय कैदी भी बंद थे और उन्हें बहुत मुश्किल हालात में अपने दिन बिताने पड़े। उन्हें लंबे समय तक बैरक में रखा गया और सीमित सुविधाएं दी गईं।

    रिहाई के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने सभी नागरिकों को अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF को सौंप दिया। इसके बाद, भारत की तरफ से पूरी कस्टम और इमिग्रेशन प्रक्रिया कानूनी तौर पर पूरी की। डिप्टी कमिश्नर अमृतसर के निर्देश के अनुसार, नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई। सभी नागरिकों को एम्बुलेंस से गुरु नानक देव हॉस्पिटल, अमृतसर ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल चेकअप किया गया। इस दौरान पायलट गाड़ी समेत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण महल ने बताया कि साल 2023 में आई भयानक बाढ़ के दौरान ये सभी नागरिक अपने रिश्तेदारों, जमीन और जानवरों को बचाने के लिए बॉर्डर वाले इलाकों में गए थे। इस दौरान वे अनजाने में बॉर्डर पार कर गए और तेज बहते पानी में तैरकर पाकिस्तान पहुंच गए। बाद में, पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय BSF से संपर्क करके इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और पाकिस्तानी कानूनी प्रक्रिया के तहत सजा सुनाई गई।

  • Punjab News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत, 1 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत, 1 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के गांव दादूवाल में बीती रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। मृतक की पहचान दादूवाल निवासी वरुण के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में उसका 18 वर्षीय साथी सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते गांव के पंचायत सदस्य दविंदर ने बताया कि उन्हें सड़क पर 2 युवक गंभीर हालत में पड़े मिले थे जो उनके गांव के ही थे। उन्होंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था जहां, डाक्टरों ने एक युवक वरुण (15) को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे युवक सुरजीत सिंह का इलाज जारी है। दविंदर ने बताया कि गांव और आसपास के इलाकों में रात के समय खुलेआम अवैध माइनिंग का काम चलता है। भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पूरी रात सड़कों पर दौड़ती रहती हैं, जिन पर कोई रोक या निगरानी नहीं है।

    उन्होंने कई बार इसका विरोध किया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन ने समय रहते अवैध माइनिंग पर लगाम लगाई होती, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने मांग की कि इस ओर तुरंत ध्यान देकर अवैध माइनिंग पर लगाम लगानी चाहिए। वहीं दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: हाईटेंशन तारों की चपेट में आया ट्राला, ड्राइवर जिंदा जला, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईटेंशन तारों की चपेट में आया ट्राला, ड्राइवर जिंदा जला, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के गिल रोड स्थित प्रो लाइफ हॉस्पिटल के पास भीषण हादसे का मामला सामने आया है जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, 16 टायरी ट्राला वहां लगी हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आ गया जिससे गाड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को बिजली का जोरदार झटका लगा जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान होशियारपुर निवासी हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी देते फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि गिल रोड के पास एक गाड़ी में आग लगी है। मौके पर जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो वहां एक 16 टायरी ट्राला आग की लपटों में घिरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला सड़क किनारे लगे एक ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया था। तारों के संपर्क में आते ही पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते आग लग गई। हादसे के वक्त ड्राइवर हरविंदर सिंह ने केबिन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की थी, जैसे ही उसने ट्राले से नीचे उतरने के लिए पैर बाहर निकाला, वह हाईटेंशन तारों और ट्राले के बीच पैदा हुए करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जबरदस्त था कि हरविंदर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हरविंदर सिंह पिछले 25 वर्षों से ड्राइविंग का काम कर रहा था और वर्तमान में टुडे लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत था। उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता पत्नी और तीन बच्चे हैं। वह अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर प्रो लाइफ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • बजट से पहले Stock Market में उछाल, सेंसेक्‍स में 240 अंकों की बढ़त

    बजट से पहले Stock Market में उछाल, सेंसेक्‍स में 240 अंकों की बढ़त

    बिजनेसः आज सभी की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं। इसी के चलते रविवार को भी शेयर बाजार खुला है। वहीं बजट से पहले शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार करता दिखाई दिया। सेंसेक्‍स में 240 अंकों की तेजी आई है, जबकि निफ्टी 54 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 25,300 के ऊपर बना हुआ है, जबकि सेंसेक्‍स 82,200 के ऊपर है। बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 18 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि 12 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वेदांता, हिंदुस्‍तान जिंक और हिंदुस्‍तान कॉपर में भारी गिरावट देखी जा रही है। टाटा स्‍टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई है। ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी, बैंक सेक्‍टर को छोड़कर सभी सेक्‍टर्स में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। पीएसयू बैंक जैसे सेक्‍टर्स में भी दबाव है।

    बाजार खुलते ही BEL, Data Pattern, जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी गई।

