Blog

  • Punjab: दुकान में लूट की कोशिश हुई नाकाम, देखे CCTV

    Punjab: दुकान में लूट की कोशिश हुई नाकाम, देखे CCTV

    मोगा : बाघापुराना इलाके में दुकान में लुटेरो द्वारा लूट की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस घटना की cctv फुटेज भी सामने आई है। जिसमे देखा जा सकता है कि दो लुटेरे करियाना की दुकान में ग्राहक बन कर दाखिल हुए। जिनमे से एक सरदार और दूसरे ने मुँह पर कपड़ा लपेटा हुआ था।


    कुछ ही क्षणों में सरदार व्यक्ति ने अपनी जेब से कुछ निकल कर हाथ पाई शुरू कर दी। दुकान के मालिक और नौकरो द्वारा मुकाबला करने पर दोनों लुटेरे दुकान से भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सुचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वही इस घटना से इलाके के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

  • Punjab: भाजपा नेता पर FIR दर्ज, जाने मामला

    Punjab: भाजपा नेता पर FIR दर्ज, जाने मामला

    लुधियाना : सदर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सिख कथावाचक को गाली देने और धमकाने के आरोप में भाजपा नेता और जूता कारोबारी पर मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ ​​प्रिंकल के तौर पर हुई है। फिलहाल आरोपी फरार है। कथावाचक हरप्रीत सिंह मक्खू ने पुलिस को बताया कि उसने अमृतपान किया हुआ है।

    देशों-विदेशों में वह सिख धर्म का प्रचार करता है। करीब 7 हजार से अधिक उसके इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। उसका खुद का भी सोशल मीडिया पर चैनल चल रहा है। हरप्रीत ने बताया कि कुछ दिन पहले गुरविंदर सिंह प्रिंकल नाम का व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। हरप्रीत सिंह के मुताबिक उन्होंने इस संबंध में प्रिंकल के विरोधी का इंटरव्यू लिया और उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने अपने मोबाइल नंबर से मेरे मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल किया और मुझे गाली-गलौज करने लगा। हरप्रीत का आरोप है कि प्रिंकल ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने मुझे गाली-गलौज कर धमकाया।

    हरप्रीत सिंह के मुताबिक देश-विदेश में श्रद्धालु मेरी कथा सुनते हैं। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में प्रिंकल के खिलाफ पहले ही 2 मामले दर्ज हो चुके हैं। हरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रिंकल ने व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड किया और उसे एडिट करके अपने प्रिंकल लुधियाना फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया। सामाजिक तौर पर प्रिंकल ने मेरी छवि को खराब किया है। पुलिस प्रिंकल के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है।

  • Punjab: निर्माणाधीन होटल का गिरा लेंटर, देखें वीडियो

    Punjab: निर्माणाधीन होटल का गिरा लेंटर, देखें वीडियो

    बठिंडा : होटल के निर्माण का कार्य चल रहा था। जानकारी देते हुए राजेंद्र कुमार ने बताया कि लेंटर डालने के बाद, अचानक लेंटर गिर गया। उन्होंने बताया लेंटर कैसे गिरा, अभी तक इसके गिरने का कारण नही पता लगा। उन्होंने बताया हादसे की सूचना मिलते ही होटल के मालिक मौके पर पहुंचे।


    मालिकों ने घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान 15 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान धमाके की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक 2-3 मजदूर घायल हुए है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ।

  • Punjab : विवाहिता के साथ हुआ Gang Rape, मामला दर्ज

    Punjab : विवाहिता के साथ हुआ Gang Rape, मामला दर्ज

    लुधियाना : टिब्बा पुलिस स्टेशन के इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। जहा एक परिवार के चार सदस्यों ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी उतर प्रदेश से लुधियाना आए थे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर भाग गए।

    पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के भाई ने पीड़िता के साथ कुछ देर पहले ही शादी की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में The Great Khali ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

    पंजाब के पड़ोसी राज्य में The Great Khali ने घायल को पहुंचाया अस्पताल, देखें वीडियो

    ऊना : डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द ग्रेट खली का मानवीय चेहरा एक बार फिर नजर आया है। समाजसेवा के लिए सदैव आगे रहने वाले द ग्रेट खली ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। WWF के शहंशाह दलीप सिंह राणा यानी द ग्रेट खली ने लोगों को भी जरूरतमंद की मदद का संदेश दिया है। उन्‍होंने कहा कि मदद से किसी की जान बच सकती है, घायल को अस्‍पताल पहुंचाना पहला फर्ज है। देर शाम ऊना अम्ब रोड़ पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई जिसमें सवार फाजिल्का पंजाब के एक व्यक्ति को गंभीर चोटें पहुंची थी।


    लेकिन सड़क में हुए हादसे के दौरान किसी ने भी घायल को उठाने नही उठाया, तभी ग्रेट खली कांगड़ा से जालंधर लौटते समय घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बिठाकर ऊना अस्पताल पहुंचाया और घायल का समय रहते इलाज शुरू करवाया। खली के अस्पताल पहुँचने की सूचना मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई खली के इस काम की सराहना कर रहा था।  शनिवार देर शाम कांगड़ा से लौट रहे खली ने बीच सड़क हुए एक हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया।

    हादसे में घायल व्यक्ति गुरनाम सिंह के साथ गाड़ी में सफर कर रहे श्रद्धालु ने बताया कि वे लोग माता नैना देवी के मंदिर से माथा टेकने के बाद माता चिंतपूर्णी के यहां जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक कैंटर से टक्कर होने के चलते गाड़ी में सवार गुरनाम सिंह सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में उसके सिर में चोट लग गई। मौके पर कोई भी व्यक्ति मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। इसी दौरान द ग्रेट खली ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी गाड़ी रोकी और घायल गुरनाम सिंह को अस्पताल पहुंचाया।

