Blog

  • Punjab News : बंद कोठी में मिला नाबालिग का शव, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News : बंद कोठी में मिला नाबालिग का शव, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां, दशमेश विहार कॉलोनी में 15 वर्षीय नाबालिग का शव मिला है। जिससे इलाके में दहशत का महौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


    मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अनिकेत फतेहगढ़ चूड़ी का रहने वाले के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह लाहौरी गेट स्थित अपने जीजा के पास आया था, जहां उसके 3 अन्य दोस्त भी थे। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़के की हत्या कर उसे दशमेश विहार कॉलोनी की एक बंद कोठी में फेंक दिया। यह कॉलोनी फतेहपुर जेल के ठीक पीछे की तरफ है। घटना बारे पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि मामली संबंधी सभी आरोपियों को जल्द-जल्द से पकड़ा जाये। जिससे हमें इंसाफ मिल सके।

  • Tractor और Bike मेें हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    Tractor और Bike मेें हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले इटोना गांव में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे मेें व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरुण निवासी गांव जसवंतपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अरुण अपनी ससुराल रुरई गांव से लौट रहा था, तभी ईटोना गांव के पास ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

    इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अरुण किसान था और उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Fitness Machine : किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरकः Geeta Basra

    Fitness Machine : किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरकः Geeta Basra

    मुंबई। क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने फिल्म निर्माता डॉ. दीपक सिंह द्वारा लिखित पुस्तक फिटनेस मशीन: द एक्स्ट्राऑर्डिनरी लाइफ ऑफ किरण डेम्बला के विमोचन के दौरान अपने फिटनेस मंत्रों को साझा करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने-जाने वाले हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा ने संतुलित जीवनशैली बनाए रखने, फिटनेस दिनचर्या के साथ बने रहने और समग्र स्वास्थ्य में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका के महत्व के बारे में बात की।

    हरभजन सिंह ने एक पेशेवर एथलीट के रूप में अपने अनुभवों से फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक अनुशासन और ध्यान पर प्रकाश डाला, जबकि गीता बसरा ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच स्वास्थ्य प्रबंधन पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। हरभजन सिंह ने कहा, किरण की यात्रा दृढ़ता और कड़ी मेहनत की शक्ति का सच्चा प्रमाण है। यह पुस्तक केवल फिटनेस के बारे में नहीं है; यह बाधाओं को तोड़ने और दूसरों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करने के बारे में है।

    गीता बसरा ने कहा, किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरक है। उनकी यात्रा साबित करती है कि सही मानसिकता के साथ, कुछ भी संभव है। मुझे यकीन है कि यह पुस्तक जीवन के सभी क्षेत्रों के पाठकों को प्रेरित करेगी। लेखक डॉ. दीपक सिंह ने कहा,किरण की यात्रा को लिखना सम्मान की बात थी। उनकी कहानी बताई जाने और मनाई जाने की हकदार है, और मुझे उम्मीद है कि यह कई लोगों को अपनी असली क्षमता को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

  • Punjab News : हेरोइन, 19.80 लाख की नगदी और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News : हेरोइन, 19.80 लाख की नगदी और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार

    गुरदासपुर : पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, अवनीत सिंह उर्फ अबी और दविंदर कुमार उर्फ राहुल के तौर पर हुई है, जो जम्मू जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 19 लाख 80 हजार रुपए, 253 ग्राम हेरोइन और 1 पिस्टल बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जम्मू से हेरोइन की खेप लेकर अमृतसर जा रहे थे। ड्रग तस्करों का गिरोह कनाडा से ऑपरेट किया जा रहा था।

    एसपी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शुगर मिल पनियाड़ नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पठानकोट साइड से एक गाड़ी आती दिखाई दी। जिसको रुकने का इशारा किया गया, नाके से कुछ ही दूरी पर गाड़ी चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को पकड़ किया। गाड़ी में तीन युवक सवार थे।  डीएसपी ने बताया कि गाड़ी की तलाशी ली तो, उसमें से 16 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपियों की निशानदेही पर 3 लाख 1100 रुपए और एक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