  • Director Rohit Shetty के घर हमलावरों ने की firing, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

    Director Rohit Shetty के घर हमलावरों ने की firing, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, देखें वीडियो

    मुंबईः मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित शेट्टी टावर्स के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत सख्त कर दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है। इस बीच रोहित शेट्टी के घर के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं।

    जानकारी मुताबिक, रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती रात करीब 1:15 बजे अज्ञात हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। इस घटना में फिलहाल, किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी तरह की जान-माल की कोई हानी हुई है, लेकिन दहशत का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत रोहित शेट्टी के घर पहुंची। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जांच का काम भी शुरू कर दिया है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके घर के बाहर भारी पुलिस तैनात होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की खबर आग की तरह फैल गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: व्यक्ति ने शोभा यात्रा पर बरसाए पत्थर, श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यक्ति ने शोभा यात्रा पर बरसाए पत्थर, श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधरः जिले के नकोदर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक धार्मिक शोभा यात्रा पर व्यक्ति ने पथराव कर दिया। घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हमले में कई श्रद्धालु भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।

    जानकारी के अनुसार, नकोदर में शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। जैसे ही यात्रा एक खाली प्लॉट के पास पहुंची, वहां मौजूद एक युवक ने ऊपर से ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। चश्मदीदों के मुताबिक, हमला इतना अचानक था कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ईंटें लगने के कारण कई लोगों के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी हजूम इकट्ठा हो गया। लोगों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा था कि बिना किसी कारण के संगत को निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक प्लॉट के अंदर छिपा हुआ था और लगातार ईंटें बरसा रहा था। वहां मौजूद कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाई और प्लॉट के अंदर घुसकर आरोपी को काबू किया।

    पकड़े जाने के बाद जब आरोपी से पूछताछ करने की कोशिश की गई, तो उसने दावा किया कि लोग उसके प्लॉट के अंदर घुस रहे थे और उसका सामान उठाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में लग रहा था और बेवजह संगत पर हमला कर रहा था। लोगों का कहना है कि शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकल रही थी और किसी ने भी उसके प्लॉट में हस्तक्षेप नहीं किया था।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उत्तेजित भीड़ से आरोपी को बचाया और उसे थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हमले के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: BMW और दमकल विभाग की गाड़ी में टक्कर, थाने के बाहर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BMW और दमकल विभाग की गाड़ी में टक्कर, थाने के बाहर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर: डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक में बीती रात फायर ब्रिगेड की गाड़ी और बीएमडब्ल्यू कार में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड मुलाजिम ने थाना चार के प्रभारी पर कार्रवाई के दौरान पक्षपात करने के आरोप लगा हंगामा कर दिया और बीच सड़क में गाड़ियों के खड़े होने के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड मुलाजिम ने कहा उनकी खड़ी गाड़ी में कार चालक ने टक्कर मारी फिर खुद को सुखबीर बादल का करीबी बताया और पुलिस को बुलाकर भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि शहर में निकल रही सतगुरू श्री रविदास जी की शोभायात्रा में फायर ब्रिगेड की गाड़ी लोगों की सुरक्षा के लिए डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक के पास लगाई थी, जहां देव बीएमडब्ल्यू कार चालक ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए वहां खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने बाद कार चालक खुद की बजाय उनकी गलती निकालने लगा और सुखबीर बादल का करीबी बता बताकर भला बुरा कहने लगा, जिसकी शिकायत कार चालक ने थाना चार की पुलिस को दी। रजिंदर कुमार सहोता ने आरोप लगाए सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चार की प्रभारी अनु पलयाल पक्षपात करते हुए बिना बात सुने उनकी गलती निकाल दी और थाने में ले जाने का दबाव बनाने लगी, जिसे देख फायर कर्मी के साथ कार चालक बहसबाजी करने लगा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहगीरों को निकलने परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं थाना चार की प्रभारी अनु पलयाल ने बताया कि उनकी टीम को शिकायत मिली थी कि डॉक्टर बीआर अंबेडकर चौक में एक्सीडेंट हुआ है और उस दौरान हंगामा हो रहा है।

    वह टीम सहित मौके पर पहुंची थी, जहां फायर ब्रिगेड विभाग कर्मी और कार चालक से लाइसेंस मांगा गया तो कार चालक ने लाइसेंस दिया, लेकिन फायर ब्रिगेड विभाग कर्मी ने लाइसेंस देने के लिए मना कर दिया था, जिसे लेकर उन्होंने जांच के लिए थाने में जाने के लिए कहा गया था और किसी तरह कोई पक्षपात नहीं किया गया।

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बीते दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे थे और उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था।

    डीजीपी ने डेरा सचखंड बल्लां में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रूट सुरक्षा, कड़ी निगरानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार आदमपुर से लेकर डेरा सचखंड बल्लां तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था है।