Blog

  • Yes Bank और ICICI बैंक को लगा करोड़ों का जुर्माना

    नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्राइवेट सेक्टर के 2 बड़े बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। RBI ने यस बैंक और ICICI बैंक पर कार्रवाई करते हुए करोड़ों का जुर्माना लगाया है। बैंकिंग रेगुलेटर का कहना है कि यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक केंद्रीय बैंक के कई नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके चलते यस बैंक पर 91 लाख रुपए और ICICI बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    आरबीआई ने हाल ही में जानकारी दी कि दोनों बैंक कई दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। आरबीआई के मुताबिक यस बैंक पर कस्टमर सर्विस और इंटरनल एंड ऑफिस अकाउंट से जुड़े दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप था। RBI के सामने ऐसे कई केस आए जहां बैंक ने पर्याप्त बैलेंस न होने पर कई अकाउंट से चार्ज वसूला। साथ ही इंटरनल एंड ऑफिस अकाउंट से अवैध गतिविधियां की जा रही थीं। 

    आरबीआई ने अपने मूल्यांकन में पाया कि साल 2022 के दौरान यस बैंक की ओर से ऐसा कई बार किया गया। बैंक ने फंड पार्किंग और कस्टमर ट्रांजेक्शन को रूट करने जैसे अवैध उद्देश्यों के लिए अपने ग्राहकों के नाम पर कुछ इंटरनल अकाउंट खोले और चलाए थे। इन सभी निर्देशों का पालन करने के चलते बैंक पर 91 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

  • Punjab: टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौ+त, देखें Video

    Punjab: टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौ+त, देखें Video

    नंगल/संदीप शर्माः एनएफएल चौंक पर टिप्पर और एक्टिवा सवार में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना में एक्टिवा सवार के साथी की मौके पह ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार स्कूटी सवार के ऊपर टिप्पर चढ़ने से वह चालक का शरीर बुरी तरह कुचल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार अपनी नई स्कूटी पर नंबर प्लेट लगाकर वापस घर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ टिप्पर चालक कुछ दूरी तक एक्टिवा सवार को ले गया। हादसे में एक्टिवा के पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक्टिवा चालक को गंभीर चोटे आई है। जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के दौरान टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने टिप्पर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: Advocate पर हुई Firing के मामले में DCP का आया बयान, देखेंं Video

    Punjab: Advocate पर हुई Firing के मामले में DCP का आया बयान, देखेंं Video

    अमृतसर : डीसीपी जांच हरप्रीत सिंह मंडेर ने मामले बारे जानकारी देते हुए बताया है कि एडवोकेट विनीत महाजन ने एडवोकेट विनीत महाजन पर एक बार फिर हमला हुआ है। जो अपनी पत्नी के साथ घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा पर 2 अज्ञात आए और चार राउंड फायर कर फरार हो गए। इसी दौरान संत सिंह सुखा सिंह पब्लिक स्कूल के आगे से वे गुजर रहे थे, इसी दौरान एक्टिवा पर आए 2 युवकों ने कार को ओवर टेक कर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने 4 फायर उन पर किए। 2 गोलियां कार के शीशे पर लगी हैं, जबकि 2 गोलियां मिस हुई।

    जिसके बाद सूचना मिलते ही पूरे पुलिस टीम के साथ मैं मौके पर पहुंचा। इसके बाद वहां लगे हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई। इस मामले बारे हर एंगल से जांच की जा रही है। बताया कि विनीत महाजन के साथ आलरेडी एक गन मैन साथ है। वहीं इस मामले बारे पूरे गहनता से जांच की जा रही। जो जल्द ही मामले बारे जानकारी सामने आने पर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।     

  • Namdev Road पर स्थित Hotel में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    Namdev Road पर स्थित Hotel में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    बठिंडाः नामदेव रोड़ पर स्थित होटल फ्राइडे में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। होटल संचालकों ने बताया कि 30 वर्षीय विगत शाम अनुज कुमार पुत्र अशोक कुमार उनके होटल के एक कमरे में ठहरने के लिए आया था। जिनके जरूरी दस्तावेज चैक करके उन्हें कमरा दिया गया। होटल संचालकों का कनहा है कि आज जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया।

