Blog

  • पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, Rescue जारी

    पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत, Rescue जारी

    शिवकाशीः शहर में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग और फंसे हो सकते हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    लोगों को रेस्क्यू करते टीम।
    लोगों को रेस्क्यू करते टीम।

    जानकारी देते हुए विरुधुनगर जिले के एसपी कन्नन ने बताया कि शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री बनी हुई है। आज सुबह वहां अचानक आग लग गई और धमाका हो गया। हादसे के बाद फैक्ट्री से लगातार धुएं का गुबार उठता दिखा और अंदर पटाखों के फटने की आवाजें आती रहीं। घटना के अब तक करीब 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच जारी है।

  • ब्यास दरिया में बढ़ा पानी का जलस्तर, मंडी में भारी बारिश को लेकर ‘Red Alert’ जारी, देखें वीडियो

    ब्यास दरिया में बढ़ा पानी का जलस्तर, मंडी में भारी बारिश को लेकर ‘Red Alert’ जारी, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीती रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने तबाही का मंजर पैदा कर दिया है। ब्यास नदी उफान पर है और इसके किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगहों पर पानी घरों तक पहुंच चुका है और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसके कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    IMD ने कहा है कि मंडी, कांगड़ा, शिमला, चंबा और लाहौल-स्पीति जैसे जिलों में अगले 48 घंटों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान, भूस्खलन, पेड़ों का गिरना और सड़कों के बंद होने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। विभाग ने लोगों को नदियों और नालों के पास न जाने की सख्त हिदायत दी है। बढ़ते खतरे को देखते हुए, जिला प्रशासन ने SDRF और स्थानीय बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है।

    कई इलाकों में बचाव कार्यों की तैयारियां कर ली गई हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलें और मौसम अपडेट पर नजर रखें। ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण किनारे स्थित खेत और घर डूब सकते हैं। खासकर पधर, सुंदरनगर, ऑटो जैसे क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही कई छोटे पुलों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।

  • Punjab News: वेतन न मिलने से खफा कर्मचारी 125 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: वेतन न मिलने से खफा कर्मचारी 125 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो

    मुक्तसरः लंबी के मंडी किलियावाली में वाटरवर्क्स विभाग का एक कर्मचारी वेतन न मिलने से खफा होकर 125 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार इस कर्मचारी को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिससे उसकी घरेलू स्थिति बहुत खराब हो गई थी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारी को नीचे उतारने की कोशिशें की। कर्मचारी ने स्पष्ट किया कि जब तक उसका वेतन जारी नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस मामले ने सरकारी व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की समस्याओं को फिर एक बार सामने ला दिया है। लोगों की भीड़ में बढ़ोतरी हो रही है और सुरक्षा कारणों से इलाके को सील कर दिया गया है।

  • मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, Punjab, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और चंडीगढ़ में विजिलेंस की Raid !

    मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, Punjab, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और चंडीगढ़ में विजिलेंस की Raid !

    मोहालीः पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिरासत में लिया है। जिसके बाद विजिलेंस ने कोर्ट से मजीठिया का 7 दिन का रिमांड हासिल किया है। जब से विजिलेंस ने मजीठिया का रिमांड हासिल किया है, तभी से मजीठिया के करीबिरयों से आय से अधिक संपत्ति के मामले में बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

    बीते दिन विजिलेंस की टीम मजीठिया को हिमाचल में उसके ठिकानों पर लेकर गई, जहां करीबियों से पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार आज मजीठिया को उसके हलके मजीठा में ले जाकर विजिलेंस की टीम पूछताछ कर सकती है। सूत्रों का कहना हैकि आज विजिलेंस ने मजीठिया के ठिकानों पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और चंडीगढ़ में एक साथ रेड की है।

    कहा जा रहा है कि मजीठिया की निशानदेही और गवाहों के बयानों के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है। विजिलेंस की टीम मजीठिया को लेकर मोहाली से निकल गई है। ऐसे में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, दो दिन पहले पूर्व डीजीपी और पूर्व ईडी अधिकारी को विजिलेंस ने जांच में सहयोग देने के लिए बुलाया था। जहां दोनों अधिकारियों ने मजीठिया के ड्रग्स केस को लेकर विजिलेंस को अहम जानकारियां दी है।

  • Punjab News: बाइक को टक्कर मारकर छप्पड़ में गिरा मिक्सचर भरा ट्राला, ड्राइवर लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक को टक्कर मारकर छप्पड़ में गिरा मिक्सचर भरा ट्राला, ड्राइवर लापता, देखें वीडियो

    मोगा: जिले में स्थानीय लुहारा चौक पर एक मिक्सचर भरा ट्राला नियंत्रण हो गया। जिसके बाद ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्राला बेकाबू होकर नजदीकी छप्पर में गिर गया। वहीं गोताखोरों द्वारा ड्राइवर की तालाश की जा रही है। इलाके के लोगों ने बताया कि ये युवक नजदीकी भट्ठे पर मजदूरी करके घर वापसी कर रहे थे।

    हादसे की सूचना मिलने पर समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घायल युवकों को तुरंत सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। टक्कर के बाद ट्राले का ड्राइवर लापता बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शक है कि ड्राइवर छप्पर में फंसा हो सकता है, इसलिए राहत टीम द्वारा क्रेन से उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्राइवर कहां है।

    हादसे की जानकारी मिलने पर मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, यह बहुत ही दुखदाई घटना है। घायल युवकों की हर संभव सहायता की जाएगी। प्रशासन को ड्राइवर की तुरंत पहचान करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। युवकों के इलाज के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए। पुलिस की ओर से अभी भी जांच जारी है और ट्राले को छप्पर से बाहर निकालने के लिए मशीनरी लगाई गई है।