  • Punjab News : खेलते-खेलते गई मासूम की जान, जाने मामला

    Punjab News : खेलते-खेलते गई मासूम की जान, जाने मामला

    फिरोजपुर : गुरुहरसहाय से बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक घर की छत पर खेल रहे मासूम बच्चे की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुहरसहाय का रहने वाला अशोक कुमार मोंगा का पोता रिवान मोंगा घर की छत पर खेल रहा था।

    इस दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया। छत से नीचे गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • जय शाह ने ICC प्रमुख का संभाला कार्यभार, इस मामले को सुलझाने की होगी पहली चुनौती

    जय शाह ने ICC प्रमुख का संभाला कार्यभार, इस मामले को सुलझाने की होगी पहली चुनौती

    दुबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के निवर्तमान सचिव जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वह इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं। छत्तीस साल के शाह पिछले 5 वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे।

    शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान लिया, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे। शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का कार्यकाल चुनौतियों के साथ शुरू होगा क्योंकि आईसीसी को पाकिस्तान में निर्धारित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लागू करने के लिए एक स्वीकार्य समाधान खोजने की जरूरत है।

    मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं…
    आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने में जय शाह ने कहा, मैं आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम एलए 28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के फैंस के लिए क्रिकेट को ज्यादा समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि जय शाह के कार्यकाल का पहला प्रमुख टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी होगा। यह टूर्नामेंट विवादों के घेरे में है, क्योंकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। भारत ने हाइब्रिड मॉडल की मांग की है, जिस पर फैसला लेना जय शाह के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

  • Punjab News : पुलिस ने Taarzan Car का काटा चालान, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने Taarzan Car का काटा चालान, देखें वीडियो

    बठिंडा : टार्ज़न कार को हिंदी फिल्म टार्ज़न में तो आपने देखा होगा। लेकिन ऐसी ही एक और टार्ज़न कार बठिंडा मेें भी देखने को मिली है। जहां युवक कार को मॉडिफाइ कर शहर की सड़कों में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस की पीसीआर टीम ने उक्त कार को रोक लिया। जिसके बा कार चालान काट दिया। पीसीआर प्रभारी लछमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक कार को रोका जो मॉडिफाइड की हुई थी और उसका चालान कानून के मुताबिक काटा गया। पीसीआर प्रभारी ने बताया कि मॉडिफाई का चालान काटा गया।

    उधर, शहरवासियों का कहना है कि पुलिस अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात के ऐसी मॉडिफाइड कार नही चलानी चाहिए और लोगों को भी पुलिस का साथ देना चाहिए। कानून का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शहरवासियों ने कहा कि मॉडिफाइड कार का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड वाहन दुर्घटनाओं को निमंत्रण देता है।

  • Punjab News : अच्छी शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं आज की मुख्य जरूरत : हरजिंदर सिंह धामी, देखें वीडियो

    Punjab News : अच्छी शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं आज की मुख्य जरूरत : हरजिंदर सिंह धामी, देखें वीडियो

    अमृतसर। बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट में अमृतसर के मुख्य प्रबंधक भाई गुरइकबाल सिंह और भाई अमनदीप सिंह पहुंचे। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान भगवंत सिंह सियालका, अतिरिक्त सचिव भाई अमनदीप सिंह जी बीबी कोलां वाला द्वारा शाहबाज सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधान साहब ने ट्रस्ट के चल रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की और आशीर्वाद के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। हरजिंदर सिंह धामी ने बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि भाई अमनदीप सिंह द्वारा गुरु नानक के दर्शन का अनुसरण करते हुए मानवता के कल्याण के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

    वर्तमान समय की मुख्य जरूरत सस्ती शिक्षा, सस्ता इलाज है, जिसे बाबा दीप सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट बखूबी निभा रहा है। धामी ने दाता बंदी छोड़ पब्लिक स्कूल, बाबा दीप सिंह मुफ्त टिफिन सेवा, गुरु बाबा नानक जी की रसोई और बाबा दीप सिंह हेल्थ केयर चैरिटेबल अस्पताल, बाबा दीप सिंह मुफ्त टिफिन सेवा, बाबा दीप सिंह गुरमत ज्ञान संगीत अकादमी का दौरा किया। उन्होंने स्कूल और अस्पताल स्टाफ से भी बातचीत की। कहा आज के समय की मुख्य जरूरत शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं हैं, वैसे तो ये काम सरकारें करती हैं लेकिन भाई अमनदीप सिंह ये काम बहुत ऊंचे स्तर पर कर रहे हैं।

