Blog

  • पंजाबः कमिश्नर ने किए 1139 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर

    पंजाबः कमिश्नर ने किए 1139 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिल में कमीशनर ने देर रात 1 बजे पुलिस कर्मियों के बदल दिया है। जिले में 1139 कर्मियों की बदली में सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड-कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल है। बता दें कि अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े स्तर पर पुलिस विभाग ने ट्रांसफर की गई हो। पुलिस कमिश्नर का यह कदम अहम माना जा रहा है, क्योंकि बीते दिनों से जिले में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ रहा था। मर्डर, लूट, स्नैचिंग व चोरी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही थीं। इसलिए एक ही रात में पूरे कमिश्नरेट की पुलिस में बड़ी फेरबदल का फैसला लिया गया है, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू भी किया गया है।

    देररात 1 बजे जारी किए आदेश

    आदेशों के तहत, पुलिस कमिश्नर ने जल्द से जल्द कर्मियों को अपनी नई ड्यूटी जॉइन करने को कहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर बीते कुछ दिनों से जिले के अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रहे थे और इस बीच शुक्रवार देररात 1 बजे उन्होंने नए आदेशों पर हस्ताक्षर भी कर दिए।

    इनमे थाना मुंशी की भी हुई ट्रांसफर

    सबसे अधिक उन सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबलों की ट्रांसफर हुई है, जो लंबे समय से एक ही थाने में बैठे हुए थे। इनमें खासकर सभी थानों के मुंशी भी शामिल हैं। उन पुलिस कर्मियों को भी ट्रांसफर किया गया है, जिनकी आउटपुट काफी खराब थी।

    जिलें में पहली बार इतना बड़ा फेरबदल

    अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े स्तर पर पुलिस विभाग ने ट्रांसफर की हैं। खास बात है कि यह ट्रांसफर अधिकारी, एसएचओ रैंक पर न होकर निचले स्तर पर की गई हैं। इससे आने वाले दिनों में सुधार की आस बंधी हैं, क्योंकि इसी स्तर पर सबसे अधिक पब्लिक डीलिंग भी होती है और कार्रवाई भी।

  • पंजाबः लोगों को राहत, अब इस Rate पर मिलेगी Whiskey और Beer, देखें List

    पंजाबः लोगों को राहत, अब इस Rate पर मिलेगी Whiskey और Beer, देखें List

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा आबकारी निति के तहत शराब और बियर की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। पंजाब सरकार द्वारा शराब के नए रेट जारी कर दिए गए है। जिनके तहत पंजाब में अब इसी रेट के हिसाब से शराब की बिक्री होगी। सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के तहत ठेकों में आई रेट लिस्ट मुताबिक शराब के दामों में 30 से 40 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है, वहीं शराब की बिक्री को बनाए गए नियम के मुताबिक महानगर में 24 घंटे शराब की बिक्री की अनुमति दी गई है।

    इसी के साथ ही जिले में खुलने वाले शराब के ठेकों की संख्या में बढ़ौतरी दर्ज हुई है, जिसके चलते शनिवार से जालंधर जिले के अंदर 300 से अधिक शराब के ठेके खुल जाएंगे। पंजाब सरकार द्वारा निम्नलिखित शराब के नए रेट लागू किए गए है :-

  • इस चैनल के जाने माने पत्रकार ने सीईओ पद से दिया इस्तीफा

    इस चैनल के जाने माने पत्रकार ने सीईओ पद से दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः मीडिया क्षेत्र की कंपनी जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुधीर चौधरी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि चौधरी का इस्तीफा एक जुलाई, 2022 की कारोबारी अवधि खत्म होने के बाद से प्रभाव में आ गया है। उनके इस्तीफे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

    जी मीडिया ने लिया यह फैसला

    सुधीर चौधरी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद ‘जी मीडिया’ ने अब नया फैसला लिया है। इस फैसले के तहत ‘जी न्यूज’ , ‘जी बिजनेस’ और ‘जी 24 तास’ के एडिटर अब प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन) को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, ‘वियॉन’ के एडिटर सीधे पब्लिशर को रिपोर्ट करेंगे।