  • Punjab: पानी में Inova Car बहने का मामला, अब तक 6 के शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: पानी में Inova Car बहने का मामला, अब तक 6 के शव बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुर : ऊना जिले से एक परिवार शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने के लिये पंजाब गया था। लेकिन लौटते वक्त उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। टाहलीवाल माहिलपुर सड़क मार्ग पर जेजों खड्ड में रविवार को तेज बारिश के बाद बढ़े जल स्तर की चपेट में उस परिवार की इनोवा गाड़ी आ गई। हादसे में कार में सवार 11 लोग पानी में बह गए। उनमें से 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है।4 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश की लिये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी इनोवा सवार ऊना के देहलां गांव के रहने वाले थे। जो कि पंजाब के माहिलपुर में एक शादी समारोह से वापस घर लौट थे। इसी दौरान रास्ते में पड़े जेजों खड्ड के रैंप पर पानी पूरे उफान पर था। सभी कुछ देर के लिए रुके। इसके बाद वह अन्य किसी गाड़ी को पानी पार करता देख पार होने लगे, लेकिन तेज बहाव में गाड़ी बह गई और पलटते हुए आगे बहती चली गई। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया, स्थानीय लोग बचाने के पहुंचे।

    जैसे-तैसे स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन की टीम ने एक- एक कर छह लोगों के शव बरामद कर लिये हैं। लेकिन अन्य चार लोग अब भी लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इनोवा कार में ऊना हादसे में बहने वालों में दीपक भाटिआ पुत्र सुरजीत भाटिआ निवासी देहलां निकट माहलपुर के हैं‌। हादसे के वक्त में 11 लोग सवार थे। जिसमें से आठ लोगों के नाम पिता सुरजीत पुत्र गुरदास राम, माता सास परमजीत कौर, चाचा सरूप चंद, मासी बिंदर, मासी शिन्नो, लड़की भावना (18), लड़की अंजू (20), और लड़का हरमीत (12) सामने आए हैं।

  • अब इस राज्य में हुआ Train हादसा :  मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    अब इस राज्य में हुआ Train हादसा : मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के बाद अब सोन भद्र में ट्रेन हादसा हो गया है। मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। कोयला लेकर जा रहा ट्रेन का इंजन भी पटरी से उतर गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अनपरा पावर प्लांट के अधिकारियों ने बताया गया कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई।

    इसके चलते घटना हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक के मेंटेनेंस में लापरवाही हुई है। मालगाड़ी एनसीएल कोयल खदान से अनपरा थर्मल पावर प्लांट जा रही थी। रास्ते में शक्ति नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव बासी में ये हादसा हो गया। रेलवे प्रबंधन ने राहत और बचाव कार्य किया।

  • Punjab :पानी के तेज बहाव के चलते नहर में डूबे दो नाबालिग दोस्त

    Punjab :पानी के तेज बहाव के चलते नहर में डूबे दो नाबालिग दोस्त

    पटियाला : अबलोवाल गांव से गुजर रही भाखड़ा नहर में नहाने गए दो नाबालिग लड़के बीते दिन नहर में डूब गए। पानी के तेज बहाव में कूदे 14 साल के दोस्त को बचाने की कोशिश में 17 साल का दोस्त भी डूब गया। नहर में डूबने वालों की पहचान 14 साल के करन व 17 साल के साहिल के तौर पर हुई है, जिनकी तलाश में गोताखोरों की टीम जुट गई थी। देर शाम तक इन दोनों का सुराग नहीं लग पाया है।

    नहर में डूबने वाले नाबालिग युवकों के परिवार वालों ने कहा कि उन्हें बिना बताए यह लोग घर से निकले थे। बाद में पता चला कि चार युवक नहर में नहाने पहुंचे थे और 14 साल के करन के नहर में कूदने के बाद उसे बचाते समय साहिल भी तेज बहाव में डूब गया। भोले शंकर डाइवर्स क्लब के गोताखोर शंकर भारद्वाज व उनकी टीम इनकी तलाश में जुटी हुई है।

  • Punjab: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार ने की न्याय की मांग, देखें वीडियो

    Punjab: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार ने की न्याय की मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः करंट लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक स्काईवे कंपनी में काम करता था। काम के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हुई है। वहीं, मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार ने बताया कि मृतक का नाम प्रदीप कुमार है और वह वेरका इलाके के सुंडीसारी का रहने वाला है। प्रदीप कुमार पिछले 10-12 साल से स्काईवे कंपनी में काम करता था। अचानक बिजली का काम करते समय उसे करंट लग गया। कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

    वहीं परिवार का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी प्रदीप की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बता रहे है। परिवार का कहना है कि कर्मचारी झूठ बोल रहे है। वहीं कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार कंपनी में काम करता था और साइड पर काम करने गया था। जहां बिजली का काम करते समय उसे करंट लगा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के शव को कब्जे में ले लिया गया है और रिपोर्ट के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : पानी के तेज बहाव में बही इनोवा Car, 5 की लाशे बरामद, 5 लापता

    Punjab : पानी के तेज बहाव में बही इनोवा Car, 5 की लाशे बरामद, 5 लापता

    होशियारपुर: पंजाब में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं होशियारपुर में सुबह नदी क्रॉस कर रही एक इनोवा कार पानी के तेज बहाव में बह गई।

    कार में 11 लोग सवार थे। जिसमें से 5 लोगों की लाश बरामद हुई है, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार सभी इनोवा सवार ऊना के देहलां गांव से पंजाब के माहिलपुर में एक शादी में जा रहे थे।  ।