    उन्होंने बताया कि जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई बाहर नहीं निकला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर जब दरवाजा तोड़ा तो देखा युवक बैड पर मृत पड़ा हुआ था। घटना का पता चलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर हर्षित चावला, राजविंदर धालीवाल, विक्की एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • Food Poisoning से 3 की मौ’त, 22 अस्पताल में भर्ती

    Food Poisoning से 3 की मौ’त, 22 अस्पताल में भर्ती

    उदयपुर : फूड पॉइजनिंग से महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी सगाई समारोह में खाना खाकर घर लौटे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल पहुंचे। मरीजों में वर-वधू दोनों पक्ष के लोग हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक और जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी कोटड़ा, उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और सीएमएचओ डॉ. मंगलवार को कोटड़ा अस्पताल पहुंचे

    कोटड़ा थानाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया- कोटडा के सावन क्यारा में सोमवार रात चतरा पुत्र पुना पारगी के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। बोरड़ी कला में रहने वाले वधू पक्ष के लालू पुत्र सवा गमार करीब 100 रिश्तेदारों के साथ लड़के वालों के यहां आए थे। रात में भोजन के बाद रिश्तेदार घर लौटे तो तबीयत खराब होने लगी। सभी कोटड़ा हॉस्पिटल पहुंचे।

    तबियत बिगड़ने से वधु पक्ष के बोरड़ी खुर्द निवासी बाबू (50) पुत्र चेना, बोदला वाड़ा निवासी मसरू (40) पुत्र जोवना और वर पक्ष से एक महिला सावना क्यारा निवासी अमियादेवी (35) पत्नी दीवा पारगी की मौत हो गई। वर पक्ष के करीब 18 लोगों को परिवार के लोग सावन क्यारा से गुजरात के खेडब्रह्मा और ईडर में इलाज के लिए लेकर गए। 

  • गर्मी का 29 साल का टूटा रिकार्डः लू की चपेट में आने से 26 भेड़ों की मौ+त, देखें वीडियो

    गर्मी का 29 साल का टूटा रिकार्डः लू की चपेट में आने से 26 भेड़ों की मौ+त, देखें वीडियो

    बालोतराः बाड़मेर और बालोतरा में नौतपा कहर बरपा रहा है। तीन दिनों से प्रदेश में गर्म शहरों में बाड़मेर दूसरे नंबर पर रहा है। भीषण गर्मी का मई माह में 29 सालों का रिकार्ड टूट गया है। दरअअसल, 1995 के बाद इस साल मई में भीषण गर्मी देखने को मिली है।भीषण गर्मी में थारवासी से लेकर पशु-पक्षी बेहाल हैं। सोमवार को बालोतरा में गर्मी से 26 भेड़ों की मौत हो गई। बाड़मेर का तापमान रोजाना दोपहर में 48 से 50 के बीच पहुंच रहा है। हालांकि बीते 48 घंटों में रात में गर्मी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। दो दिनों में रात का पारा गिरकर 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है। नौतपा के चौथे दिन सूरज की किरण निकलने के साथ लू के थपेड़े शुरू हुए। लेकिर सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान अब तक सबसे ज्यादा 49.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अब 30 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है।

    मंगलवार को सुबह 2 बजे तापमान 41 से पार चल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस भीषण गर्मी के बाद आज लोगों ने गर्मी से कुछ राहत ली है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोगों से लेकर पशु पक्षी परेशान नजर आए। इधर रात के तापमान में दो दिनो से गिरावट आने से कुछ राहत मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 30.6 डिग्री दर्ज किया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। मई महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मई के 27 दिनों में 22 दिन हीट वेव रहा है, यानी 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया गया।

    ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने दिन लगातार भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। 1995 के बाद इस बार मई सबसे ज्यादा गर्म रहा है। 7 मई को बाड़मेर का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड होने के साथ देश में सबसे गर्म रहा है। इसके बाद से तापमान लगातार चढ़ रहा है। अब 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सोमवार का दिन इस सीजन में बाड़मेर का तापमान सबसे ज्यादा रहने के साथ गर्म रहा है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया। इसी भीषण गर्मी में आलम यह है कि पेड़-पौधे भी जलने लग गए है। वहीं गांवों में पेयजल को लेकर विकट हालात है। प्रशासन से लेकर भामाशाह तक आगे आकर जनजीवन को बचाने में जुटे हैं। भीषण गर्मी से इन दिनों हर कोई झुलस रहा है। सूरज आग बरसा रहा है।

    आग भी इतनी गर्म है कि घर से बाहर कदम रखना भी मुश्किल हो चुका है। लू और गर्मी के कारण लोग झुलस रहा है। भीषण गर्मी के कारण सड़कें वीरान है, एयर कंडीशन व कूलर भी जवाब दे चुके हैं। बिजली की डिमांड बढ़ने से ट्रिपिंग बढ़ गई है। इससे लोग हाल-बेहाल है। दिन हो या रात बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बाड़मेर में बीते चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री और शनिवार को 48.8 डिग्री, रविवार को तापमान 49 डिग्री और सोमवार को पारा बढ़कर 49.3 डिग्री दर्ज किया गया है। बाड़मेर न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा शनिवार की रात को 35 डिग्री दर्ज किया गया था।

  • ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

    ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

    बोले…चुनाव आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया का किया जा रहा पूरा पालन


    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से पूर्व के अंतिम 72 घंटे और 48 घंटे के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरा पालन किया जा रहा है। मतदान का दिन नजदीक होने के चलते चुनाव निगरानी दलों के अभियान को और अधिक सघन किया गया है। जिले में 15 उड़न दस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया द्वारा हमीरपुर से ऑनलाइन माध्यम से ली गई बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में उनके साथ रहे। वहीं, व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव गगरेट से ऑनलाइन बैठक में जुड़े।

    बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का ब्योरा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने चुनाव के अंतिम चरण में व्यय निगरानी के संबंध में अधिक सजगता बरतने को लेकर दिशा निर्देश दिए। जतिन लाल ने जिले में मतगणना को लेकर किए प्रबंधों से भी अवगत कराया। उन्होंने मतदान के उपरांत ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की स्ट्रांग रूम में रखने को लेकर मूवमेंट प्लान, भंडारण तथा सुरक्षा को लेकर किए प्रबंधों की भी जानकारी दी।

    अब तक 3736 ने की होम वोटिंग
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऊना जिले में अब तक 3736 वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिले में होम वोटिंग प्रक्रिया 21 मई से आरंभ हुई है, जिसमें मोबाइल पोलिंग टीमें पात्र वोटरों से चुनाव आयोग के पूरे प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान करावा रही हैं। इस मुहिम में अब तक 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2621 और 1115 दिव्यांग वोटरों ने मतदान किया है। बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 29 मई तक किया जाएगा। जतिन लाल ने बताया कि अब तक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 614, ऊना में 396, कुटलैहड़ में 1096, हरोली में 548 और गगरेट में 1082 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस चुनावों की दृष्टि से पूरी चौकसी के साथ काम कर रही है। 25 नाकों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर भी उपस्थित रहे।
  • मतदान और मतगणना को लेकर ‘ड्राई डे’ का ऐलान

    मतदान और मतगणना को लेकर ‘ड्राई डे’ का ऐलान

    मादक पदार्थों की बिक्री-वितरण पर रहेगी पाबंदी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में 1 जून को होने वाले लोकसभा आम चुनाव व 2 विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत जिले में होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर शराब इत्यादि जैसे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मतगणना के दिन 4 जून को भी जिला में ‘ड्राई डे’ रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र, शांति प्रिय एवं सुचारू निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
    जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के मद्देनजर यह पाबंदी मतदान से 48 घंटे पूर्व, यानी 30 मई सायं 6 बजे से पहली जून को सायं 6 बजे तक लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त 4 जून को मतगणना के दिन मतों की गिनती की प्रक्रिया सम्पन्न होने तक उक्त पाबंदी लागू होगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • Priyanka Gandhi ने BJP का किया घेराव, चुनी हुई सरकार गिराने की हुई कोशिश, देखें Video