    सुधीर चौधरी ने नई दिशा में आगे बढ़ने का लिया फैसला 

    इस बारे में जारी एक इंटरनल ई-मेल (जिसकी एक कॉपी समाचार4मीडिया के पास भी है) में कहा गया है, ‘आप सभी को सूचित किया जाता है कि जी मीडिया में एक दशक बिताने के बाद, क्लस्टर-1 के सीईओ सुधीर चौधरी ने ‘जी मीडिया’ से अलग होकर नई दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। वह वर्ष 2012 से हमारे साथ जुड़े हैं और क्लस्टर-1 के चैनलों को ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुधीर चौधरी अब अपना वेंचर स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं। उनकी इस महत्वाकांक्षा का सम्मान करते हुए भारी मन से ऑर्गनाइजेशन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’

    बता दें कि सुधीर चौधरी टेलीविजन न्यूज इंडस्ट्री में करीब तीन दशकों से काम कर रहे हैं और ‘जी न्यूज’ के साथ ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 

  • स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कैबिन में दिखा धुआं

    स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कैबिन में दिखा धुआं

    नई दिल्लीः दिल्ली से जबलपुर जाने वाले एक स्पाइसजेट विमान में आज सुबह उड़ान के दौरान केबिन में धुआं देखा गया। जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित वापस उतारा आया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

    विमान में बैठे यात्री घबराए

    बता दें कि दिल्ली से स्पाइसजेट विमान के उड़ते ही विमान के अंदर यात्रियों को धुंआ से उठते दिखा तो यात्री घबरा गए। इसके बाद पायलट ने तत्काल दिल्ली में ही विमान को लैंड कराने की अनुमति चाही। उसके बाद विमान को लैंड कराया गया।

    दिल्ली से जबलपुर आना था विमान 

    बताया जा रहा है कि इस विमान में करीब 70 यात्री थे। इस विमान को दिल्ली से जबलपुर में 8:50 पर आना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे दिल्ली एयरपोर्ट में ही लैंड कराया गया। स्पाइसजेट के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार स्पाइसजेट के दिल्ली से आने वाले विमान तय समय से करीब दो घंटे विलंब से जबलपुर आएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य विमान से पैसेंजर को लाया जा रहा है। 

    कुछ दिन पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

    बता दें कि दिल्ली में कुछ दिन पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। जब पटना से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट के विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसकी पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट और एयरक्रू की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था।

  • देश में कोरोना की रफ्तार जारी, एक दिन में मिले इतने मरीज…

    देश में कोरोना की रफ्तार जारी, एक दिन में मिले इतने मरीज…

    नई दिल्ली। देश में इन दिनों कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,092 नए मामले सामने आए हैं. वहीं एक दिन में 29 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है. बीते शुक्रवार को कोरोना के 17,070 नए मामले सामने आए थे. कल के मुताबिक कोरोना मामलों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं देश में एक्टिव मामलों की संख्या अब भी एक लाख के पार है.

    महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,249 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 400 कम थे. इसके साथ ही महामारी से चार और मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. बुलेटिन में कहा गया कि महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 79,79,363 मामले सामने आ चुके हैं और 1,47,929 मरीजों की मौत हो चुकी है.

    गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

  • आज का राशिफल, 2 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 2 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज  वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ  से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। व्यापार में प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी से आप कुछ निवेश की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। भाइयों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह  समाप्त होगी।

    आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी किसी इच्छा की पूर्ति होने  के कारण आपके मन में शांति बनी रहेगी। आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है। आप रात्रि का समय अपने परिजनों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा, लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसमें आपको किसी को रिश्वत  देनी पड़ सकती है। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्जा था, तो उसे उतारने में सफल रहेंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा।  आपको व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में व्यवसाय में आज कुछ नहीं योजनाओं को लंच करेंगे, जिनमें  आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे और पिताजी द्वारा आपको कोई कार्य सौपा जायेगा, जिसे आप समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे वह बाद मे आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगा। आप कोई जमीन जायदाद से संबंधित सौदा करें, तो उसमें वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से  जाचं लें।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके  पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप कुछ समय परिवार में छोटे बच्चों के साथ खेल कूद और मौज मस्ती में करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपनी टेंशन को भी भूल जाएंगे। आपका कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी  आपको मन मुताबिक  कार्य सौंप सकते हैं, लेकिन आस पड़ोस में  कोई वाद-विवाद की स्थिति में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। यदि आपने  किसी वाहन की खरीदारी का मन बनाया है, तो उसमें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा।  आप अपने व्यापार के लिए नई-नई खोज करेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।  परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को  बाहर नौकरी का ऑफर आ सकता है। यदि आप किसी सरकारी योजना मे निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो वह करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। पिताजी को  कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है।

    कन्या राशिफल। आज आप अपने किसी परिचय के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन देना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि आप अपने जुनियर से काम निकलवाना चाहते है, तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। घर में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो  वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझती दिख रही है, लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके ऊपर  काम का बोझ बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को  परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। परिवार मे वरिष्ठ सदस्य आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां का बोझ डाल सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों की यदि अपने साथी अथवा किसी निकटतम व्यक्ति से कोई बातचीत हो तो उसमें उन्हें अपने मन के अपने कुछ राज्यों को छुपा कर रखना होगा, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आपने किसी भी मामले में जल्दबाजी में फैसला लिया,  तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा दिन व्यतीत करेंगे। माताजी को  कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।  आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आप धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आपकी  अपने साथियों के बीच की लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका आज कोई निकटतम मित्र आपसे ईष्या करेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि  किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े, तो परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मन में चल रही उलझनो को अपने पिताजी से बातचीत करके सुलझाना होगा, नहीं तो उनका पढ़ाई से ध्यान ध्यान हट जाएगा। सायंकाल के समय आप अपने घर  पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। यदि किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।  राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को  अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो लोग उनकी बात का बुरा मान सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक अपनी इगो के कारण  जीवनसाथी से तनातनी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, नही तो किसी दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा।  आपको नौकरी में तरक्की मिलने से परिवार के सदस्य आपके लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपको महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।  सायंकाल के समय आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।  ससुराल पक्ष से भी आज आपको कोई मदद प्राप्त होती दिख रही है। आपका अपना  आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।  आप दूसरों के कामों में उनकी खूब मदद करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने कामों की ओर भी ध्यान देना होगा। आपका  कोई कानूनी मसला निपट सकता है, जिसमें आपको जीत मिलेगी। संतान पक्ष की  ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने पहले  कभी किसी को धन उधार दिया था, तो वह  उसे लौटा सकते हैं। जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।नये कार्या मे निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा।  आप सुबह से ही किसी मांगलिक कार्य के आयोजन के कारण भाग दौड़ में लगे रहेंगे और  आपको कार्य क्षेत्र में भी उच्च अधिकारियों से शाबाशी मिलती दिख रही है।  आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। छोटे बच्चों को  आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए  दिन बेहतर रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।

  • एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने मांगों को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने मांगों को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना मुख्यालय पर एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन ने अपनी बेतन वढौतरी को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।, उन्होंने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के बेतन में बृद्धि किये जाने की  माग की है। इस मौके पर कंडक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की ओर तख्तियां पर अपनी मांगो को लेकर शलोगन भी लिखे, एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन का कहना है कि हमारी मांगों पर सरकार ध्यान दे और जल्द से इन्हें पूरा करते हुए हमे राहत प्रदान करे, अन्यथा हमें संघर्ष का रास्ता अपना पड़ेगा।