  • Punjab News: फिर खुली प्रशासन की पोल, ट्राई सिटी में सड़कें बनी दरिया, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर खुली प्रशासन की पोल, ट्राई सिटी में सड़कें बनी दरिया, देखें वीडियो

    मोहालीः मानसूर की बारिश ने एक बार फिर प्रशासन की पोल खोल दी है। हर साल की तरह ट्राई सिटी की सड़कों ने दरिया का रूप ले लिया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात को हुई आधे घंटे की बारिश से पूरा शहर पानी में डूब गया।

    नया गांव में कई जगह पानी भर गया, जिसमें एक BMW कार डूब गई, गनीमत रही की इस दौरान कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ। लोगों ने तुरंत गाड़ी से निकलकर जान बचाई। वहीं नया गांव के बाजार में सड़क धंसने से एक गाड़ी उसमें फंस गई। बारिश का कहर मोहाली में भी देखने को मिला।

    मोहाली के फेस-4 और 5 के डिवाइडिंग रोड पर भी पानी भरा रहा। जहां प्रशासन की ओर से पंप के जरिए पानी निकालने के कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन के पंप भी जवाब दे गए। जिससे वहां से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों को पानी से बीच में होकर गुजरना पड़ा, जो प्रशासन को कोसते हुए नजर आए। वहीं एक महिला ने प्रशासन के दावों की पोल खोलते कहा कि हर साल ट्राई सिटी का यही हाल होता है।

  • दुकान में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    दुकान में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लालड़ू में वेल्डिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। गनीमत यह रही घटना के दौरान दुकान बंद थी, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    लोगों का कहना हैकि घटना के दौरान धमाके की आवाजें सुनाई दी, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और वह तुरंत बाहर आए तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी।

    दमकल विभाग के साथ मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर लोगों को घटना स्थल से दूर किया। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। लोगों का कहना हैकि वेल्डिंग की दुकान के पास तेल का टैंकर खड़ा हुआ था। इस हादसे में वेल्डिंग की चिंगारी तेल के टैंकर तक पहुंची, जिसके बाद धमाका हो गया।

  • Punjab News: स्कूल की दीवार फांदकर घुसे हमलावारों ने नौजवान का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल की दीवार फांदकर घुसे हमलावारों ने नौजवान का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    नवांशहरः जिले के गांव उस्मानपुर में गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने नौजवान पर 5 से 6 राउंड फायर किए गए। मृतक की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र सुरेंद्र सिंह गांव उस्मानपुर के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि अमनदीप सिंह कम्यूनिटी हाल के पास सैर कर रहा था। इस दौरान हमलावर स्कूल की दीवार फांदकर अंदर आ गए और अमनदीप पर 5 से 6 राउंड फायर कर फरार हो गए।

    घटना में गोलियां लगने से अमनदीप की मौत हो गई। वहीं घटना के दौरान ग्राउंड के सामने पीर दरगाह में मेला चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मेले से लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

    इस घटना के बाद मृतक के परिजन तथा गांववासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इनकार कर दिया तथा मीडिया के सामने परिजन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस भी इस जांच में जुटी है कि आखिर अमनदीप को किसने गोली मारी तथा क्यों मारी। गांव के लोगों ने बताया की हर रोज सैर किया करता था लेकिन आज अकेले था किसने मारा यह पता नहीं है।

  • Punjab News: पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना चब्बेवाल के अधीन आते गांव बिछोही के नए बने पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृतक गाय खरीदने गया था, जहां पुल के नीचे उसके शव को लोगों ने खून से लथपथ हालत में देखा। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बसी अलादीन के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए मृतक की माता मनजीत कौर, पत्नी गुरमीत सिंह और परिवार के सदस्यों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनका बेटा गाय खरीदने-बेचने का काम करता था। वह घर से लगभग 25 हजार रुपये नकद लेकर गाय खरीदने गया था। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके घर आ गए थे।

    जब उन्होंने गुरजीत को फोन किया तो उसका फोन एक व्यक्ति ने उठाया और कहा कि उनका बेटा यहां बिछोही के नए बने पुल के नीचे घायल पड़ा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो उसकी जेब में ना तो पैसे थे और न ही उसका फोन था। परिजनों ने आरोप लगाए है कि बेटे के शरीर पर मारपीट के निशान और सिर पर चोट के घाव थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की लूट की नीयत से हत्या की गई है। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद के आदेश जारी

    भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद के आदेश जारी

    नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है जिसे लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग के मुताबिक आज गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है तो पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भारी से लेकर बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश काल बनकर बरस रही है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, सड़कें समंदर बन गई हैं और लैंडस्लाइड की वजह से कई सड़कें बंद हैं।

    वहीं आज भी मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई इलाकों में लैंडस्लाइड का भी खतरा है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक, कोंकण, उत्तर-पूर्वी राज्यों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं 2 जुलाई और 5 व 6 जुलाई के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। 3 से 6 जुलाई के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना है। IMD की मानें तो अगले 48 घंटे में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। वहीं, दिल्ली-NCR,पंजाब और राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है।

    भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा 29 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। ऐसे में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राज्य के सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। आज सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।

    राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन को आवाजाही पर नजर रखने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और राहत टीमें तैनात रखने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी जैसे विभागों को कहा गया है कि बारिश के कारण यदि कोई सड़क बाधित होती है तो उसे तुरंत खोलने की व्यवस्था करें। वहीं, सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और पंचायत अधिकारी को अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से डटे रहने के निर्देश दिए गए हैं।