    Priyanka Gandhi ने BJP का किया घेराव, चुनी हुई सरकार गिराने की हुई कोशिश, देखें Video

    शिमलाः कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने अपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार की ओर से दी गई। प्रियंका ने कहा कि मोदी व अमित शाह ने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध जनता की आंखों के सामने करने की कोशिश हुई। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए।  भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है।

    प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों से देश की जनता को गुमराह करके रखा है। बेरोजगारी चरम पर है। आज देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। देश में युवा शिक्षित हैं, लेकिन किसी के पास रोजगार नहीं है। मोदी सरकार के 10 सालों में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं रहा। सरकारें धनबल से गिराई जाती हैं। हर जगह, हर स्तर पर जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस की सरकारें लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के नेता चुनाव आते ही भटकाने, धर्म की बातें करने लगते हैं। कहा कि जब तक इस देश में एक सभ्य राजनीति स्थापित नहीं होगी तब तक कुछ नहीं बदलेगा। कहा कि इस देश के लोकतंत्र, संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। कहा कि मोदी सरकार ने विदेश से आने वाले सेब पर टैक्स कम कर दिया, जबकि यहां जीएसटी पर जीएसटी लगाया जा रहा है। कांग्रेस किसानों को मजबूत बनाने का काम करेगी।

    प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल में सेब के कोल्ड स्टोर खरबपतियों को दे दिए।  हिमाचल में ओपीएस देने का फैसला लिया तो मोदी सरकार ने एनपीएस के पैसे रुकवा दिए। आपदा राहत राशि रुकवा दी। हर तरफ से केंद्र सरकार आपकी मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार सिर्फ धर्म के नाम पर रहा है। मोदी ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए, लेकिन पूरे नहीं हुए। नोटबंदी में सभी को लाइनों में खड़ा किया। कोई काला धन वापस नहीं आया, न लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये आए। कहा कि मोदी  बड़े-बड़े नेताओं से मिलते हैं, विभिन्न देशों के दाैरे करते हैं, लेकिन आपदा के दाैरान हिमाचल नहीं आए। देश में धर्म के आधार पर राजनीति चल रही है। भाजपा संविधान बदलने की बात कर रही है।

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनसभा में बागियों पर निशाना साधा। कहा कि पैसों के दम पर सत्ता हाथियाने वालों को सबक सिखाना होगा। जनबल जीतेगा, धनबल हारेगा। कांग्रेस पार्टी से जीतकर इन विधायकों ने अपनी विधायकी भाजपा को बेच दी। कुटलैहड़ के चरौला में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर बिकने वालों को विधानसभा की दहलीज लांघने नहीं दी जाएगी। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की। लेकिन प्रदेश में सरकार पूरी तरह स्थिर और टिकाऊ हैं और पांच साल चलेगी।

  • Jalandhar -Pathankot नेशनल हाईवे पर Truck और Tipper में हुई भीषण टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर

    Jalandhar -Pathankot नेशनल हाईवे पर Truck और Tipper में हुई भीषण टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर

    होशियारपुर : टांडा हलके में जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर रेत से भरा एक टिप्पर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बोनट में फंस गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर की मदद से उसे बाहर निकाला गया और घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घायल चालक जतिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह नूरपुर नकोदर का रहने वाला था। हादसा नेशनल हाईवे पर अड्डा खिड्डा के भगौतीपुर के पास हुआ। सड़क सुरक्षा बल के अधिकारी थाना प्रभारी बलजीत सिंह रोहित और पंकज ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। हादसे के दौरान टिप्पर चालक आगे के बोनट में बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया।

    इसके बाद हाइड्रा मशीन बुलाकर टिप्पर के अगले हिस्से को बाहर निकाला गया और चालक को अस्पताल ले जाया गया। वहीं चालक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब ढाई बजे एक टूरिस्ट बस ने उसे साइड से टक्कर मार दी और आगे निकल गई। जहां टिप्पर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।