  • हरोली में खुला इलैक्ट्रिकल डिवीजन

    हरोली में खुला इलैक्ट्रिकल डिवीजन

    20 साल पुरानी लम्बी मांग को पूरा कर मुख्यमंत्री ने अपना वायदा किया पूरा 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा को प्रदेश सरकार द्वारा एक और सौगात से नवाजा गया है व बड़े लंबे समय की मांग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा अमलीजामा पहनाया गया है। हरोली में अब अलग से बिजली विभाग की डिवीजन खुलने का फ़ैसला हो गया है । प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवम औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने बताया कि हरोली प्रवास पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हरोली के लिए अलग से बिजली की डिवीजन बनाने की मांग की गई थी। जिसपर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी मोहर लगाते हुए घोषणा भी की थी व अब उस घोषणा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा करते हुए हरोली को विजली की अलग डिवीजन बनाने की विभाग से नोटिफिकेशन भी आ गई है व कुछ दिनों में ही हरोली में बतौर स्टाफ यह डिवीजन जनता की सेवा में कार्य करने लगेगी।

    प्रो राम कुमार ने बताया कि अब हरोली के लोगो को विद्युत विभाग से सम्बंधित कार्यो के लिए गगरेट नही जाना पड़ेगा व हरोली में ही अब सभी कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से लगातार जनता की व औद्योगिक इकाइयों की यह मांग थी कि हरोली में अलग से डिवीजन बनाई जाए व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस पर मोहर लगाकर हरोली को इस तोहफे से नवाजा है जिसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का वह आभार प्रकट करते है व धन्यवाद करते है जिन्होंने हरोली को यह सौगात दी है।

    उन्होंने कहा कि हरोली में रिकार्ड तोड़ 1500 करोड़ से ज्यादा कार्य हो रहे है व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो भी हरोली के लिए मांगा ही उन्होंने उससे ज्यादा दिया है व आज हरोली के विकास के चर्चे प्रदेश सहित देश भर में हो रहे है। उन्होंने कहा कि हरोली में ऐसा कोई गांव नही है ऐसा कोई मोहल्ला नही है यहां जयराम सरकार के विकास का पहिया नही पहुंचा हो और आज हरोली के उन गांवो के मोहल्लों को पक्की सड़को से जोड़ दिया गया है यहां पर पूर्व की सरकारें सड़के पहुचाने में हाथ खड़ी कर गई थी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर भाजपा की सरकारें कार्य कर रही है डबल इंजन की सरकारों द्वारा विकास कर हिमाचल व हरोली आज शिखर पर पहुंच गए है।

  • रोटे. बलदेव चंद को प्रधान पद का दायित्व व रोटे. ई. संजीब अग्रिहोत्री रोटरी क्लब के सचिव मनोनीत

    रोटे. बलदेव चंद को प्रधान पद का दायित्व व रोटे. ई. संजीब अग्रिहोत्री रोटरी क्लब के सचिव मनोनीत

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना की वर्ष 2022-23 के लिए नई टीम ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। क्लब के नए प्रधान के रुप में रोटे. बलदेव चंद को दायित्व सौंपा गया है। जबकि रोटे.ई.संजीब अग्रिहोत्री को क्लब का सचिव मनोनीत किया गया है। रोटरी क्लब ऊना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलदेव चंद ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए बताया कि वरिष्ठ रोट बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष,संजीब पुरी को वित्त सचिव,सार्जेंट एट आर्म सुमित अरोड़ा,सुखविंद्र सैणी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रोटे.अनिल वशिष्ठ आईपीपी होंगे,जबकि रोटे.सुनील डोगरा सहायक गवर्नर होंगे। पूर्व प्रधान  रोटे.एचएन चीटू क्लब के मुख्य ट्रेनर होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ रोटे.जगदीश राव क्लब के मुख्य सलाहकार होंगे। जबकि पूर्व प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर क्लब के चीफ काउंसलर होंगे। नवनिर्वाचित प्रधान बलदेव चंद ने क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की भी घोषणा की।