    इस अवसर पर भाई अमनदीप सिंह जी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और शिरोमणि कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया। इस मौके भाई अमनदीप सिंह, भाई सिमरनजीत सिंह, कथावाचक भाई मनमीत सिंह, भाई शमशेर सिंह ने आये हुए सभी गणमान्य लोगों का सम्मान किया. अवतार सिंह, भाई जसविंदर सिंह प्रभारी, वरुण शर्मा समेत मैनेजर मौजूद रहे।

  • युवक मंडल कुंडावाला द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

    युवक मंडल कुंडावाला द्वारा वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज

    25वीं प्रतियोगिता का बलविंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ

    नशे से दूर रखने व शारीरिक शक्ति को सशक्त बनाने को होता है प्रयास

    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत कालुझिंडा के तहत युवक मंडल कुडांवाला द्वारा लगातार 25 साल से आयोजित की जा रही उत्तर भारत की वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिवालिक होटल के निदेशक बलविंद्र ठाकुर ने किया। युवक मंडल दो दशक से यह प्रतियोगिता आयोजित करवाता है जिसमें हिमाचल ही नहीं वरन पूरे उत्तर भारत की टीमें भाग लेती है और ट्राफी के लिए जंग लड़ती है। आयोजकों ने बताया कि यहां 35 टीमें एक ही गांव के नाम से पंजीकृत हुई है यानि की एक टीम एक ही गांव से होगी जिसको एक पिंड नाम दिया गया है। इस टीम में कोई दूसरा खिलाडी शिरकत नहीं कर सकता। एक पिंड टीम की विजेता टीम को 11000 रुपये तो उप विजेता को 9100 रुपये ट्राफियों सहित दिए जाएंगे। इसके अलावा उत्तर भारत की 15 ओपन टीमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जौहर दिखाएंगी। ओपन विजेता को 41 हजार व उप विजेता को 31000 रुपये ट्राफी सहित प्रदान किए गए जाएंगे।

    पहले मैच में महाराजा अग्रसेन ने मारी बाजी-

    आज पहला मैच महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बरोटीवाला व सांई के बीच हुआ जिसमें महाराजा अग्रसेन की टीम ने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। रात 12 बजे तक यह प्रतियोगिता चलेगी और सोमवार तडके तक फाईनल रिजल्ट आएंगे। मुख्य अतिथि बलविंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे व अन्य सामाजिक कुरितियों से दूर रहने का आहवान किया। उन्होने कहा कि सिर्फ पढ़ाई ही सब कुछ नहीं बल्कि खेलों से हमें नेतृत्व करने की क्षमता को प्राप्त होती है साथ में सबको साथ लेकर चलने का मादा भी मिलता है। विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष डा. रणेश राणा ने दूसरे मैच का शुभारंभ करवाया व खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य

    हरोली को विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य

    उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित बनाने पर जोर ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विकास खंड के अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हरोली में एसडीएम कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में उपमुख्यमंत्री ने हरोली को विकास के क्षेत्र में न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों की समय सीमा तय करने को कहा और पंचायतों में चल रहे कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायतों को स्वीकृत बजट को किसी भी परिस्थिति में रोका न जाए, और अधिकारियों को फंड रोकने के संबंध में सख्त हिदायत दी। इसके अतिरिक्त, पंचायत सचिवों को अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों की पूरी सूची तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। बेहतरीन कार्य पर मिलेगा बेस्ट पंचायत सचिव’ सम्मान मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की कि हरोली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के सचिवों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. बेहतरीन कार्य करने वाले सचिव को ‘बेस्ट पंचायत सचिव’ के सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पहल पंचायत स्तर पर अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने और कर्मचारियों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। बैठक के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से हरोली विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों को 5.20 लाख रुपये के चेक वितरित किए। यह राशि जरूरतमंद और गरीब परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जारी की गई है। बैठक में कांग्रेस नेता रणजीत राणा, उपायुक्त जतिन लाल, एसपी राकेश सिंह, एसडीएम विशाल शर्मा, बीडीओ वीरेंद्र कुमार कौशल, पंचायत सचिव, जेई तकनीशियन और ग्राम सेवक भी उपस्थित थे।