    उन्होंने बताया कि रोटे.जतिंद्र सैणी वोकेशनल सविर्सज के निदेशक होंगे। वहीं पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला क्लब सेवा के निदेशक होंगे। जबकि रेाटे.डा.रोहित शर्मा युवा सेवाओं के निदेशक होंगे। रोटे.एमके बस्सी अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं के निदेशक मनोनीत किए गए है। इसके अलावा क्लब की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। बलदेव चंद ने बताया कि पब्लिक रिलेशन कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर व सदस्य सुखविंद्र सिंह होंगे। मैंबरशिप विकास समिति के अध्यक्ष एचएन चीटू व सदस्य सुमित अरोड़ा, अटैंडेंस प्रमोशन समिति के अध्यक्ष बरजिद्रजीत सिंह व सदस्य आशीष शर्मा, फैलोशिप व डिस्ट्रिक्ट फंकशनस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला व सदस्य डा. रोहित शर्मा, रोट्रेक्ट,इंट्रेक्ट व आरसीसी कमेटी के अध्यक्ष बलदेव चंद व सदस्य अनुराग शर्मा, मेडिकल कैंप समिति के अध्यक्ष डा.जगदीश्वर कंवर व सदस्य डा. रोहित शर्मा, ब्लड कैंप व पोलियों उन्मूलन कमेटी के अध्यक्ष एमके बस्सी व सदस्य यशपाल ठाकुर होंगे।

    उन्होंने बताया कि रोटरी फाऊंडेशन कमेटी के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ व सदस्य नरेंद्र कपिला,इन्नर व्हील कमेटी के अध्यक्ष बलदेव चंद व सदस्य संजीब सोनी, फंड रेसिंग कमेटी के अध्यक्ष संजीब पुरी व सदस्य सुखविंद्र सिंह,कैरियर गाईडेंंस व उद्यमिता विकास कमेटी के अध्यक्ष केबी शर्मा व सदस्य मोहिंद्र ठाकुर,व्यक्तित्व विकास समिति के अध्यक्ष गिरिश भयाना व सदस्य नितिन मल्हान,सड़क व ट्रेफिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष संजीब अग्रिहोत्री व सदस्य अनुराग शर्मा,रोटरी इंटरनैशनल कन्वेशंन समिति के अध्यक्ष एचएन चीटू व सदस्य एमके बस्सी,जल प्रबंधन व  पर्यावरण समिति के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ व सदस्य नितिन मल्हान,नोमिनेशन कमेटी मैंबर के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला व सदस्य एचएन चीटू,क्लब लीडरशिप प्लान कमेटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर व सदस्य  संजीब पुरी,जतिंद्र सैणी,गिरिश भयाना व ओंकार नाथ को मनोनीत किया गया है।

  • रोटरी क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के मौके पर कुष्ठाश्रम में फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया

    रोटरी क्लब ने अन्नपूर्णा दिवस के मौके पर कुष्ठाश्रम में फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया

    ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने रोटरी सिग्रेचर प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कुष्ठाश्रम कोटला खुर्द में परिवारों को फल,बिस्कुट व जूस वितरित किया। क्लब के प्रधान बलदेव चंद,सचिव ई.संजीब अग्निहोत्री, वित्त सचिव संजीब पुरी, पूर्व प्रधान एचएन चीटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह गोल्डी, पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला, सुमित अरोड़ा, जगदीश राव व अन्य ने कुष्ठाश्रम में रह रहे 22 परिवारों के 80 के करीब सदस्यों को फल व जूस वितरित किए।

    रोटरी क्लब प्रधान बलदेव चंद ने कहा कि रोटरी क्लब ऊना की नव गठित टीम वर्ष भर के दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि क्लब के सिग्रेचर प्रोजेक्टस के अलावा स्थानीय स्तर पर भी रोटरी क्लब विभिन्न समाज सेवा के कार्यो को करेगी तथा जनसहयोग से रोटरी मूवमेंट को आगे बढ़ाएगी।